Halloween party ideas 2015

शुक्रवार का राशिफल और उपाय - 


आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

 केतु के नक्षत्र में चंद्रमा के होने से 5 राशि वालों के लिए दिन ठीक नहीं है।



मेष  -  कामकाज बदलने का मन बनेगा। नौकरी और बिजनेस में मन लगेगा। पढ़ाई में मन कम लगेगा। पुरानी गलती में सुधार करने की कोशिश करें। आज साथ काम करने वाले कुछ लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आज आप कहीं बाहर जा सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा समय है। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर दें। अपने निवास स्थान से दूर या विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कुछ लोगों से आप अचानक दोस्ती कर सकते हैं। दोस्त और प्रेमी आपके लिए बहुत हद तक मददगार साबित होंगे। आपका कामधंधा भी अच्छा चलेगा। कोई नई और अच्छी आदत शुरू हो सकती है।आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती है। किसी चोट या दर्द में भी राहत मिलने के योग बन रहे हैं।



आज का उपाय - हल्दी और चंदन मिलाकर गाय को बिंदी लगाएं।




वृष -  आपके कारण किसी खास काम में देरी हो सकती है। फालतू खर्चा भी बढ़ने के योग हैं। आप कुछ ज्यादा ही बेचैन हो सकते हैं। सावधानी से काम करें और कामकाज की समीक्षा करें। थोड़ी सुस्ती रह सकती है और जिद की वजह से परिवार के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। पार्टनर के साथ प्यार से पेश आएं। वाद-विवाद से बचें। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। चंद्रमा की स्थिति से अचानक नुकसान के योग बन सकते हैं, सावधान रहें। फालतू खर्चे भी बढ़ सकते हैं। पुराने रोग भी खत्म हो सकते हैं। कोई छोटी-मोटी समस्या हो सकती है।


क्या न करें - खाना जूठा न छोड़ें।

मिथुन - बिजनेस करते हैं, तो सफल हो जाएंगे। नए निवेश के बारे में विचार होगा। नए विचारों और नए तरीकों से उन्नति होगी। ऑफिस में मेहनत भी ज्यादा होगी। नौकरी में प्रगति होगी।कार्यक्षेत्र और बिजनेस में दुश्मनों पर जीत मिलेगी। आपको कोई नया काम भी मिल सकता है। इंटरव्यू देने के लिए समय अच्छा है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग हैं। धन लाभ होगा। आपको जिस बात या समाचार का इंतजार है, वह मिल सकता है। आप में सकारात्मकता और जोश रहेगा। आपसे मिल कर कुछ लोग प्रभावित भी होंगे।  पुरानी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। संतान से सुख और आर्थिक सहायता मिल सकती है। विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।



क्या करें - किसी मंदिर में इत्र दान दें।

कर्क  - आज आप ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। ऑफिस में  कुछ खास लोगों से आपको मदद नहीं मिल पाएगी। इससे आप परेशान रहेंगे। नौकरी में खुद के प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा। ऑफिस का माहौल आपको परेशान कर सकता है। बेरोजगार लोगों को इंटरव्यू में सावधान रहना होगा। कॉमर्स और मेडिकल फील्ड वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। किसी बात के लिए किसी पर ज्यादा दबाव न डालें। पैसों से जुड़े मामलों को लेकर आप कोई भी फैसला न लें तो ही अच्छा है। निवेश के मामलों में आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। दूसरों के साथ सौदा करने में आप सावधान रहें तो ही अच्छा है। आज के हालात आपके काम में रुकावट बन सकते हैं।



क्या न करें - झूठ न बोलें।

सिंह - ऑफिस और बिजनेस में सहयोग मिल सकता है। पुराने अधूरे काम आज निपट सकते हैं। बेरोजगार नए सिरे से नई दिशा में रोजगार की कोशिश करें, हिम्मत रखें, सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन सिर्फ मेहनत करवाने वाला रहेगा। पुरानी मेहनत का अच्छा नतीजा भी आज मिल सकता है। लव लाइफ में खुद को नियंत्रण में रखें। दिन अच्छा बीतेगा। पार्टनर के साथ समय बीतेगा।

