Halloween party ideas 2015

डोईवाला:
 तहसील  दिवस में  आज उपजिलाधिकारी कुश्म चौहान और  तहसीलदार  मनबर  सिंह  कंडारी  ने 09 में से 04 शिकायतों  का  मौके  पर निस्तारण किया.


  उपजिलाधिकारी    ने   कहा  कि शिक्षा विभाग, नगरपालिका, सिंचाई, नगरपालिका ,समाजकल्याण और पुलिस अधिकारीयों के अनुपस्थित रहने  पर संज्ञान लेते  हुए , स्पष्टीकरण  लिया  जा  रहा    है.
यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं हुआ तो उनका  एक  दिन  का वेतन रुकवाने  हेतु जिलाधिकारी को संस्तुति की जाएगी। सभी अधिकारी समय पर तहसील दिवस नहीं पंहुच रहे है या फिर अपने अधीनस्थ सधिकारियों को भेज देते है, जिससे शिकायतों  का निस्तारण  होना मुश्किल हो  रहा है .
उपजिलाधिकारी  ने कहा है की शाशनादेश  यह   भी  आया  है  कि   प्रत्येक माह के द्वितीय  बुधवार को तहसील दिवस की की तर्ज़ पर ब्लॉक दिवस मनाया जायेगा  जो  कि सी डी ओ  या  अपर जिलाधिकारी कीअध्यक्षता में होगा  अथवा  उनकी अनुपस्थिति  में  परगना के उपजिलाजिलाधिकारी इसकी अध्यक्षता करेंगे. इस सम्बन्ध   में श्रीमती  चौहान ने   ब्लॉक के खंड विकास  अधिकारी  को निर्देशित   कर दिया  गया  है
कि वो समस्त विभागों को चिट्ठी जारी करें और व्यापक प्रसार प्रचार करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें 


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.