Halloween party ideas 2015

02 जून ,2018 का राशिफल

 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट, देहरादून ,उत्तराखंड
06 राशियों पर भारी रहेगा जून का पहला शनिवार

आगे पढ़ें शनिवार का पूरा राशिफल -


मेष - कार्यक्षेत्र और बिजनेस में बड़े बदलाव की संभावना है। करियर से जुड़ी  चिंता भी आज खत्म हो सकती है। ऑफिस में मिले काम को साथियों में बांट दें। आज आप तनाव लेने से बचें। पद और मान-सम्मान भी मिलेगा।स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। लव पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के किस्मत के घर में है। इससे आपके काम पूरे हो सकते हैं। आप लगभग हर कोशिश में सफल भी हो सकते हैं। लोग आपकी ताकत और योग्यता से प्रभावित होंगे। परिवार सहित कहीं जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। आपके कामकाज की तारीफ होगी। इनकम बढ़ सकती है। संतान की ओर ध्यान देना पड़ेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा।



क्या करें - गाय को गुड़ खिलाएं।




वृष  - नौकरीपेशा लोगों को नए ऑफर मिलेंगे, लेकिन उनमें जोखिम भी रहेगा। बिजनेस में जोखिम भरे सौदे भूल कर भी न करें। कुछ भी नया काम न करें। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई भी फैसला लेने में थोड़ा दबाव या तनाव महसूस करेंगे। आज लिए गए फैसलों में सावधान रहना होगा। शेयर बाजार या जमीन संबंधित मामलों में निवेश किया है, तो इनको लेकर आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। आज आप किसी भी तरह का नया कर्जा लेने से बचें। पैसों के मामलों में सावधान रहना होगा। परेशानियों के साथ मेहनत भी ज्यादा रहेगी।



क्या करें - मिट्टी के बर्तन के पानी से मुंह धोएं।

मिथुन  - बिजनेस बढ़ाने के लिए आज सावधानी से फैसले लें। आपके लिए दिन ठीक नहीं है। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पढ़ाई के मामलों में दिन ठीक-ठाक है। ऑफिस में आपके विचारों को अधिकारी गंभीरता से नहीं  लेंगे। जॉब और बिजनेस में कुछ मामले आपको परेशान कर सकते हैं। कामकाज में व्यस्त रहेंगे, पार्टनर को मनाने के लिए खर्चा करना होगा। चंद्रमा के अलावा दूसरे ग्रहों के कारण आपको मानसिक तनाव रहेगा। कुछ लोगों की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। लव लाइफ में खर्चा बढ़ेगा। पैसों से जुड़े कुछ मामलों में नुकसान का डर भी रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण कदम न उठाएं।



क्या करें - किसी पेड़ के नीचे 1 रोटी रख दें।

कर्क   - बिजनेस में सोच-समझकर फैसले लें। ऑफिस में विवाद होने के योग हैं। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स परेशान हो सकते हैं। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स को मानसिक थकान और परेशानी हो सकती है। पैसा चाहे अपना हो या कंपनी का, पैसे के मामले में किसी भी तरह का जोखिम न लें। बिजनेस के सौदों में पैसों की स्थिति साफ नहीं हो पाएगी। आज आप किसी विवाद में भी उलझ सकते हैं। कामकाज भी बहुत रहेगा। कुछ लोग किसी न किसी तरह आपके काम में रुकावटें डालते रहेंगे। किसी के साथ फालतू बहस में न उलझें। दोस्तों और प्रेमीजनों के साथ संबंधों में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपका ध्यान बंटेगा और समय भी खर्च होगा। किसी महत्वपूर्ण संबंध में अनबन की स्थिति बन सकती है। दुश्मनों से सावधान रहना होगा। संतान को भी सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।



क्या करें - कुछ भी खाने-पीने के बाद थोड़ा पानी जरूर पिएं।

सिंह  - कारोबार फायदेमंद रहेगा। नए सौदे फायदा देने वाले रहेंगे। स्टूडेंट्स कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। वो इसमें सफल भी हो जाएंगे। बिजनेस में फायदा हो सकता है। लव लाइफ की शुरुआत अच्छे तरीके से हो सकती है। प्यार के इजहार के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। दिनभर व्यस्तता रहेगी, लेकिन इस कारण आप तरक्की करेंगे। दिनभर दिमाग में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। विद्वानों के साथ लंबी चर्चा हो सकती है। भावनात्मक प्रगति आपके मन को संतुलित रखने में कारगर साबित हो सकती है। कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। उनको ध्यान से देखें-समझें और उनका फायदा उठाने के बारे में सावधानी से योजना बनाएं। कुछ चीजें आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपने खास कामों पर ही ध्यान दें। जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसकी अनदेखी कर के आगे बढ़ जाएं। धैर्य रखें। शौक पूरे करने की इच्छा तेज रहेगी।



क्या करें - पूर्व दिशा में मुंह कर के ऊँ सूर्याय नम: मंत्र बोलें।

कन्या  - कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। पैसा कहीं उलझ सकता है। आगे बढ़ने का दिन है। किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इंटरव्यू का मन बना सकते हैं। किसी न किसी तरह का डर आपके मन में रहेगा। कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। काम पूरे न होने का अहसास भी आपको होगा। रोजमर्रा के काम जितने हों, उतने ही होने दें। कुछ नया न करें। कोई नया फैसला लेने से बचें। सावधान रहना चाहिए।



