भानियावाला:
भारतीय जनता पार्टी ,देहरादून द्वारा एक प्रेसवार्ता आयोजित की जिसमे भाजपा जिला उपाध्यक्ष वह सहकारिता चुनाव के जिला संयोजक अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने सहकारिता चुनाव में देहरादून जिले में अपना परचम लहराया है।
जिले की 38 सहकारी साधन समितियों में से 30 सीटों पर जोरदार जीत हासिल की है कांग्रेस जिसका कि सहकारी समितियों में वर्चस्व हुआ करता था, उसका पूरे जिले में सूपड़ा साफ हो गया है। चकराता में 07 में से 05, कालसी में 07 में से 07, सहसपुर में07 में से 05, विकासनगर में 03 में से03 , रायपुर में 07 में से 05 व डोईवाला में 07 में से04 एवं01 समिति पर मिली-जुली जीत दर्ज की। जिला संयोजक सहकारिता जगत राम शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण रावत ने कहा कि इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं 0 सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत व संगठन को जाता है।
प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष दिनेश सजवाण,भानियावाला अध्यक्ष मनोहर सैनी, नरेंद्र सिंह रावत, मनोज कांबोज, उदय सिंह पुंडीर, बसंत सिंह, रानीपोखरी के अध्यक्ष भरत सिंह बिष्ट, तेज सिंह सोलंकी भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें