राशिफल:
राशि के अनुसार पढ़ें अपना राशिफल
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड
मेष
आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ के लड़ाई-झगडों से बचें।
वृष
वाणी में सौम्यता रहेगी। लेकिन मन अशांत रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।
मिथुन
धैर्यशीलता में कमी रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।
कर्क
मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।
सिंह
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कन्या
मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।
तुला
मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।
वृश्चिक
आज किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकते हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु
कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। लेकिन परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें।
मकर
आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है।
कुंभ
कारोबार का विस्तार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।
मीन
भाइयों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून उत्तराखंड
9690551777
एक टिप्पणी भेजें