Halloween party ideas 2015

 देहरादून:





*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती*


*ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति, पीएम आवास योजना, लैण्ड पूलिंग स्कीम और डिकंजेशन पॉलिसी पर व्यापक समीक्षा—सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार के स्पष्ट निर्देश*


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य में सुनियोजित शहरी विकास, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था और तकनीक आधारित सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आवास विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में सचिव, आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने आज उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।


*राजीव गांधी बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स का औचक निरीक्षण*

सचिव आवास ने डिस्पेन्सरी रोड स्थित राजीव गांधी बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स में संचालित उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण, उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद, नगर नियोजन विभाग तथा रेरा कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, जनसुविधाओं, लंबित प्रकरणों और सेवा वितरण प्रणाली का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।


*समीक्षा बैठक में समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर*

उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव आवास/मुख्य प्रशासक एवं आयुक्त के रूप में डॉ. आर. राजेश कुमार ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री के विज़न के अनुरूप योजनाओं का प्रभाव धरातल पर दिखाई देना चाहिए। विकास कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जानी चाहिए।


*‘ईज एप’ को और अधिक सरल व एकीकृत बनाने के निर्देश*

सचिव आवास ने ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली ‘ईज एप’ का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि इस एप को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरणों के साथ एकीकृत किया जाए ताकि पूरे राज्य में एक समान डिजिटल व्यवस्था लागू हो सके। उन्होंने नागरिकों की सुविधा के लिए चैटबॉट विकसित करने तथा एक सप्ताह के भीतर एप को और सरल एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाने के सुझावों सहित विस्तृत प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


*लैण्ड पूलिंग एवं टाउन प्लानिंग स्कीम को प्राथमिकता*

डॉ. आर. राजेश कुमार ने लैण्ड पूलिंग स्कीम एवं टाउन प्लानिंग स्कीम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ऐसे क्षेत्रों का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए जहां इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि सुनियोजित शहरी विस्तार के लिए इन योजनाओं का प्रभावी संचालन अत्यंत आवश्यक है।


*प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा*

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए सचिव आवास ने निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लाभार्थियों को ऋण प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों के समाधान हेतु बैंकर्स के साथ शीघ्र बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे।


*पार्किंग परियोजनाओं और डिकंजेशन पॉलिसी पर सख्ती*

सचिव आवास ने पार्किंग परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के संचालन की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने डिकंजेशन एंड रिडेवलपमेंट पॉलिसी को शीघ्र तैयार कर प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत करने को कहा, ताकि शहरी क्षेत्रों में बढ़ते यातायात दबाव और अव्यवस्थित निर्माण की समस्या का समाधान किया जा सके।


*जीआईएस आधारित महायोजनाओं पर जोर*

महायोजनाओं के निर्माण में अनिवार्य रूप से जीआईएस प्रणाली लागू करने तथा यूसेक के माध्यम से उसके सत्यापन के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से ही सुनियोजित और दीर्घकालिक विकास संभव है।


*लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश*

डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने पारदर्शी, उत्तरदायी और समयबद्ध कार्यसंस्कृति अपनाने पर विशेष बल दिया।


*आलयम आवासीय योजना का स्थलीय निरीक्षण*

समीक्षा बैठक के उपरांत सचिव आवास ने सहस्त्रधारा रोड स्थित मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की आलयम आवासीय योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने तथा निर्माण गुणवत्ता एवं आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त मुख्य प्रशासक श्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक श्रीमती परवीन कौर, संयुक्त सचिव श्री गौरव कुमार चटवाल, वरिष्ठ नगर नियोजक श्रीमती शालू थिन्ड, अधीक्षण अभियन्ता श्री राजन सिंह, अधिशासी अभियन्ता श्री सुनील कुमार, प्रभारी अधिशासी अभियन्ता श्री विनोद कुमार चौहान, कार्यक्रम प्रबंधक श्री कैलाश चन्द्र पाण्डेय एवं पीएमयू के विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे।


*योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेही- डॉ. आर. राजेश कुमार*

