Halloween party ideas 2015

 


06 साल के लिए किये गये तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासितः सूर्यकान्त धस्माना

देहरादून:



प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो पार्टी नेताओं को जहां कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है वहीं पाबौ ब्लाक अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि पाबौ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधीर रावत द्वारा पार्टी समर्थित उम्मीदवार की खिलाफत करते हुए विपक्षी उम्मीदवार के रूप में कनिष्ठ प्रमुख के लिए न केवल अपना नामांकन करवाया गया अपितु ब्लाक प्रमुख चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी का विरोध कर कांग्रेस पार्टी ही नहीं स्थानीय जनता एवं कांग्रेसजनों की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ कर धोखा दिया गया है। इसी प्रकार प्रदेश सचिव दीपक असवाल एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा नेगी द्वारा पार्टी के समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव में प्रतिभाग किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस नेतृत्व ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
श्री सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने तीनों नेताओं द्वारा किये जा रहे कृत्य को पार्टी अनुशासन के खिलाफ मानते हुए ब्लाक अध्यक्ष पाबौ सुधीर रावत को तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है तथा प्रदेश सचिव दीपक असवाल एवं तारा नेगी को नोटिस जारी किया गया है।  
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

दूसरे चरण में उत्तराखण्ड के 11 अन्य पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आर.यू.पी.पी.) को दिया गया नोटिस

देहरादून;


भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आरयूपीपी) को डीलिस्ट कर दिया है। बीते 9 अगस्त को भारत निर्वाचन आयोग ने यह आदेश जारी किया है। डीलिस्ट किए गए 6 दलों में वो दल शामिल हैं जिन्होंने बीते 6 वर्षों से ना तो चुनाव लड़ा ना है और ही भौतिक सत्यापन में उनके कार्यालयों का कोई पता नहीं मिल पाया है। आयोग ने डीलिस्टेड किए 6 आर.यू.पी.पी. को आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिन के भीतर अन्तिम अपील का अतरिक्त अवसर दिया है। 


*ये दल किए गए डीलिस्ट*

1. भारतीय जनक्रान्ति पार्टी,जनपद-देहरादून

2. हमारी जनमंच पार्टी,जनपद-देहरादून

3. मैदानी क्रान्ति दल,जनपद-देहरादून

4. प्रजा मण्डल पार्टी, जिला-पौडी गढवाल

5. राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी,जनपद-हरिद्वार

6. राष्ट्रीय जन सहाय दल,जनपद-देहरादून


*आयोग ने दूसरे चरण में 11 दलों को किया नोटिस जारी*


भारत निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण में उत्तराखण्ड में बीते 6 साल से निष्क्रिय 11 अन्य पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये सभी वे दल हैं जिन्होंने वर्ष 2019 से अब तक छह वर्षों में एक भी चुनाव में प्रतिभाग नहीं किया है। दलों को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 27 अगस्त 2025 तक का समय दिया है।  आयोग के आदेशानुसार उत्तराखण्ड में पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों में से 11 दल ऐसे हैं जो आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इन दलों की अंतिम डीलिस्टिंग का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जाएगा। देश में राजनैतिक दलों (राष्ट्रीय/राज्यीय/अमान्यता) का पंजीकरण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य इस पूरे अभ्यास में राजनैतिक व्यवस्था का शुद्धिकरण एवं चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। 


*इन दलों को दिया गया नोटिस*

1- भारत कौमी दल, ग्राम लाठरदेवा हुण, पोस्ट-झबरेडा, हरिद्वार, उत्तराखण्ड। 

2- भारत परिवार पार्टी, भारत हृदय आश्रम मौहल्ला करछा, ज्वालापुर, हरिद्वार, उत्तराखण्ड।

3- भारतीय मूल निवासी समाज पार्टी, 77/129 भगत सिंह कालोनी, तरला अधोईवाला, देहरादून, उत्तराखण्ड।

4- भारतीय सम्राट सुभाष सेना, ग्राम-अजीतपुर, पोस्ट-कनखल, लक्सर रोड, हरिद्वार, उत्तराखण्ड।

