ठाकुरगंज, लखनऊ इलाके का नटवरलाल दूल्हा , जिसने 09 शादियां की पुलिस के हत्थे चढ़ा माना गया है कि इस व्यक्ति ने 09 शादियां की,उसमे से 6 की महिलाओं की मौत भी हो
चुकी है। इस जालसाज दूल्हे की पोल तब खुली, जब इसने मामूली कहा सुनी पर अपनी
एक और पत्नी को जान से मारने की कोशिश की और पकड़ा गया। वहीं नटवरलाल
दूल्हा तीन शादियो की बात कबूल रहा था।
आम तौर पर एक व्यक्ति की एक पत्नी और बच्चो का परिवार होता है। ऐसा आपने
अक्सर सुना भी होगा मगर हम आपको मिलाते है एक ऐसे नटवरलाल दूल्हे से जिसकी
एक नही तीन - तीन बीवियां है, जो वो खुद भी मान रहा है। बताया तो ये भी जा
रहा है इसके अलावा इसकी 6 और बीवियां थी जिनकी मौत हो चुकी है। नटवरलाल
दूल्हे ने सभी बीवियों को अलग-अलग शादी कर रखा हुआ था ताकि इसकी पोल न खुल
जाए। नटवरलाल दूल्हे ने सभी बीवियों को झूठ बोल कर खुद को शादी शुदा न
बताकर एक के बाद एक 9 शादियां की।
32 साल का दूल्हा समीर यूँ तो राजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला है इसने लखनऊ की ठाकुरगंज इलाके की रहने वाली आयशा से शादी की और फिर दहेज के नाम पर मार पीट करने लगा। हद तो तब हो गई जब उसके पहले से शादीसुदा और एक बीवी के तीन बच्चे पहले से होने की जानकारी मिली तो हंगामा शुरू हुआ। पोल खुलने के बाद नटवरलाल दूल्हे समीर ने पत्नी आयशा की जान लेने की कोशिश की तो मामला पुलिस तक पहुंचा और फिर नटवरलाल दूल्हा पुलिस की गिरफ्त में पहुंचा।
अफशां को उत्सुकता हुई क्योंकि उसके भी पति का यही नाम था। दोनों ने पतियों की फोटो शेयर की तो हकीकत सामने आई। यासमीन ने बताया कि छह फरवरी 2018 को उसका विवाह समीर के साथ हुआ था। आशंका पर दोनों ने और पड़ताल शुरू की तो जानकारी हुई कि समीर की एक पत्नी और है जिसका नाम नेहा है। समीर ने आठ साल पहले उसके साथ विवाह किया था। नेहा से समीर को तीन बच्चे हैं। अफशां ने बताया कि 15 दिन पहले समीर आफिस टूर बताकर राजस्थान गया था। रविवार को उसने समीर को फोन किया कि उसकी तबीयत खराब हो गई तुरंत चले आओ। मंगलवार शाम को समीर गढ़ी पीर खां पहुंचा। जहां अफशां और उसके परिवारीजनों ने उसें जमकर पीटा और इसके बाद ठाकुरगंज थाने लेकर पहुंचे।
32 साल का दूल्हा समीर यूँ तो राजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला है इसने लखनऊ की ठाकुरगंज इलाके की रहने वाली आयशा से शादी की और फिर दहेज के नाम पर मार पीट करने लगा। हद तो तब हो गई जब उसके पहले से शादीसुदा और एक बीवी के तीन बच्चे पहले से होने की जानकारी मिली तो हंगामा शुरू हुआ। पोल खुलने के बाद नटवरलाल दूल्हे समीर ने पत्नी आयशा की जान लेने की कोशिश की तो मामला पुलिस तक पहुंचा और फिर नटवरलाल दूल्हा पुलिस की गिरफ्त में पहुंचा।
तीनों सहेलियां निकली सौतन
पहले दोस्ती की फिर शादी कर साथ जीने मरने की कसमें खाई, कुछ ही साल हुए थे कि उससे मन मचला तो दूसरी लड़की को जाल में फंसाकर प्रेम विवाह कर लिया। बात यहां थमी ही नहीं थी कि दो साल बाद ही उसने तीसरा विवाह भी रचा लिया। खास बात यह रही कि पहली से लेकर तीसरी पत्नी को एक-दूसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पर एकाएक फेसबुक पर फ्रेंड बनी दो सहेलियों ने अपने पतियों के बारे में बातें और उनकी तस्वीरें शेयर की तो सारी प्रेम परतें खुल गईं। बातों-बातों में पता चला कि सहेलियां दोस्त ही नहीं वह एक दूसरे की सौतन हैं। दूसरी पत्नी ने पति को बहाने से राजधानी बुला और उसे पीटकर हवालात पहुंचा दिया। यह किसी फिल्म की कहानी नहीं हकीकत है।रियल स्टेट कंपनी में एकाउंटेंट है आरोपी
ठाकुरगंज गढ़ी पीर खां निवासी अफशां ने बताया कि एक मैट्रीमोनियल साइट के जरिए 28 अगस्त 2016 में उसका विवाह राजस्थान के भीलवाड़ा गुल अली नगरी गली नंबर छह निवासी समीर अहमद खान के साथ हुआ था। समीर एक कृष्णानगर स्थित एक रियल स्टेट कंपनी में एकाउंटेंट है। समीर उसे यहां बसंत बाग अंबरगंज में एक किराए के मकान में रखे था। वह कभी उसे राजस्थान नहीं ले गया। अफशां ने बताया कि 15 दिन पहले यासमीन पठान नाम की महिला की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। यासमीन से बात होने पर उसने बताया कि वह राजस्थान की है और उसके पति का नाम समीर अहमद खान है।अफशां को उत्सुकता हुई क्योंकि उसके भी पति का यही नाम था। दोनों ने पतियों की फोटो शेयर की तो हकीकत सामने आई। यासमीन ने बताया कि छह फरवरी 2018 को उसका विवाह समीर के साथ हुआ था। आशंका पर दोनों ने और पड़ताल शुरू की तो जानकारी हुई कि समीर की एक पत्नी और है जिसका नाम नेहा है। समीर ने आठ साल पहले उसके साथ विवाह किया था। नेहा से समीर को तीन बच्चे हैं। अफशां ने बताया कि 15 दिन पहले समीर आफिस टूर बताकर राजस्थान गया था। रविवार को उसने समीर को फोन किया कि उसकी तबीयत खराब हो गई तुरंत चले आओ। मंगलवार शाम को समीर गढ़ी पीर खां पहुंचा। जहां अफशां और उसके परिवारीजनों ने उसें जमकर पीटा और इसके बाद ठाकुरगंज थाने लेकर पहुंचे।
एक टिप्पणी भेजें