Halloween party ideas 2015


देहरादून:


 आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को भगवान विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट, देहरादून सहित वाहिनी की समस्त पोस्टों पर श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की गई।



पूजन कार्यक्रम के दौरान भगवान विश्वकर्मा जी का विधिवत पूजन, हवन एवं आरती कर एसडीआरएफ के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की कामना की गई। साथ ही प्रदेश में आने वाली आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित करने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए शक्ति एवं सामर्थ्य प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गई।

इसी क्रम में एसडीआरएफ ढालवाला पोस्ट पर भी भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। टीम द्वारा आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले जीवन रक्षक उपकरणों जैसे कटर, रोप, लाइफ जैकेट, स्ट्रेचर, मोटर बोट सहित अन्य रेस्क्यू उपकरणों की साफ-सफाई कर विधिवत पूजन किया गया।


भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, तकनीकी कौशल एवं उपकरणों के अधिष्ठाता देव के रूप में पूजित किया जाता है। इसी भावना के अनुरूप वाहिनी की विभिन्न पोस्टों पर तैनात कार्मिकों द्वारा रेस्क्यू उपकरणों एवं मशीनरी के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन की कामना की गई, ताकि आपदा के समय इनका पूर्ण दक्षता के साथ उपयोग करते हुए राहत एवं बचाव कार्य निर्बाध रूप से संचालित किए जा सकें।


इस अवसर पर कार्मिकों द्वारा उपकरणों के उचित रख-रखाव एवं कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया गया। वाहिनी मुख्यालय एवं विभिन्न पोस्टों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण की भावना के साथ प्रत्येक आपदा के समय आमजन की सहायता के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया।



देहरादून, 16 सितंबर:


37th north zone atheletics junior competition


 महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में 14 से 16 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। 


समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी प्रदान की और विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काउ ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।


एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कैलेंडर की इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया।


प्रतियोगिता में 8 राज्यों - हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड से अंडर-14, 16, 18 और 20 आयु वर्ग के 900 एथलीटों ने 128 इवेंट में प्रतिभाग किया।


*परिणाम -*

बालक वर्ग में हरियाणा की टीम 266 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि उत्तर प्रदेश 264 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में भी हरियाणा ने 223 अंक के साथ चैंपियनशिप जीती और उत्तर प्रदेश 191 अंक के साथ। इस अवसर पर श्री संजय जोशी,ओलंपियन श्री ओपी सिंह, सहायक खेल निदेशक श्री राजेश मंगाई,

सचिवालय प्रशासन सचिव श्री युगल किशोर पंत, उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा, जितेन्द्र नेगी, सुबोध चौधरी, श्रीमती विजय चौधरी,विकास नेगी,श्रीके.जे.एस कलसी, एफएआई के डायरेक्टर श्री रविंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।


आयोजन सचिव और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव के.जे.एस. कलसी ने बताया कि एएफआई के डायरेक्टर कॉम्पिटिशन रविंद्र चौधरी की देखरेख में एएफआई और उत्तराखंड के 60 तकनीकी अधिकारियों ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।


*मीडिया सेल देहरादून* 

*दिनांक - 16/09/2026*


*कोतवाली डोईवाला*


*महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे*

*एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस*

*डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 08 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना में शामिल डिलीवरी बॉय सहित 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

  *अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की गयी स्कूटी व स्कूटी से खोले/काटे गये पार्टस हुए बरामद* 

*गिरफ्तार दोनों अभियुक्त आपस में है मौसेरे भाई, अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए दिया था वाहन चोरी की घटना को अंजाम* 

*पुलिस से बचने के लिए चोरी की गई स्कूटी के पार्ट्स काटकर उन्हें कबाड़ी को बेचने के फिराक में थे अभियुक्त*




 *घटना का विवरण*



theft case


कोतवाली डोईवाला पर दिनांक - 15/09/2026 को वादी श्री सरनदीप सिंह पुत्र श्री ध्यान सिह निवासी नकरौदा सैनिक कॉलोनी, हर्रावाला, देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 15/09/2026 की सांय उन्होंने अपनी स्कूटी 4G एक्टिवा संख्या- UK07BY-3105 मिंयावाला फ्लाई ओवर के नीचे खडी की थी, जब वापस आकर देखा स्कूटी उक्त स्थान पर नही मिली, जिसे संभवतः किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है। वादी द्वारा दिये गये  प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0-278/2026 धारा-303(2) बीएनएस बनाम-अज्ञात पंजीकृत किया गया।


