Halloween party ideas 2015

 देहरादून:

DM Dehradun caught land fraud case


व्यथित, विस्थापित की मजबूरी, पीड़ा का फायदा उठा रहे पुनर्वास परियोजना अधिकारियों को लिया डीएम ने आड़े हाथः


भूमि फर्जीवाडे़ की शिकार; पुलमा देवी प्रकरण पर डीएम ने खोली परतें;


अवस्थापना पुनर्वास खण्ड ऋषिकेश का कारनामा; एक व्यक्ति जिसने अपनी भूमि 2007 में विक्रय की, बिना जांच के  2019 में उसी के नाम चढावा दी दोबारा भूमिधरी;  


जून माह के द्वितीय जनता दर्शन में उठा था मामलाः


जब तक पुलमा देवी को न्याय नही मिलेगा, तब तक प्रशासन छोड़ने वाला नही प्रकरण को


डीएम की जांच में हुआ खुलासा; डीएम ने एसडीएम अपूर्वा को सौंपी अग्रेतर क्रिमनल प्रोसेडिंग;


अधीक्षण अभियंता (टिहरी बांध पुर्नवास) का वाहन जब्त; विवरण सहित प्रस्तुत होने के निर्देश; सम्बन्धित को एसआईटी जांच में संस्तुति की चेतावनी

 इटावा उत्तरप्रदेश मे श्रीमदभागवत कथा कार्यक्रम घटना मे राजनेता द्वारा एक सभ्य समाज को दूषित करने के विरोध मे राष्ट्रपति भारत को ज्ञापन से सम्बंधित



        उत्तरप्रदेश के इटावा क्षेत्र मे श्रीमदभागवत कथा आयोजन मे 21 जून को घटित घटना और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश द्वारा यादव समाज के युवाओं को दिशा भ्रमित करने के बाद विभिन्न मंचों पर ब्राह्मण समाज के प्रति होते अपमान के विरोध मे आज  दिनांक 3-7-2025 को जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से  अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा भारत के राष्ट्रपति को निम्न लिखित विरोध ज्ञापन दिया गया तथा प्रतिलिपि डाक के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री जी को भी प्रेषित की गई ।

    

                        अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति आपसे भारत देश के सभ्य समाज की रक्षा करने का अनुरोध करती है क्यूंकि 

1- दिनांक 21-6-2025 को उत्तरप्रदेश इटावा के दादरपुर गाँव मे पवित्र श्रीमदभागवत कथा आयोजन मे घटित घटना बहुत ही चिंताज़क व कष्टकारी है। अपनी पहचान छिपा कर सनातन धर्म से खिलवाड़ और उसकी प्रतिक्रिया स्वरूप समाज का व्यवाहर को राजनैतिक रूप देते हुए जातिगत विद्वेष फैला कर समाज को बाँटने का प्रयास किया गया।

2- एक वरिष्ठ राजनेता श्री अखिलेश यादव जी द्वारा सभ्य समाज को दूषित करते हुए यादव युवा वर्ग को भड़का कर उनको अपराध करने के लिए उकसाया गया जिस कारण सामाजिक व सोशल मिडिया मंचों पर ब्राह्मण समाज के विरुद्ध बहुत ही अपमानजनक व्यवाहर लगातार हो रहा है और किसी बड़ी सामाजिक दुर्घटना का संकेत दे रहा है। ब्राह्मण समाज के प्रति इस तरह के व्यवाहर से ब्राह्मण समाज मे बहुत असंतोष है।

3-ब्राह्मण समाज सदैव एक सभ्य समाज की स्थापना मे अपना योगदान देता आ रहा है मुगलो के अत्याचारों से ज़ब भारत के प्राचिन धर्म ग्रंथो को नष्ट किया गया तो ब्राह्मण समाज ने ही उन्हें कंठस्थ कर सनातन सभ्यता संस्कृति की रक्षा की व समाज मे सभी वर्णों का योगदान सुनिश्चित किया। ब्राह्मण समाज ने कभी भी किसी को किसी भी जाति का प्रमाणपत्र दे उसको समाज से अलग नहीं किया।

