Halloween party ideas 2015

 जनपद देहरादून, गहरी खाई में गिरे व्यक्ति का SDRF द्वारा किया गया, शव बरामद

  

SDRF recover 4 dead bodies

आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 को मध्य रात्रि में CCR जनपद देहरादून के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना राजपुर, चौकी आईटी पार्क क्षेत्रांतर्गत सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के समीप एक व्यक्ति लगभग 200–250 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। 


घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल SDRF टीम की आवश्यकता बताई गई, जबकि स्थानीय पुलिस बल पहले से ही मौके पर मौजूद था।


उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी संतोष रावत के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में गहन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कठिन प्रयासों के बाद टीम ने खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुंच बनाते हुए उसे बाहर निकाला। उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।


SDRF टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को सावधानीपूर्वक खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान हेतु प्रयास किया जा रहा है।

ऋषिकेश में पूर्व में डूबे व्यक्तियों की सर्चिंग के दौरान दो शव बरामद


आज दिनांक 05/04/2026 को ऋषिकेश क्षेत्र में पूर्व में डूबे व्यक्तियों की सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम ढालवाला द्वारा सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चीला बैराज क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया।

सर्चिंग के दौरान टीम को दो शव बरामद हुए। प्रथम शव की पहचान आयुष अम्बुज उम्र 25 पुत्र सुनील कुमार सलीमपुर बिहार के रूप में हुई, जिसकी पूर्व से तलाश की जा रही थी। शव को रेस्क्यू कर बाहर निकालने के पश्चात परिजनों द्वारा शिनाख्त किए जाने पर सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

द्वितीय शव की पहचान अनिल बहुगुणा पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद बहुगुणा, निवासी मनीराम मार्ग, ऋषिकेश के रूप में हुई। उक्त शव को भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

 महादेव चट्टी के पास खौफनाक हादसा: 49 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू 


आज दिनांक 05/04/2026 को  चौकी तीन धारा जनपद टिहरी गढ़वाल से सूचना मिली कि महादेव चट्टी के पास एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पोस्ट ब्यासी एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा सड़क से लगभग 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरे ट्रक तक पहुंच बनाई गई।  मौके पर व्यक्ति मृत पाया गया टीम द्वारा रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए शव को सुरक्षित रूप से खाई से निकालकर सड़क मार्ग तक लाया गया।

उक्त शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु मौके पर उपस्थित जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। शव की पहचान,मनोज उर्फ शीशपाल पुत्र अजेंदर सिंह, उम्र 49 वर्ष, निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन*

*यूथ महिला पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सभी 13 जिलों की टीमें हुई शामिल

हरिद्वार:



उत्तराखंड यूथ महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2026 में बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी है। रविवार को योगस्थली खेल परिसर के मल्टीपरपज हॉल में प्रतियोगिता का भव्य समापन किया गया। इस अवसर पर रेखा आर्या ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।



खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से बॉक्सिंग का उभरता हुआ केंद्र बन रहा है और वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक खेल तथा कॉमनवेल्थ गेम्स जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का झंडा लहराएंगे।


उन्होंने कहा कि खेल कौशल को विकसित करने के लिए मेहनत, समर्पण और अनुशासन आवश्यक है। साथ ही यह भी कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकार आउट ऑफ टर्न नौकरी की व्यवस्था पहले से लागू कर चुकी है।


प्रतियोगिता में सभी 13 जनपदों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी।


बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ जनपद की टीम को विजेता घोषित किया गया जबकि पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम रनर अप रही। 


बालिकाओं के 45 से 48 किलोग्राम वर्ग में पिथौरागढ़ की जया ने गोल्ड मेडल, सविता ने सिल्वर मेडल और नेहा व गुंजन ने ब्रोंज मेडल जीता।


