Halloween party ideas 2015


देहरादून/पिरान कलियर;

रागिब नसीम

हज यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजधानी देहरादून में हज यात्रा पर जाने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए 05 जुलाई,2018 को उत्तराखंड राज्य हज समिति टीकाकरण एवं प्रशिक्षिण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमें उत्तराखंड के अल्पसंख्यक मंत्री यशपाल आर्य सहित भाजपा के तमाम विधायक और सेकड़ो की संख्या मैं मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे वही कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक मंत्री यशपाल आर्य ने कहा पौड़ी टिहरी चमोली ओर देहरादून से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण किया गया साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हज यात्रियों का जो कोटा था। पिछले साल के मुकाबले इस बार बढ़ाया है इस बार 1317 हज यात्रियों का कोटा निर्धारित किया गया है जो कि पिछले वर्ष 817 था ।
वही उन्होने कहा कि हज यात्रियों की देखभाल के लिए सरकार पहली बार विभाग द्वारा 6 खादिम भेज रही है और केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फैसले के बाद इस बार उत्तराखंड के गढ़वाल से 4 मुस्लिम महिलाएं हज यात्रा के लिए जा रहे हैं।

इतनी कम उम्र में हज पर जाएंगी हादिया मरियम
उत्तराखंड के 1300 से अधिक यात्रियों में देहरादून की हादिया मरियम सबसे कम उम्र में हज करने वाली यात्री बनेंगी। हादिया मात्र डेढ़ साल की उम्र में अपने परिजनों के साथ हज यात्रा पर जाएंगीं। इसके लिए गुरुवार को आयोजित टीकाकरण शिविर में डॉक्टरों ने उनका टीकाकरण किया। गोरखपुर गांव की निवासी डेढ़ वर्षीय हादिया मरियम इस वर्ष अपने पिता सलीम अहमद और अपनी माता के साथ हज करने जाएंगी। हादिया के पिता ने बताया कि उन्होंने हादिया के नाम की लॉटरी भी डाली थी, जिसमें हादिया का नाम भी खुल गया है।

बगैर मेेहरम महिलाएं कर सकती हैं हज

केंद्र सरकार के आदेश के बाद अब बगैर मेेहरम के भी महिलाएं हज के लिए जा सकती हैं, लेकिन उनकी उम्र 45 से अधिक होनी चाहिए। इसी क्रम में उत्तराखंड से चार महिलाओं का ग्रुप हज करने जा रहा है। ग्रुप में तीन महिलाएं हल्द्वानी से और एक महिला ऊधमसिंह नगर से हैं। सभी की उम्र 45 से अधिक है।

आपको बता दें कि मेहरम वह शख्स होता है, जिससे महिला की शादी नहीं हो सकती। जैसे पुत्र, पिता और सगे भाई। मेहरम की शर्त की वजह से पहले कई महिलाओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ता था। साथ ही कई बार तो वित्तीय और दूसरे सभी प्रबंध होने के बावजूद सिर्फ इस पाबंदी की वजह से वे हज पर नहीं जा पाती थीं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 सालों तक चली मेहरम की पाबंदी की व्यवस्था को भेदभाव और अन्याय करार दिया था।
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने इस पाबंदी को हटा दिया है।इसी क्रम में उत्तरंखण्ड हज कमेटी चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया है कि 06 जुलाई,2018 को बाजपुर में हाजियो का टीकाकरण की गया है।और 07,जुलाई 2018 को सितारगंज में हज पर जाने वाले हाजियो का टीकाकरण किया जायेगा।
12,07,2018 को हज हाउस पिरान कलियर में हज पर जाने वाले हाजियो का टीकाकरण किया जायेगा। इसी साथ साथ हाजियो को बता दिया जा रहा है कि किस हाजी का जहाज कब कौन सी तारीख को जायेगा।साथ साथ मे ये सूचना भी दी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.