Halloween party ideas 2015


*श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति  यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी* 

• *चारधाम यात्रा पंजीकरण 6 लाख से अधिक पहुंची।* 

• *इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की उम्मीद।* 

देहरादून :

BKTC chardham yatra 2026, Hemant dwedi


चारधाम यात्रा का अप्रैल माह में शुभारंभ हो रहा है आगामी यात्रा काल को ध्यान में रखकर बीकेटीसी ने बजट प्रावधान किये है। उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुल रहे है जबकि श्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को खुलेंगे ।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने  आज  केनाल रोड देहरादून  स्थित बीकेटीसी कार्यालय के निकट आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब श्री बदरीनाथ पुनर्निर्माण कार्य चल रहे है।प्रदेश सरकार के स्तर पर धामों में यात्रा तैयारियां त्वरित गति से चल रही है।


बीकेटीसी का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सरल- और सुगम दर्शन व्यवस्था   करना है। इसके लिए बजट में आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित किए गए हैं।कहा कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा पंजीकरण 6 लाख से अधिक पहुंचा 6 मार्च से 16 मार्च तक  दो सप्ताह में श्री केदारनाथ हेतु 206622  तथा श्री बदरीनाथ हेतु  182212तथा श्री गंगोत्री धाम हेतु 115763  तथा यमुनोत्री धाम हेतु  113256    श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया है 16 मार्च तक 617853 तीर्थयात्रियों ने यात्रा पंजीकरण करवाया है‌



   शीतकालीन यात्रा वर्ष 2025- 26 धामों के कपाट बंद होने के बाद 16 मार्च 2026 तक 50 हजार श्रद्धालुओं ने शीतकालीन पूजा स्थलों में किये दर्शन  किये। 

श्री बदरीनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थल श्री योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में शीतकालीन पूजा अर्चना में 20054 श्रद्धालु शामिल हुए।16  मार्च 2026 तक भगवान केदारनाथ जी एवं द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी की शीतकालीन गद्दी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या31736   रही। इस तरह 51 हजार  से अधिक श्रद्धालुओं ने शीतकालीन यात्रा दर्शन किये है।


 अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं आगामी यात्रा वर्ष 2026-27 में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धामों की व्यवस्थाएं अधिक सुदृढ़ की जा रही है।


  विगत 10 मार्च को संपन्न हुई  श्री केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर की बैठक  में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक का ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया है प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा गया है।श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति  (बीकेटीसी) की बजट  बैठक में आगामी यात्रा वर्ष 2026-27  को दृष्टिगत रखते हुए  लिए 1210799501  ( एक सौ इक्कीस करोड़ सात लाख निन्यानबे हजार पांच सौ एक रूपये )से अधिक का  अनुमानित बजट  पारित किया गया।


श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बजट बैठक में श्री बदरीनाथ धाम के लिए 574739601  ( सत्तावन करोड़ सैंतालीस लाख उनतालीस हजार छ: सौ एक रूपये) तथा  श्री केदारनाथ धाम के लिए  636059900  ( तिरसठ करोड़ साठ लाख उनसठ हजार नौ सौ रुपये )बजट का प्रावधान किया गया है ।  धामों में यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट केंप में मंदिर समिति शिविर कार्यालय खुलेगा।तीर्थ पुरोहितों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए ‘तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष’ की स्थापना का  सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।


 धामों में निर्धारित दूरी तक मोबाइल प्रतिबंधित किये जाने, रील तथा फोटोग्राफी , वीडियो ग्राफी पर रोक रहेगी।यात्रा एवं दर्शन एसओपी विचार,  मंदिर परिसर,दर्शन पंक्ति  -रेलिंगों की  मरम्मत, रंग-रोगन पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता,  विश्राम गृहों में आवासीय व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जा रहा है।व्यवस्था,तथा दर्शन व्यवस्था, पूजा व्यवस्था , आन लाईन पूजा तथा मंदिर समिति की वेबसाइट को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने, मंदिरों के जीर्णौद्धार तथा यात्रा पूर्व रखरखाव, विज्ञापन नीति,कर्मचारियों के स्थानांतरण नीति लागू की जा रही है। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, सदस्य प्रह्लाद पुष्पवान मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।




 नैनीताल/ देहरादून :

CS Uttarakhand


नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने कहा कि *प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें* 

उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, घरेलू के साथ ही छोटे रेस्टोरेंट व ढाबों में भी व्यसायिक सिलेंडर की नियमित आपूर्ति की जा रही है। 


मुख्य सचिव ने कहा कि उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरूप समय पर और पर्याप्त गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार से पैनिक ना हों और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्हें नियमित रूप से एलपीजी गैस की आपूर्ति की जाएगी।

