रुद्रप्रयाग:
टिहरी जनपद के ग्यारह गांव हिन्दाव की प्रसिद्व मां जगदीशिला देवरा यात्रा.रुद्रप्रयाग पहुंची। यहां एक स्थानीय होटल में क्षेत्रीय जनता
ने डोली का भब्य स्वागत किया। 28 अप्रैल को विशोन गांव से प्रस्थान कर डोली
रुद्रप्रयाग पहुंची। 27 दिनों तक चलने वाली यह महायात्रा इस समय 19 वीं
बार संचालित की जा रही है। और प्रदेश के पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी
इस महायात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। 27 वें दिन गंगा दशहरा पर्व पर विशोन
पर्वत पर यात्रा का समापन्न होगा। यात्रा गढवाल कुमांयू मण्डल समेत कई
स्थानों पर जायेगी और करीब साडे दस हजार किमी की यात्रा तय करेगी। विश्व
शांति के लिए यात्रा को हर वर्ष संचालित किया जाता है और चारों धामों के
साथ ही प्रदेश के अन्य ऐतिहासिक मंदिरों को विश्व पटल पर लाने के मकसद से
महायात्रा का आयोजन किया जाता है।
एक टिप्पणी भेजें