Halloween party ideas 2015

 देहरादून:

Holiday in DDun 11 august 2025


अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहेगा तथा काफी बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग द्वारा व्यक्त किया गया है। दिनांक 13, 14, 15 अगस्त को काफी ज्यादा बारिश होने का पूर्वानुमान है।


अगले 3 घंटों में ( रेड अलर्ट दिनांक 11.08.2025 8:44 AM बजे से  11.08.2025 11:44 AM बजे तक ) जनपद -  अल्मोडा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, उधम सिंह नगर अलग-अलग स्थानों पर  यथा -  लैंडस्डाउन, रूड़की, रायवाला, कोटद्वार, रामनगर, काशीपुर, रानीखेत, लालकुआं तथा इनके आस-पास के छेत्रो में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने/तीव्र से बहुत तीव्र वर्षा होने की संभावना है।


 

*दिनांक:-11/08/2025, सोमवार*

द्वितीया, कृष्ण पक्ष,

भाद्रपद


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *अशून्य शयन  व्रत 


*मेला केजरी तीज प्रारंभ 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


कुग्रामवासः कुलहीनसेवा ।

कुभोजनं क्रोधमुखी च भार्या ।।

पुत्रश्च मूर्खो विधवा च कन्या ।

विनाग्निमेते प्रदहन्ति कायम् ।।

।।चाo नीo।।


निम्नलिखित बाते व्यक्ति को बिना आग के ही जलाती है...

१. एक छोटे गाव में बसना जहा रहने की सुविधाए उपलब्ध नहीं.

२. एक ऐसे व्यक्ति के यहाँ नौकरी करना जो नीच कुल में पैदा हुआ है.

३. अस्वास्थय्वर्धक भोजन का सेवन करना.

४. जिसकी पत्नी हरदम गुस्से में होती है.

५. जिसको मुर्ख पुत्र है.

६. जिसकी पुत्री विधवा हो गयी है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: अर्जुन विषादयोग:- अo-1


अनन्तविजयं राजा कुन्तीपुत्रो युधिष्ठिरः।

 नकुलः सहदेवश्च सुघोषमणिपुष्पकौ॥


कुन्तीपुत्र राजा युधिष्ठिर ने अनन्तविजय नामक और नकुल तथा सहदेव ने सुघोष और मणिपुष्पक नामक शंख बजाए

 ॥16॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

Rashifal today 11 August 2025


🐏मेष

धनागम होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं। स्वाध्याय के महत्व को समझें। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी।


🐂वृष

पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। व्यापार की चिंता रहेगी। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। आशानुरूप स्थिति बनेगी।


👫मिथुन

शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। विवाद न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। शत्रु से सतर्क रहें। काम के प्रति लापरवाही न करें, किसी बात पर मतभेद की संभावना है।


🦀कर्क

फालतू खर्च होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। अनसोचे कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएँ सूझबूझ से निपटाएँ। कार्य में सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


🐅सिंह

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। थकान रहेगी। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें। मित्रों की मदद से समस्या का समाधान हो सकेगा। समय का सदुपयोग होगा।


🙍‍♀️कन्या

नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ में कमी आ सकती है। उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा। प्रमाद न करें।


⚖️तुला

परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। अहंकार के भाव मन में न आने दें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी।


🦂वृश्चिक

बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होने के योग हैं।


🏹धनु

स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएँगे।


🐊मकर

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।


🍯कुंभ

प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है।


🐟मीन

अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होगी। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 धराली आपदा से फंसे 36 लोगों को रविवार को वायु सेना के विमान से पहुंचाया गया देहरादून जौलीग्रांट।


अब तक 206 यात्रियों को लाया जा चुका जौलीग्रांट

people reached dharali to jollygrant by air force helicopter


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तरकाशी के धराली में आपदा के कारण फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है। वायुसेना के विमान, चिनूक, एमआई-17 और चीता हैलीकाप्टर की मदद से यहां फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। रविवार को 36 तीर्थयात्रियों को हर्षिल से जौलीग्रांट पहुंचाया गया। उत्तरकाशी से अभी तक 206 लोगों को सुरक्षित देहरादून जौलीग्रांट पहुंचाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा चुका है।


जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम तत्परता के साथ राहत कार्यो में जुटी है। रेस्क्यू कार्यो के लिए सभी आवश्यक संशाधनों को धराली भेजा जा रहा है। 


जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल, खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता सहित तहसील और ब्लाक के तमाम अधिकारी व कार्मिक तैनात है।


RRP distributed  ration in Dharaali


राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के नेतृत्व में उत्तरकाशी धराली में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए आज चिन्यालीसौड़ हेलीपैड पर राहत सामग्री भेजी गई। जिस राहत सामग्री उप जिलाधिकारी पुरोला पुरोला व एसडीओ उत्तरकाशी को सौंपा गया।


राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि राहत कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

इसके साथ ही पार्टी की टीम आपदा पीड़ित परिवारों की भी सुध ले रही है और शासन प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के लिए कह रही है।


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि उत्तरकाशी भटवाडी तहसील के क्यारक गांव की सुध लेने अभी तक कोई नही पहुंचा।

पांच अगस्त के दिन जहां उत्तरकाशी का धराली गांव भीषण आपदा की चपेट में आया उसी दिन अत्यधिक बारिश के चलते हुए भू धंसाव से क्यारक गांव के "अवतार सिंह पंवार " के घर आंगन पर इतनी दरारें पड़ी कि आज घर रहने लायक नही रहा।

भटवाडी मुख्य मार्ग से महज पचास मीटर की दूरी पर है अवतार सिंह पंवार का घर, किंतु अभी तक न सरकार से राहत मिली न प्रशासन का कोई नुमाइंदा इस पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा।

 घर के सदस्यों का कहना है कि एक एक समय डर के साये में जीना पड़ रहा है। आजीविका के साधन बकरियां थीं, वह भी आपदा की भेंट चढ़ी। आपदा की मार तो कुदरत ने मारी अब आजीविका का भी संकट सामने खडा हो गया।

उन्होंने अपील की कि जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान ले ताकी पीड़ित परिवार को राहत व सहयोग मिल सके।

इस मौके पर टीम राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, कार्यालय प्रभारी सुभाष नौटियाल, प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, टिहरी जिलाध्यक्ष विशन कण्डारी व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद नौटियाल और वरिष्ठ समाजसेवी कुलदीप कठैत मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कन्ट्रोल रूम, आई०टी०पार्क, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं .राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून पहुंचे मुख्यमंत्री धामी.

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का 3 दिनों तक स्थलीय निरीक्षण भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री धामी।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशन में  उत्तरकाशी में चल रहे प्राकृतिक आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की डीजीपी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा

Search and Rescue अभियान के incident commander I.G. SDRF को  ठोस रणनीति बनाकर कार्यवाही के दिए निर्देश

CM review meeting at disaster centre  with DGP for dharaali


पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड श्री दीपम सेठ ने आज पुलिस मुख्यालय, देहरादून स्थित सभागार में उत्तरकाशी के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के उपरांत  मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रथम चरण की  विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर उच्च स्तरीय समीक्षा की।


 बैठक में उत्तरकाशी जनपद में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु भेजे गये पुलिस की विभिन्न शाखाओं — *SDRF, फायर सर्विस, पीएसी, दूरसंचार, आदि  के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं टीम लीडर्स शामिल हुए।*


बैठक के दौरान, पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों- ADG L/O, IG PAC, IG SDRF, IG Telecom, IG Fire, IG L/O, IG SDRF, IG Garhwal Range,DIG L/O आदि से राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी ली तथा घटनास्थल पर कार्यरत बलों द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि विपरीत परिस्थितियों, मार्ग अवरोधों और मौसम की चुनौतियों के बावजूद पुलिस, SDRF, फायर और अन्य एजेंसियों ने आपसी समन्वय से बड़ी संख्या में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला और आवश्यक राहत सामग्री समय पर पहुँचाई।


* *बैठक में दूसरे चरण की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि राहत एवं बचाव के दूसरे चरण में Search & Rescue Operation पर विशेष फोकस किया जाएगा। उक्त अभियान हेतु उत्तराखंड शासन द्वारा श्री अरूण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF को धराली/ हर्षिल में समग्र खोज एवं बचाव अभियान (Search & Rescue) का  Incident Commander तथा श्री अर्पण यदुवंशी, कमाण्डेन्ट, SDRF को Deputy Incident Commander  नियुक्त किया गया है।*


बैठक के दौरान *पुलिस महानिदेशक द्वारा Incident Commander (Search & Rescue) को DM /SP उत्तरकाशी, सेना/आईटीबीपी/NDRF/BRO/PWD/स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य समस्त एजेंसियों से समन्वय करते हुए घटनास्थल को अलग अलग सेक्टर में बांटकर उनका दायित्व निर्धारित करते हुए ठोस रणनीति बनाकर खोज एवं बचाव की कार्यवाही करने हेतु निम्न निर्देश दिए गए:*


▪️ सर्च और रेस्क्यू अभियान में गति लाने के लिए SDRF, फायर, PAC और पुलिस बल की पर्याप्त संख्या को धराली और हर्षिल घटनास्थल में रणनीतिक रूप से तुरंत तैनात किया जाए।


▪️ स्थानीय नागरिकों, ग्राम प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर लापता व्यक्तियों की सटीक सूची तैयार की जाए। इस सूची के आधार पर खोज अभियान की प्राथमिकता तय करते हुए और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।


