Halloween party ideas 2015

रविवार 3 जून 2018 का राशिफल:

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड*

मकर राशि में आ गया चंद्रमा, 8 राशियों के लिए रहेगा शुभ, बाकी के लिए अशुभ

 

मेष  - आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में मेहनत से ज्यादा नतीजे मिल सकते हैं। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। सोचे हुए काम भी समय पर पूरे हो जाएंगे। किसी बड़े काम के लिए पैसों की व्यवस्था करने की कोशिश करेंगे तो आपका काम हो सकता है। लोन से जुड़े कामकाज पूरे होने की संभावना है। 

जीवन के कई क्षेत्रों में स्थितियां अब गति पकड़ने लगेंगी। आप धैर्य और संयम रखें। दौड़-भाग भी बढ़ सकती है। उसका पूरा सकारात्मक फल आपको मिलेगा। पैसों का कोई मामला उलझा हुआ है, तो वह ठीक होने लगेगा। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकता है। इनकम और फायदे की स्थिति बन सकती है। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलता रहेगा। 

 

क्या करें - दिन में 2 बार साफ पानी से पैर धोएं।

 

वृषभ (Taurus) - जल्दबाजी में कोई काम न करें। अपने व्यवहार में भी संतुलन रखें। बिजनेस अच्छा चलेगा। मनोबल बढ़ने से तनाव कम हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आ सकती है। एक्स्ट्रा इनकम का कोई जरिया शुरू हो सकता है। घर से ही कोई काम शुरू कर सकते हैं। कोई पार्टटाइम काम भी मिल सकता है। आप ऐसा कुछ करने की कोशिश करेंगे, जिससे दिनचर्या बदल सकती है। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है। आज आप जैसे हैं, वैसे ही रहें। किस्मत का साथ मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दिमाग में कई तरह की बातें चलती रहेंगी। कुछ कर दिखाने की इच्छा तेज हो सकती है। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। 

 

क्या करें - मंदिर में माचिस दान दें।

मिथुन (Gemini) -  स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें। नए बिजनेस की शुरुआत न करें तो ही अच्छा है। एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। बड़ा खर्चा करने के पहले सोच-विचार कर लें। कामकाज निपटाने में कोई समस्या या रुकावट आ सकती है। आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की रुकावटें बढ़ भी सकती हैं। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में रहेगा। इससे आपकी रूटीन लाइफ पर असर पड़ सकता है। कुछ मामलों में आज आप लोगों से उलझ भी सकते हैं। खुद को शांत नहीं रख पाएंगे। इससे आपके बने बनाए काम भी बिगड़ने की संभावना है। ठीक से सोचे-समझे बिना कोई बात कहने से आप उलझन में भी फंस सकते हैं। आपकी ही कोई गलती आपको परेशानी में डाल सकती है।

 

क्या न करें - अपोजिट जेंडर वालों का दिल न दुखाएं।

कर्क (Cancer) - नए सौदे होंगे। धन लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। प्रेमी से भी गिफ्ट मिलने के योग हैं। किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके काम पूरे होंगे। नौकरी और धंधा अचानक आगे बढ़ सकता है। नई डील हो सकती है। पुराना कर्जा आप चुका देंगे। व्यापारिक यात्रा पर भी आपको बाहर जाना पड़ सकता है। रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो जाएंगे। पार्टनर से भी सहयोग मिल सकता है। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। कई मामलों में प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। कोई पुराना साथी या दोस्त आपसे बातचीत कर सकता है। बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। पुराने रोग खत्म हो सकते हैं। सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा।

 

क्या न करें - अपोजिट जेंडर से झूठ न बोलें।

सिंह (Leo) - नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। अपनी हालत को लेकर मन में थोड़ी बेचैनी रहेगी। कामकाज और थोड़ी उलझी हुई स्थितियां जरूर सामने आएंगी। आपको परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। पुराने दुश्मनों से भी सामना हो सकता है। आज आप दुश्मनों पर भारी रहेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।  बड़े काम के लिए शांति से कोई फैसला लें। बेचैनी से मुक्ति के लिए कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। वाहन से भी सावधान रहें। आपको चोट भी लग सकती है। पुराने रोग रहेंगे। ज्यादा भारी खाना खाने से बचें। 

 

क्या करें - साथ काम करने वाले को या किसी गरीब को चाय पिलाएं।

कन्या (Virgo)   - बिजनेस में अच्छी ग्राहकी हो सकती है। कार्य स्थल पर सुखद वातावरण रहेगा।  सफलता मिलने की संभावना है। मेहनत भी ज्यादा करेंगे और आगे भी बढ़ जाएंगे। पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ लेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। काम-धंधा और नौकरी भी बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगी। काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। मेहनत भी बहुत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जितना धैर्य रखेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कोई राज की बात भी आज आपको पता चल सकती है। रोजमर्रा के कामों में फायदा और सफलता दोनों मिलेगी। घर के माहौल में सुधार हो सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। संतान से आपको सहयोग मिलेगा और आपको धन लाभ भी होगा। साझेदार से बड़ा फायदा हो सकता है। 

