Halloween party ideas 2015


डोईवाला:


pay tribute to tehri jannayak by MLA doiwala Gairola



अमर शहीद एवं टिहरी क्रांति के जननायक श्री देव सुमन जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज जॉलीग्रांट स्थित सुमन चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


इस अवसर पर डोईवाला के लोकप्रिय विधायक माननीय  बृजभूषण गैरोला जी, नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी, पूर्व मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी , जिला महामंत्री  दीवान सिंह रावत ,  बख्तावर सिंह ,  आयुष पवार सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद श्री देव सुमन जी के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए), देहरादून




मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के विरुद्ध अपना अभियान और तेज करते हुए शनिवार को हरिद्वार बाईपास एवं डोईवाला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। बिना स्वीकृत मानचित्र और प्राधिकरण की अनुमति के बनाए जा रहे तीन व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि शहर के सुनियोजित विकास में बाधा बनने वाले अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे और भविष्य में भी ऐसे निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने सबसे पहले हरिद्वार बाईपास स्थित मुस्कान होटल वाली गली में नईम अहमद पुत्र आशिक अली द्वारा कराए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया। इसके बाद इसी गली में आशिफ द्वारा निर्मित किए जा रहे व्यावसायिक भवन पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं, डोईवाला क्षेत्र के कान्हरवाला-भानियावाला तिराहा पर नेत्रपाल सैनी पुत्र स्वर्गीय हुकम सिंह सैनी द्वारा किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को भी सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल मौजूद रहा और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।



*बिना अनुमति निर्माण करने वालों को चेतावनी, नियमों के पालन की अपील*


प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जहां भी बिना स्वीकृति निर्माण की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। एमडीडीए के अनुसार अवैध निर्माण न केवल मास्टर प्लान की व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, बल्कि यातायात, जल निकासी, पार्किंग और अन्य आधारभूत सुविधाओं पर भी अतिरिक्त दबाव बढ़ाते हैं। प्राधिकरण ने दोहराया कि बिना स्वीकृत मानचित्र के आवासीय अथवा व्यावसायिक निर्माण करने वालों के विरुद्ध सीलिंग, ध्वस्तीकरण सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी निर्माण कार्य से पहले एमडीडीए से आवश्यक स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त करें।


*बंशीधर तिवारी बोले- नियोजित विकास से कोई समझौता नहीं*


एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून तेजी से विकसित हो रहा शहर है और इसका विकास केवल नियोजित एवं नियमबद्ध तरीके से ही संभव है। प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा अनुमति के किए जा रहे निर्माण किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर की सुव्यवस्थित विकास व्यवस्था को बनाए रखना है। उन्होंने सभी नागरिकों एवं भवन स्वामियों से निर्माण कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक स्वीकृतियां लेने की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन करने वालों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सीलिंग और अन्य वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



*अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी*


एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाया जा रहा है। बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माणों पर नियमानुसार सीलिंग सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि भवन निर्माण शुरू करने से पहले एमडीडीए से आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन पर भविष्य में भी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 





क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने शुक्रवार सुबह अपनी 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म कर दी। केंद्र सरकार ने उन्हें छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी मुख्य मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात एक वीडियो में घोषणा की कि सरकार परीक्षा के पेपर लीक होने की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े प्रावधानों वाला एक नया बिल लाएगी।

 इस प्रस्तावित कानून में फास्ट-ट्रैक कोर्ट और दोषियों के लिए कड़ी सज़ा जैसे प्रावधान शामिल हैं। 
अगले हफ्ते संसद में पेश किए जाने से पहले, शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट इस पर चर्चा करेगी।









देहरादून:

यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार* 

*अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पूर्व ही व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुडे प्रश्नपत्रों को किया था लीक* 



action on UTU paper leak uttarajhand


आज दिनांक: 23-07-26 को वादी डॉ0 विनय कुमार पटेल परीक्षा नियंत्रक वीर माधव सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिनी विश्वविद्यालय देहरादून द्वारा कोतवाली प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि उत्तराखण्ड प्रौद्योगिनी विश्वविद्यालय की सम-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान दिनांक: 08-07-26 को आयोजित परीक्षा के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दिनांक: 03-07-26 को शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग देहरादून में नियुक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किये जाने की जानकारी दी गई,  जिसका परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो उक्त प्रश्नों में काफी समानता पाई गई। उक्त सम्बन्ध में विश्वविद्यालय द्वारा गठित की गई आन्तरिक जांच समिति की जांच के दौरान भी उक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा परीक्षा से पूर्व छात्रों के आन्तरिक पोर्टल/व्हट्सअप पर परीक्षा से सम्बन्धित समान प्रश्नों को साझा किया जाना प्रकाश में आया। शिवालिक कालेज आफ इन्जीनियरिंग में नियुक्त सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता द्वारा छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता को भंग किया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर पर मु0अ0सं0: 144/26 धारा: 316, 318 (4), 61 (2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 


प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, जिस पर विवेचक द्वारा अभियोग में गवाहों के बयान, प्राप्त दस्तावेजी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियोग मे नामजद अभियुक्त आशीष कुमार गुप्ता, सहायक प्रोफेसर शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग झाझरा को गिरफ्तार किया गया है। 


अभियुक्त से प्राप्त उपकरणों के संबंध में जांच की जा रही है तथा उक्त प्रकरण में सलिप्त अन्य अभियुक्त गणों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित कर नियम अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी


*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*


 1-आशीष कुमार गुप्ता, सहायक प्रोफेसर शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग झाझरा मूल निवासी  शाकुम्भरी विहार सहारनपुर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष

 हरिद्वार:प्रदेश के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर केन्द्र प्रयोजित योजना राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

ayush min8ster madan kaushik, uttarakhand


मंत्री ने कहा राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में तैनात योग अनुदेशकों को मानदेय के रुप में रुपये 250(दो सौ पचास)प्रति घण्टा के हिसाब से दिये जा रहे है जिसे बढ़ाकर रुपये 500 प्रति घण्टा तक किये जाने हेतु यथा शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया जाय ताकि प्रस्ताव को केन्द्र सरकार के सम्मुख रखा जा सके। 


मंत्री ने कहा कि प्रदेश के जनपद हरिद्वार के नगर रुड़की में ऐलोपैथिक विभाग के नये भवन का निर्माण हो गया है। उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर रुड़की में ऐलोपैथिक विभाग के पुराने भवन को आयुष विभाग को हैण्डओवर कराये जाने के संबंध में पत्राचार कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 


मंत्री ने कहा कि प्रदेश के जनपद हरिद्वार के नगर हरिद्वार में स्थित आयुर्वेद के मेडिकल काॅलेज ऋषिकुल तथा गुरुकुल के उच्चीकरण हेतु राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत धनराशि की मंाग हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाय। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के किन्हीं दो पर्वतीय जनपदों का चयन कर आयुर्वेद के मेडिकल काॅलेज बनाये जाने हेतु भी अग्रिम कार्यवाही की जाय। 


मंत्री ने कहा कि प्रदेश के जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत पिरान कलियर क्षेत्र में यूनानी चिकित्सालय हेतु चिहिन्त भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग की जद में आ जाने के कारण चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। किन्तु क्षेत्र के किसी निवासी द्वारा यूनानी चिकित्सालय भवन हेतु भूमि दान मे ंदेने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के अधिकारी यूनानी चिकित्सालय हेतु भूमि लिये जाने सम्बन्धी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। साथ ही चिकित्सालय भवन निर्माण हेतु बजट का प्रस्ताव भी तैयार करें।  


राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के जाखनीधार स्थित 50 बैड के ध्वस्त चिकित्सालय के पुर्ननिर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा आवंटित धनराशि के अनुरुप कार्य न किये जाने की शिकायते की जा रही है, लिहाजा विभागीय अधिकारी जांच समिति गठित कर कार्यदायी संस्था से वापिस लिये जाने योग्य धनराशि वापिस लेना सुनिश्चित करें। 


  मंत्री ने कहा कि प्रदेश के पीपलकोटी में स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, लिहाजा विभागीय अधिकारी सम्बन्धित जिले के जिलाधिकारी से वार्ता कर पीपलकोटी में स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के स्टाफ को अन्यत्र भवन में शिफ्ट कराना सुनिश्चित करें।


मंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश के आयुर्वेद उत्कर्ष केन्द्रों की सूची उपलब्ध कराने को कहा ताकि समय-समय पर उन केन्द्रों का निरीक्षण किया जा सके।

आयुष मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आयुष विभाग के अंतर्गत पंचकर्म सहायक, फार्मेसी अधिकारी, योग प्राकृतिक चिकित्सा सहायक पदों पर नियुक्त कार्मिकों को आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रमाण पत्र वितरित कर दिया जाए।


मंत्री ने हड़ताल पर रहे संघ के सदस्यों द्वारा की गई मांगों पर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए संघ की लगभग सभी मांगों पर समुचित कार्यवाही की जाए।


इस अवसर पर आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग से सचिव रजंना राजगुरु, संयुक्त सचिव महावीर सिंह, निदेशक आरके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Rashifal

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है।


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट संभव है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। कुसगंति से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कष्ट व भय सताएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है। विवाद न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें।


 

ऋषिकेश:



आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 10:00 बजे थाना लक्ष्मणझूला से सूचना प्राप्त हुई कि बजरंग सेतु के समीप घाट पर स्नान के दौरान एक युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ढालवाला की टीम आवश्यक डीप डाइविंग उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डूबा हुआ युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ लक्ष्मणझूला क्षेत्र घूमने आया था। सभी युवक गंगा नदी में स्नान करने के लिए घाट पर उतरे थे। स्नान के दौरान एक युवक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया और डूब गया।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा डीप डाइविंग उपकरणों की सहायता से नदी की गहराइयों में सघन सर्च अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त घटनास्थल से लेकर पशुलोक बैराज तक नदी के सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। फिलहाल युवक का कोई पता नहीं चल सका है तथा सर्च अभियान लगातार जारी है।


*डूबे हुए युवक की पहचान शिवांशु राज, पुत्र अनूप पांडे, आयु 22 वर्ष के रूप में हुई है। युवक मूल रूप से जिला पश्चिम चंपारण (बेतिया), बिहार का निवासी था तथा वर्तमान में चावला हाउस, सेकंड फ्लोर, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था।*

घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है। मौके पर लक्ष्मणझूला पुलिस, स्थानीय जल पुलिस एवं SDRF की टीम संयुक्त रूप से आवश्यक कार्रवाई एवं सर्च अभियान में जुटी हुई है।


SDRF की अपील

SDRF सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील करती है कि वर्षा ऋतु के दौरान गंगा नदी का जलस्तर एवं बहाव अत्यधिक बढ़ जाता है। अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, प्रतिबंधित अथवा असुरक्षित स्थानों पर स्नान न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.