सचिव, आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को सुनियोजित, सुव्यवस्थित और नागरिक-अनुकूल शहरी विकास का आदर्श मॉडल बनाने की दिशा में विभाग पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की अवधारणा केवल आधारभूत संरचनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि पारदर्शी प्रशासन, तकनीक आधारित सेवाएं और जनसुविधाओं का सुदृढ़ विस्तार भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी विकास प्राधिकरणों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेही के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल सिस्टम, जीआईएस आधारित महायोजनाएं, ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति और आवासीय योजनाओं के माध्यम से आम नागरिकों को सरल एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विभाग का लक्ष्य है कि शहरीकरण संतुलित, पर्यावरण-संवेदनशील और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप हो।

 आज का राशिफल 

दिनांक 13 फरवरी 2026

 दिन शुक्रवार

rashifal today 13 feb 2026


मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें।


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

विवाद से क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कहासुनी, बहस हो सकती है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है।



सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्‍ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्रा‍प्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएँगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। अहम का भाव मन में न पनपने दें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

घर में अशांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।

तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।



वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। आजीविका में प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। शत्रु भय रहेगा।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

देव दर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहयता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।

कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएँगे। अनसोचे काम होंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। कुसंगति से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी। संत-समागम होगा


देहरादून,:




*पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई*

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत ऋषिकेश में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया। प्राधिकरण द्वारा यह अभियान क्षेत्र में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने और अनधिकृत निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। एमडीडीए की टीम ने गली नंबर 10, निर्मल बाग, ब्लॉक-बी, पशुलोक, ऋषिकेश (देहरादून) में श्रवि द्वारा किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण पर कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। बताया गया कि संबंधित निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के किया जा रहा था, जो प्राधिकरण की निर्माण संबंधी नियमावली का उल्लंघन है। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता पूनम सकलानी, अमित भारद्वाज, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल की मौजूदगी में सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई।


इसके अतिरिक्त, खेरिकला स्यामपुर, ऋषिकेश में सुनील रावत द्वारा लगभग 05 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मौके पर बनाई गई अवैध सड़कों एवं भू-खंडों के सीमांकन को हटाते हुए प्लाटिंग को निरस्त किया गया।


इसी क्रम में रायवाला, ऋषिकेश क्षेत्र में संदीप रावत द्वारा लगभग 06 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर भी प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया और संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी।


*उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने कहा कि* प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के सुव्यवस्थित और नियोजित विकास के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है। “एमडीडीए का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों को जागरूक करना भी है, ताकि वे बिना मानचित्र स्वीकृति या विधिक अनुमति के किसी भी निर्माण कार्य में निवेश न करें,” उन्होंने कहा। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने से पूर्व प्राधिकरण से विधिवत जानकारी अवश्य प्राप्त करें।


*सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि* अवैध निर्माण और प्लाटिंग के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा नियमित रूप से निगरानी की जा रही है और नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। “हमारा लक्ष्य पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से नियोजित विकास को बढ़ावा देना है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी की जाएगी,” उन्होंने कहा।


एमडीडीए की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में बिना किसी पूर्व सूचना के सख्त कदम उठाए जाएंगे, जिससे ऋषिकेश सहित समूचे प्राधिकरण क्षेत्र में सुव्यवस्थित और सुरक्षित शहरी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

 मुख्य सचिव श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून के छः परिसर संस्थानों हेतु राज्य एवं केंद्र पोषित योजनाओं से वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने संबंधी बैठक आयोजित हुई। 



मुख्य सचिव ने विश्वविद्यालय को राज्य में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास करने के साथ संस्थानों में आवश्यक अवस्थाना सुविधाओं के विकास तथा फैकल्टी की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में विश्वविद्यालय के परिसरों में छात्रों को आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध होने से इनमें संचालित विषयों में छात्रों की संख्या बढ़ेगी तथा जिन उद्देश्यों के लिए इन परिसरों की स्थापना की गई है उसका उद्देश्य भी पूरा हो सकेगा।  


मुख्य सचिव ने विश्वविद्यालय से प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर, पिथौरागढ,़ टनकपुर, बौन (उत्तरकाशी) डब्ल.ू आईटी. देहरादून में हॉस्टल निर्माण के साथ अन्य आवश्यक आवासीय भवनों के निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा, ताकि छात्रों के साथ प्रमुख फैकल्टी को आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध हो सके। 


मुख्य सचिव ने विश्वविद्यालय को अपने आय के संसाधनों में वृद्धि के साथ अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर होने वाले व्यय का प्रस्ताव भी प्रस्तुत करने को कहा, ताकि उस पर शासन स्तर पर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों में बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए आवश्यक है कि इनमें हॉस्टल की सुविधा हो फैकल्टी की व्यवस्था हो तथा आवश्यक उकरण एवं अन्य संसाधन उपलब्ध हो।