 

क्या करें - बार-बार थूकने से बचें।

तुला (Libra) - बिजनेस संबंधित कानूनी विवाद निपटाने के लिए समय देना पड़ेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें वरना कोई बड़ा रोग हो सकता है। कोई प्रेम-प्रसंग है, तो उससे जुड़ी कोई स्थिति उलझ सकती है। इससे निपटने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। कोई शारीरिक परेशानी भी हो सकती है। नौकरी या कारोबार से जुड़ी कोई बात आपको लगातार परेशान कर सकती है। पारिवारिक जीवन में अपने ऑफिस की समस्याओं को शामिल न करें। फालतू खर्चा होने के भी योग बन रहे हैं। सावधान रहें। आपको बहुत से कठिन काम निपटाने पड़ सकते हैं। 

क्या न करें - तंबाकू या पान मसाला न खाएं।

वृश्चिक (Scorpio) - कामकाज और जायदाद संबंधी समस्या खत्म हो सकती है। महत्वपूर्ण कामों में  सफलता मिलेगी। सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। नई नौकरी या प्रमोशन के लिए अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। परेशानियों में आसपास के लोगों का सहयोग भी मिल सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के तीसरे भाव में होगा तो मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। कोर्ट कचहरी या किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है। पुरानी समस्या खत्म हो सकती है। दोस्तों के किसी विवाद में आपको बीच-बचाव भी करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिभा चरम पर होगी और आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। बड़ा फायदा भी आपको मिल सकता है। 

 

क्या करें - लाइफ पार्टनर या लवर को पान खिलाएं।

धनु (Sagittarius) -  नई योजनाओं पर काम न टालें। समझौता करने के लिए तैयार रहें। धन संबंधी मामलों में फायदे के योग बन रहे हैं। लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग हैं। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका आकर्षण बढ़ सकता है। चुनौती जैसी हर हालत में व्यावहारिक रहें। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। कुछ पुराने मामले फिर सामने आ सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। अपनी बात पर डटे रहें। परिस्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं। जो काम करने का मन है, वह समय पर हो सकता है। आपको उससे फायदा भी होगा।  

 

क्या न करें - धूम्रपान न करें।

मकर (Capricorn) -  बिजनेस ठीक चलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आर्थिक फायदा होगा।  नए साथी बन सकते हैं। लव पार्टनर को समय दें। उसकी भावनाओं को समझें।संबंधों में सुधार होने के योग हैं। नौकरी या करियर को लेकर विचार शुरू कर दें और नए रास्तों की तलाश तेज कर दें। एक-एक कर के कदम बढ़ाते जाएं, रास्ते अपने आप साफ हो जाएंगे। आपको पॉजिटिव नतीजे  मिलते रहेंगे। उत्साह के साथ आपके काम पूरे हो जाएंगे। चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए अच्छी रहेगी। सफलता मिल सकती है। लोगों का मन और मूड समझकर काम करेंगे तो सफल हो सकते हैं। जितना समय दोस्तों और प्रेमीजनों से मुलाकात में बीतेगा, उतना आपको अच्छा लगेगा। रूटीन में थोड़ा बदलाव भी आप कर सकते हैं। आपके मन में सकारात्मक बदलाव भी आ सकते हैं। 

 

क्या करें - उत्तर दिशा की ओर अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।

कुंभ (Aquarius) -  बिजनेस के कामकाज में किसी तरह की लापरवाही न करें। आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत कर सकते हैं। आसपास के कुछ लोगों के व्यवहार से आप उदास हो सकते हैं। खर्चा बढ़ सकता है। यात्राएं भी होने के योग हैं। बुरी खबर का अंदेशा होने से आपका मूड भी खराब हो सकता है। दौड़-भाग और छोटी-छोटी यात्राओं की स्थिति बन सकती है। गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा होने से परेशानी बढ़ सकती है। फालतू खर्चे भी  बढ़ सकते हैं। कामकाज ज्यादा रहेगा। थकान महसूस होगी। कुछ खास काम भी बाकी रह सकता है। पेट के निचले हिस्सों में किसी तरह की तकलीफ हो सकती है। सावधान रहें।

 

क्या करें - घर या ऑफिस में टेबल की सफाई करवाएं।

मीन (Pisces)  - बिजनेस में सफलता मिल सकती है और आपकी इनकम बढ़ेगी। पार्टनर से संबंध मधुर हो सकते हैं। दिन के शुरुआती समय में बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है। बड़ी जरूरत पर कोई न कोई मदद मिल सकती है। पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। काम में मन लगेगा। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां आपके साथ हो सकती हैं। धैर्य रखें और समय बीत जाने दें। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं। इंटरव्यू है तो नपे-तुले जवाब ही दें। पैसे और परिवार के मामलों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। सेहत में महत्वपूर्ण सुधार हो सकते हैं। 

 

क्या करें - भैरव मंदिर में तेल दान करें।

*आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट*  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

*9690551777*

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.