क्या करें - माता जी को मेहंदी चढ़ाएं।

तुला - पूरे जॉब और बिजनेस में आपके फेवर में स्थितियां बन सकती हैं। कारोबार बढ़ाने के मामले उठेंगे। पढ़ाई में मन नहीं लगने से परेशानी होगी। दोस्तों से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी की तरक्की के योग बन रहे हैं। प्यार में सफलता मिल सकती है। मानसिक दबाव के बावजूद आप खुश रहेंगे। आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। खुद का महत्व समझें और नौकरी में ही प्रमोशन के बारे में गहराई से विचार करें। अपने लिए कुछ नया और सकारात्मक करने का समय है। धन लाभ हो सकता है। कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। रिश्तों को लेकर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार के साथ बीता समय आनंददायक रहेगा। पैसों के जरूरी काम निपटा लें। किसी दोस्त से भी मदद मिलने के योग हैं। पार्टनर के अनुसार ही चलना होगा।



क्या करें - 5 काजू खाएं।

वृश्चिक  - बिजनेस में कॉम्पीटिशन से दूर रहें। लेन-देन गुप्त रखें। कानून के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा रहेगा। लव पार्टनर से आपको आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आपके संबंध भी मधुर होंगे। आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। नई चुनौतियां भी आ सकती है, उनके लिए तैयार रहें। हर तरह की स्थिति से निपटने में आप सक्षम रहेंगे। किसी खास काम के लिए आपको ऑफर भी मिल सकता है। धन लाभ होगा और आप अपनी बातों से किसी को भी सहमत कर लेंगे। दोस्तों की मदद मिलेगी। अचानक दिमाग मे आने वाले आइडियाज पर आपको तुरंत एक्टिव होना पड़ेगा।



क्या न करें - टमाटर का दान करें।

धनु  - कार्यक्षेत्र में संभलकर काम करें। किसी अधिकारी से बहस होने के योग हैं। बिजनेस में जोखिम न लें, वरना कर्जा लेना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का समय है। आपका पार्टनर बिजी रहेगा। मतभेद भी हो सकते हैं। सोच अच्छी रखें तो संबंध भी मधुर हो जाएंगे। किसी पर उंगली न उठाएं। फैसले लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आप थोड़े जिद्दी हो सकते हैं। कुछ बातों को लेकर आपके मन में डाउट रहेगा। भूल या गलती वाला मामला फिर से उठ सकता है। आपको अपनी गलती माननी पड़ेगी। बहुत लंबी योजना के झमेले में न पड़ें। नई जॉब या बिजनेस शुरू हो सकता है। रोजमर्रा के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। काम में मन नहीं लगेगा।



क्या न करें - किसी भी साधु-संत का अपमान न करें।

मकर - बिजनेस में परेशानियां बढ़ सकती हैं। पैसा उलझने के योग बन रहे हैं। सोचे हुए काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। स्टूडेंट्स सावधान रहें। ओवर कॉन्फिडेंस के कारण नुकसान भी हो सकता है। ध्यान रखें। परिवार में आपकी वैल्यू बढ़ेगी। पार्टनर की बातों को गंभीरता से लें वरना संबंधों में खटास आ सकती है। बहस शुरू होने के पहले ही दूर हो जाएं। बोलने और अपने विचार जाहिर करने में समस्या महसूस करेंगे। फालतू खर्चा हो सकता है। समय जैसे बीतता है, बीत जाने दें, बस किसी से फालतू न उलझें। दौड़-भाग भी ज्यादा रहेगी। यात्रा का योग बन रहा हे। कुछ काम एक साथ सामने आ सकते हैं। इससे आप परेशान रहेंगे।



क्या करें - तिल दान दें।

कुंभ  -  अजनबी पर भरोसा न करें। आर्थिक स्थिति से मनोबल बढ़ेगा। जॉब और बिजनेस में जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। अधिकारियों से मदद मिलेगी।  स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी होगी। दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ समय बीतेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। आपके सोचने का तरीका आकर्षक रहेगा और काम करने का तरीका उससे भी ज्यादा अच्छा रहेगा। संपत्ति की खरीदी-बिक्री की संभावना ज्यादा है। पैसों की वसूली के लिहाज से भी दिन अच्छा है। कामकाज आसानी से चलेगा। पुराने विवाद और टकराव भी खत्म हो सकते हैं। जो काम आज ही होना है, उसे आप सफलता से निपटा लेंगे। सामने आने वाली हर स्थिति को आप बहुत अच्छे से समझ लेंगे। अपनी सफलता पर भी आपको गर्व भी होगा। किसी के साथ रिश्तों में भी बदलाव आ सकता है। दूसरों की मदद करने के लिए थोड़ा त्याग करने के लिए तैयार रहें।  अचानक कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। फायदा होगा। साथ के लोग आपकी तारीफ करेंगे। आपके लिए ये फायदेमंद भी रहेगा।



क्या करें - किसी गरीब को पुराने कपड़े दान करें।

मीन  - सोच-समझकर फैसले लेने पर फायदा होगा। स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुसार नतीजे मिलेंगे। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सहयोग मिलेगा। फायदा भी हो सकता है। पैसों और करियर के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आप में मानसिक ऊर्जा बहुत रहेगी। इससे आपको नई चीजें सीखने को मिलेगी। अपनी जानकारी बढ़ाने में भी आपको मदद मिलेगी। किसी भी परिस्थिति के लिए आप मानसिक तौर पर तैयार रहेंगे। आपको खुश होने के मौके मिलेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ भविष्य की योजनाओं और निवेश के बारे में सलाह ले सकते हैं। थोड़ा-थोड़ा निवेश करने से आपको फायदा होगा।



क्या करें - हल्दी का दूध पिएं।


 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

9690551777
7351551777


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.