Halloween party ideas 2015

17 जून2018 रविवार  का राशिफल

: इन 5 ग्रहों के कारण बिगड़ सकता है , संभलकर रहें 7 राशियों के जातक 

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

मेष  - बिजनेस में फायदा नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। पुराने बड़े काम आज रुक भी सकते हैं। लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी बात को लेकर प्रेमी से अनबन हो सकती है। किसी जिम्मेदारी की अनदेखी करने से बचें। सावधान रहें। आपकी राशि से चौथा चंद्रमा कुछ न कुछ परेशानियां जरूर देगा। आसपास होने वाली घटनाओं से आप अनजान रहेंगे। आपके कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों से भी उलझन महसूस हो सकती है। आपके व्यवहार में थोड़ा तीखापन हो सकता है। साथी आपसे नाराज हो सकता है। ज्यादा मेहनत के कारण आलस्य और थकान महसूस हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

क्या करें - पीपल के पेड़ में जल डालकर घी का दीपक लगाएं।

 

वृष  - बिजनेस और जॉब में परेशानियां बढ़ सकती हैं। कार्यस्थल पर वातावरण ठीक नहीं रहेगा। सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। अाज परिवार वाले आपकी भावनाएं नहीं समझ पाएंगे। इससे आपका मूड खराब हो सकता है। सावधान रहें और किसी से रिश्ते न बिगड़ने दें। रुकावट आने के कारण कोई काम भी अटक सकता है। कोई बात बनते-बनते आखिरी समय में आपका मूड खराब हो सकता है। कोई नया काम शुरू न करें। जोखिम वाले कामों से दूर रहें। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। ज्यादा मसालेदार भोजन से नुकसान हो सकता है। पेट दर्द भी हो सकता है।

क्या करें - बंदरों को गुड़-चने खिलाएं।

मिथुन  - नौकरी या बिजनेस के राज उजागर होने की संभावना है। संभलकर रहें। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं, लेकिन सफलता के लिए ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। सेहत पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियां हो सकती है। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं। किसी की आलोचना न करें। आपको काम का बोझ भी ज्यादा लग सकता है। फालतू खर्चा करने से बचें। कोई महंगी चीज खरीदने से भी बचें। जीवनसाथी के व्यस्त रहने से आपको समय नहीं मिल पाएगा। सेविंग में से पैसा खर्च हो सकता है। निवेश या बचत के मामले में सावधान रहें।

 

क्या करें - गाय को आटा खिलाएं।

कर्क  - जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी रखें। कारोबार में खर्चा बढ़ने की संभावना है। मेहनत ज्यादा हो सकती है। वैवाहिक जीवन के मामले में आपके लिए दिन ठीक नहीं कहा जा सकता है। जीवनसाथी आपकी बातों को नहीं समझ पाएगा। सम्मान की चिंता हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। कुछ कठिन स्थितियां सामने आएंगीं। जल्दबाजी न करें, दिन भर व्यस्त हो सकते हैं। किसी तरह की परेशानी भी हो सकती है। अपने काम में रोक-टोक बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस कारण से ही किसी से कोई अनबन हो सकती है। पैसों को लेकर किसी के साथ छिटपुट बहस में न पड़ें। कारोबार में खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। बदन दर्द हो सकता है। नींद की कमी से भी परेशान हो सकते हैं।

क्या करें - तुलसी पत्र खाकर पानी पी लें।

सिंह  - साथ काम करने वाले लोग आपके कामकाज में गलतियां निकाल सकते हैं। निवेश में आज रिस्क हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में भी तनाव बढ़ सकता है। पार्टनर को समय नहीं देने के कारण अनबन भी हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। चंद्रमा आपकी राशि से बारहवीं राशि में रहेगा। दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपके दिमाग में कई तरह की प्लानिंग चल सकती है। जिनके लिए आपको काफी भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। खर्चा भी बढ़ा हुआ हो सकता है। लापरवाही का भाव भी रहेगा। आप आगे के कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसी स्थिति के लिए पहले से ही सावधान हो जाएं। फालतू कामों में समय खराब होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। 

क्या करें - घर या ऑफिस का गंदा पानी बाहर निकाल दें।

कन्या -  कारोबार के लिए फायदेमंद यात्रा होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है। दिन आपके फेवर में हो सकता है। पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमी खत्म होने के योग भी बन रहे हैं। आज आप पूरा ध्यान अपने टारगेट पर रखें। आप लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल हो सकते हैं। किसी चलते काम, निवेश, बिजनेस या रोजगार को लेकर आप खास फैसला ले सकते हैं। नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। पुराना काम समेटने और नए काम में आगे बढ़ने के लिए समय सही हो सकता है। हर फैसला सोच-समझ कर करें। कारोबार संबंधी यात्रा हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। किसी खास काम की जिम्मेदारी आज आपको मिल सकती है। सेहत के मामले में समय सामान्य हो सकता है।

