देहरादून:
मुख्यमंत्री
त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘पेशावर कांड‘ की वर्षगांठ पर नायक वीर
चन्द्र सिंह गढ़वाली के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि भारत की आजादी के
लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने
पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि
पेशावर कांड ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों के
योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताया है और कहा यह महत्वपूर्ण घटना
भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखण्ड का
चतुर्थ प्रान्तीय महाधिवेशन
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को हरिद्वार रोड स्थित एक स्थानीय
वैडिंग प्वांइट में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखण्ड के
चतुर्थ प्रान्तीय महाधिवेशन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन द्वारा जो 14 सूत्रीय मांग पत्र रखा गया
है। उन मांगों को सरकार गंभीरता से लेगी। सभी मांगों का परीक्षण किया
जायेया, जो मांग पूरी हो सकती है उसे पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि
देहरादून में जो पेंशनर्स भवन की मांग रखी गई है, यह विचारणीय है। इस अवसर
पर उन्होंने सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के अधिवेशन के लिए एक लाख
रूपये की धनराशि प्रदान करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री श्री
त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सांसदों एवं
विधायकों से एक घण्टे का संवाद किया। प्रधानमंत्री जी के डिजिटल इंडिया के
सपने को पूरा करने के लिए हम सबको आधुनिक तकनीक के अधिक से अधिक प्रयोग पर
बल देना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं नीतियों से अपडेट रहना
जरूरी है। सरकार के नीतिगत निर्णय, शासनादेश सब वेबसाइट पर अपलोड हो जाती
हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की शिकायत, उसके समाधान और सुझाव के
लिए सीधे मुख्यमंत्री ऐप एवं टोल फ्री नम्बर 1905 पर की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि शिकायत या सुझाव मिलने पर उसे सीधा सम्बन्धित विभागों को
भेजा जाता है। जिस पर सम्बन्धित विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाती है।
मुख्यमंत्री
श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जनपद चमोली जनपद के अन्तिम गांव घेस को डिजिटल
ग्राम बनाया गया है। देवभूमि डायलाॅग कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने
चमोली के घेस एवं हिमनी तथा पिथौरागढ़ के पीपलकोट के सात सौ लोगों से वीडियो
कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। घेस व हिमनी गांवों को टेलीमेडिसिन
के माध्यम से दिल्ली के अपोलो अस्पताल से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि
चमोली के सुदूर बलाड गांव में कम उम्र में ही महिलाओं के दांत गिरने की
समस्या पायी गयी थी, इसकी जांच करने पर यह जानकारी मिली कि प्रसव के दौरान
उन्हें ठीक से आहार न मिलने के कारण यह समस्या पैदा हो रही है। इसके लिये
गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि
प्रदेश को 2024 तक टीबी मुक्त राज्य बनाने लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री
ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहल करते हुए प्रदेश में 47 ई-अस्पताल
स्थापित किये गये है। जबकि पूरे देश में इनकी संख्या 144 है। सरकार का
प्रयास है कि तकनीक के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक सेवाएं दी जा सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के वरिष्ठ पेंशनर्स को
सम्मानित भी किया।
विधायक गणेश जोशी ने कहा कि
सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारियों को अपने अनुभवों से सरंक्षक की भूमिका
निभानी होगी। प्रदेश के तीव्र विकास के लिए अनुभवी लोगों का सुझाव जरूरी
है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ
कार्य कर रही है। पिछले एक साल में परिवहन एवं ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश
को घाटे से उभारा गया है।
इस अवसर सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स
संगठन उत्तराखण्ड के अध्यक्ष आरएस परिहार, महामंत्री पीडी
गुप्ता, जेबीएस पथनी, श्यामजी यादव, केडी शर्मा, प्रेमप्रकाश शर्मा, नरेश मित्तल, आदेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्री मदन भटनागर के पुत्र निशान्त भटनागर
की सड़क दुर्घटना में हुयी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्री मदन भटनागर के पुत्र निशान्त भटनागर
की सड़क दुर्घटना में हुयी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री
त्रिवेन्द्र ने श्री मदन भटनागर के डोईवाला स्थित आवास पर जाकर उनके
परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की
शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर
से कामना की है।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द ने
डोईवाला में श्री नत्था सिंह के आवास पर जाकर उनके पुत्र नरेन्द्र सिंह की
आकस्मिक मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की एवं दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त
परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
मुख्यमंत्री श्री
त्रिवेन्द्र ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को प्रदेश में आवागमन
एवं रहने की उचित व्यवस्था हो इसके लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। उन्होंने
कहा कि केदारनाथ एवं यमुनोत्री के पैदल यात्रा मार्गों पर प्रत्येक एक
किमी पर डाॅक्टरों की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस बार केदारनाथ
में लेजर शो का आयोजन किया जायेगा। जिसमें श्री केदारनाथ जी के
प्रादुर्भाव से लेकर 2013 तक के इतिहास को 25-25 मिनट के लेजर शो के माध्यम
से दिखाया जायेगा। यह लेजर शो 28 अप्रैल से 05 मई 2018 तक दिखाया जायेगा।
यह शो हांगकांग से तैयार किया गया है। इस शो को धार्मिक रूप से जानकर
लोगों को दिखाकर पास किया गया है। अभी तक हमारे देश में कभी ऐसा शो नहीं
हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए अधिक से अधिक
श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखण्ड आये, इसके लिए राज्य सरकार यात्रा को और सुगम
बनाने के लिए प्रयासरत है।
इस अवसर पर सुन्दरकाण्ड कथा वाचक
श्रीमती संध्या वत्स एवं नरेश वत्स ,बद्री-केदार मंदिर समिति के
कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह, श्यामसुन्दर गोयल,
मनोहरकान्त जुयाल, सतीश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को शिमला बाईपास
रोड स्थित तनुष क्रिकेट स्टेडियम में डब्लूटी सोल्यूशंस द्वारा आयोजित
उत्तराखण्ड काॅरपोरेट क्रिकेट लीग-2018 का शुभारम्भ किया। इस प्रतियोगिता
का पहला मैच एमएलए उत्तराखण्ड एवं टीएसआर-11 के मध्य खेला गया। जिसमें
टीएसआर-11 की टीम विजयी रही।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने
‘‘भ्रष्टाचार एवं नशे के खिलाफ’’ की थीम पर आयोजित होने वाले इस क्रिकेट
लीग के आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने सभी टीमों को उत्साह से खेलने के लिए
प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्रिकेट लीग का उद्देश्य खेलों को
प्रोत्साहित करना है। जिससे आने वाली युवा पीढ़ी की खेलों के प्रति रूचि
बढ़ेगी। भविष्य में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड के
युवा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने
कहा कि आज के व्यस्ततम् समय में खेलों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
इस
अवसर पर एम.एल.ए. उत्तराखण्ड की टीम से प्रकाश पंत, मुकेश कोली, महेश नेगी, आदेश चैहान, देशराज कर्णवाल, विनोद
कण्डारी आदि ने प्रतिभाग किया। टी.एस.आर.-11 की टीम से धीरेन्द्र
पंवार, नवीन बलूनी, रमेश भट्ट, अभय रावत, गोपाल रावत
आदि ने प्रतिभाग किया।
एक टिप्पणी भेजें