Halloween party ideas 2015

देहरादून:

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से गुरुवार देर सांय मुख्यमंत्री आवास में सफाई कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों ने भेंट की। सफाई कर्मचारियो के हित में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने घोषणा की कि सफाई कार्मिकों को प्रतिदिन रू0 275 के हिसाब से पारिश्रमिक दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जितनी भी स्वच्छता समितियां हैं सभी के सफाई कर्मियों को प्रतिदिन रू0 275 की दर से पारिश्रमिक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान जो कर्मचारी निकाले गए थे उनको वापस ले लिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों के हित में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर सफाई कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया एवं हड़ताल वापस ले ली। 
इस अवसर पर विधायक श्री मुन्ना सिंह चैहान, भाजपा नेता श्री सुनील उनियाल गामा, श्री सुनील वर्मा, श्री शादाब शम्स, अखिल भारतीय मजदूर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग भगवत प्रसाद मकवाना, सफाई कर्मचारी संगठन के सोनू गहलोत, हरीश सिसोदिया, धीरज भारती, मनोज गहलोत, अनिल खुजवाल, राजू बाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.