देहरादून :
चीनी मिलों के कार्मिकों के अवशेष वेतन आदि हेतु ,सरकार द्वारा बिना ब्याज के कर्ज देने की सैद्धान्तिक सहमति
मुख्यमंत्री
श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने थराली विधानसभा उप निर्वाचन में भारतीय
जनता पार्टी की जीत के बाद थराली विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई दी।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी
जिन्होंने अथक मेहनत से थराली के जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहंुचाया और
पार्टी की जीत सुनिश्चित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि थराली की जनता ने
सरकार के काम-काज पर भी मोहर लगाई है। उपचुनाव से पहले जनता के समक्ष विकास
का जो एजेण्डा रखा गया था, उन्हें पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी
जायेगी।
जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम ंिसह ने थराली विधानसभा उपचुनाव में मिले जनादेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में मिले जनादेष का सम्मान करती है तथा थराली विधानसभा क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करते हुए विधानसभा चुनाव में निर्वाचन में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का भी धन्यवाद करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस मेहनत व लगन से पार्टी प्रत्याषी के लिए कार्य किया वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत हार लगी रहती है कार्यकर्ताओं को अपना मनोबल बनाये रखना है तथा आने वाले निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से पार्टी प्रत्याषियों को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर अभी से लगना होगा।
श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि चुनाव परिणाम कुछ भी रहा हो परन्तु कांग्रेस पार्टी थराली विधानसभा क्षेत्र की जनता के हितों के लिए सदैव संघर्श करती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे षीघ्र ही थराली विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने वहां जायेंगे।

बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में थराली विधानसभा उप
निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मुन्नी देवी के विजयी होने पर पार्टी
कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सम्मान को अपना सम्मान मानकर कार्य
किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों के
परिणामस्वरूप भाजपा को विजय मिली है। आने वाले निकाय चुनावों में क्या होने
वाला है, इसके संकेत भी थराली के चुनाव परिणाम ने दे दिये हैं।
इस
अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट, वित्त मंत्री श्री प्रकाश
पंत, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्री धन सिंह रावत, विधायक श्री हरबंस कपूर,
श्री खजान दास, महानगर अध्यक्ष श्री विनय गोयल, प्रदेश महामंत्री श्री
नरेश बंसल, श्री सुनील उनियाल गामा एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित
थे।
देहरादून:
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को सचिवालय में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की समीक्षा की। मंत्री श्री प्रकाश पंत भी बैठक में उपस्थित थे।
गन्ना किसानों के बकाया 217 करोड़ रूपये हेतु सैद्धान्तिक स्वीकृति
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार गन्ना किसानों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है और उनके बकाया गन्ना मूल्य 217 करोड़ रूपये का भुगतान किया जायेगा। मंत्री श्री प्रकाश पंत ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा घोषित सर्मथन मूल्य तथा राज्य सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य के अन्तर की धनराशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाना है। इस दिशा में 440 करोड़ रूपये के सापेक्ष 223 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है तथा 217 करोड़ रूपये गन्ना मूल्य बकाया है।
चीनी मिलों के कर्मचारियों को वेतन हेतु बिना ब्याज का कर्ज
बैठक में अवगत कराया गया कि वर्तमान में चीनी के मूल्य में अत्याधिक गिरावट आने के कारण चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। बाजपुर, नादेही, किच्छा तथा डोईवाला चीनी मिलों के कार्मिकों के अवशेष वेतन आदि हेतु रूपये 95.79 करोड़ की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इसके लिये राज्य सरकार द्वारा बिना ब्याज के कर्ज देने की सैद्धान्तिक सहमति व्यक्त की। उन्होंने वित्त सचिव श्री अमित नेगी को निर्देश दिये कि शुक्रवार को गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस हेतु ठोस कार्ययोजना बनायें। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि चीनी मिल कार्मिकों को इस प्रकार बिना वेतन के नहीं छोड़ा जा सकता है। परन्तु साथ ही उन्होंने चीनी मिलों के प्रबन्धन को ठोस आर्थिक अनुशासन अपनाने की हिदायत भी दी। मुख्यमंत्री ने चीनी मिलों के प्रबंधन को आगाह किया कि कुप्रबंधन के कारण खराब वित्तीय स्थिति में बार-बार सरकार पर निर्भरता उचित नही है। चीनी मिलों को अपनी स्थिति सुधारने के लिये प्रोग्रेसिव कदम उठाने होंगे।
चीनी मिलों का आधुनिकीकरण समय की मांग-सीएम
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि चीनी मिलों को लाभ की इकाई बनाने के लिये इनके आधुनिकीकरण पर काम किया जाय। गन्ना विकास मंत्री श्री प्रकाश पंत ने बताया कि किच्छा, बाजपुर, नादेही और डोईवाला के आधुनिकीरण पर विचार किया जा रहा है। बाजपुर और नादेही चीनी मिलों में यूजेवीएनएल के सहयोग से विद्युत उत्पादन हेतु को-जनरेशन प्लाण्ट लगाने हेतु एमओयू शीघ्र करने के निर्देश दिये गये। किच्छा चीनी मिल में को-जनरेशन हेतु सर्वे करने के निर्देश दिये गये। बाजपुर डिस्टीलरी के ई.टी.पी.(एफ्लुएंट ट्रीटमेण्ट प्लाण्ट) हेतु एनसीडीसी(नेशनल कोपरेटिव डेवलपमेंट काॅरपोरेशन) को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया जिसकी गारंटी सरकार देगी। सितारगंज और गदरपुर चीनी मिलों हेतु सह उद्योगों को प्राथमिकता देते हुए निजी क्षेत्र से ईओआई प्राप्त करने का निर्णय भी लिया गया।
गन्ना विकास मंत्री ने दी जानकारी
श्री प्रकाश पंत ने अवगत कराया कि पिछले एक वर्ष में गन्ना क्षेत्रफल 84956 हेक्टेयर से बढ़कर 86053 हेक्टेयर हो गया है। गन्ने की पेराई में एक वर्ष में 60 लाख कुंतल का इजाफा हो गया है। विगत एक साल में चीनी उत्पादन 34.55 लाख कुंतल से बढ़कर 41.69 कुंतल हो गया है तथा रिकवरी प्रतिशत भी 9.86 से बढ़कर 10.19 प्रतिशत हो गया है।
बैठक में वित्त सचिव श्री अमित सिंह नेगी, सचिव ऊर्जा श्रीमती राधिका झा, सचिव गन्ना विकास इंदुधर बौड़ाई सहित सभी चीनी मिलों के जीएम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें