Halloween party ideas 2015



*हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, मानसून से पहले गुणवत्ता जांच पूरी करने के निर्देश*



*लंबित पेयजल योजनाएं जल्द पूरी हों, हर घर तक पहुंचे स्वच्छ जल-सीडीओ


*सीडीओ का निर्देश- नल जल मित्रों को जिम्मेदारी के साथ दिया जाए मानदेय,*


*ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक वेस्ट उठान के लिए तय हो रूट और वाहन व्यवस्था,*


*जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा-सीडीओ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*


*देहरादून 07 मई,2026 (सू.वि),*

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं की धीमी प्रगति और गुणवत्ता जांच में लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित योजनाओं का कार्य शीघ्र पूरा कर हर घर जल सर्टिफिकेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मानसून से पहले सभी विकासखंडों में पेयजल गुणवत्ता जांच पूर्ण करने, ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियों का तत्काल पुनर्गठन करने तथा नल जल मित्रों को योजनाओं के रखरखाव में सक्रिय भूमिका देने के निर्देश दिए।


गुरुवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य केवल योजनाओं का निर्माण और हैंडओवर करना नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से फेस-2 की अवशेष योजनाओं को तेजी से पूरा कराने और पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कराते हुए हर घर जल सर्टिफिकेशन सुनिश्चित करने को कहा।


बैठक में पिछली समीक्षा के निर्धारित लक्ष्य पूरे न होने तथा विकासखंड डोईवाला में पेयजल गुणवत्ता जांच शुरू न किए जाने पर सीडीओ ने संबंधित इंजीनियरों से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मानसून से पहले सभी गांवों में पानी की गुणवत्ता जांच और सर्टिफिकेशन का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।


मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियों का पुनर्गठन कर इसकी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए। नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित युवाओं को मास्टरोल आधार पर मानदेय तय करते हुए पेयजल योजनाओं के रखरखाव का कार्य आवंटित किया जाए। साथ ही उन्हें जल गुणवत्ता परीक्षण किट के उपयोग का प्रशिक्षण देकर नियमित पानी जांच सुनिश्चित करने को कहा। दूसरे बैच के चयन और प्रशिक्षण प्रक्रिया को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।


बैठक में गोरछा पेयजल योजना में चल रहे विवाद के निस्तारण के लिए समिति से विस्तृत आख्या तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा शौचालय निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने ब्लॉक स्तर पर प्लास्टिक वेस्ट संग्रहण के लिए रूट चार्ट तैयार कर वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से प्लास्टिक निष्पादन की प्रभावी व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया।


बैठक में अधिकारियों ने बताया कि फेस-2 के तहत जनपद की 760 योजनाओं में से 734 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 26 योजनाएं बजट के अभाव में लंबित हैं। 165 योजनाओं में से 160 का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन किया जा चुका है तथा 121 योजनाओं का वित्तीय क्लोजर भी पूरा कर लिया गया है। पेयजल गुणवत्ता जांच के लिए 635 गांवों में से 117 गांवों में परीक्षण कार्य किया गया है। वहीं 628 गांवों में से 585 गांवों में हर घर जल सर्टिफिकेशन पूरा हो चुका है, जबकि 43 गांवों में कार्य शेष है।


नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में 42 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है और दूसरे बैच के चयन की प्रक्रिया जारी है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 308 व्यक्तिगत तथा 21 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। वहीं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत 28 यूनिट स्थापना का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।


बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान ग्रामीण नमित रमोला, अधीक्षण अभियंता जल निगम निशा सिंह, अधिशासी अभियंता रविंद्र बिष्ट, राजेन्द्र पाल, राजेश निर्वाल, कंचन रावत, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, डीपीआरओ मनोज नौटियाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी अभिषेक मैठाणी सहित समिति अन्य नामित सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे। 



 डोईवाला :



*प्रकरण के संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल अलग-अलग टीमें की थी गठित*


*गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से जानकारी प्राप्त कर सभी नाबालिकों को किया सकुशल बरामद*


