Halloween party ideas 2015

'बीवियों का मदरसा ' का मंचन किया अंक थिएटर ग्रुप ने 





रीच द्वारा एस०जे०वी०एन० के संयोजन से  स्व० श्री टॉम आल्टर एवं स्व श्री दिनेश ठाकुर की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय थिएटर फेस्ट में आज दूसरे दिन अंक थिएटर ग्रुप ने आज अपने प्रसिद्ध नाटक 'बीवियों का मदरसा ' का मंचन किया।

    'बीवियों का मदरसा' अतुल माथुर द्वारा निर्देशित एक नाटक है जोकि एक ऐसे इंसान की कहानी है जो यह सोचता है कि हर औरत धोखेबाज और चालाक होती है ।इसीलिए वो शादी नही करना चाहता फिर उसकी मुलाकात एक ऐसी लड़की से होती है जोसके 16वर्ष का होने पर हनीफ मोहम्मद उससे शादी लड़ने का विचार करने लगता है। यह नाटक इसी दौरान आई कठिनायों का हास्य नाटक रूपांतरण है।

     श्री दिनेश ठाकुर द्वारा स्थापित अंक थिएटर ग्रुप ने 7000 से ज्यादा शो किये हैं । श्री ठाकुर जी के आकस्मिक निधन के बाद यह थिएटर अब प्रीता ठाकुर जी संचालित करती हैं।





 देहरादूनः-

मौलाना अबुल कलाम आजाद  की जयन्ती पर नमन किया 



प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम शिक्षा मंत्री, भारत रत्न एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मौलाना अबुल कलाम आजाद  की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह  एवं समस्त कांग्रेस जनांे ने पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।

      इस अवसर पर  प्रीतम सिंह जी ने कहा कि मौलाना साहब प्रख्यात विद्ववान थे और महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ एक अच्छे कवि भी थे। उन्होंने धर्म के एक संकीर्ण दृष्टिकोेण से मुक्ति पाने के लिए अपना उपनाम ’’आजाद’’ रख लिया और वे स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री बने।

राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए मौलाना अबुल कलाम आजाद को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने पहले अरबी और फारसी सीखी और उसके बाद दर्शन शास्त्र, रेखा गणित और बीजगणित की पढ़ाई की। अंग्रेजी भाषा दुनिया का इतिहास और राजनीति शास़्त्र में भी उनकी अच्छी पकड़ थी। उन्होंने कहा कि मौलाना जी ने अपने जीवन काल में कई लेख लिखे और पवित्र कुरान की पुनः व्याख्या की और लोगों में देश भक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए ’’अल हिलाल’’ नामक एक साप्ताहिक उर्दू पत्रिका प्रारम्भ की और उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के मंत्रिमण्डल में शिक्षा मंत्री के रूप में काम किया।

     श्री प्रीतम सिंह जी ने नव जवानों का आह्वान करते हुए कहा कि हम सबको महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना सहाब के आदर्शो को अपनाकर उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का काम करना है।

     इस अवसर पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, सदस्य प्रदेश कांगे्रस कमेटी राजेन्द्र शाह, बुद्विजीवी कांगे्रस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जोशी, आईटी के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नीनू सहगल, प्रदेश सचिव अश्विनी बहुगणा, दीप बोहरा, महेश काण्डपाल, गिरीश पुनेड़ा, भरत शर्मा, नवीन पयाल, उपेन्द्र थापली कै0 बलवीर सिंह रावत, सुनित राठौर, जितेन्द्र सिंह बिष्ट, बसन्त पंत, नेमचन्द, चौहान आदि उपस्थित थे।



रूद्रप्रयाग :


  • वन विभाग के चौकीदार को १२ माह से वेतन नहीं मिला

  • मोटरमार्ग चोपडा-उडामाण्डा   का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने




जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के तहत निर्माणाधीन चोपडा-उडामाण्डा मोटरमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत संज्ञान लेते हुए अधिशीसी अभियंता पीएमजीएसवाई को सडक कटान का मलबा अन्यत्र न डालकर डपिंग जोन में ही डालने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सडक निर्माण में जनहितों को अनदेखा न किया जाय और जो भी समस्या ग्रामीणों की है उसे निपटाया जाय।

मोटरमार्ग के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई आरसी उनियाल ने बताया कि चोपडा-उडामाण्डा मोटरमार्ग 17 किमी लंबा है और 950.00 लाख रूपए की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। बताया कि मोटरमार्ग पर पहाड कटान का कार्य जारी है। इस अवसर पर ग्राम महड व इशाला के ग्रामीणों ने अवगत कराया कि मोटरमार्ग कटान का मलबा इधर-उधर फेंका जा रहा है। कहा कि सडक के ठीक नीचे गांव स्थित है और मलबे से गांव को खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने अवगत कराया कि गांव का पैदल सम्पर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है और स्कूली नौनिहालों को भी इससे खतरा बना हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि मलबे को डपिंग जोन में ही डाला जाय और ग्रामीणों के पैदल मार्ग को जो क्षति पहुंची है उसकी पूर्ति की जाय।

इस अवसर पर ग्राम सभा जग्गी काण्डई निवासी यशवंत सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि वह वन विभाग में चैकीदार के पद पर कार्यरत थे, लेकिन विभाग द्वारा पूरा कार्य करने के बावजूद भी उनका 12 माह का मानदेय नहीं दिया जा रहा है।

जिस पर जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देशित किया कि तत्काल मामले में कार्यवाही की जाय। ग्राम महड मल्ली के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उपरोक्त निर्माणधीन मोटरमार्ग से महड मल्ली गांव को भी जोडने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बधित राजस्व उप निरीक्षण को निर्देशित की मोटरमार्ग को जोडने मे ंप्रयुक्त भूमि के सम्बंध में स्पष्ट रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करे।

इस मौके पर पीएमजीएसवाई के अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।




उत्तरकाशी/देहरादून:


मोरी ब्लाक को हिमाचल प्रदेश से जोड़ा जायेगा :मुख्यमंत्री

 त्रिवेन्द्र सिह रावत ने शनिवार को डामटा में आयोजित यमुनाघाटी पिछड़ी, अनुसूचित जाति, जनजाति समिति द्वारा आयोजित क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के मोरी ब्लाक को हिमाचल प्रदेश सड़क से जोड़ने वाली डोडरेक्वार सड़क के शीघ्र निर्माण करने की घोषणा की।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत व सडकों का सुदृढ़ीकरण जैसी मूलभूत सुविधओं का विकास राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों के लिए शासनादेश के उपरान्त ही घोषणाएं की जा रही हैं। शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के लिए राज्य सरकार बच्चों को एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं। महाविद्यालयों में भी 180 दिन की पढ़ाई अनिवार्य की गई है। उन्होंने कहा कि पौड़ी के जिला अस्पताल से टेली रेडियोलाॅजी की शुरूवात की गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में यह राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। शीघ्र ही 23 अन्य अस्पतालों में टेली रेडियोलाॅजी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। उन्होंने कहा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सबको समन्वय बनाकर कार्य करने होंगे।

इस अवसर पर टिहरी सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक श्री राजकुमार, श्री मुन्ना सिंह चैहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जशोदा राणा, जिलाधिकारी डाॅ.आशीष चैहान आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.