मुख्य सचिव ने विश्वविद्यालय के कुलपति से अपेक्षा की है कि विश्वविद्यालय परिसरों के कार्य-कलापों को बेहतर ढंग से संचालित किए जाने संबंधी विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराया जाए। इसमें अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर आने वाले व्यय भार को भी स्पष्ट किया जाए ताकि प्राप्त प्रस्तावों पर वित्त विभाग से परामर्श के साथ शासन स्तर पर विचार करते हुए कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके। 


विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. तृप्ता ठाकुर द्वारा विस्तृत प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विश्वविद्यालय के कार्य-कलापों तथा परिसरों के वर्तमान संसाधनों, अवस्थापना सुविधाओं आदि की जानकारी दी गयी। बैठक में सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा, वी. षणमुगम, रजिस्ट्रार राजेश उपाध्याय, निदेशक डब्ल्यू. आईटी. मनोज पाण्डा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) कर्मचारियों अधिकारियों को सीटीएचटीआर ने दिया  सेवा दक्षता  प्रबंधन प्रशिक्षण 


देहरादून: 12 फरवरी




श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा निर्देश में आयोजित हुए श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी )के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय  सेवा एवं दक्षता प्रबंधन प्रशिक्षण का आज गुरूवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण सेंटर फार टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी ट्रेनिंग एंड रिसर्च  ( सीटीएचटीआर) भानियावाला में  आयोजित किया गया। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतर्गत मंदिर समिति के संदर्भ में देश विदेश के तीर्थयात्रियों से व्यवहार, सेवा,  सहायता कार्यदक्षता प्रबंधन के गुर दिये गये। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किया गये तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये।



बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में चार धाम में तीर्थ यात्रा टूरिज्म,लीडरशिप स्किल प्रोफेशनल व्यवहार,नैतिकता और भक्ति के प्रति संवेदनशीलता

तीर्थयात्रियों के साथअसरदार बातचीत,तीर्थयात्री सर्विस क्वालिटी,भीड़ मैनेजमेंट,पब्लिक रिलेशन,टीम मोटिवेशन, फैसला लेना और अकाउंटेबिलिटी क्राइसिस और क्राउड गवर्नेस

हाइजीन और सैनिटेशन मैनेजमेंट

सेवा, सेफ्टी और सस्टेंनेबिलिटी

बदरीनाथ और केदारनाथ की ब्रांड इमेज,वेलेडिक्ट्री फंक्शन आदि बिंदुओं पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बीकेटीसी के 50 से अधिक  कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया।


 कार्यक्रम समापन के अवसर पर सीटीएचआर निदेशक/ सीईओ प्रो. एससी बागड़ी,प्रो वीके सिंह  बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, बीकेटीसी सदस्य प्रह्लाद पुष्पवान, सदस्य डा.विनीत पोस्ती, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी,प्रशिक्षक  सिद्धार्थ थपलियाल,डॉ.संजय महर,  आशीष रावत डॉ. ऐश्वर्या सिंह, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी,संजय चमोली अतुल डिमरी, भगवती सेमवाल,अजय सती,अनिल भट्ट, केदार सिंह रावत,दीपेंद्र रावत, वैभव उनियाल, कुलदीप नेगी सहित सभी प्रशिक्षु  मौजूद रहे।

 *मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि*

pension increased uttarakhand


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में विकासखण्ड ज्योर्तिमठ के अन्तर्गत श्री बद्रीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थाई हैलीपैड के प्लेटफार्म विस्तार एवं एप्रोच रोड के सुधारीकरण सम्बन्धित कार्यों हेतु ₹ 1.74 करोड़, श्री केदारनाथ धाम में जी०एम०वी०एन० के समीप स्थित हैलीपैड का सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹ 39.40 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

 

*मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की नन्दा राजजात यात्रा के विभिन्न पड़ावों की पार्किंग हेेतु ₹ 4.60 करोड़ की धनराशि*


