Halloween party ideas 2015

 


सरकार द्वारा पेश किये गये मानव विकास इंडेक्स से सम्बन्धित आंकडे धरातल से बिल्कुल अलगः- काजी निजामुद्दीन

देहरादून 6 मार्च
congress talk over ahainst development index released by govt



अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं दिल्ली प्रभारी विधायक काजी निजामुद्दीन ने एक महत्वपूर्ण विषय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पेश किये गये मानव विकास इंडेक्स से सम्बन्धित आंकडे धरातल से बिल्कुल अलग हैं।
काजी निजामुद्दीन ने कहा कि एक तरफ सरकार मानव विकास इंडेक्स के बडे-बडे दावे प्रस्तुत कर रही है वहीं दूसरी ओर देहरादून की हवा दूषित होती जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में एक्यूआई का आंकडा 604 के पार पहुंच चुका था आज बडे-बडे अधिकारी और सरकार के मंत्री, विधायक बिना फिल्टर किया हुआ पानी नहीं पी सकते हैं और मानव विकास की बडी-बडी बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि बडे दुःख की बात है कि सरकार जनता के समक्ष सच को रखने से कतरा रही है। 2023 का गृह मंत्रालय का आंकडा जो कि सितम्बर 2025 में सामने आया कि उत्तराखंड में जन्म के समय लिंगानुपात की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखंड राज्य में सबसे दयनीय है। यहां पर 1000 पुरुषों पर 868 महिलाएं हैं ये आंकडे भारत सरकार के गृह मंत्रालय के हैं जिन्हें सरकार नकार नहीं सकती है।
काजी निजामुद्दीन ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा पेश किये गये प्रदेश की आर्थिकी के आंकडे इतने मजबूती और अच्छे हैं तो प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन क्यों नहीं रूक रहा है इसका मतलब है कि सरकार जो आंकडे पेश कर रही है वे धरातल पर कहीं नहीं है। मैं इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से सही आंकडे पेश कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि 2016-17 में कांग्रेस की सरकार के समय इस प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 12601 थी जो 2025 में 11116 बची हुई है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 2889 थी जो अब 250 बची हुई है। माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 1100 थी वह अब 921 ही बची हुई है। कुल विद्यालय 2017 में 17753 थे जो अब 16018 ही बचे हुए हैं यह सरकारी आंकडा है जो लोकसभा के प्रश्न संख्या 1436 के जवाब में 9 फरवरी 2026 को सदन में दिया गया है।
निजामुद्दीन ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र के विकास शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास का व्यय जो कि कांग्रेस की सरकार के समय उच्च स्तर पर था वह अब घट कर 40 प्रतिशत तक पहुंच गया है और ये उस डबल इंजन की सरकार के आंकडे हैं जो सबका साथ-सबके विकास की बात करती है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड की सबसे बडी समस्या बेरोजगारी तो है ही परन्तु बेरोजगारी के साथ-साथ अधरोजगारी भी है जहां पर शिक्षित युवा अपनी योग्यता से कम योग्यता वाले पदों पर नौकरी करने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कल आंकडा प्रस्तुत किया कि इस प्रदेश की पर कैपिटा इनकम 2लाख 73 हजार रूपये है जिसके हिसाब से प्रति व्यक्ति 23 से 24 हजार रूपये प्रतिमाह कमाता है। उन्होंने कहा ये आंकडे उन शहरी क्षेत्रों के हैं जहां पर एम्स है, प्राइवेट नौकरियां हैं, जहां पर अधिकारी रहते हैं इनकी सच्चाई पता करनी है तो पिथौरागढ़, अल्मोडा, बागेश्वर या खानपुर अथवा नारसन जाइये और पता करिये कि क्या जो लोग यहां रहते हैं उनकी आय 23-24 हजार रूपये है।
काजी निजमुद्दीन ने कहा कि पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे का आंकडा बताता है कि रोजगार की जो गुणवत्ता है वह प्रदेश में सबसे कम है। शिक्षा ज्यादा होने के बावजूद भी युवा कम दर्जें की नौकरी करने को मजबूर है। यह स्थिति राज्य को के-शेप्ड इकोनॉमी की तरफ लेजाता है जिसका अर्थ है कि अमीर और अमीर होता जा रहा है और गरीब और गरीब हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रदेश में निवेश की कमी की वजह से फैक्ट्रियां घटी हैं जिससे रोजगार पाने वाले लोगों की संख्या भी घटी है। 2027 में 2987 फैक्ट्रियां थी जो कि अब 2897 ही बची हुई हैं, अतः 90 फैक्ट्रियां कम हुई हैं जिनमें 2017 में 80967 लोग रोजगार में थे जो 2024 में घटकर 77001 हो गये हैं कुल कमी 3966 की हुई है। 2017 में इस प्रदेश में 10 चीनी मिलें थी जो कि घट कर 7 रह गई हैं।