4- उत्तरप्रदेश इटावा के ग्राम दादरपुर की घटना को राजनैतिक रंग दे सभ्य समाज को दूषित करने वाले राजनेता श्री अखलेश यादव जी व इनके जैसे लोग सभ्य समाज के लिए खतरा है। इनके राजनैतिक चुनाव लड़ने व जनप्रतिनिधि बनने पर अंकुश आवश्यक है। जिससे भारत देश का सभ्य समाज जीवित रहे।

      अतः आपसे आशा है की आप उपरोक्त घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए सभी दोषी लोगो के विरुद्ध उचित न्यायिक करवाही सुनिश्चित करवा भारत देश के सभ्य समाज की रक्षा करेंगी।


   

    जय हिन्द, जय भगवान परशुराम।


विशेष :- इस विषय पर की गई कार्यवाही से समिति को भी अवगत करवाया जायेगा तो उचित होगा।


सम्पूर्ण भारत वर्ष के ब्राह्मण समाज मे उपरोक्त घटना की गलत राजनैतिक प्रतिक्रिया के विरुद्ध बहुत रोष है।

    समिति द्वारा भारत के शासन प्रशासन को विरोध ज्ञापन के माध्यम से ब्राह्मण समाज के रोष से अवगत करवाते हुए उचित कार्यवाही कर सोशल मिडिया व अन्य मंचों पर ब्राह्मण समाज के विरुद्ध उत्पन्न द्वेष पर लगाम लगाने का अनुरोध किया गया। यदि दोषी लोगो पर उचित कार्यवाही नहीं होती तो ब्राह्मण समाज भी  अपने सम्मान की रक्षा के लिए बड़े आंदोलन पर विचार करेगा।



आज ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नागरिक एस पी पाठक जी,समिति के संरक्षक श्री सुनील उनियाल गामा, श्री एम सी शर्मा जी,समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, राजगीता शर्मा , उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय उनियाल, महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ, जिला देहरादून महासचिव राजेश शर्मा, देहरादून महानगर अध्यक्ष राजेश पंत, महासचिव देवाशीष गौड़ व डी के शर्मा,रमेश मिश्रा, सतीश शर्मा,पुरषोत्तम शर्मा, राजेश भारद्वाज, शरद शर्मा, विवेक शर्मा, संजय मिश्रा, विचित्र शर्मा, रामगोपाल शर्मा, एशावरीय पाठक, लक्ष्मीचंद गोदियाल, लक्ष्मीनारायण शर्मा, देवेंद्र बहुगुणा, वासु वशिष्ठ, विवेक कौशिक, एडवोकेट पंकज पराशर,जय प्रकाश शर्मा,एम सी शर्मा, गिरिधर शर्मा,आदि सम्मलित रहे।


    




केदारनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालु सोनप्रयाग स्लाइड जोन में फंसे...SDRF ने रास्ता बनाकर 40 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला


उत्तराखंड में लगातार बारिश की वजह से कई जगह पर मलवा आ रहा है तो कई जगह पर रास्ते टूट गए हैं रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम की तरफ जाने वाले सोनप्रयाग के पास अचानक देर रात मलवा आ गया जिसकी वजह से केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे 40 से ज्यादा यात्री फंस गए। देर रात 10 बजे से ये सभी यात्री स्लाइड जोन में फंस गए थे। मौके पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने सुरक्षित रास्ता देकर 40 श्रद्धालुओं को सुरक्षित पर पहुंचाया।। अभी भी रास्ता पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है जिसकी वजह से एसडीआरएफ लगातार धाम से आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एरिया में पहुंचा रही है।।



डाकपत्थर:
आज प्रातः SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बाढ़वाला साधना केंद्र आश्रम के पास नदी में कुछ मजदूर फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही SDRF


टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण कुछ मजदूर एवं ट्रैक्टर नदी के बीच में फंसे हुए हैं। SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।


रेस्क्यू टीम ने अत्यंत सावधानीपूर्वक एवं सुरक्षित तरीके से राहत कार्य संचालित करते हुए नदी के बीच में फंसे कुल 11 मजदूरों — जिनमें 4 महिलाएं एवं 7 पुरुष शामिल थे — को सकुशल बाहर निकाल लिया है।


SDRF स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाते हुए घटनास्थल की स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए हुए है, और किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु पूर्णतः सतर्क है।

आज का राशिफल

दिनांक:-03/07/2025, गुरुवार*

अष्टमी, शुक्ल पक्ष, 

आषाढ

rashifal today 03 july 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


*दुर्गाष्टमी 


*परशुराम अष्टमी (उड़ीसा)


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


निर्धनं पुरुषं वेश्या प्रजा भग्नं नृपं त्यजेत् ।

खगा वीतफलं वृक्षं भुक्त्वाचाभ्यागतोगृहम् ।।

।।चाo नीo।।


वेश्या को निर्धन व्यक्ति को  त्याग देना चाहिए, प्रजा को पराजित राजा को त्याग देना चाहिए, पक्षियों को फलरहित वृक्ष त्याग देना चाहिए एवं अतिथियों को भोजन करने के पश्चात् मेजबान के घर से निकल देना चाहिए।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


भक्त्या मामभिजानाति यावान्यश्चास्मि तत्त्वतः।

 ततो मां तत्त्वतो ज्ञात्वा विशते तदनन्तरम्‌॥


उस पराभक्ति के द्वारा वह मुझ परमात्मा को, मैं जो हूँ और जितना हूँ, ठीक वैसा-का-वैसा तत्त्व से जान लेता है तथा उस भक्ति से मुझको तत्त्व से जानकर तत्काल ही मुझमें प्रविष्ट हो जाता है

 ॥55॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा। कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी।


🐂वृष

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी।


👫मिथुन

यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।


🦀कर्क

आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।


🐅सिंह

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।


🙍‍♀️कन्या

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा।


⚖️तुला

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।


🦂वृश्चिक

शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।


🏹धनु

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।


🐊मकर

व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।


🍯कुंभ

यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।


🐟मीन

कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*


coffee table book inauguration by CM Dhami


 *26 किमी रिस्पना - बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध- सीएम धामी* 


 *पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फ्लोटिंग पापुलेशन  हेतु सुविधाओं की व्यवस्था के लिए नीति आयोग से विशेष ग्रांट का आग्रह* 



 *दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड शुरू हो जाने पर राज्य में भारी संख्या में पर्यटकों की आने संभावना को देखते हुए राज्य सरकार  नियोजन की चुनौती पर अभी से सक्रिय -  मुख्यमंत्री* 

 *बेहतरीन फाइनेंशियल मैनेजमेंट में उत्तराखंड छोटे राज्यों में दूसरे नंबर पर - मुख्यमंत्री* 


*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया फोटोग्राफर भूमेश भारती की कॉफी टेबल बुक  'एरियल विस्टाज़ ऑफ उत्तराखंड'  का विमोचन* 



सीएम धामी ने कहा कि जल्द ही दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड शुरू हो जाने पर राज्य में भारी संख्या में पर्यटकों की आने संभावना को देखते हुए राज्य सरकार   नियोजन की चुनौती पर अभी से पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है |

 उन्होंने कहा कि शहर की ट्रैफिक समस्या और भविष्य की जरूरत को देखते हुए  26 किमी रिस्पना - बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध किया गया है|

 सीएम ने बताया कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फ्लोटिंग पापुलेशन  हेतु सुविधाओं की व्यवस्था के लिए नीति आयोग से विशेष ग्रांट का आग्रह किया गया है| मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है |

 हम एसडीजी इंडेक्स में पहले स्थान पर रहे| जीईपी लागू करने वाले सबसे पहले राज्य बने | 