मुख्यमंत्री द्वारा नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त इण्टर कॉलेज परिसर चौपड्‌यों में पार्किंग एवं विश्राम गृह का निर्माण (क्षमता-08 चौपहिया वाहन) हेतु ₹ 71.67 लाख, विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत जनता इण्टर कॉलेज, सरकोट में 63 चौपहिया वाहन एवं 09 दुपहिया वाहन क्षमता हेतु पार्किंग तथा 02 कक्षों का विश्राम गृह एवं शौचालय के निर्माण हेतु ₹ 1.14 करोड़, विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत नौटी में 37 चौपहिया वाहन एवं 48 दुपहिया वाहन क्षमता की सरफेस पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 42.39 लाख, विकासखण्ड नारायण बगड़ के अन्तर्गत मगोती में 94 चौपहिया वाहन क्षमता की सरफेस पार्किंग निर्माण कार्य हेतु ₹ 79.56 लाख, विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत कांसुवा में 43 चौपहिया वाहन क्षमता की सरफेस पार्किंग के निर्माण हेतु ₹ 64.23 लाख सहित विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक, कुलसारी के पास थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग के बायीं तरफ 89 चौपहिया वाहन क्षमता हेतु अस्थाई वाहन पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 5.51 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। 


इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड नन्दानगर के अन्तर्गत ग्राम कनोल मुख्य पड़ाव में स्थाई सतह पार्किंग (30 कार) निर्माण हेतु ₹ 33.65 लाख, ग्राम आला मुख्य पड़ाव में अस्थाई सतह पार्किंग (13 कार) निर्माण हेतु ₹ 18.30 लाख, ग्राम रामणी मुख्य पड़ाव में स्थाई सतह पार्किंग (28 कार) निर्माण हेतु ₹ 31.03 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।



*मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की जनपद ऊधम सिंह नगर के राजकीय आश्रम पद्धति उ०मा० विद्यालय बिडौरा एवं राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उ०मा० विद्यालय खटीमा के मरम्मत एवं रख-रखाव हेतु ₹ 2.03 करोड़ की धनराशि* 


मुख्यमंत्री ने राजकीय आश्रम पद्धति उ०मा० विद्यालय बिडौरा में बाउण्ड्री वाल निर्माण हेतु ₹ 83.99 लाख, छात्रावास भवन के मरम्मत एंव रख-रखाव के निर्माण कार्य हेतु ₹ 33.75 लाख, आवासीय भवन के मरम्मत एंव रख-रखाव के निर्माण कार्य हेतु ₹ 28.20 लाख, शिक्षण भवन के के मरम्मत एंव रख-रखाव के निर्माण कार्य हेतु ₹ 24.21 लाख के साथ राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उ०मा० विद्यालय खटीमा में विभिन्न मरम्मत एंव रख-रखाव के कार्य हेतु ₹ 15.39 लाख तथा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उ०मा० विद्यालय खटीमा में विभिन्न मरम्मत एंव रख-रखाव के कार्य हेतु ₹ 17.30 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।



*मुख्यमंत्री ने यमकेश्वर में नोडखाल-मालाकोट मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिताब सिंह के नाम पर किये जाने का किया अनुमोदन* 


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौडी गढ़वाल के विकासखण्ड यमकेश्वर में नोडखाल-मालाकोट मोटर मार्ग (ग्रामीण मार्ग) का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिताब सिंह के नाम पर किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सम्मान एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य सरकार ने विभिन्न श्रेणियों में दी जा रही पेंशन राशि में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की है।


निर्णय के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान 07 दिन जेल गये अथवा आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों की मासिक पेंशन ₹6000 से बढ़ाकर ₹7000 कर दी गई है। इसी प्रकार, जेल गये या घायल श्रेणी से भिन्न अन्य राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4500 से बढ़ाकर ₹5500 प्रतिमाह कर दी गई है।


इसके अतिरिक्त, राज्य आंदोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णतः शय्याग्रस्त (Bedridden) हुए आंदोलनकारियों की विशेष पेंशन ₹20,000 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह कर दी गई है। वहीं, राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन ₹3000 से बढ़ाकर ₹5500 प्रतिमाह कर दी गई है।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों का त्याग और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राज्य सरकार उनके सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आंदोलनकारियों और उनके परिवारों के प्रति सरकार की कृतज्ञता का प्रतीक है।


 

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें।

Rashifal today 12 feb 2026


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

विवाद से क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कहासुनी, बहस हो सकती है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्‍ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्रा‍प्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएँगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। अहम का भाव मन में न पनपने दें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

घर में अशांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। आजीविका में प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। शत्रु भय रहेगा।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

देव दर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहयता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएँगे। अनसोचे काम होंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। कुसंगति से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी। संत-समागम होगा।


www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.