 *पुलिस कार्यवाही व गिरफ्तारी/बरामदगी* 


घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया।  गठित टीम द्वारा पूर्व मे वाहन चोरी प्रकरणो मे जेल गये अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन करते हुए स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया, साथ ही घटनास्थल व उसके आस पास लगे CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 15/09/2026 को लेन नं0 02 दिल्ली फार्म हर्रावाला से घटना में शामिल 02 अभियुक्तो रजत चौहान व करन चौहान को घटना में चोरी की गयी स्कूटी एक्टिवा संख्या- UK07BY-3105 के कटे व खुली अवस्था मे पड़े पार्ट्स के साथ गिरफ्तार किया गया। 


*पूछताछ के विवरण:-*


पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वे दोनों आपस मे मौसेरे भाई है तथा उनमे से करन चौहान देहरादून से बीकॉम कर रहा है व ब्लिंकिट मे डिलवरी बॉय का कार्य करता है तथा हर्रावाला क्षेत्र मे किराये के मकान मे रहता है। अभियुक्त रजत चौहान एचएम का कोर्स करने के बाद देहरादून मे रहकर नौकरी की तलाश कर रहा है व MDDA कॉलोनी देहरादून मे किराये के मकान मे रहता है। 


अपने शौकों व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें पैसे की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन दोनों के द्वारा वाहन चोरी की योजना बनायी तथा मियांवाला फ्लाई ओवर के नीचे पहुंचकर वहाँ खडे वाहनो की रैकी करने लगे, इस दौरान उन्हें वहां पर खडी एक 4G एक्टिवा संख्या- UK07BY-3105 का हैन्डल लॉक खुला मिला, जिसे अभियुक्त रजत मौके से चोरी कर करन के दिल्ली फार्म हर्रावाला स्थित कमरे पर लाया, स्कूटी को चैक करने पर उसमे से वाहन के कागजात न मिलने तथा बिना कागजात की स्कूटी को बेचने पर पकड़े जाने के डर से दोनों अभियुक्तों ने स्कूटी के पार्ट्स खोलकर तथा काटकर कबाड़ी को बेच देने की योजना बनाई तथा स्कूटी को पूर्ण रूप से खोलकर व काटकर स्कूटी के पार्टस अलग-अलग कर दिये, पर स्कूटी के पार्टस बेचने से पूर्व ही पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्कूटी व स्कूटी के काटे व खोले गये सभी पार्टस बरामद कर लिये गये। 



*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*  


1-  रजत चौहान पुत्र जसपाल चौहान निवासी- ग्राम चौंदार थाना लम्बगांव, टिहरी गढवाल, हाल पता- नेगी निवास - एमडीडीए कॉलोनी, केदार पुरम, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष


2-  करन चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान निवासी- ग्राम चौदार थाना लम्बगांव जनपद टिहरी गढवाल हाल पता- लेन नं0- 02 दिल्ली फार्म, हर्रावाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष


 

*बरामदगी का विवरण*  

 

1- स्कूटी स0 UK07BY-3105  के विभिन्न पार्टस (खोल व कटे हुए) 

2- स्कूटी खोलने मे प्रयुक्त टूल्स (प्लास/पेचकस/पान्ना/चॉबी)


*पुलिस टीम :-* 


1- उ०नि० दीपक गैरोला, चौकी प्रभारी हर्रावाला 

2- अ०उ०नि० प्रेम सिह बिष्ट

3- हे०का० दिनेश रावत

4- का० सुमित कुमार

5- का० आशीष राणा


*जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न*


*जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश*


*देहरादून 16 सितंबर,2026 (सू.वि),*




जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक जनसंख्या की गणना की जाएगी। जनगणना के सफल एवं सुचारु संपादन के लिए देहरादून नगर निगम सभागार में चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिकों का आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ।


प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी चार्ज अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं के निर्माण एवं संसाधनों के समुचित नियोजन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्य है। उन्होंने अधिकारियों को जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ योजनाबद्ध तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार जनगणना में तकनीकी का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या भी लगभग 40 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की अवधि निर्धारित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वगणना के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें इसके लिए प्रेरित किया जाए, ताकि 01 दिसंबर से प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य सुगमता से संपन्न किया जा सके।