यूसीसी लागू करने वाले भी सबसे पहले साहसी राज्य बने| हम अपनी 6500 एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवा चुके हैं | राज्य में निरंतर विकास के नवाचार अपनाए जा रहे हैं| 



 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फोटोग्राफर श्री भूमेश भारती की कॉफी टेबल बुक  “एरियल विस्टाज़ ऑफ उत्तराखंड” का विमोचन किया | 



 कार्यक्रम में उपस्थित  छायाचित्रकारों, कला एवं प्रकृति प्रेमियों सहित उपस्थित सभी महानुभावों का  स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भूमेश भारती जी ने 15 वर्षों की अथक साधना, समर्पण और संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ उत्तराखंड की प्रकृति और संस्कृति को इस अद्वितीय फोटोग्राफी संकलन द्वारा साकार रूप दिया है। भूमेश जी केवल एक फोटोग्राफर नहीं हैं बल्कि वे एक ऐसे कलाकार हैं, जो प्रकृति के सौंदर्य को आत्मा की गहराई से अनुभव करके अपने कैमरे के माध्यम से दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह कॉफी टेबल बुक जो भी देखेगा, वो न केवल उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता से अभिभूत होगा, बल्कि उसे देखने के लिए उत्तराखंड की ओर खींचा चला आएगा।  


 *“नई पर्यटन नीति" से डेस्टिनेशन उत्तराखंड” स्थापित होगा वैश्विक पर्यटन मानचित्र -मुख्यमंत्री धामी* 



मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी देवभूमि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में हमने "डेस्टिनेशन उत्तराखंड” को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से “नई पर्यटन नीति" के अंतर्गत निवेशकों को आकर्षित करने हेतु अनुकूल वातावरण तैयार करने में सफलता प्राप्त की है।  


 *राज्य में दो स्पर्चुअल जोन हो रहे तैयार- सीएम* 


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में धार्मिक, साहसिक, ईको-टूरिज्म, वेलनेस टूरिज्म, एग्रो टूरिज्म और फिल्म पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों को विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। आज जहां एक ओर केदारखंड की भांति मानसखंड कॉरिडोर को भव्य रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं ऋषिकेश और हरिद्वार को योग और आध्यात्मिक केंद्रों के रूप में वैश्विक स्तर पर प्रमोट करने के उद्देश्य से योजनाबद्ध रूप से कार्य भी किया जा रहा है। इस वर्ष से हमने शीतकालीन यात्रा भी प्रारंभ की है जिसको प्रोत्साहित करने के लिए स्वयं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पिछले दिनों हर्षिल- मुखबा के दौरे पर आए थे। हम राज्य में साहसिक पर्यटन जैसे ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग और माउंटेनियरिंग को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।



 *उत्तराखंड बना मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट* 



मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य में फिल्म शूटिंग को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम भी प्रारंभ किया है।साथ ही हम उत्तराखंड में शूटिंग करने पर फिल्म निर्माताओं को विशेष सब्सिडी और अन्य सुविधाएं भी प्रदान कर रहे हैं। हमारे इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है।  


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड देश-विदेश के निवेशकों के लिए एक पसंदीदा पर्यटन स्थल बनता जा रहा है।  हाल ही में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से हमारे चार गांवों जखोल, हर्षिल, गूंजी और सूपी को "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है।  हमारी सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के अपने “विकल्प रहित संकल्प” को पूर्ण करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।


कार्यक्रम में अपर सचिव  मुख्यमंत्री श्री बंशीधर तिवारी, वीसी दून विश्वविद्यालय श्रीमती सुरेखा डंगवाल, वरिष्ठ पत्रकार श्री सतीश शर्मा, प्रदेशभर से आए फोटोजर्नलिस्ट मौजूद रहे |

 देहरादून :

kumbh mela 2027 prep meeting by CS Anand vardhan


मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। 


मुख्य सचिव ने कहा कि 2027 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले के दृष्टिगत सभी प्रकार के स्थायी एवं अस्थायी प्रकृति के कार्य 31 अक्टूबर, 2026 तक पूर्ण कर लिए जाएं।


