Halloween party ideas 2015

नई दिल्ली :


 छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा  क्षेत्र  में एक बड़ा नक्सली हमला होने की  खबर  है। नक्सलियों ने घात लगाकर, पुलिस के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया है।  विस्फोट में 7 जवान शहीद हो गए है जबकि  1 जवान गंभीर रूप से घायल हो गया  हैं।  शहीद होने वाले जवानों में सशस्त्र बल के 5 और डिस्ट्रिक्ट फोर्स के 2 जवान शामिल हैं।

सूत्रों  के अनुसार, धमाके के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की और हथियार लूटकर जंगल की ओर भाग गए। घटना का शिकार हुए जवान वहां सड़क निर्माण के काम को सुरक्षा देने के लिए जा रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी नक्सलियों के  बिछाये  जाल की चपेट में आ गई।

घटना दंतेवाड़ा के छोलनार गांव की है। नक्सल रोधी ऑपरेशन के डीआईजी सुंदर राज ने इस हमले के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि, 'शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुल 7 जवान शहीद हो गए हैं और एक घायल है।

इससे पहले 13 मार्च को नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में सर्च ऑपरेशन में जुटे सीआरपीएफ के जवानों पर घात लगाकर आईईडी हमला किया था जिसमें 9 जवान शहीद हो गए थे। जवानों को पहले आईईडी ब्लास्ट से निशाना बनाया गया, फिर फायरिंग की थी। 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.