  *देहरादून पुलिस द्वारा नकबजनी की घटना का किया सफल अनावरण* 

*03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अभियुक्तो के कब्जे से चोरी गयी सम्पति शत-प्रतिशत बरामद* 

  *डोईवाला पुलिस द्वारा डोईवाला मे हुयी घटना के साथ-साथ थाना रायपुर व ऋषिकेश क्षेत्र मे हुयी चोरी का भी किया अनावरण*

====================



कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 07.03.2026 को वादी श्री जियालाल निवासी नकरौंदा प्रसाद फार्म रोड़ कोतवाली डोईवाला देहरादून द्वारा प्रा0पत्र देकर अवगत कराया कि दिनांक 06.03.2026 को समय करीब 07.30 बजे सांय वादी अपने परिवार सहित कहीं पर सगाई समारोह में गये थे तथा जब समारोह से समय करीब 11.30 बजे रात्रि वापस घर आये तो देखा कि उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताले टूटे हुए थे तथा अन्दर कमरे में रखी स्टील की अलमारी का लॉकर तोड़कर किसी अज्ञात चोर द्वारा अलमारी मे रखी नकदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये गये। प्रा0पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0-57/2026 धारा-305ए/331(4) बीएनएस बनाम-अज्ञात पंजीकृत किया गया ।


*श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु कडे दिशा-निर्देशो दिये गये थे, उपरोक्त चोरी की घटना का अनावरण किये जाने के क्रम मे कोतवाली डोईवाला पर उपयुक्त कर्मियो का चयन कर पुलिस टीम गठित* की गयी, गठित पुलिस टीम द्वारा करीब 445 CCTV कैमरो का अवलोकन कर उच्चास्तरीय सुरागरसी-पतारसी किये जाने पर सीसीटीवी फुटैज मे प्रतीत हुए एवं अन्तिम फुटैज मे उक्त धिस्सुपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार की होना प्रकाश मे आय़ा, सीसीटीवी फुटैज मे जो 03 व्यक्ति संदिग्ध दिख रहे, उनके सम्बन्ध मे उक्त स्थान पर स्थानीय लोगो से गोपनीय रूप से पूछताछ की गयी तो उक्त व्यक्ति क्रमशः 1-गुरविन्द्र 2-शुभम 3-जागीरनाथ के रूप मे तस्दीक हुए, जिसपर पुलिस टीम द्वारा वादी के घर से बैग मे जागीरनाथ का आधार कार्ड मिला था, उक्त आधार कार्ड मे लगे फोटो से सीसीटीवी फुटैज मे दिख रहे संदिग्ध व्यक्तियो के फुटैज से मिलान किया तो उनम से एक व्यक्ति जागीरनाथ के रूप मे तस्दीक हुआ, मौके से अन्य लाभप्रद जानकारी व तथ्यो के आधार पर ज्ञात हुया कि उपरोक्त तीनो व्यक्ति धिस्सुपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार से देहरादून की ओर निकले है, जिसपर पुलिस टीम द्वारा मौके से ही उपरोक्त तीनो व्यक्तियो के देहरादून जाने के सम्बन्ध मे  सूचना कोतवाली डोईवाला/चौकी हर्रावाला को दी गयी। 

पुलिस टीम की सूचना के आधार पर दिनांक 15.03.2026 को चौकी गेट हर्रावाला पर बैरियर लगाकर चैकिंग प्रराम्भ की गयी, चैकिंग के दौरान डोईवाला से देहरादून की तरफ काले व सफेद रंग की KTM duke बाईक पर तीन लोग सवार होकर आते दिखाई दिये,जिनको रोकने का इशारा करने पर चालक द्वारा बाईक को वापस डोईवाला की ओर मोडकर भागने का प्रयास किया, मौके पर चैकिंग कर रहे पुलिस कर्मियो द्वारा तेजी व फुर्ती दिखाकर मौके पर ही उपरोक्त 3 व्यक्तियो को पकड लिया तथा नाम पता पूछने पर इनके द्वारा अपने नाम क्रमशः (1) गुरविन्द्र पुत्र देवीचन्द निवासी-धिसुपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष (2) शुभम पुत्र सुनील नाथ निवासी-धिसुपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष (3) जागीरनाथ पुत्र बाबूलाल निवासी-धिसुपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष बताया तथा पकडे गये उक्त तीनो व्यक्तो से मुकदमा उपरोक्त से चोरी गयी सम्पति शत-प्रतिशत बरामद होने पर अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया, अभियुक्त को नियमानुसार मा0न्या0 पेश किया जा रहा है। 

उल्लेखनीय है कि अभियुक्तगण से पूछताछ के दौरान जानकारी हुयी कि अभियुक्तगण द्वारा रायपुर क्षेत्र मे भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, जिस सम्बन्ध मे थाना रायपुर पर मु0अ0स0 101/2026 धार 305ए/331(4) बीएनएस पंजीकृत है, उक्त सम्बन्ध मे आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना रायपुर को सूचित किया गया ।