सामाजिक न्याय की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जहां मानव विकास और आर्थिकी पर झूठे आंकडे प्रस्तुत किये जाते हैं वहां की स्थिति यह है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य रिपोर्ट कहती है कि उत्तराखंड में 59 प्रतिशत बच्चे एनीमिया से पीढित हैं तथा हर दूसरी महिला लगभग 45 प्रतिशत में खून की कमी है। लगभग 27 प्रतिशत यानी हर चौथा बच्चचा कुपोषण का शिकार है।
काजी ने कहा कि बजट पर बडी-बडी बातें करने वाली सरकार सामाजिक सेवाओं पर खर्च होने वाले बजट का 1423 करोड़ रूपये खर्च नहीं कर पाई। किसान की आय दुगनी करने का वादा करने वाली सरकार 27 प्रतिशत कृषि बजट का उपयोग नहीं कर पाई। 23 प्रतिशत गांव के विकास का बजट था उसका उपयोग नहीं कर पाई। यह दर्शाता है कि सरकार की इच्छा शक्ति प्रदेश का विकास करने की नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि 16वें वित्त आयोग के हिसाब से जिन प्रदेशों का भौगोलिक क्षेत्र छोटा होगा, जनसंख्या कम होगी और पर कैपिटा इनकम ज्यादा होगी उनको केन्द्र की तरफ से कम बजट आवंटित किया जायेगा। सरकार द्वारा अपनी पीठ थपथपाने की वजह से प्रदेश की जनता का भारी नुकसान हुआ है।
काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कैग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य की स्वास्थ्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना में कुशासन साफ नजर आता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि चिकित्सा विभाग में 21670 पोस्ट हैं उनमें से 41 प्रतिशत पोस्ट खाली पड़ी हुई हैं। 54 प्रतिशत खाद्य एवं रसद विभाग में रिक्त हैं। 45 प्रतिशत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में रिक्त हैं तथा 40 प्रतिशत चिकित्सा शिक्षा विभाग में रिक्त हैं वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 94 प्रतिशत विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है तथा यहीं हाल जिला एवं उप जिला चिकित्सालयों का है।
हर बार बजट को सगुन के तौर पर पेश करने वाली सरकार जैसे विगत वर्ष बजट 101000 करोड़ का था वही इस बार 1011000 करोड़ का है परन्तु सरकार यह नहीं बता पाती कि इस बजट का 25 प्रतिशत हिस्सा ब्याज एवं लोन की ईएमआई चुकाने में चला जाता है। क्योंकि  डब इंजन की सरकार में केन्द्र की तरफ से मिलने वाली अधिक से अधिक सहायता वाले बजट को कम कर दिया गया है और सरकार को खर्च चलाने के लिए उधार लेना पडता है। जब 2017 में कांग्रेस ने सत्ता छोड़ी थी उस समय राज्य पर कर्ज था 44508 करोड़ वहीं कर्ज आज 108527 करोड़ रूपये हो गया है।  अर्थात उधारी में 144 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कुल मिलाकर सरकार कर्ज लेकर घी पीने में विश्वास करती है। उन्होंने बजट सत्र पर नियमावली का हवाला देते हुए कहा कि यह सरकार न तो संविधान को मानती है और न नियमों को मानती है यही वजह है कि सरकार उत्तराखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली 2005 का सदैव उलंघन करती आई है। नियमावली का नियम-20 पार्ट-3 कहता है कि राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कम से कम 4 दिन उस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। नियम 172 कहता है कि आम बजट जिस दिन पेश होगा उस दिन उसपर कोई भी चर्चा नहीं होगी तथा नियम 175 कहता है कि बजट पेश होने के 2 दिन बाद कम से कम 4 दिन साधारण चर्चा होगी और नियम 176 कहता है कि अध्यक्ष और नेता सदन के परामर्श से अनुदान की मांगों पर विचार और मतदान के लिए कम से कम 19 दिन आवंटित होने चाहिए। इस हिसाब से देखा जाय तो सदन कम से कम 20 से 25 दिनों का होना चाहिए परन्तु भाजपा सरकार 4 दिन का सदन आहुत कर खानापूर्ति करने का काम करती है जिससे जनता के मुद्दों पर विपक्ष द्वारा सदन में चर्चा ना हो पाये क्योंकि इनके विधायकों के अनुसार सत्ता में बैठे लोगों को गैरसैण में ठंड लगती है।
काजी निजामुद्दीन ने कहा कि मैंने आपके माध्यम से आंकडे प्रस्तुत किये हैं अब जनता फैसला करेगी।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, प्रवक्ता सुजाता पॉल, डॉ0 प्रतिमा सिंह, पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष रामरतन नेगी, अभिनव थापर आदि उपस्थित थे।

