नई दिल्ली .नेवी की 6 महिला अफसरों की टीम रविवारको सागर परिक्रमा पर रवाना हुई। डिफेंस मिनिस्टरनिर्मला सीतारमण ने पणजी में टीम को हरी झंडीदिखाई। इस मौके पर पीएम ने महिला अफसरों के साथफोटो ट्वीट कर इसे बेहद खास दिन बताया और उन्हेंशुभकामनाएं दीं। INSV तारिणी शिप पर सवार महिलाक्रू दुनिया के कई सागरों को पार करते हुए 6 महीने बादभारत लौटेगी। ये दुनिया का पहला शिप है, जिसकीसभी क्रू मेंबर महिलाएं हैं।
देशवासी नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए नाविका सागरपरिक्रमा की टीम को शुभकामनाएं देकर उनका मनोबलबढ़ा सकते हैं। इस यादगार सफर के लिए पूरा देश इनमहिलाओं के साथ है।''
नेवी टीम ने गोवा के पोर्ट से परिक्रमा शुरू की है। यह 5फेज में पूरी होगी। इस दौरान टीम राशन और शिप कीमरम्मत के लिए चार बंदरगाहों फ्रेमन्टल (ऑस्ट्रेलिया),लिटलेटन (न्यूजीलैंड), पोर्ट स्टेनले (फॉकलैंडस) औरकेप टाउन (दक्षिण अफ्रीका) पर रुकेगी। दुनिया काचक्कर लगाते हुए मार्च, 2018 में भारत लौटेगी।
इस सागर परिक्रमा की तैयारियों के दौरान वाइसएडमिरल एके चावला (नेवल चीफ ऑफ पर्सनल) नेकहा था, "समुद्री यात्राओं के लिए ये सभी महिलाऑफिसर्स अच्छी तरह ट्रेंड हैं और वे केवल सागरपरिक्रमा ही नहीं करेंगी, बल्कि अपना नाम रिकॉर्ड बुकमें भी दर्ज कराएंगी। ये एक मिसाल कायम करने जा रहीहैं। ये मिसाल केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरीदुनिया के लिए होगी।"
क्रू में शामिल प्रतिभा जामवाल ने कहा था, "ये सफरकाफी चुनौतियों से भरा है, लेकिन हम इसके लिए पूरीतरह से तैयार हैं।' प्रतिभा ने 2011 में नेवी अकादमीज्वाइन की थी।
आईएनएसवी तारिणी दुनिया का पहला इंटरनेशनलशिप है, जिसकी सभी क्रू-मेंबर महिलाएं हैं। भारत में बनेइस शिप की लंबाई 55 फीट है। इसे पिछले साल हीनेवी में शामिल किया गया।
शिप की कमान लेफ्टिनेट कमांडर वर्तिका जोशी केहाथों में होगी। टीम में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभाजामवाल, पी. स्वाति और लेफ्टिनेंट एस. विजया देवी,बी. एश्वर्या और पायल गुप्ता शामिल हैं
एक टिप्पणी भेजें