 

क्या करें - किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।

तुला  - बिजनेस में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप ही सफल रहेंगे। कुंवारे लोगों को प्रेम में सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशी आ सकती है। आपको महत्वपूर्ण मामलों पर किसी अनुभवी की सलाह मिल सकती है। कर्क राशि में चंद्रमा होने से मजबूती से काम करें। अपने लक्ष्य की दिशा में कोशिश करना शुरू करें। समय के साथ रहें। जो होता है, उसे होने दें, उसका विरोध न करें। इससे आपको ही फायदा होगा। पैसों के कुछ उलझे हुए मामले सुलझाने में कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। किसी सामूहिक काम से आप करियर में आगे बढ़ सकते हैं। अचानक कोई पुराना दोस्त भी आपकी मदद कर सकता है। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशी रहेगी।

 

क्या करें - बच्चों या किन्नरों को चॉकलेट बांटें।

वृश्चिक - बिजनेस में गति आएगी। अपने से निचले वर्ग के लोगों और अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आप कोई बात परिवार के लोगों से मनवाना चाह रहे थे तो वो पूरी हो जाएगी। सितारे कुछ मामलों में आपके फेवर में रहेंगे। कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आ सकती है। दोस्तों की मदद से करियर में आगे बढ़ेंगे। निवेश या लेन-देन के किसी खास मामले में आपको जानकार लोगों से सलाह करनी चाहिए। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। नए कॉन्टैक्ट्स से फायदा हो सकता है। परिवार और संतान से सुख मिल सकता है। बिजनेस बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी से भी मदद मिलती रहेगी।

 

क्या करें - काली चींटियों को चीनी डालें।

धनु   - बिजनेस में सावधान रहना होगा। कुछ नया न करें। कोई रिस्क न लें। अपने विचार परिवार वालों पर न थोपें। कोई भी काम किसी से जबरदस्ती न करवाएं। कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। सावधान रहें। पैसों के मामले में कोई नई शुरुआत करने के लिए समय ठीक नहीं है। हो सकता है आज आपको कोशिश और मेहनत का फल कम ही मिले। जरूरी काम छोड़कर किसी ओर काम में भी आपका समय खराब हो सकता है। कुछ मामलों में किस्मत का साथ कम ही मिल पाएगा। आप परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में सावधान रहें। ऑफिस या फील्ड में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप साथी की उपेक्षा का शिकार भी हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

क्या करें - मसूर की दाल और पताशे दान दें।

मकर  - दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। भावनात्मक ऊर्जा भी रहेगी। परिवार के बड़े सदस्यों का सम्मान करें। साथी के फैसले लेने में आज आप मदद करेंगे। पैसों के कुछ मामले सुलझाने होंगे। धैर्य रखें। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। रोजमर्रा के काम भी ज्यादा हो सकते हैं। कोई पुरानी देनदारी आप चूका सकते हैं। कामकाज निपटाने में आपको ज्यादा समय लग सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा। पुराने रोगों में राहत मिल सकती है।

 

क्या करें - पानी में चने की दाल मिलाकर केले की जड़ में डालें।

कुंभ  - कोई बड़ा फैसला करने से बचें। नए काम की तलाश फिलहाल न करें। आपकी सेहत प्रभावित होगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे भाव में होने से आपके लिए परेशानियों वाला दिन हो सकता है। कुछ नजदीकी लोगों के साथ तनाव भी बढ़ सकता है। सावधान रहें। निवेश करने के पहले कम से कम दो अलग-अलग जानकारों से सलाह जरूर कर लें। वाहन से सावधान रहें। सोच में नकारात्मकता और बेवजह परेशानी भी हो सकती है। आलस्य और थकान रहेगी। कमर के निचले हिस्सों में परेशानी हो सकती है।

क्या करें  - किसी गरीब को दही खिलाएं।

मीन - वैवाहिक जीवन में खुश रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथी से आपको कोई भी गिफ्ट मिल सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर के लिए भी समय निकाल पाएंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी। शारीरिक रुप से भी कोई जोखिम लेने से बचें। लव लाइफ में संबंध मधुर हो सकते हैं। संबंधों में नई शुरुआत  हो सकती है। अविवाहित लोगों के सामने विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं। किसी भी काम के लिए मन से तैयार रहें। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। ज्यादातर काम अकेले करना चाहेंगे। आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है। 

 

 क्या करें - साथ काम करने वाले को पेन गिफ्ट करें

 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड 

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.