48 से 51 किलोग्राम वर्ग में कोमल लोहिया ने गोल्ड, कृष्णा ने सिल्वर और ऋतु व वैष्णवी ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। 54 से 57 किलोग्राम वर्ग में पिथौरागढ़ की बबीता ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि इसी प्रतियोगिता में सलोनी ने सिल्वर मेडल अंशिका और रिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 


इसके अतिरिक्त 51 से 54 किलोग्राम वर्ग में पिथौरागढ़ की चांदनी गोल्ड जीतकर अव्वल रही। कविता ने सिल्वर और अनुष्का व अलीशा ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। 


इस अवसर पर गोपाल खोलिया, निर्माण मुखर्जी, देवेंद्र चंद्र भट्ट, नवीन टम्टा, विशाल गर्ग, नवीन चौहान, विपिन चौधरी और सुधीर जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं कैबिनेट मंत्री खजानदास के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 



महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अवगत कराया की आज सैकड़ो की संख्या में सोनू गहलोत के नेतृत्व में युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी है और आज का युवा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रेरित हो रहा है उनकी नीतियों से उत्साहित है और हर कोई भारतीय जनता पार्टी की मजबूत रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहता है। 


देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  जहां युवाओं के रोजगार के प्रति सहजता के साथ रोजगार देने की ओर कार्य कर रहे हैं वही कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को उद्योगपति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं आज का युवा मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाना चाहता है इसलिए आज युवाओं के इस हम फैसले पर मैं सभी का धन्यवाद एवं हार्दिक अभिनंदन करता हूं। 


कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भी सभी कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी का अंग वस्त्र पहनकर स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि आप सभी युवाओं की भारतीय जनता पार्टी को जरूरत है ऐसे युवा जो अपनी नई नीतियों के साथ संगठन को और समाज को आगे लेकर जाना चाहते हैं हमारी सरकार भी लगातार पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है ।

पिछले 4 वर्षों में हमारी सरकार ने युवाओं को हजारों नौकरियां देकर उनका सम्मान बढ़ाया है नकल विरोधी कानून लाकर युवाओं के लिए उत्साहित हित कार्य किए हैं आगे भी हमारी सरकार समाज को नई दिशा देते हुए उत्तराखंड के विकास में निरंतर कार्यबद्ध है। 


सदस्यता ग्रहण करने में सोनू गहलोत अनिल चंचल भोला लक्ष्मण गहलोत कृष्ण अर्जुन विशाल सुमित आशीष कुमार लकी साहिल मनीष रमन शुभम आकाश अमित दीपक हिमांशु विक्की कल प्रिंस मनीष गॉड रवि अंबेडकर गुड्डू सुनील कुमार मनोज कुमार राहुल चर्चा विशाल पूनम जाटव सोनिया राहुल संगीता सरोज ऋतिक विशाल विक्की कुमार रईस खान नफीस खान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता युवा उपस्थित रहे।


 
torch procession congess dehradun
 देहरादून:

क्षेत्र में दिन-दहाड़े घटित हो रही हत्याकांड की घटनाओं को लेकर आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट ’बंटू’ के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पुलिस मुख्यालय तक मशाल जुलूस निकाल कर प्रदेश की धामी सरकार और पुलिस प्रशासन को जगाने का काम किया। 

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल सहित सैकडों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बडी संख्या में प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए जहां से उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के साथ विनीत भट्ट के नेतृत्व में भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर हाथों में मशाल लेकर मार्च किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि पिछले एक माह के अन्दर राजधानी देहरादून में हत्या एवं गंभीर आपराधिक घटनाओं से आमजन में भय, असुरक्षा एवं चिंता का वातावरण व्याप्त है। उत्तराखंड जैसे शांतिप्रिय एवं देवभूमि कहे जाने वाले राज्य की राजधानी में पिछले एक माह में दिन-दहाड़े घटित हुई हत्याकांड की घटनाओं ने समूचे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। 