5- भारतीय अन्तोदय पार्टी, 8 प्रीत विहार, फेज-2 इन्दिरा गांधी मार्ग, निरंजनपुर, देहरादून उत्तराखण्ड। 

6- भारतीय ग्राम नगर विकास पार्टी, एकता विहार, लेन न0-1 ग्रामसभा आमवाला तल्ला, पोस्ट कण्डोली, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून उत्तराखण्ड।

7- गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रन्ट, शाही निवास, चन्द्रबनी, पो-मोहब्बेवाला, देहरादून उत्तराखण्ड।

8- पीपल्स पार्टी, ए-23 सुभाष नगर, रूडकी, हरिद्वार, उत्तराखण्ड। 

9- प्रजातन्त्र पार्टी ऑफ इण्डिया, मकान न0-33 मौहल्ला-बम्बघेरा, शहर एवं पोस्ट- रामनगर, नैनीताल, उत्तराखण्ड।

10-सुराज सेवा दल, ग्राम-रमडी जसुआ, पो- फतेहपुर तहसील-हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखण्ड।

11-उत्तराखण्ड जनशक्ति पार्टी, सुशीला  बर्थवाल निवास निकट दूरदर्शन प्रसार भारती कार्यालय, हरिद्वार बायपास रोड, देहरादून, उत्तराखण्ड।

 

सीमांत क्षेत्रों की समस्याओं व विकास संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा


नई दिल्ली:



 आज हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सीमा जागरण मंच, दिल्ली प्रांत की टोली ने नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान सीमांत क्षेत्रों की ज्वलंत समस्याओं, सुरक्षा संबंधी चुनौतियों तथा सीमांत विकास की संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।


सांसद रावत ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास, वहाँ के नागरिकों की जीवन-गुणवत्ता सुधारने, उनकी समस्याओं को दूर करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने, दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सीमांत क्षेत्रों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।


इस अवसर पर सीमा जागरण मंच के प्रमुख पदाधिकारी, प्रो. दीप नारायण पाण्डेय प्रदेश महामंत्री – दिल्ली, विनय भुसारी जी सम्पर्क टोली, डॉ. एस. जयशंकर, संजय शर्मा जी- सह प्रांत संपर्क प्रमुख, आज़ाद सिंह भारद्वाज, संपर्क प्रमुख – दिल्ली प्रांत, डॉ. गीता पाराशर संपर्क टोली सदस्य आदि उपस्थित रहे।

 डोईवाला:

block head election doiwala congress candidate gaurav


ब्लॉक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने का बाद  प्रत्याशीयों ने अपना नामांकन पत्र  कल दाखिल कर दिया है। इसमें कॉंग्रेस की तरफ से दमदार प्रत्याशी के तौर पर गौरव सिंह को मैदान में उतारा गया है।

 कांग्रेस का मानना है कि डोईवाला ब्लॉक के लगभग ढाई दर्जन क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अपार समर्थन  उन्हें मिल सकता  है। 

सूत्रों के अनुसार कॉंग्रेस जहां ब्लॉक प्रमुख की सीट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है, तो वहीं ज्येष्ठ व कनिष्ठ प्रमुख को लेकर भी कॉंग्रेस के इस समूह ने अन्य पदों को लेकर भी अपनी सहमति बना ली है। 

जिसमें ज्येष्ठ प्रमुख पद पर धनवीर बेदवाल व कनिष्ठ प्रमुख के लिये महिला प्रत्याशी बीना चौहान को मैदान में उतारा  गया है।



 

आज का राशिफल

*दिनाँक:-12/08/2025,मंगलवार*

तृतीया, कृष्ण पक्ष,

भाद्रपद 

rashifal-today-12august-2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *कज्जली  तीज 


*बहुला चतुर्थी 


*सर्वार्थ सिद्धि योग 11:51 से 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


किं तया क्रियते धेन्वा या न दोग्ध्री न गर्भिणी ।

कोऽर्थः पुत्रेण जातेन यो न विद्वान्न भक्तिमान् ।।

।।चाo नीo।।


वह गाय किस काम की जो ना तो दूध देती है ना तो बच्चे को जन्म देती है. उसी प्रकार उस बच्चे का जन्म किस काम का जो ना ही विद्वान हुआ ना ही भगवान् का भक्त हुआ.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: अर्जुन विषादयोग:- अo-1


