Halloween party ideas 2015


*दिनाँक:-21/08/2025,,गुरुवार*

त्रयोदशी, कृष्ण पक्ष,

भाद्रपद 

Rashifal today


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *श्री कृष्ण छटी पूजन 


*सर्वार्थ,अमृत सिद्धि योग 24:08


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


अग्निर्देवो द्विजातीनां मुनीनां हृदि दैवतम् ।

प्रतिमा त्वल्पबुध्दीनां सर्वत्र समदर्शिनाम् ।।

।।चाo नीo।।


द्विज अग्नि में भगवान् देखते है.

भक्तो के ह्रदय में परमात्मा का वास होता है.

जो अल्प मति के लोग है वो मूर्ति में भगवान् देखते है.

लेकिन जो व्यापक दृष्टी रखने वाले लोग है, वो यह जानते है की भगवान सर्व व्यापी है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: अर्जुन विषादयोग:- अo-1


दृष्टेवमं स्वजनं कृष्ण युयुत्सुं समुपस्थितम्‌॥

 सीदन्ति मम गात्राणि मुखं च परिशुष्यति। 

 वेपथुश्च शरीरे में रोमहर्षश्च जायते॥


अर्जुन बोले- हे कृष्ण! युद्ध क्षेत्र में डटे हुए युद्ध के अभिलाषी इस स्वजनसमुदाय को देखकर मेरे अंग शिथिल हुए जा रहे हैं और मुख सूखा जा रहा है तथा मेरे शरीर में कम्प एवं रोमांच हो रहा है।।28।।29।।


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।


🐂वृष

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।


👫मिथुन

मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।


🦀कर्क

विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।


🐅सिंह

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।


🙍‍♀️कन्या

स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।


⚖️तुला

किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।


🦂वृश्चिक

चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।


🏹धनु

तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है।


🐊मकर

कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।


🍯कुंभ

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें।


🐟मीन

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*


 *बीकेटीसी अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने * 

*कुमाऊं -गढ़वाल के बीच की दूरी कम होगी, यमकेश्वर क्षेत्र की जनता को होगी सुविधा* 


देहरादून: 




 कोडियाला से व्यास घाट तक गंगा नदी पर प्रस्तावित 150 मीटर लंबे सिंगटाली  मोटर पुल के निर्माण हेतु  57 करोड़ रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दिये  जाने पर  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने  अपने गृह क्षेत्र यमकेश्वर  की जनता की ओर से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।


सिंगटाली पुल निर्माण हेतु गैरसैंण विधानसभा सत्र में बजट प्रावधान किये जाने को यमकेश्वर  भाजपा कार्यकर्ताओं तथा  क्षेत्रीय जनता  ने  स्वागत किया है।तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकासशील सोच तथा दूरदर्शिता की सराहना की है।



बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि गंगा नदी पर प्रस्तावित इस पुल की गढ़वाल और कुमाऊँ क्षेत्रों को जोड़ने में अहम भूमिका होगी तथा देहरादून तथा रामनगर  ( नैनीताल) के बीच  45 किमी दूरी कम हो जायेगी इसके निर्माण  से पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र के  सात विकासखंडों और लगभग एक हजार गाँवों को सीधा लाभ मिलेगा  न केवल गढ़वाल और कुमाऊँ को जोड़ेगा बल्कि पर्यटन, तीर्थाटन ,व्यापार और स्थानीय विकास को भी गति देगा।


उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता तथा वर्तमान में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सिंगटाली पुल निर्माण हेतु विगत कई वर्षों से प्रयासरत रहे है।  वर्ष 2006 में  सिंगटाली पुल‌ निर्माण की मांग हुई थी तथा 2008 में पुल निर्माण हेतु भूमि पूजन भी हुआ लेकिन  पुल निर्माण लंबित पड़ा था।बीते मंगलवार  19 अगस्त  को गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान सिंगटाली पुल‌ निर्माण हेतु  सरकार ने बजट प्रावधान किया है जिसपर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जतायी है।


