Halloween party ideas 2015

:दैनिक राशिफल 17 अगस्‍त 2018

ज्‍योतिषाचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

  सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है-

मेष (Aries) : आज आपको मित्र की अच्छाइयां नजर आने लगेंगी। आपका व्यापार भागीदारी में है तो मेहनत का फल जरूर मिलेगा। क्या न करें- आज किसी को उधार न दें।

वृष (Taurus) : आज अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है। व्यापार करने वालों को कड़ी मेहनत करने पर सफलता मिलेगी। क्या न करें- आज अपने स्वार्थीपन का परिचय ना दें।

मिथुन (Gemini) : आपके लिए अनुकूलता बनी रहने की संभावना है। इस समय आपका संचित धन भी कम हो सकता है। क्या न करें- आज अपने लाभ के लिए किसी दूसरे को मोहरा ना बनाएं।

कर्क (Cancer) : आज आप भाई-बहनों के लिए धन व्यय करेंगे। इसलिए दूरगामी परिणाम देखते हुए आगे बढ़ें। क्या न करें- आज आप अपने काम से अपनी छवि को बिगडने ना दें।

सिंह (Leo) : आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं, लेकिन निवेश के लिए अधिक अनुकूल है। क्या न करें- आज आप फिजूल खर्च से बचें।

कन्या (Virgo) : आज आपका मित्र आपकी आर्थिक रुप से मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे उभरकर सामने आएंगें उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज अपव्यय ना करें।

तुला (Libra) : आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा और आप धन संबंधी मामलों में राहत का अनुभव करेंगे। क्या न करें- आज ऑफिस में असम्मानित होने से बचें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और वरिष्ठ व्यक्ति आपको आय बढ़ाने के कुछ गुण सिखाने में सहायक हो सकते हैं। क्या न करें- आज घूस ना लें अन्यथा आप परेशानी में आ सकते हैं।

धनु (Sagittarius) : आज विदेशों से अपनी आय का संबंध स्थापित करने पर कुछ परेशानियों के बाद अच्छे परिणाम ही प्राप्त होगें। क्या न करें- आज आवेश में आकर कोई काम ना करें।

मकर (Capricorn) : आज का दिन आर्थिक रूप से अधिक सुदृढ़ बना रहेगा। आमदनी में वृद्धि होती है। क्या न करें- आज धन मादक द्रव्यों के सेवन तथा कॉकटेल पार्टी पर भी व्यय हो सकता है, इससे बचें।

कुंभ (Aquarius) : आज आप नवीन योजनाओं को लागू कर के अपने व्यवसाय को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। क्या न करें- आज कामकाजी महिलाएं अपने संबंधियों से कोई विवाद ना करें।

मीन (Pisces) : आज आपकी एक नई पहचान स्थापित होगी। व्यवसाय के सिलसिले में भाग-दौड़ भी हो सकती है। क्या न करें- आज आप दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रो को ना पहनें।

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.