सुप्रभात, satyawani न्यूज़ पोर्टल , महत्वपूर्ण खबर के साथ लाया है,
आज का दैनिक राशिफल मंगलवार 19 जून,2018
आज होगी माता लक्ष्मी की कृपा कौन कौन सी राशिफल पर
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड
मेष:
आज आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। हो सकता है कुछ आकस्मिक लाभ भी हो जाए। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सत्कर्म में खर्चा हो सकता है।
वृषभ:
चन्द्रमा आज चतुर्थ भाव में राज्य से सम्मान दिलाएगा। आप अपने किए कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। रात्रि के समय किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का चांस है।
मिथुन:
राशि का स्वामी बुध अपनी राशि का होकर प्रथम भाव में विराजमान होकर लग्न को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। शत्रु पक्ष की कुचेष्टाएं आपको परेशान करेंगी। आप अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।
कर्क:
आपकी राशि पर तुला राशि का बृहस्पति सर्वत्र विजय विभूति सफलता देने वाला है। आज चन्द्रमा भी द्वितीय भाव में मनोरथ सिद्धिकारक है। मंत्री पद की प्राप्ति भी हो सकती है। कोई खोई हुई मूल्यवान वस्तु अकस्मात् मिल जाएगी।
सिंह:
आज दिन भर प्रतिद्वन्दियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। कारोबार में अकस्मात् आशा से अधिक लाभ व प्रगति होने से खोया हुआ विश्वास पुनः प्राप्त होगा। संतान पक्ष से भी अपेक्षित समाचार मिलेगा।
कन्या:
जिस वजह से आपके सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे आज वह रुकावट हट जाएगी और आपके रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान विज्ञान कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी। सायं काल का समय मौज मस्ती में बीतेगा।
तुला:
वैसे तो आप इस प्रकार के काम करते रहते हैं जो दूसरों के लिए जोखिम भरे होते हैं। लेकिन यह सब आपके परिजनों के लिए आम बात है और आपके कार्य क्षेत्र के रिस्कों से उनका कोई लेना देना भी नहीं है।
वृश्चिक:
आज आपका घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी अस्त-व्यस्त रहेगा। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। सायंकाल तक आप अपना कुछ समय लगाकर अपने कार्य कौशल से अपनी मुसीबतें कम कर पाएंगे।
धनु:
जिस प्रकार प्रतियोगिता या परीक्षा को आप उत्तीर्ण कर लेना चाहते हैं, उसका प्रयास आज आप करेंगे। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा। रात्रि में माता को अकस्मात् कष्ट संभव है।
मकर:
आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। परिस्थितियां जब सुधरने लगती हैं तो सभी काम एक-एक कर बनने लगते हैं और व्यर्थ की जद्दोजहद तथा तनाव भी समाप्त होने लगते हैं।
कुंभ:
आप फालतू कामों में उलझ रहे हैं। आपको अपनी पोजिशन स्पष्ट करनी है, तो फिर अपने वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जानकारी अवश्य दें। राशि स्वामी शनि धनु राशि का होकर एकादश भाव में बहु व्यय कारक है।
मीन:
जितना भी हो सके आज आप अपने परिवार और रोजगार को ही ठीक तरह से संभालने की चेष्टा करें। आज व्यवसाय के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर और अनुकूल समय है। बाहर की सुविधाएं भी आपको मिल रही हैं और आर्थिक कमी की भी इस वक्त परेशानी नहीं है।
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून उत्तराखंड
9690551777
.png)
एक टिप्पणी भेजें