Halloween party ideas 2015


  आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड




जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। दैनिक राश‍िफल में आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल पढ़ सकते हैं। 

मेष- जिम्मेदारी वाला भार लेने से बचें अन्यथा परिस्थितियों को नियन्त्रण में कर पाना मुश्किल हो जायेगा।

 वृष- छात्रों को मनोरंजन करने के अवसर प्राप्त होंगे। महिलाओं को कुछ नयीं चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

मिथुन-छात्रों को अपने अभिवावकों की बात पर ध्यान देना चाहिए। महिलाओं को शारीरिक व मानसिक थकान बनी रहेगी जिससे किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। 

कर्क-अधिकारियों से मनमुटाव होने की आशंका है। महिलाओं को सामाजिक समबन्धों पर ध्यान देना चाहिए। 

सिंह- महिलायें रणनीति बनाकर ही कार्य का आरम्भ करे तभी सफलता अर्जित होगी। कुछ छात्रों को मनासिक वेदना हो सकती है।

 कन्या-किसी भी कार्य में अस्थाई तौर पर रूकावटें महसूस होंगी परन्तु अन्तिम चरण में सफलता अवश्य मिलेगी। महिलाओं को घर-परिवार में अच्छे रिश्तें बनायें रखने की आवश्यकता है।

 तुला- नौकरी वाले जातक अपने बॉस से दूरी बनायें रखें। महिलायें आभूषणों की खरीददारी कर सकती है। भावनात्मक रिश्तों में अति शीघ्रता न करें 

वृश्चिक-नवयुवक हर विषय को गहराई से सोंचने का प्रयास करें। महिलायें अपने निज सम्बन्धों को बेहतर निभाने की कोशिश करें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। 

धनु- परिवार में दुख दर्द से भरा माहौल रहने की आशंका है। धन से सम्बन्धित लम्बित मामलों में प्रगति होने के आसार है। किसी पार्टी में आप शिरकत करेंगे। 

मकर-महिलायें कोई भी निर्णय सोंच-समझकर ले तो अच्छा रहेगा। छात्रों को मानसिक वेदना कम करने के लिए अपने काम पर फोकस करना चाहिए। 

कुम्भ-किसी नजदीकी व्यक्ति को अधिक महत्व न दें तो हितकर रहेगा। आपके परिश्रम के दूरगामी परिणाम लाभदायक रहेंगे। 

मीन-शिक्षा सम्बन्धी चल रहे प्रयासों में सफलता मिलने के आसार हैं परन्तु व्यर्थ की समस्याओं में न उलझे। कार्य पूरा करने के लिये पूरी शक्ति का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड
9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.