Halloween party ideas 2015

आज का दैनिक राशिफल 24 मई2018

   आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

गुरुवार को 7 राशियों पर भारी रहेगा शनि, टेढ़ी नजर से करेगा परेशान 24 मई गुरुवार का राशिफल, गुरुवार को शनि की टेढ़ी नजर चंद्रमा पर रहेगी।

इसका सीधा असर 7 राशियों पर होगा।

 

पढ़ें गुरुवार का राशिफल और उपाय - 

 

मेष (Aries) -  चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे भाव में रहेगा। बिजनेस में धन हानि हो सकती है। जोखिम भरे निवेश न करें। बड़े फैसले करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। ऑफिस में विरोध की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में विवाद हो सकता है। वाणी पर कंट्रोल रखें। कामकाज को लेकर आपकी आलोचना हो सकती है। काम का बोझ भी ज्यादा हो सकता है। किसी खास काम को लेकर भी आप परेशान हो सकते हैं। दुश्मनों से परेशान रहेंगे। आप जो भी काम करेंगे उनमें आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। सिरदर्द हो सकता है। पेट के रोग भी परेशान कर सकते हैं।
 

क्या करें - किसी मंदिर में 5 पूजा की सुपारी दान दें।

आगे पढ़ें वृष से मीन तक का पूरा राशिफल -

वृषभ (Taurus) - जूनियर कर्मचारियों से कहा-सुनी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। काम की चीजों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।लव लाइफ का कोई बड़ा फैसला न लें। कुछ पुरानी बातें भी आपको टेंशन दे सकती है। किसी बात को लेकर आपके मन में डर बना रह सकता है। वैचारिक उथल-पुथल भी हो सकती है। योजनाएं बिगड़ सकती हैं। कोई काम रुकने की भी संभावना है। कुछ मामलों में खुद की ही आदतों से परेशान हो सकते हैं। खान-पान पर कंट्रोल करें। मानसिक तनाव और नींद की कमी रहेगी। 

 

क्या करें - बरगद के पेड़ में मीठा दूध चढ़ाएं।

मिथुन (Gemini) -  आज मेहनत ज्यादा रहेगी। बड़े निवेश के लिए भी समय ठीक नहीं है। नया काम शुरू करने के लिए दिन ठीक नहीं है। निवेश के लिए भी समय ठीक नहीं है। कामकाज में अचानक बड़े बदलाव के बारे में न सोचें तो ही अच्छा है। दूसरों की परेशानियों में दखल न दें। प्रेमी के साथ अनबन हो सकती है। कोई भी काम निपटाने से पहले अच्छे से सोच-विचार जरूर करें। कामकाज में मन कम ही लगेगा। रोज एक ही जैसे काम कर रहे हैं तो उससे बोरियत महसूस हो सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। 

 

क्या न करें - गंदे कपड़े न पहनें।

कर्क (Cancer) - आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है। कुछ लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं।  किसी चीज की कमी भी महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। धैर्य रखें। आपके लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कुछ मामलों में आप परेशान हो सकते हैं। वादे पूरे न होने से निराशा भी हो सकती है। परिवार में कोई अनबन या गलतफहमी खत्म हो सकती है। कोई बड़ा फैसला भी न करें। प्रेमी या जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। उसे मनाने के लिए भी आप जतन कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य भी बीमार हो सकता है। आपको धैर्य रखना जरूरी है। 

 

क्या करें - विष्णु भगवान को इत्र लगाएं।

सिंह (Leo) -  बिजनेस के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। भावनाओं की गहराई का अहसास होगा। दाम्पत्य जीवन में नई खुशियां आ सकती हैं। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। दिनचर्या में थोड़ा-से बदलाव से आपका जीवन सहज हो सकता है। बिजनेस या नौकरी में भी बदलाव का मन बन सकता है। कुछ नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। आज आप बहुत बातूनी मूड में हो सकते हैं। अपने लॉजिक और ज्ञान से आप सबको इम्प्रेस कर सकते हैं। अपने टारगेट लगातार ध्यान में रखें। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग अपने टारगेट पर ध्यान दें। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। 

 

क्या करें - नमक का दान दें।

कन्या (Virgo) -  धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय पहले से थोड़ा ठीक रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को चतुराई से फायदा हो सकता है। लव लाइफ में बेहतर होगा कि भावनाओं को समझने की कोशिश करें। पुराने मामले निपटाने के लिए अच्छा दिन है। दिन आपके फेवर में हो सकता है। आपकी ही राशि में चंद्रमा होने से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। पैसे कमाने के नए अवसर भी मिल सकते हैं। ऐसे मामलों में धैर्य से विचार करें, जानकारी जुटाएं और फिर फैसला करें। किसी गलती से भी बच सकते हैं। रोमांटिक संबंध और बेहतर हो सकते हैं।

