Halloween party ideas 2015

डोईवाला:
अंकित तिवारी


 महज सत्रह साल पुराना और देश का पहला पुलिस बल उत्तराखंड पुलिस की टीम आईजी श्री संजय गुंज्याल के नेतृत्व में माउंट एवेरेस्ट के सफल एक्सपीडिशन की दिशा में लगातार आगे बढ रही है। अभी तक भारत देश के किसी भी राज्य की सिविल पुलिस ने टीम के रूप में इस अभियान को अंजाम नही दिया है। 15 सदस्यीय ऐवरेस्ट एक्सपीडिशन टीम जिसमें 11 क्लाइम्बिंग सदस्य है ने माउंट एवरेंस्ट अभियान के क्रम में नेपाल देश में आने वाली “लबुचे ईस्ट चोटी ” पर भी तिरंगा फहरा लिया है। 6119 मीटर करीब 20 हजार फीट से अधिक उंचाई वाली चोटी पर मौसम बुरी तरह बिगड रहा था भारी बर्फबारी के कारण दो अलग अलग ग्रुप बनाकर अभियान को पूरा किया गया।
28, 29 अप्रैल में दोनो ग्रुप के समस्त 15 सदस्यों ने आरोहण के काम को पूरा किया है। इस अभियान में करीब 14 घंटे लगे थे। टीम लीडर आईजी संजय गुंज्याल, और एडिशन एसपी नवनीत सिंह के अगुवाई में उत्तराखंड पुलिस के अन्य मजबूत इरादे वाले जवान भी कंधे से कंधे मिलाकर चल रहे है। आईजी एसडीआरएफ संजय गुंज्य़ाल ने इंटरनेट कॉल पर बताया है कि 15 मई से माउंट एवरेस्ट की ओर टीम क्रमवार मौसम के लिहाज से प्रस्थान करेगी। इससे पहले बेस कैंप वन और बेस कैंप टू की ओर टीम प्रैक्टिस के तौर पर जायेगी जिससे मौसम की जानकारी का भी पता चल सकेगा। आपको बताते चलें कि 29 मार्च को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। टीम मे लबुचे पीक में 15 सदस्यों में 11 एवेरेस्ट क्लाइम्बिंग मेमबर्स के साथ लीडर श्री संजय गुंज्याल के साथ अन्य 3 बेस कैम्प मेंमबर्स के द्वारा भी सफलतापूर्वक आरोहण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.