Halloween party ideas 2015

 देहरादून: 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी  के निर्देश पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने  प्रदेश कांग्रेस  मुख्यालय में उत्तराखण्ड कांग्रेस  पार्टी से जुड़ने के लिए मिस काॅल न0 9828307772 विधिवत जारी किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के सभी  सम्मानित वर्गाे से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा  से जुड़ने का आह्वान किया गया। 
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में चार्टर्ड एकाउण्डटेंट एवं समाजसेवी राजेश्वर पैन्यूली ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता  ग्रहण की।  इस अवसर पर श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि श्री पैन्यूली ने सदैव जनहित के सरोकारों के लिए आवाज उठाने का काम किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि पैन्यूली के  कांगे्रस पार्टी में सम्मिलित होने से पार्टी को भविष्य में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम पार्टी में उन सब लोगों का स्वागत करंेंगे जो निस्वार्थ रूप से कांगे्रस पार्टी के लिए काम करना चाहते है। 
 उन्होंने कहा कि एक तरफ कांगे्रस पार्टी है जिसने सदैव देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है और जिसका गौरवशाली इतिहास रहा है। दूसरी तरफ ऐसे लोग है जिन्होंने सत्ता में बने रहने के लिए देश की भोली-भाली जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने युवा साथियों का आह्वान करते हुए कहा कि हम सबका कर्तब्य है कि देश में आज जो लोग बैठे है वह देश को किस दिशा की ओर ले जाने का काम कर रहे है इस पर चिन्तन करने की आवश्यकता है। 
     श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को योग करने के बजाय देश की जनता के साथ अपने किये वादों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में डबल इंजन की बात कहकर उत्तराखण्ड की जनता से समर्थन करने का आह्वान किया था। परन्तु आज उत्तराखण्ड की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।
 सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कांगे्रस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि राज्यभर में बड़ी संख्या में अन्य दलों के लोगों ने  राहुल गांधी  के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांगे्रस में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह से आग्रह किया है पार्टी की विचार धारा के प्रति प्रतिबद्वता रखने वाले लोगों को भविष्य में पार्टी में सम्मिलित किया जाय। 
      इस अवसर पर प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने श्री राजेश्वर पैन्यूली का कांग्रेस परिवार में सम्मिलित होने पर दिल से स्वागत करते हुए उनसे आशा व्यक्त की है वे पार्टी को मजबूती प्रदान करने में आपना सहयोग देंगे। उनके पार्टी में सम्मिलित होने से पार्टी को निश्चित रूप से बल मिलेगा।  
      कांगे्रस पार्टी में सम्मिलित होते हुए श्री राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि वे ,आज अपने आप को गौरन्वित कर रहें है।  वे  ऐसी पार्टी में सम्मिलित हुए है ,जिसका 140 वर्षो का गौरवशाली इतिहास रहा है।
 कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी, श्रीमती सोनिया गांधी और प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष  प्रीतम जी के मार्गदर्शन पर निस्वार्थ रूप से काम कर पार्टी की मजबूती के लिए आजीवन सदैव प्रयासरत रहूॅगा। श्री पैन्यूली के नेतृत्व में जीत सिंह, खुशाल सिह पूर्व प्रधान,सुन्दर ंिसह पूर्व सैनिक, चतर सिंह सजवाण, गणेश प्रशान्त रतूड़ी, बचन सिंह, विवेक वर्थवाल, अजय कैन्तूरा, राजेश्वर पैन्यूली, विपिन पैन्यूली, पंकज पंवार, अनूप नौटियाल, आनन्द सिंह कठैत, ध्यान सिह थलवाल, उमेद सिह कलूड़ा, नवीन नवानी, दीपक बगियाल,  आदि सैकड़ों लोगांे ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।  
      इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री विजय सारस्वत ,पूर्व दर्जाधारी मंत्री संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, प्रभुलाल बहुगुणा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 आर. पी. रतूड़ी, गरिमा महरा दसौनी पूर्व दर्जाधारी मंत्री अजय सिंह, पूर्व मंत्री अशोक वर्मा, महन्त विनय सारस्वत, गिरीश पुनेड़ा, नीनू सहगल, दीप बोहरा, पंकज मैसून,सूरत सिंह नेगी, कै0 बलवीर सिंह अमरजीत सिंह, रावत, मोहित शर्मा, महेश जोशी, राजेश चमोली, विजय लक्ष्मी थलवाल, राकेश राणा, हिमांशु विज्लवाण, एस.सी.एस.टी. प्रदेश अध्यक्ष, दर्शन लाल, मोहन काला, भरत शर्मा, विनोद गोयल आदि उपस्थित थे। 
-अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी  के निर्देश पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने  प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में उत्तराखण्ड कांगे्रस पार्टी से जुड़ने के लिए मिस काॅल न0 9828307772 विधिवत जारी किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के सभी  सम्मानित वर्गाे से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा  से जुड़ने का आह्वान किया गया। 

  इस अवसर पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व दर्जाधारी मंत्री संजय पालीवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, आई0 विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह, गिरीश पुनेड़ा, अजय सिंह, महेश जोशी, राजेश चमोली आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.