*घरवालों को बिना बताये स्कूल के बाद हरिद्वार घूमने चले गए थे सभी नाबालिक बच्चे*


*बच्चो की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का किया आभार व्यक्त।* 


*घटना का विवरण:* 


कोतवाली डोईवाला पर दिनांक: 06-05-2026 की सांय डोईवाला क्षेत्र में निवासरत कुछ व्यक्तियों द्वारा सूचना दी गयी कि उनके 06 बालक (सभी 12 से 15 वर्ष आयुवर्ग) जो कि लालतप्पड स्थित एक विद्यालय मे कक्षा 7 व 8 मे अध्यनरत् हैं, प्रतिदिन की तरह सुबह स्कूल के लिए गये थे तथा स्कूल की छुट्टी होने के बाद अब तक भी वापस घर नही आये है।  

 

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत बच्चो की सकुशल बरामदगी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल कोतवाली डोईवाला पर अलग अलग टीमें गठित की गई। गठित टीमों द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चों के विद्यालय तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए आस-पास के लोगों से आवश्यक पूछताछ की गई, इसके अतिरिक्त आस-पास के थानों तथा सोशल मीडिया में बच्चों की तस्वीरों को प्रसारित करते हुए उनकी बरामदगी के प्रयास किये गये। 


  पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासो के फलस्वरूप दिनांक 06-05-2026 की देर रात्रि पुलिस टीम द्वारा उक्त सभी नाबालिक बालको को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद करते हुए परिजनो के सपुर्द किया गया। 


पूछताछ के दौरान उक्त सभी बालको द्वारा बताया गया कि उन सभी ने साथ मिलकर हरिद्वार घूमने की योजना बनायी थी, योजना के तहत सभी बच्चे घर से स्कूल आते समय अपने स्कूल बैग मे अपने साथ घर के कपडे भी ले गये थे। स्कूल की छुट्टी होने के पश्चात वेे सभी बच्चे स्कूल के बाहर एकत्रित हुए और बिना किसी को सूचना दिये बस से हरिद्वार पहुंचे,  जहाँ वे सभी हरकीपैड़ी व अन्य स्थानों पर घूमे, इस दौरान काफी रात हो जाने के कारण वे सभी वापस घर आने पर परिजनो की डांट के डर से रेलवे स्टेशन हरिद्वार पहुंचे और वहां से भी कही और जाने के लिए ट्रेन का इन्तेजार करने लगे। दून पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से अल्पावधि मे ही पुलिस द्वारा सभी बच्चों को सकुशल ढूढकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया । 


अपने बच्चों को सकुशल वापस पाकर सभी बच्चों के परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। 

 


*पुलिस की जनता से विशेष अपील* 


1- बच्चों के साथ संवाद बढ़ाएं,  अभिभावक अपने बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें और उनके मन की बात जानने का प्रयास करें, ताकि वे अपनी इच्छाएं या योजनाएं आपसे साझा कर सकें।


2- दैनिक गतिविधियों पर नजर रखें: बच्चे स्कूल से समय पर घर पहुंच रहे हैं या नहीं, इसकी नियमित निगरानी करें। यदि बच्चा स्कूल बैग में अतिरिक्त सामान या कपड़े ले जा रहा हो, तो उसका कारण अवश्य पूछें।


3- स्कूल से संपर्क बनाए रखें:  अभिभावक समय-समय पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के संपर्क में रहें ताकि बच्चों की उपस्थिति और व्यवहार की जानकारी मिलती रहे।


4- सोशल मीडिया और संगति के प्रति सतर्कता:  बच्चे सोशल मीडिया पर क्या देख रहे हैं और उनकी संगति किन लोगों के साथ है, इस पर विशेष ध्यान दें।


5- तत्काल सूचना दें: किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या बच्चे के लापता होने की स्थिति में बिना समय गंवाए तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें या 112 (आपातकालीन नंबर) पर कॉल करें।

 *भिकियासैंण में हुए सड़क हादसे में SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान* 