बेरोजगार लोग नौकरी की तलाश की दिशा बदल सकते हैं। थोड़ा समय आपके अनुकूल होगा। आपके साथ आज सुखद घटनाएं भी हो सकती हैं। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। कोई शुभ चिंतक जो सलाह दे, उसे मान लें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। यात्रा का कोई कार्यक्रम भी बन सकता है। परिवार के किसी एक सदस्य के बारे में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। बस अपने ही काम पर ध्यान दें।



क्या न करें - किसी भी महीला या लड़की का दिल न दुखाएं।

कन्या  - नौकरी-धंधे के मामले में कुछ अनचाहे बदलाव होने के पूरे योग बन रहे हैं और इनमें आपका करियर भी शामिल है। दोहरे विचारों को लेकर काम में मन नहीं लगेगा। फैसला करना भी मुश्किल हो सकता है। मन पढ़ाई में कम लगेगा। एक्स्ट्रा एक्टिविटी होगी। कामकाज ज्यादा रहेगा। मन में मिली-जुली भावनाएं रहेंगी। विवाद में न पड़ें, प्रेम मिलने से खुशी मिल सकती है। किसी खरीददारी को लेकर सावधान रहें। चंद्रमा के कारण उठापटक हो सकती है। परेशानी भी बढ़ सकती है। कोई भी काम सावधानी से करना होगा। कोई अनजाना डर भी आपको परेशान कर सकता है। पैसों के मामलों में सावधान रहें। दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। पेट के रोग और मानसिक तनाव रहेगा। खान-पान में सावधानी रखें।



क्या न करें - सूर्यास्त के समय कुछ न खाएं-पिएं।

तुला  - आज आपको करियर में कोई नया मौका मिल सकता है। उसे जाने न दें। निचले वर्ग के लोगों से सहयोग मिलेगा। फायदे के मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में नई योजनाएं भी सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी आज आपको लेना पड़ सकता है। अनुभवी लोगों से सलाह लेनी चाहिए, फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स मेहनत ज्यादा करेंगे, लेकिन फल कम मिलेगा। आपका पैसा भी कहीं नहीं अटकेगा। ज्यादातर काम समय से पूरे हो जाएंगे। पैसों के मामलों में दोस्तों से सहायता मिलेगी। संतान और परिवार का सहयोग भी मिलता रहेगा। फायदे के मौके मिलेंगे। आपको प्रेम का जवाब प्रेम से ही मिलेगा। किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर दें। नए संबंधों की शुरुआत भी हो सकती है।





क्या करें - विष्णु जी को तुलसी पत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक  - ज्यादा कमाने के लालच में आ कर शेयर-सट्टे में पैसा न लगाएं। आज आप जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए किसी भी तरह का शॉर्टकट न लें।  जरूरी कामों में आज लापरवाही न करें। जोखिम और जल्दबाजी से भी बचें।  स्टूडेंट्स को सहयोग नहीं मिलने से परेशानी बढ़ सकती है। नए निवेश के लिए सितारों का साथ मिल सकता है। आपके लिए दिन शुभ है। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी क्षमताओं पर आपका भरोसा बढ़ेगा। दृढ़निश्चय और आपके साथ मौजूद ऊर्जा के दम पर आप अपने महत्वपूर्ण मामलों को आसानी से निपटा सकते हैं। कोई मौका न चूकें। परिवार के लोग आपसे खुश हो सकते हैं। आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। महत्वपूर्ण काम पूरे होने के भी योग बन रहे हैं। सितारे आपके साथ हैं। आप सफल रहेंगे। लव लाइफ में कामकाज की व्यस्तता बीच में आ सकती है। प्रेमी के साथ जितना समय गुजार सकते हैं गुजार लें।