उत्तराखंड सरकार  कैबिनेट  के महत्वपूर्ण निर्णय--

 

uttarakhand cabinet decision

1. महिलाओं, युवाओं और भूतपूर्व सैनिकों के रोजगार के साधन बढ़ाने, कौशल विकास, सरकारी और निजी संस्थानों में नौकरी प्रदान करने के लिए तीनों वर्गों के लिए अलग - अलग नीति बनाई जाएगी।


 प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी जैसे सरकारी सेवा, नीट, नर्सिंग, विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आदि के क्षेत्र में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। 


बृहद स्तर पर युवा महोत्सव और रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आईटीआई, पॉलिटेक्निक और स्कूल आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। 


युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अल्पकालिक, माध्यकालिक और दीर्घकालिक योजना के तहत कार्य किए जाएंगे।


युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मौन पालन, एप्पल मिशन और बागवानी के लिए हर ब्लॉक में प्रारंभिक चरण में 200 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वैच्छिक चकबंदी योजना जल्द शुरू की जाएगी। राज्य के स्थानीय उत्पादों फल, सब्जी, दूध की खरीद के लिए कृषि विभाग और आईटीबीपी के बीच mou किया गया है। इसी तरह एसएसबी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी mou किया जाएगा, जिससे राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी। निजी क्षेत्रों में भी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग के माध्यम से मार्केट लिंकेज की व्यवस्था की जाएगी।


भूतपूर्व सैनिकों राज्य में उपनल के माध्यम से कार्य करते हैं, उनको रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा और विभिन्न संस्थानों में उनकी योग्यता पर आधारित सेवाओं से जोड़ने की दिशा में कार्य किए जाएंगे।


2.उत्तराखण्ड अपराध से पीड़ित सहायता (संशोधन) योजना, 2025 मंजूर


 उत्तराखण्ड अपराध से पीड़ित सहायता (संशोधन) योजना, 2025 को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

सचिव गृह शैलेश बगोली ने बताया कि उत्तराखण्ड अपराध से पीड़ित सहायता योजना, 2013 (यथासंशोधित 2014 एवं 2016) दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-357 (क) के अधीन अधिसूचित की गयी थी। मा० पोक्सो न्यायालयों द्वारा "लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012" (POCSO Act) के अंतर्गत पीड़ितों को क्षतिपूर्ति भुगतान हेतु आदेश पारित किये जाते रहे हैं, किन्तु वर्तमान योजना में पोक्सो पीड़ितों हेतु कोई स्पष्ट प्रावधान न होने के कारण विभाग को व्यावहारिक कठिनाई का सामना करना पड़ता रहा।

 उक्त कठिनाई के निराकरण और मा० न्यायालय के आदेशों के अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से योजना में संशोधन कर "उत्तराखण्ड अपराध से पीड़ित सहायता (संशोधन) योजना, 2025" अधिसूचित की जा रही है। इस संशोधन के अन्तर्गत पोक्सो पीड़ितों के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित करते हुए नए प्रावधान अनुसूची-2 के रूप में सम्मिलित किये गये हैं। इसके माध्यम से पीड़ितों को समयबद्ध एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध करायी जा सकेगी।

विषय: उत्तराखण्ड अपराध से पीड़ित सहायता/क्षतिपूर्ति योजना, 2013 (संशोधित 2025) के अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम, 2012 के पीड़ित बच्चों हेतु सहायता राशि निर्धारण।


उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2013 से “उत्तराखण्ड अपराध से पीड़ित सहायता/क्षतिपूर्ति योजना” संचालित की जा रही है, जिसे वर्ष 2014 एवं 2016 में संशोधित किया गया था। वर्तमान परिस्थितियों एवं माननीय पॉक्सो न्यायालयों (POCSO Courts) के आदेशों के अनुपालन हेतु इसमें पुनः संशोधन कर उत्तराखण्ड अपराध से पीड़ित सहायता/क्षतिपूर्ति योजना, 2025 अधिसूचित की गई है।


इस संशोधन का उद्देश्य पॉक्सो अधिनियम, 2012 (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) के अंतर्गत अपराध से प्रभावित बच्चों को समयबद्ध एवं प्रभावी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।


लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के अंतर्गत पीड़ितों हेतु सहायता/क्षतिपूर्ति राशि


क्र.सं. अपराध/हानि का विवरण न्यूनतम सहायता राशि अधिकतम सहायता राशि

1. प्रवेशन लैंगिक हमला (धारा–4) ₹1,00,000 ₹7,00,000

2. गंभीर प्रवेशन लैंगिक हमला (धारा–6) ₹1,00,000 ₹7,00,000

3. लैंगिक हमला (धारा–7) ₹50,000 ₹1,00,000

4. गंभीर लैंगिक हमला (धारा–9) ₹50,000 ₹2,00,000

5. लैंगिक उत्पीड़न (धारा–11) ₹20,000 ₹1,00,000

6. अश्लील प्रयोजनों के लिए बालक का उपयोग (धारा–14) ₹50,000 ₹1,00,000




प्रमुख बिंदु:

पॉक्सो अधिनियम, 2012 लैंगिक रूप से तटस्थ है; 18 साल से कम उम्र के  बच्चे इस योजना के अंतर्गत संरक्षित हैं।

यह संशोधित योजना अपराध से प्रभावित बच्चों को शीघ्र, न्यायसंगत एवं पर्याप्त वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराएगी।


3. उत्तराखण्ड सरकार 'साक्षी संरक्षण योजना, 2025' 


न्याय व्यवस्था को सशक्त एवं निष्पक्ष बनाने के लिए राज्य सरकार ने 'उत्तराखण्ड साक्षी संरक्षण योजना, 2025' को मंजूरी प्रदान कर दी है, जो साक्षियों की सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करेगी।

इस योजना का उद्देश्य साक्षियों को किसी भी प्रकार के भय, दबाव अथवा प्रतिशोध से मुक्त रखकर उन्हें न्यायालय के समक्ष स्वतंत्रतापूर्वक एवं सत्यनिष्ठा से गवाही देने हेतु सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

योजना के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर पहचान गोपनीयता, स्थान परिवर्तन, सम्पर्क विवरण में बदलाव, भौतिक सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यकतानुसार वित्तीय सहायता जैसी सुरक्षा उपायों का प्रावधान किया गया है। सभी निर्णयों में गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

इसके लिए राज्य साक्षी संरक्षण समिति गठित की गई है, जिसमें न्यायपालिका, पुलिस एवं जनपद स्तर के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हैं। यह समिति साक्षियों की सुरक्षा आवश्यकता का आकलन कर समयबद्ध रूप से उपयुक्त संरक्षण उपाय सुनिश्चित करती है।

'उत्तराखण्ड साक्षी संरक्षण योजना, 2025' के माध्यम से राज्य सरकार यह दृढ़ संदेश देती है कि न्याय की प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुरक्षित बनाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह पहल पारदर्शिता, न्याय एवं विधि के शासन के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

 देहरादून:


mdda action on illegal plotting


उत्तराखंड में सरकारी जमीनों पर कब्जा, अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए हो रही प्लाॅटिंग के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को एमडीडीए की टीम ने शिमला बाईपास स्थित हिन्दुवाला क्षेत्र में राशिद द्वारा की जा रही लगभग 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त किया। 


कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता नितेश राणा व सिद्धार्थ सेमवाल, सुपरवाइजर समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।


उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या अवैध प्लाॅटिंग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 नियमों के खिलाफ हो रहे निर्माण कार्यों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही बिना किसी दबाव और प्रभाव के जारी रहेगी।


एमडीडीए ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य से पूर्व नियमानुसार नक्शा स्वीकृत कराएं, अन्यथा अवैध निर्माण व प्लाॅटिंग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

ऋषिकेश 20 अगस्त 2025 ।



भराड़ी सैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और इस मौके पर ऋषिकेश से जुड़े हुए विभिन्न विषयों को लेकर वार्ता की। 


    भेंट वार्ता के दौरान डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश के आंतरिक मोटर मार्गो के निर्माण करने, ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य एवं जंगल से लगे हुए क्षेत्र में बाघ के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए कारगर उपाय करने को लेकर वार्ता की गई।


इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत होने वाले आवश्यक कार्यों के शीघ्र समाधान को लेकर आश्वासन दिया।


*दिनाँक:-20/08/2025,बुधवार*

द्वादशी, कृष्ण पक्ष,

भाद्रपद 

Rashifal today


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *प्रदोष व्रत  (शिव पूजन)


*वृंदावन देवाचार्या  पाटोत्सव 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


कःकालः कानि मित्राणि को देशः को व्ययागमौ ।

कस्याहं का च मेशक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुहुः ।।

।।चाo नीo।।


इन बातो को बार बार गौर करे...

सही समय

सही मित्र

सही ठिकाना

पैसे कमाने के सही साधन

पैसे खर्चा करने के सही तरीके

आपके उर्जा स्रोत.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: अर्जुन विषादयोग:- अo-1


तान्समीक्ष्य स कौन्तेयः सर्वान्‌ बन्धूनवस्थितान्‌॥

 कृपया परयाविष्टो विषीदत्रिदमब्रवीत्‌।


उन उपस्थित सम्पूर्ण बंधुओं को देखकर वे कुंतीपुत्र अर्जुन अत्यन्त करुणा से युक्त होकर शोक करते हुए यह वचन बोले। 

 ॥27वें का उत्तरार्ध और 28वें का पूर्वार्ध॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

अचानक यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होगा। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें।


🐂वृष

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।


👫मिथुन

आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी।


🦀कर्क

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। दांपत्य जीवन में गलतफहमी आ सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी।


🐅सिंह

धनार्जन होगा। भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। अधिक व्यय न करें। खर्चों में कमी करें। चोरी, चोट व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।


🙍‍♀️कन्या

व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।


⚖️तुला

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थायी संपत्ति के मामले उलझेंगे। कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें।


🦂वृश्चिक

सुख के साधन जुटेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। नई योजना बनेगी।


🏹धनु

सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। चोट व रोग से हानि संभव है। कुसंगति से हानि होगी। विवाद न करें। फालतू खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें।


🐊मकर

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। संत-समागम होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार मिलेगा।


🍯कुंभ

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। मेहमानों का आगमन होगा। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है।


🐟मीन

नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। कम प्रयास से काम बनेंगे। धनार्जन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। रुके धन की प्राप्ति में अड़चनें आएंगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 देहरादून:



उत्तराखंड में कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पदों की जानकारी शासन को शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए जल संस्थान ने ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया है। 


मंगलवार को जल संस्थान मुख्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में श्री प्रांजल नौडियाल और दर्जनों बेरोजगार अभ्यर्थियों ने जल संस्थान के सचिव श्री एसके सिंह से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पदों का विवरण शीघ्र कार्मिक विभाग को भेजने की मांग उठाई।

सचिव श्री एसके सिंह ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पदों का संपूर्ण विवरण कार्मिक विभाग को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि कई विभाग रिक्तियों की जानकारी उपलब्ध कराने में देरी कर रहे हैं, जिसे दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, श्री शिवप्रसाद सेमवाल ने अपर सचिव (कार्मिक) श्री ललित मोहन रयाल से सभी संबंधित विभागों को रिमाइंडर भेजने का अनुरोध किया। श्री रयाल ने आश्वस्त किया कि विधानसभा सत्र के समापन के बाद सभी विभागों को रिक्तियों की जानकारी जमा करने के लिए एक और रिमाइंडर जारी किया जाएगा।

बेरोजगार अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, और ग्रामीण अभियंत्रण जैसे विभाग जल्द ही अपने रिक्त पदों की जानकारी कार्मिक विभाग को सौंप देंगे। इससे भर्ती प्रक्रिया को गति मिलने और समयबद्ध तरीके से कार्यवाही पूर्ण होने की संभावना है।

इस पहल से बेरोजगार युवाओं में भर्ती प्रक्रिया के जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। अभ्यर्थियों ने इस दिशा में शासन और जल संस्थान के प्रयासों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.