उत्तरकाशी:

*सनातन की एकता का द्योतक ही नहीं, यह एक विचार, एक क्रांति है जो सनातन राष्ट्र को पुनः विश्वगुरु बनायेगी- किशोर भट्

जसपाल सिंह




उत्तरकाशी- संघ के सौ वर्ष पूर्ण होंनें पर गांवों, विकास खंडों, शहर और नगरों में विराट हिंदू सम्मेलन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है, इसी क्रम में कल शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में अधिसंख्य बल में आम जनमानस को प्रतिभाग करनें के लिए स्वंय सेवकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, हिंदूवादी संगठनों, व्यापारियों, समाज चिंतकों, सामाजिक कार्य कर्ताओं नें शाम को बाईक रैली निकाल ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुटनें का आह्वाहन किया।


गढवाल समन्वयक किशोर भट्ट नें सनातन के इस स्वर्णिम युग में सनातन के प्रति हर एक शहरवासी, देशवासी और प्रदेशवासी को खुलकर संघ, संघ की शाखाओं, और संघ के विभिन्न आयामों बजरंग दल, एवीपी आदि से जुड़नें और सनातन धर्म संस्कृति बचानें और भारत को पुनः विश्वगुरु बनानें की अपील की, भट्ट नें आयोजित बाइक रैली में शामिल होकर नगर क्षेत्र में लोगों से शनिवार को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया।


रामलीला मैदान में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से आह्वानवित् विराट हिंदू सम्मेलन सिर्फ सनातन की एकता का द्योतक ही नहीं, यह एक विचार, एक क्रांति है जो सनातन राष्ट्र को पुनः विश्वगुरु बनायेगी, किशोर भट्ट नें बाइक रैली में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं, मित्रों, समर्थकों का आभार व धन्यवाद जता, ज्यादा से ज्यादा संख्या में विराट हिंदू सम्मेलन में जुटनें का आह्वाहन भी किया।

 



 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 69वीं रैंक प्राप्त करने वाले जनपद चंपावत के बाराकोट विकासखंड के झूलापे गांव निवासी श्री अनुज पंत से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि  संघ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि श्री अनुज पंत का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल चंपावत जनपद बल्कि समूचे उत्तराखण्ड का मान बढ़ा है।


मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अनुज पंत अपनी प्रतिभा , परिश्रम और समर्पण से प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि प्रदेश की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता का परचम लहरा सकें।

श्री अनुज पंत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन से उन्हें आगे भी देश सेवा के लिए और अधिक प्रेरणा मिलेगी।

 *चंपावत जनपद के बाराकोट ब्लॉक स्थित ग्राम छुलापै के निवासी अनुज पंत जी को UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 69वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित होने पर फोन के माध्यम से बधाई दी।* 


*उनकी इस उपलब्धि ने पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। अनुज जी को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।*

 

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

Rashifal today 06 march 2026


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूंजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। सेह‍त को लेकर सचेत रहें। उदर विकार के योग बनेंगे। खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, अपना ध्यान रखें। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।


 


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। 

rinku rana died in road accident


मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश में कहा कि लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। लोकगायिका रिंकू राणा ने अपने गीतों के माध्यम से थारू समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाई है।


मुख्यमंत्री ने पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 देहरादून:



प्रदेश महिला  कांग्रेस   नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मुलाकात कर सोशल मीडिया में फर्जी एआई जनरेटेड पोस्टों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी एवं उसके वरिष्ठ नेतागणों की छवि धूमिल किए जाने पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सोशल मीडिया में फर्जी एआई जनरेटेड पोस्टों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी एवं उसके वरिष्ठ नेतागणों की छवि धूमिल किया जाना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कुछ पेज/ग्रुप जिनमें “धाकड़ धामी”, “वसूली अभियान मोर्चा”, “सनातनी धामी” एवं “धामी की धमक” द्वारा निरंतर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी एवं उसके नेताओं की छवि को धूमिल करने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। 


