नई दिल्ली :
उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण ने दूरभाष पर एनडी तिवारी की पत्नी उज्जवला से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर ने बताया कि बीती देर रात्रि एनडी तिवारी का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाने के कारण उन्हें फिर से आइसीयू में भर्ती कराया गया है।
उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।वहीं सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की।
साथ ही परिवार के लोगों व डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की। एनडी तिवारी लंबे समय से अस्पताल में भर्ती हैं। हालत पर नजर रख रहे हैं डॉक्टर बुखार और निमोनिया से जूझ रहे एनडी तिवारी को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में 26 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था।
रविवार को उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया और हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। डॉक्टरों की एक टीम चौबीस घंटे उनकी हालत पर नजर रख रही है।
गौरतलब है कि सितंबर में तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसकी वजह से उनकी हालत नाजुक हो गई। नारायण दत्त तिवारी ,केंद्रीय मंत्री और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उन्होंने यूपी में तीन बार और एक बार उत्तराखंड के सीएम की कुर्सी को शोभायमान किया हैं।
एक टिप्पणी भेजें