काश्यश्च परमेष्वासः शिखण्डी च महारथः।

 धृष्टद्युम्नो विराटश्च सात्यकिश्चापराजितः॥

 द्रुपदो द्रौपदेयाश्च सर्वशः पृथिवीपते।

 सौभद्रश्च महाबाहुः शंखान्दध्मुः पृथक्पृथक्‌॥


श्रेष्ठ धनुष वाले काशिराज और महारथी शिखण्डी एवं धृष्टद्युम्न तथा राजा विराट और अजेय सात्यकि, राजा द्रुपद एवं द्रौपदी के पाँचों पुत्र और बड़ी भुजावाले सुभद्रा पुत्र अभिमन्यु- इन सभी ने, हे राजन्‌! सब ओर से अलग-अलग शंख बजाए

 ॥17-18॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

मित्रों तथा संबंधियों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। नए लोगों से परिचय होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी।


🐂वृष

वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी। बड़ों की सलाह मानें, लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। हड़बड़ी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।


👫मिथुन

आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। अच्छी खबरें प्राप्त होंगी।


🦀कर्क

घर में मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में चैन रहेगा। नए मित्र बनेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।


🐅सिंह

व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी मे प्रभाव बढ़ेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। धनार्जन सुगम होगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।


🙎‍♀️कन्या

बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। उत्साह में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दौड़धूप अधिक रहेगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। अपने काम पर ध्यान दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।


⚖️तुला

शत्रु परास्त होंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। काम में मन लगेगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। प्रमाद न करें।


🦂वृश्चिक

स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई कारोबारी बड़ा सौदा लाभ दे सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें।


🏹धनु

कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्नता जाहिर करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता, उत्साह व संतुष्टि रहेंगे। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।


🐊मकर

चोट व दुर्घटना से हानि तथा पीड़ा का योग बनता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें, क्लेश हो सकता है। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। शारीरिक शिथिलता रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न उठाएं।


🍯कुंभ

यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं, प्रयास करें। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह तथा प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यस्तता रहेगी। जीवन सुखमय बीतेगा।


🐟मीन

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद से बचें। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 देहरादून 12 अगस्त को देहरादून जनपद में येलो अलर्ट के मध्य नजर सभी शैक्षणिक का संस्थानों मे अवकाश

holiday in educational institute 13 august 2025 dehradun

 घोषित किया गया है।


 मौसम विभाग के अनुसार

आने वाले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण है, अलर्ट रहें मौसम विज्ञान अधिकारी-आनंद शर्मा


*रेड व ऑरेंज अलर्ट को लेकर आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ बैठक*


*एसीईओ प्रशासन आनंद स्वरूप ने कहा-पूरी तैयारी रखें जनपद* 


देहरादून;



आगामी कुछ दिनों में विभिन्न जनपदों के लिए जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-प्रशासन श्री आनंद स्वरूप ने सभी जिलों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी जिलों की मौजूदा स्थिति, वर्षा, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा प्रभावित इलाकों की जानकारी ली। श्री आनंद स्वरूप ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग पूरी तैयारी में रहें। जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी है, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए और अगले तीन दिनों के भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए किसी भी चुनौती से निपटने के लिए फील्ड स्तर तक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, नदियों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी किनारे रहने वाले लोगों को पूर्व सूचना देने और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए नदी किनारों और संवेदनशील इलाकों में अलार्म सिस्टम को सक्रिय रखने एवं चेतावनी संकेत बोर्ड लगाए जाएं।

श्री स्वरूप ने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नाव, राफ्ट जैसी व्यवस्थाएं पहले से अलर्ट मोड पर रखी जाएं। साथ ही जेसीबी और पोकलैंड मशीनों की एडवांस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि सड़क बंद होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई हो सके। उन्होंने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को हर परिस्थिति की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जो भी मौसम संबंधी एलर्ट राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से जनपदों को भेजे जा रहे हैं, उन्हें आम जन तक पहुंचाया जाएं। 

बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी श्री राजकुमार नेगी ने कहा कि जितनी बेहतर तैयारी होगी, उतना ही प्रभावी ढंग से आपदाओं का सामना किया जा सकेगा। उन्होंने जिलों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आईआरएस को 24 घंटे सक्रिय रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनपदों के ऊपरी क्षेत्रों में वर्षा की स्थिति पर विशेष नजर रखी जाए, क्योंकि वहां अधिक वर्षा होने पर निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की आशंका बढ़ सकती है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आने वाले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, इसलिए 24 घंटे सतर्क और अलर्ट मोड पर रहना अनिवार्य है। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, डॉ. पूजा राणा, श्री हेमंत बिष्ट, डॉ, वेदिका पन्त, श्रीमती तंद्रीला सरकार आदि मौजूद थे।


आपदा की स्थिति में कॉल करें

देहरादून। किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना ैम्व्ब्/ राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 0135-2710334, टोल फ्री नं0 1070, 1077, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे

12 और 13 अगस्त को रेड अलर्ट 

दिनांक 11.08.2025 को राज्य के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत एवं ऊधमसिंह नगर जनपदों में अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है (रेड अलर्ट) साथ ही अन्य शेष जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट)।

दिनांक 12.08.2025 को राज्य के हरिद्वार, नैनीताल तथा ऊधम सिंह नगर आदि जनपदों में अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है (रेड अलर्ट) तथा देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर तथा चम्पावत आदि जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट) साथ ही अन्य शेष जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)

दिनांक 13.08.2025 को राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर तथा उधम सिंह नगर आदि जनपदों में अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है (रेड अलर्ट) साथ ही अन्य शेष जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट)।

दिनांक 14.08.2025 को राज्य के समस्त जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट)।

दिनांक 15.08.2025 को राज्य के देहरादून, टिहरी, पौडी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर एवं चम्पावत आदि जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट) साथ ही राज्य के शेष जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)


जनपदों को जारी किए गए दिशा-निर्देश

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से रेड अलर्ट को देखते हुए सभी जनपदों को निम्नलिखित दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।

किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

आपदा प्रबन्धन प्त्ै प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्रों में बने रहेंगे।

समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट आदि सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल/फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

उक्त अवधि में लोगों के फँसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें।

विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।

असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाये।

सम्बन्धित जनपदों के जिला सूचना अधिकारी उक्त चेतावनी/सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे व आम जनमानस को सूचित किया जाये कि वह इस अवधि में अनावश्यक घर से बाहर न निकले।

भू-स्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

 अगले  03 घंटों मे ( ऑरेंज अलर्ट दिनांक 11.08.2025, 08:33 PM  बजे  से  12.08.2025, 00:00  AM बजे तक K) *जनपद* - बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौडी गढ़वाल, पिथौरागढ में अलग-अलग स्थानों पर *यथा*- जानकी चट्टी, बाराहाट रेंज, बड़कोट, पुरोला, मसूरी, चकराता, श्रीनगर, गोविंद घाट, कर्णप्रयाग, कपकोट, चौखुटिया, घाट तथा इनके आस पास के क्षेत्रों मे मध्यम से भारी वर्षा/तीव्र से बहुत तीव्र वर्षा/बिजली के साथ गरज के साथ तूफान आने की संभावना है।

 

छिददरवाला  : 



साहबनगर में सौग नदी का जलस्तर देखने गए कुछ ग्रामीणों ने अचानक धमकाने जैसी आवाज सुनी, जिसके बाद वे घबराकर वहां से भाग गए। कुछ देर बाद उन्होंने नदी किनारे एक टावर को गिरा हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अम्बर गुरूंग को दी, जिन्होंने संबंधित विभाग को सूचित किया।


जानकारी के अनुसार, सौग नदी के तेज बहाव में अन्य राज्यों को विद्युत आपूर्ति करने वाले दो विद्युत टावर बहाव में गिर गए हैं, जबकि तीसरा टावर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।


सूचना मिलते ही पावर ग्रिड की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। इस स्थानीय रायवाला पुलिस भी मौके पहुंची | इस  मौके पर साहबनगर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनीता राणा भी पहुंचीं और ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.