Halloween party ideas 2015


श्यामपुर/ऋषिकेश :
उत्तम सिंह

श्यामपुर में एक पूर्व फौजी के घर को चोरो ने निशाना बनाया। सेना से रिटायर्ड फौजी ईलाज के लिए  चार दिन पहले  दिल्ली गया हुआ था। परिजन भी उसके साथ गए थे।  बन्द घर पर चोरी की वारदात से लोगो में दहशत फ़ैल गई है। ग्राम प्रधान की सुचना पर  पहुची पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी आर एस कपरुवान् ने बताया की चोरी की घटना की जांच प्रारम्भ कर दी  गई है।
श्यामपुर क्षेत्र मे चोरों के हौसले बुलन्द है। उनमे पुलिस का जरा भी भय नही है। जिसके चलते  क्षेत्र में आये दिन चोरी की घटनाये हो रही है। चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए मुसीबत बना हुआ है। श्यामपुर हाट बाजार वाली गली के काशीविश्वनाथ कालोनी में पूर्व फौजी सचिदानंद सेमवाल के बन्द घर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर का दरवाजा कुँडे व ताले टूटे होने पर वारदात की जानकारी सुबह होने पर आसपास के लोगों को हुई। जिसकी सुचना उन्होने ग्राम प्रधान शाकुम्बरी बिष्ट को दी। मौके पर पहुची ग्राम प्रधान ने क्षेत्र में चोरी की घटना से पुलिस को अवगत कराया। ग्राम प्रधान ने बताया की पूर्व फौजी इलाज के लिए चार दिन पूर्व परिवार सहित दिल्ली गए थे। घर चार दिन से बन्द था।  मौका पाकर बन्द घर को चोरो ने निशाना बनाया। चोर रात्रि के समय घर के पीछे से दिवार फांद  मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ भीतर घुस गए। चोरो ने बड़ा हाथ साफ करने के इरादे से घर के प्रत्येक कमरे को खंगाला। बताया की सचिदानंद के एक बेटे का विवाह कुछ समय पूर्व ही हुआ था। चोरो ने सभी कमरों की आलमारी को तोड़कर भीतर रखा सामान बिखेर दिया। घर पर चोरी की घटना  से फौजी व उनके परिजनों को अवगत करा दिया है। बताया की परिजनों के  दिल्ली से आज शाम तक पहुचने की सम्भावना है। जिसके बाद ही चोरी से हुए नुक़सान का सही पता लगाया जा सकेगा।  ग्राम प्रधान ने चोरी की वारदात पर अंकुश नही लगा पाने में अपनी नाराजगी व घटना का  जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है। उधर श्यामपुर चौकी प्रभारी आर एस कपरुवांन ने बताया की मामले की जांच कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.