Halloween party ideas 2015

नरेंद्र नगर;
वाचस्पति रयाल

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पुलिसकर्मियों से 8 घंटे की ड्यूटी लिए जाने के आदेश का यहां क्षेत्र में सर्वत्र स्वागत किया गया है और विभिन्न संगठनों ने कोर्ट के आदेशे को पुलिस के मनोबल को बढ़ाने वाला बताया है।
प्रदेश के पुलिस कर्मियों से आठ घंटे की ड्यूटी लिए जाने के माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा तथा मंत्रणा करने की कार्रवाई का विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया है, और उम्मीद जताई है कि माननीय उच्च न्यायालय का आदेश तुरंत लागू करके पुलिसकर्मियों मैं अपने काम के प्रति एक नए उत्साह का संचार होगा और उनका मनोबल बढ़ेगा।
अन्य कर्मियों के मुकाबले पुलिस कर्मियों के काम के घंटे कहीं अधिक होने से पुलिसकर्मी अपने साथ नाइंसाफी समझते थे और अपने को सरकार के अन्य कर्मचारियों के मुकाबले कुछ अलग सा समझते थे, वाकई पुलिस के साथ यह कतई न्याय संगत भी नहीं था, यही कारण रहा होगा कि उच्च न्यायालय को इस संबंध में सरकार को आदेश  करना पड़ा।
माननीय उच्च यायालय के आदेश स्वागत करने वालों में पूर्व पालिका अध्यक्ष सोबन सिंह नेगी, अखिल भारतीय पंचायत विकास संगठन की प्रदेश प्रवक्ता वाचस्पति रयाल, उत्तराखंड जन जागृति संस्थान खाड़ी के अध्यक्ष अरण्य रंजन, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह कंडारी, पट्टी दोगी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष जगदीश कुलियाल, उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय कमेटी के सचिव सरदार सिंह पुंडीर, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह पुंडीर, नरेंद्र नगर जिला बनाओ संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, पंचायत संगठन के राष्ट्रीय सचिव हर्ष मणि भट्ट आदि शामिल हैं।
उक्त संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उच्च न्यायालय के आदेश का पालन तुरंत पुलिस विभाग में करवाया जाए और कहा कि पुलिस विभाग की साफ-सुथरी कार्यशैली  के लिए यह आदेश लाभकारी सिद्ध होगा।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.