देहरादूनः
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त
धस्माना ने कर्नाटक में हो रहे अलोकतांत्रिक घटनाक्रम की पुरजोर शब्दों .में निन्दा व भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो मत प्रतिशत और न
ही सीटों की दृष्टि से विजयी हुई है, परन्तु अनैतिक हथकण्डे अपनाकर येन केन
प्रकारेण सत्ता पर काबिज होना चाहती है। धस्माना ने कहा कि यहां तक कि
राज्यपाल द्वारा खरीदफरोख्त या दलबदल के लिए भाजपा को 15 दिन दिया जाना भी
न्यायोचित नही है, इस दरम्यान भाजपा धनबल, बाहुबल, सत्ता का दुरूपयोग करके
एक बार पुनः लोकतंत्र और संविधान का खून करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसे सुनियोजित षड़यंत्र करार देते हुए कहा कि
भाजपा केन्द्र सरकार के इशारे पर लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है।
धस्माना ने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत होती रहती है, परन्तु
भाजपा केन्द्र सरकार के इशारे पर लोकतंत्र को गिरवी रखने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपना स्वाभिमान खो चुकी है और अब सत्ता का दुरूपयोग
कर सत्ता को हासिल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार
ने अपने चार व0र्षों के कार्यकाल में जनता से किये गये वादे पूरे नही किये
और जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे कारनामों को अंजाम देने का काम कर रही
है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनभावनाओं को मध्यनजर रखते हुए सड़क से लेकर
सदन तक लड़ाई लड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने इन चार
वर्षो में मात्र देश में अराजकता फैलाने और देश को जाति एवं धर्म में
बांटने का काम किया है।
धस्माना ने कहा कि प्रदेश
कांग्रेस कमेटी के मा0 अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी के निर्देश पर कल
दिनांक 18 मई 2018 को प्रदेश के समस्त जिला /शहर मुख्यालयों में जिला एवं
शहर अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला दहन करेगी।
उन्होंने कहा कि देहरादून में प्रदेश मुख्यालय से कार्यकर्ता मार्च
निकालेंगे व पुतला दहन करेंगे तथा जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम
राष्ट्रपति को कर्नाटक के घटनाक्रम में ज्ञापन प्रेषित करेंगे ।
एक टिप्पणी भेजें