इन पेजों के माध्यम से आपत्तिजनक, भ्रामक, तथ्यहीन एवं द्वेषपूर्ण सामग्री प्रसारित की जा रही है। विशेष रूप से आधुनिक तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दुरुपयोग करते हुए झूठे, मनगढ़ंत एवं भ्रामक कंटेंट तैयार कर एक विशेष धर्म का सहारा लेकर कांग्रेस पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

इस प्रकार की सामग्री समाज में भ्रम, वैमनस्य एवं साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न कर सकती है, जो सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था के लिए अत्यंत घातक है। उल्लेखनीय है कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री गणेश गोदियाल , पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत  की छवि को भी इसी प्रकार सोशल मीडिया पर धूमिल किया जा रहा है। 


इस संबंध में उनके द्वारा लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई गई थी, किंतु आज तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे असामाजिक तत्वों के मनोबल में वृद्धि हो रही है और वे निरंतर इस प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

 असामाजिक तत्वों द्वारा किया जा रहा यह कृत्य न केवल सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक मर्यादाओं एवं सामाजिक एकता के भी प्रतिकूल है।

श्रीमती ज्योति रौतेला ने मांग करते हुए कहा कि उपर्युक्त फेसबुक पेजों एवं उनसे जुड़े व्यक्तियों की शीघ्र, निष्पक्ष एवं गहन जांच कर उनके विरुद्ध आईटी एक्ट की सक्षम धाराओं में शिकायत दर्ज कराते हुए नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन इस विषय की गंभीरता को समझते हुए उपरोक्त मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करेगा।

महिला  कांग्रेस  ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के शिकायती पत्र पर 15 (पंद्रह) दिनों के भीतर यदि उचित एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो प्रदेश महिला कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन हेतु पुलिस मुख्यालय के बाहर बैठने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, महासचिव निधि नेगी, चन्द्रकला नेगी आदि कांग्रेस पदाधिकारी शामिल थे।  

 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित*

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आगामी 7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में आयोजित विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। 

कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी , राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

minister amit shah and CM Dhami 07 march,2026 haridwar


इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों के दौरान उत्तराखंड में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा लिए गए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णयों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा बुनियादी ढाँचे के विकास, सड़क एवं संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, निवेश प्रोत्साहन, पर्यटन विकास, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।


प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य में सुशासन, पारदर्शिता तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में किए गए प्रयासों को भी रेखांकित किया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए दृश्य प्रदर्शनों, चित्रों, मॉडल तथा जानकारीपूर्ण पैनलों के माध्यम से बीते वर्षों में राज्य में हुए परिवर्तन और विकास की झलक प्रस्तुत की जाएगी, जिससे आमजन उत्तराखंड की विकास यात्रा को निकट से समझ सकेंगे।


इसी क्रम में 7 से 9 मार्च 2026 तक “न्याय संहिता” विषय पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन भी बैरागी कैम्प में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।


नई न्याय संहिताएँ देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था में व्यापक एवं ऐतिहासिक परिवर्तन लेकर आई हैं। इनका उद्देश्य औपनिवेशिक प्रावधानों को समाप्त कर नागरिक केंद्रित, पारदर्शी, उत्तरदायी तथा तकनीक समर्थ न्याय प्रणाली स्थापित करना है। “दंड से न्याय” की अवधारणा के अंतर्गत पीड़ितों के अधिकारों की सुरक्षा, महिलाओं एवं बच्चों की गरिमा की रक्षा तथा वैज्ञानिक एवं समयबद्ध अन्वेषण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।


प्रदर्शनी में नई न्याय संहिताओं की प्रमुख विशेषताओं को सरल और प्रभावी माध्यमों से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें समयबद्ध जांच एवं आरोप-पत्र की अनिवार्यता, शून्य प्राथमिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक प्राथमिकी की व्यवस्था, सात वर्ष से अधिक दंडनीय अपराधों में अनिवार्य विधि-विज्ञान जांच, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों की वैधता, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए सशक्त प्रावधान, संगठित अपराध, साइबर अपराध एवं आतंकवाद से संबंधित स्पष्ट दंड प्रावधान, पीड़ित प्रतिकर योजना तथा संपत्ति की शीघ्र वापसी की व्यवस्था को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।