जिलाधिकारी ने चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना-2027 के लिए अभी से विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं तथा प्रत्येक स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए जनगणना को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जाए।


नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा ने प्रशिक्षण के दौरान जनगणना-2027 से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं एवं महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। दो दिवसीय प्रशिक्षण में 23 चार्ज अधिकारियों, 23 सहायक चार्ज अधिकारियों, तकनीकी सहायकों एवं जनगणना से जुड़े कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।


इस अवसर पर जनगणना के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इनायत सिद्दीकी, जनगणना निदेशालय के प्रशिक्षक प्रदीप यादव एवं कुलदीप चौहान सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रह

पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी , श्री नितिन गडकरी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।


https://x.com/narendramodi/status/2100049548349764008





*बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां*

*बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं।


मुख्यमंत्री बच्चों से बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ मिले। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। इस दौरान पूरा वातावरण आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व से भरा रहा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं होती हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन का सशक्तिकरण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से जीवन की प्रत्येक चुनौती को पार किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य की ओर पूरे विश्वास और उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्नेह और उनके चेहरों की खुशी उनके लिए जन्म दिवस का सबसे विशेष और यादगार उपहार है।


इस अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी एवं संस्थान के शिक्षक मौजूद थे।

 

 *मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राजस्व, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम पहुंची सकण्ड गांव* 




 *सीएम धामी के त्वरित संज्ञान पर ग्राम प्रधान शिवानी चौधरी ने जताया आभार, कहा—मुख्यमंत्री जी और शासन-प्रशासन का धन्यवाद* 



चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखंड के अंतर्गत सकण्ड (स्कंद) गांव में सड़क सुविधा को लेकर ग्रामीणों द्वारा स्वयं गेती, फावड़े और कुदाल उठाकर श्रमदान किए जाने की खबरों का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीणों की सड़क संबंधी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और सड़क निर्माण की कार्रवाई को तीन माह के भीतर पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार के लिए गांवों का विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए शासन-प्रशासन को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ और विकास कार्य धरातल पर गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।


मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में आज राजस्व विभाग, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सकण्ड पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और सड़क निर्माण से संबंधित आवश्यक कार्रवाई शुरू की। संयुक्त टीम ने ग्रामीणों को सड़क निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा तीन माह के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।


मुख्यमंत्री के त्वरित हस्तक्षेप और शासन-प्रशासन की कार्रवाई पर ग्राम प्रधान श्रीमती शिवानी चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने ग्रामीणों की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए , जिसके क्रम में आज राजस्व, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ग्राम सकण्ड पहुंची है। उन्होंने कहा कि टीम द्वारा मामले में तीन माह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ शासन एवं जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।

 *मोरी में बोलेरो कैंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 11 घायलों का किया सफल रेस्क्यू* 



दिनांक 15 सितंबर 2026 को थाना मोरी से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि उजली कन्याशनि नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट मोरी प्रभारी हेड कांस्टेबल जयप्रकाश रमोला के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि बोलेरो कैंपर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा था, जिसमें 12 लोग सवार थे। SDRF टीम द्वारा संयुक्त रेस्क्यू टीम एवं स्थानीय लोगों के साथ मिलकर त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए 11 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी। SDRF टीम द्वारा शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू अभियान पूर्ण होने के उपरांत टीम वापस कैंप के लिए रवाना हुई।


*पांव फिसलने से 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू* 



आज दिनांक 15 सितम्बर 2026 को पुलिस चौकी जानकीचट्टी जनपद उत्तरकाशी से SDRF पोस्ट जानकीचट्टी को राणा चट्टी एवं स्यानाचट्टी के मध्य एक व्यक्ति के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई।


सूचना प्राप्त होते ही मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर पहुंचने पर जानकारी हुई कि उक्त व्यक्ति वाहन चालक था, जिसका पैर फिसलने के कारण वह लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा था। SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई गई तथा उसे सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया।


घायल व्यक्ति की पहचान उपेंद्र पुत्र रामबुल, उम्र 50 वर्ष, निवासी मेरठ के रूप में हुई है। रेस्क्यू के उपरांत घायल को आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेज दिया गया।


www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.