टिहरी गढवाल :
पहाडो मे चिकित्सा सेवा मे बदाल हालत मे । ऐसा ही हालत है टिहरी गढवाल के जिला मुख्यालय के जिला चिकित्सालय का है । जहां पर एक पंजीकरण कक्ष पर ही पुरूष एवं महिला,दिव्यांग एव वरिष्ठजनो को घण्टो इतजार कर ओपीडी पर्चा बना पडता है । वहीं हर अस्पताल मे महिला एव पुरूष के अलग अलग पंजीकरण एव वरिष्ठ नागरिकों एव दिव्यांगो के लिये अलग पंजीकरण कक्ष होता है । लेकिन टिहरी जिला अस्पताल मे पंजीकरण कक्ष मे न महिला पुरुषों के लिए अलग विंडो और न ही दिव्यांगों औऱ वरिष्ठजनों का कोई लिहाज। ऐसी अव्यवस्था और कुप्रबंधन में तो अच्छे भले लोग भी बीमार हो जाये । जहां तहां अव्यवस्थित खड़े वाहनों की वजह से एम्बूलेंस के लिए भी यहां जगह नही मिल पाती। अस्पताल प्रशासन इस सब अव्यवस्था से बेखबर है ।
.png)
एक टिप्पणी भेजें