प्रदर्शनी के दौरान नाट्य प्रस्तुतियों, मॉडल प्रकरण अध्ययन, डिजिटल प्रदर्शन तथा जनसंवाद सत्रों के माध्यम से त्वरित न्याय, वैज्ञानिक जांच तथा नागरिक सुविधा की अवधारणा को सरल और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह आयोजन उत्तराखंड सरकार की विकास यात्रा, सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता तथा राज्य को प्रगतिशील और समृद्ध बनाने के प्रयासों को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

*मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण, अतिथि गृह भवनों के पुनर्निर्माण, यातायात व्यवस्था आदि को सुचारू बनाए जाने के लिए 171 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।


मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर के विकासखण्ड बागेश्वर में सातरतवे से सिगी नरगोल होते हुए गिरेछीना मिलान मोटर मार्ग के निर्माण हेतु ₹ 3.35 करोड़, जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में कालीमठ-कोटमा-जाल-चौमासी मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य हेतु 3.75 करोड़ तथा जनपद पौडी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र लैन्सडाऊन के विकासखण्ड रिखणीखाल के अन्तर्गत कोटडीसैण के समीप ग्राम पैयागढ़ी रजबौ मल्ला दियोड मोटर मार्ग के निर्माण हेतु ₹ 4.27 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।


मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में किमतोली से रौशाल मोटर मार्ग में हॉटमिक्स कार्य हेतु कुल ₹ 12.15 करोड के साथ ही रोडवेज स्टेशन चम्पावत में आधुनिक सुसज्जित स्टोरी पार्किग व शॉपिंग कॉम्पलेक्स (सिटी सेंटर चम्पावत) के निर्माण हेतु ₹ 62.33 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।


मुख्यमंत्री द्वारा लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुदान सं० 21 के अन्तर्गत कुल रु 50.25 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।


मुख्यमंत्री ने राज्य सम्पत्ति विभाग के नियंत्रणाधीन उत्तराखण्ड सदन, नई दिल्ली के द्वितीय तल पर स्थापित 12 कक्षों के रेनोवेशन (सिविल एवं विद्युत कार्य) हेतु कुल ₹ 1.60 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।


मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून शहर की यातायात एवं ट्रैफिक की समस्या के निदान के सम्बन्ध में विभिन्न 06 कार्यों हेतु ₹ 33.45 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।


*मुख्यमंत्री ने किया लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन अनुमन्य किये जाने का अनुमोदन*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा श्रीमती सुमन जैन पत्नी स्व० महावीर प्रसाद, निवासी-डी-19, मॉडल कॉलोनी, रूद्रपुर, जिला ऊधम सिंह नगर को दिनांक 27.06.2025 से ₹ 20 हजार प्रतिमाह लोकतंत्र सेनानी सम्मान राशि अनुमन्य किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।


*मुख्यमंत्री ने किया शहीदों नाम पर मोटर मार्ग किये जाने का अनुमोदन*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के अन्तर्गत विकासखण्ड चौखुटिया में कुनीगाड-हिरुली बाजार से रामपुर-चौखुटिया गोटर मार्ग (लं० 4.00 किमी) का नाम शहीद सूबेदार भवानी दत्त जोशी (सेना मेडल) मोटर मार्ग, जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र थराली में विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत ल्वाणी सुया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 श्री खीम सिंह के नाम, विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के विकासखण्ड दशोली के गोपेश्वर मंडल से ग्राम ग्वाड तक मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 श्री मेहरबान सिंह रावत के नाम तथा विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के नैनीसैंड-कालूसैण-आमसौंड (सेरागाड) मोटर मार्ग का नाम उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी स्व0 श्री तुलाराम थपलियाल रखे जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।


*मुख्यमंत्री ने दिया 5वें डिजिटल एम्पावरमेंट मीट एवं अवार्ड्स-उत्तराखण्ड चैप्टर के आयोजन का अनुमोदन*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मै0 एडवोकेटिंग प्रोग्रेसिव एक्शन फॉर चेंज डिजिटल इनोवेशन न्यूज नेटवर्क प्राईवेट लिमिटेड, नोएडा, द्वारा माह मार्च, 2026 (प्रस्तावित तिथियां 23 एवं 24 मार्च 2026) में देहरादून, उत्तराखण्ड में उत्त्तराखण्ड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन थ्रूू एआई-विकसित भारत, 2047 की ओर विषय पर 5वें डिजिटल एम्पावरमेंट मीट एवं अवार्ड्स-उत्तराखण्ड चैप्टर के आयोजन किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.