▪️ घटनास्थल पर मौजूद गहरे, खतरनाक और सल्श क्षेत्रों को सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल रेड फ्लैग कर लिया जाए, ताकि सर्च ऑपरेशन के दौरान विशेष उपकरणों का उपयोग कर खोजबीन की जा सके।


▪️ ड्रोन, थर्मल इमेजिंग कैमरे, विक्टिम लोकेटिंग कैमरे और डॉग स्क्वाड जैसी तकनीकी एवं मानव संसाधन क्षमता का पूर्ण उपयोग कर सर्च अभियान तेज किया जाए।


* *पुलिस महानिदेशक  ने सभी को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने और प्रत्येक गतिविधि की रीयल टाइम रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आवश्यकता या आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लिया जा सके।*


बैठक में *अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन श्री ए.पी. अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, श्रीमती नीरू गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार, श्री कृष्ण कुमार वीके, पुलिस महानिरीक्षक, फायर, श्री मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री नीलेश आनन्द भरणें, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, श्री करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक / निदेशक यातायात, श्री नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ, श्री अरुण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, श्री राजीव स्वरूप, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री धीरेन्द्र गुंज्यला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, श्री अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, श्री नवनीत सिंह, सेनानायक आईआरबी द्वितीय, श्रीमती श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्रीमती कमलेश उपाध्याय,  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जनपद उत्तरकाशी से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय, श्री अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, श्री प्रदीप राय, पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी, श्रीमती सरीता डोबाल, अपर पुलिस अधीक्षक, एटीसी, श्री सुरजीत सिंह पंवार* उपस्थित रहे।


 लच्छीवाला टोल प्लाजा पर पहुंचा गजराज ,कार पर किया हमला





 डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पार कर रहा एक जंगली हाथी अचानक एक कार पर हमलावर हो गया। हाथी के हमले में कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ देर तक उत्पात मचाने के बाद हाथी वापस जंगल की ओर चला गया।

चकजोगीवाला में हाथी का उत्पात, वन विभाग ने खदेड़ा जंगल की ओर


ऋषिकेश : 


चकजोगीवाला में शनिवार को एक हाथी ने दिनभर उत्पात मचाया। हाथी मशरूम फैक्ट्री रोड तक आ पहुंचा, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया।


यह क्षेत्र बड़कोट जंगल सीमा से सटा हुआ है, जहां अक्सर जंगली जानवर गांव की तरफ आ जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को खतरा और परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मोहर सिंह असवाल ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ाने की मांग की है।


 

*दिनाँक:-10/08/2025,रविवार*

प्रतिपदा, कृष्ण पक्ष.

भाद्रपद 


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


  *गोगामेडि मेला  प्रारंभ (हनुमानगढ राजo)


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


मूर्खश्चिरायुर्जातोऽपि तस्माज्जातमृतो वरः ।

मृतः स चाऽल्पदुःखाय यावज्जीवं जडोदहेत् ।।

।।चाo नीo।।


एक ऐसा बालक जो जन्मते वक़्त मृत था, एक मुर्ख दीर्घायु बालक से बेहतर है. पहला बालक तो एक क्षण के लिए दुःख देता है, दूसरा बालक उसके माँ बाप को जिंदगी भर दुःख की अग्नि में जलाता है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: अर्जुन विषादयोग:- अo-1


पाञ्चजन्यं हृषीकेशो देवदत्तं धनञ्जयः।

 पौण्ड्रं दध्मौ महाशंख भीमकर्मा वृकोदरः॥


श्रीकृष्ण महाराज ने पाञ्चजन्य नामक, अर्जुन ने देवदत्त नामक और भयानक कर्मवाले भीमसेन ने पौण्ड्र नामक महाशंख बजाया

 ॥15॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

Rashifal today 10 August 2025


🐏मेष

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं।


🐂वृष

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। कानूनी विवादों का निपटारा होगा।


👫मिथुन

दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएँ। धन लाभ होने की भी संभावना है। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दौड़धूप अधिक होगी।


🦀कर्क

मेहनत का फल मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश, यात्रा व नौकरी लाभ देंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।


🐅सिंह

अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वाभिमान रहेगा। प्रमाद न करें। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बन सकती है। विरोधी परास्त होंगे।


🙍‍♀️कन्या

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएँगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। दूसरों की आलोचना, निंदा से दूर रहें। फालतू खर्च होगा।


⚖️तुला

क्रोध पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें।


🦂वृश्चिक

लेन-देन में सावधानी रखें। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। लाभ होगा।


🏹धनु

योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। पिता से व्यापार के विषय में मतभेद हो सकते हैं।


🐊मकर

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग हैं। रचनात्मक काम होंगे। आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है।


🍯कुंभ

व्यापार लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सोच-समझकर व्यय करें।


🐟मीन

प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएँगे। काम के प्रति लापरवाही न करें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग व समर्थन मिलेगा। लाभ होगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.