 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

------------------------------------

(1) गुरविन्द्र पुत्र देवीचन्द निवासी-धिसुपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष 

(2) शुभम पुत्र सुनील नाथ निवासी-धिसुपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष 

(3) जागीरनाथ पुत्र बाबूलाल निवासी-धिसुपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष 


*बरामदगी का विवरण*

-------------------------- 

01- नगदी 3 लाख 50 हजार रूपये

02- पीली धातु की चैन - 01 अदद 

03- मंगलसूत्र पीली धातु – 01 अदद 

04- कान की बाली पीली धातु - 02 जोडी 

05- पायल सफेद धातु - 05 जोडी 

06- वादी का आधार कार्ड, पासबुक PNB बैक व पासबुक SBI बैंक व 

07- घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 KTM  चैसिस न0 MD2JPCXM1NC050366 

(बरामद सम्पति की कीमत करीब 7 लाख रूपये) 


*अपराधिक इतिहास अभियुक्तगण*

-----------------------------------

01-मु0अ0स0-57/2026 धारा-305ए/331(4) बीएनएस

02-मु0अ0स0 101/2026 धार 305ए/331(4) बीएनएस


*पुलिस टीम का पर्यवेक्षण व मार्गदर्शनकर्ता*

-------------------------------------

01- श्रीमती जया बलोनी – पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-I, देहरादून

02- श्रीमती रीना राठौर – पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल डोईवाला, देहरादून 

03- श्री प्रदीप कुमार राणा – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला, देहरादून 


*पुलिस टीम कोतवाली डोईवाला*

-------------------------------------

1. व0उ0नि0 श्री विनोद सिंह राणा

2. उ0नि0 श्री विनय मित्तल

3. हे0का0 राजीव कुमार

4. हे0का0 विनोद कुमार

5. कानि0 सचिन सैनी

6. कानि0 कुलदीप कुमार

 

*आज विश्व के 180 से अधिक देशों में मनाया जा रहा योग दिवस*

*योग केवल व्यायाम ही नहीं समग्र जीवन पद्धति है - मुख्यमंत्री




मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद टिहरी के गंगा रिजॉर्ट मुनिकीरेती में आयोजित अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नही समग्र जीवन पद्धति है। योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का काम करता है। उन्होंने देश प्रदेश के युवाओं से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवा आमतौर पर थकावट महसूस करते है इसमें योग उनका सबसे अच्छा सहयोगी बन सकता है, राज्य सरकार ने योग नीति 2025 बनायी है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में 50 और 10 बेड वाले आयुष चिकित्सालय की स्थापना की जा रही है। योग और आध्यात्म को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ का प्राविधान किया गया है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम और उत्तराखंड पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा ये अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव पिछले 35 वर्षों से योग की परंपरा को विश्व के कोने-कोने तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस बार आयोजित इस 7 दिवसीय भव्य योग महोत्सव में योग, प्राणायाम, ध्यान, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और आध्यात्मिक प्रवचनों के विविध सत्रों के साथ-साथ रन फॉर योगा, हेरिटेज वॉक तथा अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन जैसे कई विशेष कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। इससे प्रतिभागियों को योग के विविध आयामों से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और महान आध्यात्मिक परंपरा की अमूल्य धरोहर है। हजारों वर्ष पूर्व हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का जो मार्ग दिखाया था, आज वो पूरी दुनिया के लिए स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का सशक्त आधार बन चुका है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि योग के महत्त्व को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र संघ में रखा था। उसी का परिणाम है कि आज दुनिया के 180 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि योगभूमि भी है। यहां की पवित्र नदियाँ, शांत वातावरण, स्वच्छ जलवायु और आध्यात्मिक ऊर्जा योग साधना के लिए एक आदर्श वातावरण प्रदान करती हैं। विश्वभर से हजारों-लाखों साधक प्रति वर्ष उत्तराखंड आकर योग और ध्यान का अभ्यास करते हैं। हमारे लिए यह भी अत्यंत गर्व की बात है कि आज पूरी दुनिया में ऋषिकेश को “विश्व की योग राजधानी” के रूप में पहचान मिल रही है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में आयुष आधारित 300 से अधिक आयुष्मान आरोग्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, साथ ही प्रदेश के प्रत्येक जनपद में 50 और 10 बेड वाले आयुष चिकित्सालयों की स्थापना भी की जा रही है। इसके साथ ही, ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा नागरिकों को आयुष परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है। यही नही उत्तराखंड आयुष नीति के माध्यम से औषधि निर्माण, वेलनेस, शिक्षा, शोध और औषधीय पौधों के संवर्धन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, इसके साथ ही राज्य में आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना की जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गढ़वाल मंडल के हर गांव को पर्यटन से जोड़ने संबंधी उत्तराखंड खोज योजना का रिमोट दबाकर लोकार्पण भी किया। 


इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग हमारी प्रचीन पद्धति में शुमार है। हमारे ऋषि मुनियों ने योग और तप बल से कई सिद्धियां हासिल की है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आज योग से करोडों़ लोग निरोग हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी पहचान मे योग की मुख्य भूमिका है। 


प्रबंध निदेशक गढ़वाल मण्डल विकास निगम प्रतीक जैन ने बताया कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में 2500 से अधिक रजिट्रेशन हो चुके है। इस योग महोत्सव को 150 योग संस्थाओं के सहयोग से सफल बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में गुरु कुल कांगड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये के योग साधको द्वारा योग की विभिन्न क्रियाओं का भी प्रदर्शन किया गया।  


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुनिकीरेती नीलम बिजल्वाण, अध्यक्ष नगर निगम ऋषिकेश शम्भू पासवान, अध्यक्ष नगर पंचायत तपोवन विनीता बिष्ट जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल स्वामी चिदानन्द मुनि महंत रविन्द्र पुरी, भारत भूषण, योगाचार्य ऊषा माता सहित हजारों की संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।


आज सचिवालय में श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर श्री बिंद्रा ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 23 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

hemkunthsahib  kapat 2026


भेंट के दौरान आगामी यात्रा व्यवस्थाओं तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी लेते हुए हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा इसके लिए स्थानीय प्रशासन को भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


*शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का किया वर्चुअल शिलान्यास*

*मुख्यमंत्री ने कूड़ा निस्तारण वाहनों को दिखाई हरी झंडी*

*चार वर्षों में लगभग 30 हजार युवाओं को प्रदान की गई सरकारी नौकरी - मुख्यमंत्री*



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 62 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्षों में राज्य में लगभग 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित सभी सफाई निरीक्षकों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आज आपके जीवन में एक नई जिम्मेदारी की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय प्रदेश में केवल 63 स्थानीय नगर निकाय थे। आज प्रदेश में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका परिषद और 51 नगर पंचायत सहित कुल 108 स्थानीय नगर निकाय हैं। यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि आज हमारे शहर विकास और आर्थिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र बन चुके हैं। राज्य सरकार प्रदेश के अपने इन शहरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस दिशा में हमारे स्थानीय निकायों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि कूड़ा प्रबंधन से लेकर नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के सुचारू संचालन तक की बड़ी जिम्मेदारी इन्हीं संस्थाओं के कंधों पर होती है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय हमारे शहरों के समग्र विकास के सबसे मजबूत स्तंभ हैं। सफाई निरीक्षक इसकी नींव के पत्थर हैं। प्रदेश में नगर निकायों की प्रशासनिक और तकनीकी क्षमता को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। पिछले करीब 5 वर्षों में शहरी निकायों में 63 अधिशासी अधिकारियों, 22 कर एवं राजस्व निरीक्षकों तथा 32 अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। 63 सफाई निरीक्षकों की नियुक्ति हमारे नगर निकायों की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवनियुक्त निरीक्षक अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए प्रदेश के शहरों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आस्था, आध्यात्म और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। यहाँ स्थित चारधाम और गंगा-यमुना के पावन तीर्थ हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। वर्ष 2027 में कुंभ मेले का आयोजन होना है और अगले महीने से चारधाम यात्रा भी प्रारंभ होने वाली है। ऐसे अवसरों पर शहरों और तीर्थस्थलों की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होता है। इसमें नगर निकायों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहरों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। जहाँ एक ओर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहरों में ठोस कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, वहीं स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, खुले में शौच मुक्त अभियान और लीगेसी वेस्ट प्रबंधन जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास भी किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। निराश्रित गौवंशों के संरक्षण के लिए आश्रय योजना संचालित की जा रही है। कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण किया गया है और कूड़ा वाहनों की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शहर में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है तथा 11 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पर्यावरण मित्रों को ‘स्वच्छता सैनानी सम्मान’ के रूप में प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में राज्य को और प्रयास करने होंगे।


इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, श्री बंशीधर भगत, श्री उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, सचिव शहरी विकास श्री नितेश झा, निदेशक शहरी विकास श्री विनोद गिरी गोस्वामी, नगर आयुक्त देहरादून श्रीमती नमामि बंसल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 आज का राशिफल

दिनाँक  -16 मार्च, 2026

दिन -सोमवार

15 march,2026 rashifal today


मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय नेष्ट है। नए कार्य में लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा।


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी।

कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।

वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा।

मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है।

मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.