जनपद अल्मोड़ा के भिकियासैंण क्षेत्र में गुरुवार प्रातः एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई।


दिनांक 07 मई 2026 को प्रातः तहसीलदार भिकियासैंण द्वारा सूचना दी गई कि राफड़ क्षेत्र के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF उत्तराखण्ड द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में टीम को आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।


घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि मारुति ऑल्टो 800 वाहन संख्या UK04F6683 सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है। क्षेत्र अत्यंत दुर्गम एवं ढलानयुक्त होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ था।


SDRF टीम द्वारा तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। प्रारंभिक सर्चिंग के दौरान दो व्यक्ति अलग-अलग स्थानों पर अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें टीम द्वारा अत्यंत सावधानी के साथ खाई से बाहर निकाला गया। इसके उपरांत विस्तृत सर्च ऑपरेशन चलाते हुए तीसरे व्यक्ति को भी खाई से निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया गया।


मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा परीक्षण के उपरांत तीनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी, तहसील रानीखेत, कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल, तहसील रानीखेत, उम्र 32 वर्ष तथा आनंद राम निवासी सोनी, रानीखेत, उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों व्यक्ति जागरी कार्य से जुड़े थे तथा ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद देर रात्रि अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।


SDRF टीम द्वारा तीनों मृतकों को खाई से बाहर निकालकर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी रानीखेत भिजवा दिया गया।

 


अगले 3 घंटों में (येल्लो अलर्ट 07 May 2026, 6:21 AM से 07 May 2026, 9:21 AM ) *

yellow alert uttarakhand 07 may,2026


.जनपद* -  अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, पिथोरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी में अलग-अलग स्थानों पर  *यथा* - डोईवाला, देवप्रयाग, पुरोला, केदारनाथ, बद्रीनाथ, कपकोट, रामनगर, बेरीनाग, बाजपुर, खटीमा तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली/तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

 

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है।

Rashifal today


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें। कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।


 *देहरादून :



मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश की सभी शासकीय विद्यालयों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए हैं।


मुख्य सचिव ने सचिव शिक्षा को स्कूलों में बुक बैंक बनाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन बुक बैंक्स में कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत बुक्स को वापस रखा जा सकेगा एवं अगले सत्र में छात्रों को वितरित किया जा सकेगा। जो बुक्स खराब हो गई या बच्चे किसी भी कारण से वापस नहीं कर पाए एवं नई डिमांड के अनुरूप बुक्स छपवाई जाएं। इससे प्रत्येक वर्ष हज़ारों बुक्स छपवाने का करोड़ों का खर्च बचेगा। 


मुख्य सचिव ने क्लस्टर विद्यालयों में कक्षा कक्षों एवं हॉस्टल आदि के भवन निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नाबार्ड से फंडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विद्यालयों में बिजली पानी के साथ ही शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शौचालयों की साफ़-सफाई का एक स्थायी समाधान निकाले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालयों में शौचालयों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु मैकेनिज्म तैयार किए जाने के निर्देश दिए, इसके लिए अलग से फंडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


मुख्य सचिव ने विद्यालयों में डिजिटल पुस्तकालयों की व्यवस्था भी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल पुस्तकालयों से विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पुस्तकों को पढ़ने और ज्ञान अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा। 


इस अवसर पर सचिव श्री रविनाथ रमन एवं निदेशक माध्यममिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


 


देहरादून:


*एमडीडीए का बड़ा एक्शन,  ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 20 बिघा से अधिक प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला इमारतें सील*


*कुंआवाला-हरिद्वार रोड से लेकर ऋषिकेश तक चला अभियान, प्रवर्तन टीम और पुलिस बल के साथ सख्त कार्रवाई*


मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने कुंआवाला हरिद्वार रोड और रायपुर रोड समेत कई स्थानों पर 20 बिघा से अधिक क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया, जबकि कई बहुमंजिला इमारतों और व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण की कार्रवाई के तहत किद्दूवाला-तुन्नुवाला क्षेत्र में करीब 7-8 बिघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं कुंआवाला हरिद्वार रोड के पास लगभग 12 बिघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा और अवर अभियंता मनीष मेहर सहित टीम मौजूद रही।


*ऋषिकेश में बहुमंजिला इमारतों पर सीलिंग का शिकंजा*

ऋषिकेश क्षेत्र में भी एमडीडीए ने सख्ती दिखाते हुए आमबाग, निर्मल बाग और गंगा विहार कॉलोनी सहित विभिन्न इलाकों में अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की। आमबाग गली नंबर 1 में दो निर्माण, निर्मल बाग ब्लॉक बी और सी में कई इमारतें, तथा गंगा विहार कॉलोनी में व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। इसके अलावा मनसा देवी क्षेत्र में भी अवैध व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण ने आम जनता से भी अपील की है कि बिना स्वीकृति के निर्माण कार्य न करें और नियमों का पालन करें।


*1.* संजीव शर्मा, नवीन डोबरीयाल और संजय उपाध्यय द्वारा किद्दूवाला तुन्नुवाला रायपूर रोड में लगभग 7 से 08 बिघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। 


*2.* रौबिन चौहान और प्रतीक जुयाल द्वारा निकट पम्किन रेस्टोरेन्ट कंुआवाला हरिद्वार रोड देहरादून में लगभग 12 बिघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।  उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 प्रमोद मेहरा, अवर अभि0 मनीष मेहर सुपरवाईजर मौके पर मौजूद रहे। 


*3.* जय राम सेमवाल द्वारा आमबाग गली न0 01 ऋषिकेश में किये गये अवैध बहुमंजिले निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी । 


*4.* लक्ष्मी भट्ट द्वारा आमबाग गलि न0 01 ऋषिकेश में किये गये अवैध बहुमंजिले निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी। 


*5.* कृष्णा द्वारा गली न0 07 निर्मल बाग ब्लॉक बी ऋषिकेश में किये गये अवैध बहुमंजिले निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी। 


*6.* भानू रावत गली न0 07 निर्मल बाग ब्लॉक सी ऋषिकेश में किये गये अवैध बहुमंजिले निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सींलिंग की कार्यवाही की गयी। 


*7.* मीनीष अग्रवाल द्वारा गली न0 11 निर्मल बाग ब्लॉक सी में किये गये अवैध बहुमंजिले निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी । 


*8.* संजय चौधरी द्वारा आस्था पथ गंगा विहार कॉलोनी ऋषिकेश में किये जा रहे व्यवसायिक निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी।

 

*9.* नरेन्द्र , द्वारा मनषा देवी ऋषिकेश में के किये जा रहे अवैध बहुमंजिले व्यवसायिक निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी। 


*10.* जय प्रकाश भद्री द्वारा मनषा देवी ऋषिकेश में किये जा रहे अवैध बहुमंजिले व्यवसायिक निर्माण पर कार्यवाही करते हुये निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में पाधिकरण सहायक अभि0 अभिषेक भाद्वाज,सुरजीत रावत, विजय रावत व प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।


*प्लॉट या भवन को खरीदने से पहले उसकी वैधता अवश्य जांच लें- बंशीधर तिवारी*

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और निगरानी के आधार पर यह विशेष अभियान चलाया गया है। तिवारी ने कहा कि अवैध रूप से जमीन की खरीद-फरोख्त और बिना नक्शा पास कराए निर्माण करना कानूनन अपराध है और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी प्लॉट या भवन को खरीदने से पहले उसकी वैधता अवश्य जांच लें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।


*नियमों के विपरीत निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- मोहन सिंह बर्निया*

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है और जहां भी अवैध निर्माण की सूचना मिलती है, तत्काल कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि नियमों के विपरीत निर्माण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बर्निया ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा, ताकि नियोजित विकास सुनिश्चित हो सके।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.