देहरादूनः-
प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में आज देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम प्रधानमंत्री स्व0 पंडित जवाहर लाल नेहरू जयन्ती के अवसर पर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं समस्त कांगे्रसजनांे ने पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्वापूर्वक याद किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि स्व0 नेहरू जी ने प्रधाममंत्री के रूप में देश को एक नई दिशा देने का काम किया। उन्हांेने कहा कि नेहरू जी की सोच ’’सर्व धर्म संभाव’’ वाली थी। उन्होंने सदैव देश के गरीब, असहाय एवं निम्न वर्गो के विकास के लिए कार्य किया। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि नेहरू जी को बच्चांे से अथाह प्यार था उन्हें बच्चे चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। उनकी जयन्ती को पूरे भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू की साहित्य में काफी रूचि थी उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक हिन्दुस्तान की खोज, नेहरू एक आत्मकथा, विश्व इतिहास की झलक उनके उत्कृष्ट साहित्य का हिस्सा है।
श्री प्रीतम सिंह जी ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश में योजनागत आधारित विकास की नींव रखते हुए पंचवर्षीय योजना के आधार पर देश में विकास की एक अवधारणा को जन्म देने का काम किया। लोकतांत्रिक समाजवाद में पंडित नेहरू की गहरी आस्था थी ग्रामीण क्षेत्रों का आर्थिक विकास करना पंडित नेहरू का मुख्य उद्देश्य था। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि देश आज भी पंडित नेहरू की विदेश नीति पर चल रहा है। उन्होेेंने गुट निरपेक्ष आन्दोलन को खड़ा करके विश्व में भारत को एक अलग पहचान दिलवाई और चीन के साथ पंचशील के सिद्वांतों पर आधारित समझौते किये।
प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने पुरानी जेल स्थित नेहरू वार्ड में भी पुष्पाजंलि अर्पित किये।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश कांगे्रस के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, डाॅ0 आर0 पी0 रतूड़ी, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, गोदावरी थापली, हिम्मत सिह बिष्ट, रेवती जोशी, प्रदीप जोशी, कै0 बलवीर सिंह रावत, अमरजीत सिंह, लखपत बुटोला, सुनिता प्रकाश, जगदीश धीमान, दीप बोहरा, गिरीश पुनेड़ा, भरत शर्मा, नवीन पयाल, आनन्द त्यागी, टीटू त्यागी, सुनित राठौर, सुरेन्द्र सिह रागड़, सुलेमान अली, अभिनव थापर, मेजर हरि सिंह, सूरत ंिसह नेगी, राजेश परमार, शोभा राम, अशोक कोहली, राजेश चमोली, परिणीता बड़ोनी, राजेश शर्मा, देवेन्द्र सिंह, गीता ठाकुर, सिंह यादव, मनोज कुमार, आजाद अली, प्रवीण जोशी, पंकज मैसोन, टीकाराम पाण्डेय, कमलेश रमन, बाला शर्मा, प्रभा,बसन्त पंत, सुधीर सुनहेरा, दिनेश कौशल, मालती देवी पुष्पा देवी आदि उपस्थि थे।
एक टिप्पणी भेजें