 

क्या करें - मंदिर में गेहूं दान करें।

तुला (Libra) -  बिजनेस में संभलकर रहना होगा। नौकरीपेशा लोग कोई भी बड़ा काम शुरू न करें। सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। चंद्रमा के कारण फालतू खर्चा हो सकता है।धन हानि के योग बन रहे हैं। दौड़-भाग और फालतू यात्राएं हो सकती हैं। आज आप खर्चे पर कंट्रोल रखें। कोई चीज खरीदने के पहले सारी बातों को बारीकी से जांच लेना आपके लिए ठीक है। आपको किसी बात का अफसोस या कोई शिकायत भी हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें। चोट लग सकती है। 

 

क्या करें - राम या कृष्ण मंदिर में गेहूं दान दें।

वृश्चिक (Scorpio) -  कार्यक्षेत्र और बिजनेस में फायदा कम ही मिल सकता है। पैसों के लिहाज से स्थिति ठीक रहेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। पैसे और परिवार से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। कुछ बहुत अच्छे विचार आपके दिमाग में आ सकते हैं। आज आप बड़ी योजना बना सकते हैं और उस पर अभी से काम भी शुरू कर सकते हैं।  कर्मचारी, अधिकारी आपके कामों से संतुष्ट होंगे। सभी का सहयोग मिल सकता है। 

 

क्या करें - नींबू का दान करना चाहिए।

धनु (Sagittarius) - आज आपको कम मेहनत में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। लव लाइफ में आपके साथ कुछ अच्छा हो सकता है। गोचर कुंडली के कर्म भाव का चंद्रमा होने से दिन थोड़ा ठीक रहेगा। पुरानी समस्याएं खत्म होने की संभावना है। जीवनसाथी की बात मानें। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। कुछ दोस्त आपके लिए खास रहेंगे। किसी से भी संबंध न बिगाड़े। ऑफिस के कुछ मामलों में आप सफल हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इनकम बढ़ाने की काेशिश रहेगी। तनाव भी कम होगा। राहत मिलेगी।

 

क्या करें - किसी दोस्त को उधार पैसा न दें।

मकर (Capricorn) -  लेन-देन में सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखें। अपनी स्थिति को लेकर आप कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं। प्रेम के मामलों में आप सुस्ती महसूस करेंगे। आपको किसी न किसी तरह की बेचैनी भी हो सकती है। आपको कोई नई चुनौती भी मिल सकती है। दूसरों के झगड़े में फंसने से बचें। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। सावधान रहें। कुछ कामों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। शनि के कारण आपके कुछ काम अटक सकते हैं। आपके लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आपको भावनाओं में आकर कोई भी फैसला नहीं करना चाहिए। 

 

क्या करें - किसी गरीब को केला खिलाएं या मंदिर में दान दें।

कुंभ (Aquarius) -  कोई बुरा सपना या अपशकुन के संकेत भी आज आपको मिल सकते हैं। इससे थोड़े सावधान ही रहें। कागजी कामकाज में भी कोई गलती हो सकती है। आपका आत्मविश्वास कुछ कम भी हो सकता है। कुछ परेशानियों के कारण मानसिक तौर पर ज्यादा थकान हो सकती है। जो काम आपको संभव नजर आ रहा था, वह अटक भी सकता है। सावधान रहें। गुस्सा और लापरवाही से नुकसान होने की संभावना है। आपसे कोई गलती भी हो सकती है। ऑफिस और बिजनेस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। छोटे बच्चों की सेहत को लेकर परेशानी बढ़ सकती है।

 

क्या करें - हनुमान मंदिर में 5 बादाम चढ़ाएं।

मीन (Pisces)  - आज आपको अपना मन खुला रखना होगा। आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। कुछ लोग आपसे मिलेंगे, जो आपकी मदद करेंगे। पूरा दिन काम-काज में निकल जाएगा। आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण नई परिस्थितियां बन सकती हैं। उनसे आपको थोड़ा फायदा हो जाएगा। वास्तव में थोड़ा विचार और सौदेबाजी से आप और कुछ ज्यादा हासिल कर सकते हैं। आज आपकी मेहनत ज्यादा रहेगी और उसका फायदा भी आपको मिलेगा। 

 

क्या करें - किसी ब्राह्मण को खोपरे का तेल दान करें।

*
nNआचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट*  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.