विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में विज्ञान भारती के सौजन्य से गुरुराम राय विश्व विद्यालय में प्रथम राज्य स्तरीय विज्ञान अधिवेशन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञान भारती भारत की एक अशासकीय संस्था है जो भारत में स्वदेशी विज्ञान के विकास के लिए एक जीवंत आंदोलन के रूप में परिकल्पित है। विज्ञान भारती के लक्ष्यों मे भौतिक एवं आध्यात्मिक विज्ञान का संश्लेषण करते हुए भारतीय विरासत को सुरक्षित रखना एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इस वर्तमान युग में राष्ट्रीय निर्माण के लिए स्वदेशी आन्दोलन में नयी चेतना का संचार करना है।विज्ञान भारती का मुख्य उद्देश्य भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान को समाज तक पहुंचाना है। श्रीप्रेमचंद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस युग में भी भारतीय पौराणिक विज्ञान प्रासंगिक है।आज आवश्यकता है भारतीय विज्ञान के पुनर्जागरण काल को और अधिक विकसित करने की जिसमें हमारे विद्यार्थी अपना योगदान देकर राष्ट्रोन्नति में सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञान भारती संस्था भारतीय विज्ञान, वैज्ञानिकों और उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महती कार्य कर रही है, सिर्फ वैज्ञानिकों का दायित्व नहीं है कि वे विज्ञान को लोगों तक पहुंचाए। ये पढ़ाने वाले और काम कर रहे सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वे सरल भाषा में विज्ञान को सभी के लिए उपलब्ध कराएं।

एक टिप्पणी भेजें