Halloween party ideas 2015

देहरादून 
                                                                           वर्तिका जोशी

तारिणी टीम की लीडर वर्तिका जोशी,  सदस्य पायल गुप्ता  और पर्वतारोही अमीषा  से मिले  मुख्यमंत्री

आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर पांच देशों की सागर परिक्रमा पूर्ण करने तथा लगभग 21600 समुद्री मील की दूरी तय करने वाली टीम तारिणी की टीम लीडर लेफ्टिनेंट कमाण्डर वर्तिका जोशी एवं टीम की सदस्य लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी इस साहसिक समुद्री यात्रा के अनुभवों से अवगत कराया। मुख्यमंत्रीे ने ले.कमाण्डर वर्तिका जोशी एवं ले. पायल गुप्ता को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंट सम्मानित किया।

                                                                 पायल गुप्ता
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमें टीम तारिणी के सदस्यों पर नाज है। ले. कमाण्डर वर्तिका जोशी की टीम ने इस साहसिक अभियान से उत्तराखण्ड के साथ ही पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनका यह साहसिक प्रयास देश के करोड़ों युवाओं के लिये प्रेरणादायी है।
ले. कमाण्डर वर्तिका जोशी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस अभियान को पूर्ण करने में उनके दल को साढ़े आठ माह की समय लगा। भारतीय नेवी की यह पहली टीम है जिसने यह अभियान संचालित किया। इस अवसर पर ले.कमाण्डर वर्तिका जोशी के माता-पिता डाॅ.अल्पना जोशी एवं डाॅ.प्रदीप कुमार जोशी तथा ले. पायल गुप्ता के माता-पिता श्रीमती नीलम गुप्ता तथा श्री विनोद गुप्ता भी उपस्थित थे। 
                                                                   अमीषा चैहान


मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से 29 दिसम्बर 2017 को माउंट किलीमंजारों, अफ्रीका तथा 06 मई 2018 को एलब्रस, यूरोप के पर्वतारोहण कर लौटी पर्वतारोही सुश्री अमीषा चैहान ने भी शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ पर्वताराही शिवानी गुंसाई, प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर(सेनि.) पीपीएस पाहवा आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्रीे ने सुश्री अमीषा चैहान को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंट सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.