राजधानी देहरादून में लगातार घट रही इस प्रकार की घटनाएँ राज्य की कानून-व्यवस्था पर एक बडा प्रश्नचिह्न लगा रही हैं। जिस प्रकार से दिन दहाडे हत्याकांड हो रहे हैं उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राजधानी की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा चुकी है तथा अपराधियों के मन से पुलिस और कानून का भय समाप्त हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि दिनांक 30 मार्च 2026 को ब्रिगेडियर मुकेश जोशी जी की राह चलते गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई इससे पूर्व कोतवाली क्षेत्र में युवती की गला काट कर हत्या तथा पुलिस मुख्यालय से 200 मीटर की दूरी पर युवक की गोली मारकर हत्या तथा राजपुर रोड़ पर एक व्यवसायी की गोलीमार कर हत्या सहित दिन दहाड़े 7 जघन्य हत्याकांड की घटनायें घटित हो चुकी हैं, इन हत्याकांडों से पूरे देहरादून में दहशत का मालौल है। 

इन हत्याकांडों से राज्य की ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था की पोल खुल चुकी है। 

पुलिस की नाक के नीचे हुई इन हत्याकांड की घटनाओं में शामिल अपराधियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत भट्ट ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस पुलिस प्रशासन से देहरादून में हुए सभी हत्याकांडों की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करवाते हुए अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करती है।

 


 श्री नरवदेश्वर महादेव सेवा समिति श्री आदर्श मन्दिर की वर्ष 2026-2027 की एक वर्षीय कार्यकरणी का चुनाव आज आदर्श मन्दिर प्रांगण में किया गया।

समिति के प्रबंधक अरुण कुमार शर्मा व कोषाध्यक्ष रमन सेठी ने वर्ष 2025-2026 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।



वर्ष 2025-2026 की कार्यकरणी को भंग कर चुनाव अधिकारी एडवोकेट नरेंद्र सिंह कांबोज जी ने सभा मे उपस्थित सदस्यों में से वर्ष 2026-2027 की कार्यकरणी का चुनाव किया जिसमें 

 *श्री अरुण कुमार शर्मा को निर्विरोध 19 वीं बार समिति का प्रबंधक चुना गया*

 *अध्यक्ष पद पर श्री सतपाल कश्यप* पुनः चुने गए

तथा उपाध्यक्ष   श्री तरुण नामदेव व श्री पृथ्वी राज,स्टोर इंचार्ज श्री मंगतराम धीमान,सह स्टोर इंचार्ज श्रीकृपाल कुमार, श्री नरेश वर्मा,श्री सुमित सभरवाल श्री अभिषेक मिश्रा, श्री कमाल,श्री विशाल कुमार ,श्री रमेश चन्द्र गोयल,सचिव श्री राजू सभरवाल,सह सचिव,श्री नीरज रोहेला, श्री अजय रोहेला, कोषाध्यक्ष श्री रमन सेठी,सह कोषाध्यक्ष श्री अशोक वर्मा,श्री सतीश शर्मा ,श्री शिवा नामदेव ,प्रचारमंत्री श्री प्रवीण आनंद,श्री चंद्रमोहन मेहता ,श्री राहुल सभरवाल,श्री इन्द्रेश सुनेजा क्षेत्रीय प्रभारी श्री मुन्ना लाल ,श्री गोपाल शर्मा ,श्री कृष्ण कुमार नामदेव,दिनेश नामदेव व मिडिया प्रभारी श्री राजीव जायसवाल को चुना गया। समिति के अन्य पदों पर भी जल्द अन्य सदस्य नामित किये जायेंगे।

समिति प्रबंधक ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी व समर्पण भाव से कार्य करते रहने का संदेश दिया।

आज की सभा मे अरुण कुमार शर्मा,मंगतराम,राजू सभरवाल,सतपाल कश्यप,कृपाल कुमार,सतीश शर्मा,रमन सेठी,वासु शर्माप,रवीन आनंद,,तरुण नामदेव,इंद्रेश सुनेजा, विशाल कुमार, राहुल, पृथ्वी राज, इद्रेश शर्मा, नरेश वर्मा ,सुमित सभरवाल गोपाल,दिनेश नामदेव आदि उपस्थित रहे।


 

 

देहरादून:



*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज* 


*मास्टर प्लान में प्राकृतिक विरासत को सहेजने की पहल, ग्रीन देहरादून की दिशा में कदम, नदी, जंगल और हरियाली बचाने की योजना*


*डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मास्टर प्लान पर मंथन, अंतिम रूप देने के निर्देश*


राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान 2041 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस मास्टर प्लान को जनभागीदारी आधारित, पर्यावरण संतुलित और आधुनिक शहरी जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। शनिवार को प्राधिकरण कार्यालय में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मास्टर प्लान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और इसे अंतिम स्वरूप देने के लिए ठोस रणनीति तय की गई। बैठक में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव प्रत्यूष सिंह, गौरव चटवाल, चीफ टाउन प्लानर शशि मोहन श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता सुनील कुमार, मास्टर प्लान की कार्यदायी संस्था की ओर से नीरव मखवाना सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


*जनभागीदारी बनेगी मास्टर प्लान की नींव*

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि इस बार मास्टर प्लान को पूरी तरह जनकेंद्रित बनाया जाएगा। सचिव आवास ने निर्देश दिए कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में विशेष कैंप लगाकर नागरिकों की आपत्तियां और सुझाव लिए जाएं। यह पहल न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा देगी बल्कि शहरवासियों को सीधे विकास प्रक्रिया से जोड़ने का अवसर भी देगी। अधिकारियों का मानना है कि स्थानीय स्तर पर प्राप्त सुझावों से मास्टर प्लान अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बनेगा। मास्टर प्लान 2041 के तहत देहरादून को एक आधुनिक, निवेश अनुकूल और तकनीकी रूप से सशक्त शहर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मास्टर प्लान के कार्य को जल्दी पूरा करने और नई आवासीय योजनाओं व तलपट मानचित्रों और शहरी क्षेत्र में हरित क्षेत्र को बढ़ाये जाने के निर्देश दिये गये। 


*यातायात और आधारभूत ढांचे पर विशेष फोकस*

तेजी से बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को देखते हुए मास्टर प्लान में सड़क नेटवर्क, सार्वजनिक परिवहन और पार्किंग सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। प्रस्तुतीकरण के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए नए कॉरिडोर, बाईपास और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम प्रस्तावित किए गए।


*पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास प्राथमिकता*

देहरादून की पहचान उसके प्राकृतिक सौंदर्य और हरित क्षेत्र से है। इसे ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान में पर्यावरण संरक्षण को प्रमुख स्थान दिया गया है। नदी तटों के संरक्षण, बड़े स्तर पर वृक्षारोपण और ग्रीन जोन विकसित करने की योजना बनाई गई है। सचिव आवास ने निर्देश दिए कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।


*आपत्तियों के तेजी से निस्तारण के लिए एक अन्य समिति गठित*

मास्टर प्लान से जुड़ी आपत्तियों और सुझावों के निस्तारण के लिए पूर्व गठित समिति के साथ-साथ एक अन्य समिति का गठन किया गया है। तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव को शामिल किया गया है। यह समिति समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सभी आपत्तियों की सुनवाई करेगी। साथ ही जटिल मामलों के समाधान के लिए उपाध्यक्ष को विशेष अधिकार दिए गए हैं, जिससे निर्णय प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।


*मसूरी के लिए अलग विजन, पर्यटन और पर्यावरण का संतुलन*

बैठक में मसूरी क्षेत्र के मास्टर प्लान पर भी विशेष चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि मसूरी मास्टर प्लान के लिए संबधित सभी विभागों से दस्तावेज इकत्र किये जाने की प्रक्रिया जारी है। सचिव आवास ने बैठक में  निर्देश दिए गए कि मसूरी को एक मॉडल हिल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए, जहां पर्यटन विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन कायम रखा जा सके।