 उन्होंने कहा कि कार्य समाप्ति की अंतिम तिथि को गम्भीरता से लेते हुए सभी कार्यांे को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। 


मुख्य सचिव ने सभी विभागों के नोडल अधिकारी शीघ्र नामित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या का आंकलन कर उसके अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुरूप ही घाटों की संख्या भी बढ़ाई जाए। उन्होंने मेलाधिकारी को सभी हितधारकों से लगातार संवाद करते हुए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेक्निकल ऑडिट कमिटी और थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। 


मुख्य सचिव ने कुम्भ मेले के लिए सभी प्रकार के कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करते हुए ए, बी, सी श्रेणियों में बांटे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को प्रत्येक स्थिति में कराया ही कराया जाना है, ऐसे कार्यों के लिए तत्काल कार्यवाही शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि दीर्घावधि के कार्यों को भी प्राथमिकता पर लिया जाए, ताकि वे समय से पूर्ण हो सकें। उन्होंने अस्थायी प्रकृति के कार्याें को समयावधि के अनुरूप कराए जाने के निर्देश दिए।

 

मुख्य सचिव ने कहा कि जिन-जिन विभागों एवं संस्थाओं को कुम्भ मेला क्षेत्र में स्थान आबंटित किया जाता है, उन स्थानों पर यदि अतिक्रमण हो रखा है तो, अतिक्रमण हटाते हुए विभागों को आबंटित किया जाए। उन्होंने कुम्भ मेला क्षेत्र में सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाए जाने के भी निर्देश दिए हैं।


मुख्य सचिव ने एसपी हरिद्वार को कुम्भ मेले के दौरान यातायात एवं पार्किंग प्लान 20 अगस्त, 2025 तक मेलाधिकारी को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग, पेयजल एवं विद्युत विभाग सहित अन्य सभी ऐसे विभागों, जो कुम्भ मेले के दौरान सेवाएं देते हैं, को अपनी कार्ययोजना भी 20 अगस्त, 2025 तक उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश द्वारा मरम्मत के लिए नहर बंदी के समय जो कुम्भ मेले से सम्बन्धित कार्य उत्तराखण्ड द्वारा कराए जाने हैं, उसके लिए पूर्व से ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि नहरबंदी के दौरान तत्काल कार्य कराया जा सके।


मुख्य सचिव ने कुम्भ मेला क्षेत्र को बढ़ाए जाने की सम्भावनाएं तलाशे जाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकार की सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण कराए जाने हेतु उच्चाधिकारियों को क्षेत्रीय भ्रमण कर समय से कार्य पूर्ण कराए जाएं। मुख्य सचिव ने रानीपुर मोड़, रेलवे पुल से ज्वालापुर तक जल भराव की समस्या का भी हल निकाले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत कुम्भ मेला क्षेत्र में अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ ही विभिन्न जगहों पर फायर हाइड्रेंट भी स्थापित किए जाएं।


इस अवसर पर मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुम्भ मेले के सम्बन्ध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।


इस अवसर पर डीजीपी श्री दीपम सेठ, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री नितेश कुमार झा, श्री बृजेश कुमार संत, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री विनय शंकर पाण्डेय, श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, श्री युगल किशोर पंत एवं डॉ . रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम जिलाधिकारी हरिद्वार, देहरादून, टिहरी और पौड़ी भी उपस्थित थे।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद में खाड़ी के पास हुई सड़क दुघर्टना में मृत कांवड़ यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्य्त लाभ की कामना की है।



जिलाधिकारी टिहरी ने बताया कि बुधवार सुबह कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक खाड़ी से दो किमी आगे पलट गया था। जिसमें 18 यात्री सवार थे, उन्होने बताया कि दुर्घटना में तीन कांवड यात्रियों की दु:खद मृत्यु हुई है। 



www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.