क्या करें - गुलाब का फूल साथ रखें।

धनु  - पैसों का ध्यान रखें। नौकरी वालों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पैसों की कोई किश्त चुका देंगे। पढ़ने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन समय की कमी के कारण परेशान हो सकते हैं। सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। आप में आकर्षण शक्ति बढ़ सकती है। आपका कॉन्फिडेंस पहले से और बढ़ जाएगा। धैर्य, लगन और ईमानदारी जरूरी है। कोशिश करेंगे, तो कठिन काम भी आसानी से निपटा लेंगे। कुछ नए और रोचक मौके आपको मिल सकते हैं। दूसरों से मुलाकात में आपको नई बातें समझने का मौका मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्त और भाइयों के सहयोग से सोचे हुए काम पूरे होंगे। कई जरूरी  कामों में बदलाव हो सकते हैं। किस्मत भी साथ देगी। निवेश करने या किसी को आर्थिक मदद देने से पहले सलाह कर लें। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे आप प्रभावित हो जाएंगे। पार्टनर से प्यार और सुख मिलेगा।



क्या करें - ज्यादा स्पाइसी और तला-गला खाना खाने से बचें।

मकर  - कार्यक्षेत्र में सावधान रहने के योग हैं। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से आज मदद नहीं मिल पाएगी। सोचे हुए कुछ जरूरी काम आज अधूरे रह सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोग लेन-देन और निवेश में किसी भी तरह का रिस्क न लें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। पाठ्यक्रम पर ध्यान दें। जो समय पढ़ाई के लिए है उसे इधर-उधर न गवाएं। किसी को भी बिना मांगी सलाह न दें। कोई मामूली गलती आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं। आप ऐसे रोगों से सावधान रहें, जो हवा के जरिए फैलते हैं। किसी तरह के इन्फेक्शन का भी डर रहेगा। आप लव लाइफ के विवादों में न पड़ें तो ही अच्छा है। अविवाहित लोग ध्यान रखें, किसी को लव प्रपोजल न भेजें, धैर्य रखें। भूख न लगने और नींद की कमी से कमजोरी भी महसूस होगी।



क्या करें - पीपल के पेड़ में हल्दी का पानी डालें।

कुंभ  - बिजनेस या नौकरी के जरूरी कामों के लिए न चाहते हुए भी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज कुछ ऐसे काम भी आपको करने पड़ सकते हैं जो आप करना नहीं चाहते। नौकरी में दुश्मनों से परेशान हो सकते हैं। कैम्पस में समय खराब हो सकता है। घर बैठकर पढ़ाई करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। आज आप छोटी-छोटी बातों में लोगों से उलझ सकते हैं। ऑफिस में तकनीकी और मशीनी मामलों में भी उलझ सकते हैं। इससे आपका समय भी खराब हो सकता है। आपके कुछ दोस्तों या साथ के लोगों का स्वभाव अजीब हो सकता है। पुराने रोग हो सकते हैं। एक्सीडेंट या चोट लगने की भी संभावना बन रही है। दुश्मन आप पर हावी हो सकते हैं। सावधान रहना होगा। अपनी योजना किसी से शेयर न करें तो ही अच्छा है।


क्या करें - तेल और काला नमक मिलाकर घर के बाहर रखें।

मीन  -  बिजनेस और कामकाज का विस्तार करने के लिए निवेश कर सकते हैं। कुछ फैसले आपको तरक्की और फायदा देंगे। जिन बेरोजगारों के पास रोजगार नहीं है उनके लिए दिन अच्छा है। कोई नौकरी भी मिल सकती है। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने से परेशानी दूर हो सकती है। आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है, जो आपने पहले शायद कभी न संभाली हो। पढ़ाई को लेकर सीरियस हो जाएंगे। दिन अच्छा है। बहुत से मामले आपके फेवर में रहेंगे। आज आप जो भी काम करेंगे, उससे आगे चलकर आपको फायदा होगा। आप अपनी बात बहुत साफ ढंग से रखने की कोशिश करें। दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। परिचित लोग आपकी मदद कर सकते हैं। आप समस्याओं को सुलझाने में भी सफल रहेंगे। सुख मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। मन खुश रहेगा। आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती है। पार्टनर को आपसे फायदा होगा। लव लाइफ  में संतुष्टि और तालमेल रहेगा। आप अकेले हैं, तो पसंदीदा व्यक्ति से कॉन्टैक्ट हो सकता है।



क्या करें - काले कुत्ते को तेल की रोटी दें।


 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.