*सभी विभागों के समन्वय से होगा क्रियान्वयन*

मास्टर प्लान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि शहरी विकास, परिवहन, पर्यावरण और पर्यटन विभाग मिलकर इस योजना को लागू करेंगे, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।


*योजना अधिक व्यवहारिक और जनोन्मुखी बनेगी- डॉ. आर. राजेश कुमार* 

सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मास्टर प्लान 2041 केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देहरादून के भविष्य की रूपरेखा है। इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनभागीदारी और पारदर्शिता के साथ तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कैंपों के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा, जिससे योजना अधिक व्यवहारिक और जनोन्मुखी बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और संतुलित विकास को प्राथमिकता देते हुए देहरादून को एक आदर्श और रहने योग्य शहर बनाया जाएगा।


*मास्टर प्लान 2041 निवेश के नए अवसर खोलेगा - बंशीधर तिवारी* 

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मास्टर प्लान 2041 देहरादून के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस बार इसे पूरी तरह जनसहभागिता पर आधारित बनाया जा रहा है, जिससे हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कन्वेंशन सेंटर, हेल्थ सिटी और गिफ्ट सिटी शहर को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगी और निवेश के नए अवसर खोलेंगी। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण का लक्ष्य देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल शहर के रूप में विकसित करना है।


*शहर के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान- मोहन सिंह बर्निया* 

एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि मास्टर प्लान 2041 को पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। वार्ड स्तर पर कैंपों के जरिए नागरिकों को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई समिति के माध्यम से सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा और शहर के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।i



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में  प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों को संबोधित किया। उन्होंने युवा कांस्टेबलों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड  राज्य होने के कारण प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में निपुण बनना आवश्यक है। उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जनता के साथ समन्वय बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कांस्टेबलों को आधुनिक प्रशिक्षण ग्रहण कर जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।


मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा*

*कुंभ-2027 के सफल आयोजन हेतु हरिद्वार में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने के साथ बुनियादी ढांचे और यातायात सुधार के लिए सहयोग का किया अनुरोध*


*हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के लिए ₹325 करोड़ की धनराशि की सहायता का अनुरोध करते हुए आरआरटीएस और मेट्रो विस्तार का दिया प्रस्ताव*



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हरिद्वार शहर में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र से संबंधित लगभग ₹325 करोड़ की परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृति का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ-2027 के दृष्टिगत इस परियोजना के अंतर्गत विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण एवं प्रणाली के स्वचालन हेतु भी प्रथम चरण में ₹325 करोड़ की धनराशि शीघ्र स्वीकृत करने का अनुरोध किया, साथ ही द्वितीय चरण के अंतर्गत शेष लगभग ₹425 करोड़ की धनराशि भी अनुमोदित करने का अनुरोध किया।


मुख्यमंत्री ने हरिद्वार एवं ऋषिकेश में आगामी कुंभ-2027 की तैयारियों के संदर्भ में हरिद्वार में घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शहरी अवसंरचना के विकास हेतु केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।


मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय यातायात को सुदृढ़ करने के हेतु रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना को मेरठ से हरिद्वार एवं ऋषिकेश तक विस्तारित करने के साथ ही देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर के विकास का भी अनुरोध किया, ताकि इन शहरों के मध्य आवागमन को सुगम बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र में सड़क यातायात पर निर्भरता कम होगी, यातायात जाम की समस्या में कमी आएगी तथा पर्यावरणीय दृष्टि से भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल उत्तराखण्ड के प्रमुख तीर्थस्थलों को आधुनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ते हुए क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन एवं समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगी।

केन्द्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

 

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

आज रुका धन मिलेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।

Rashifal today


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।



धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

रुका धन मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।



मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।


www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.