Halloween party ideas 2015

 

देहरादून;


 


दिव्यांग अनाथ बालिकाओं के पुनर्वास की जरूरत पड़ी, तो करना पड़ा प्रशासन को दलबल से हस्तक्षेप  


उच्च अधिकारियों को बालिकाओं संग रेफल होम भेज विधिवत् सेटल कराया नये घर में।


जिला प्रशासन की सख्ताई का असर प्रत्यक्ष;पूर्ण, प्रभावी 14 दिव्यांग अनाथ बालिकाओं को बंद होने जा रही सत्य साईं आश्रम से राफैल होम संस्था में विधिवत् कराया दाखिल



Specially abled  बालिकाओं को संस्थाओं द्वारा एडमिशन न देने पर डीएम ने बिठाई थी उच्च स्तरीय जांच


डीएम के तेवर सख्त; पंजीकरण, गांरटी, अन्डरटेकिंग यदि प्रशासन की जिम्मेदारी तो, दिव्यांग असहाय अनाथ बच्चों के शोषण, अधिकारों का हनन अग्राहाय,


मानव मूल्य प्रथम; सेवा के नाम पर लिया पंजीकरण, धन उगाई को कुतंत्र न बनाएं संस्थाएं


जो एक दस्तखत इन संस्थाओं के संचालन पालन हेतु करोड़ों का धन दिलवा सकता है तो वही दस्तखत शर्तों का अनुपालन करवाने में भी सक्षमः


संस्थाओं का पंजीकरण धनराशि सहायता की संस्तुति; आपका दस्तखत महज इतिश्री नहीं, उन पर निर्भर है सैकड़ो दिव्यांग असहाय का जीवन


जो नियम कानून नैतिकता से बाहर उन पर प्रशासन जल्द करेगा प्रहार,


देहरादून 16 जून, 2025(सू.वि.), जिलाधिकारी सविन बंसल  एवं  उनकी  कोर टीम के प्रयासों से 14 Specially abled बालिकाओं  को अब उनका नया आशियाना मिल गया है। अब इन बच्चों को सत्य साईं आश्रम से राफेल होम संस्था में शिफ्ट किया गया। ज्ञातब्य है कि सत्य साईं आश्रम अपने निजी एवं आर्थिक कारणों से बन्द हो रहा है तथा बच्चों को संस्था में रखने को असमर्थ था।

मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से डीएम ने एक ही स्ट्रोक में 14 अनाथ बौद्धिक अक्षम दिव्यांग बालिकाओं को दिलवाया नया उच्च स्तरीय आशियाना दिव्यांग अनाथ बालिकाओं के पुनर्वास की जरूरत पड़ी, प्रशासन को दलबल से हस्तक्षेप करना पड़ा। उच्च अधिकारियों को बालिकाओं संग रेफल होम भेज विधिवत् सेटल कराया। जिला प्रशासन की सख्ताई का असर प्रत्यक्ष;पूर्ण, प्रभावी रहा 14 दिव्यांग    बालिकाओं को बंद होने जा रही सत्य साईं आश्रम से राफैल होम संस्था में विधिवत् दाखिल कराया Specially abled बालिकाओं को संस्थाओं द्वारा एडमिशन न देने पर डीएम ने बिठाई थी उच्च स्तरीय जांच। डीएम के तेवर सख्त; कहा पंजीकरण, गांरटी, अन्डरटेकिंग यदि प्रशासन की जिम्मेदारी तो, दिव्यांग असहाय अनाथ बच्चों के शोषण, अधिकारों का हनन अग्राहाय। डीएम ने कहा मानव मूल्य प्रथम; सेवा के नाम पर लिया पंजीकरण, धन उगाई को कुतंत्र न बनाएं संस्थाएं। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि जो एक दस्तखत इन संस्थाओं के संचालन पालन हेतु करोड़ों का धन दिलवा सकता है तो दस्तखत शर्तों का अनुपालन करवाने में भी सक्षम है। संस्थाओं का पंजीकरण धनराशि सहायता की संस्तुति; आपका दस्तखत महज इतिश्री नहीं, उन पर निर्भर है सैकड़ो दिव्यांग असहाय का जीवन। जो नियम कानून नैतिकता से बाहर उन पर प्रशासन प्रहार करने की तैयारी में है।

जिलाधिकारी के संज्ञान में आते जिला प्रशासन ने बालिकाओं को स्थानान्तरित करने की तैयारी तेज कर दी थी, जिसके फलस्वरूप Specially abled बालिकओं को जिला प्रशासन के वाहन से उनके नए आशियाने राफेल होम संस्था तक पहुंचाया गया। संस्था द्वारा बच्चों की पढ़ाई एवं भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा वहन की जाएगी। जिलाधिकारी ने अपनी कोर टीम मुख्य विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जो संस्थाएं कार्य कर रही है उनको जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने संस्थाओं से अनुरोध किया कि संस्थाएं रजिस्ट्रेशन के समय पर जो सुविधा फैसिलिटी स्टॉफ दर्शाते हैं वह हर समय रहना चाहिए, जिला प्रशासन से जो भी सहयोग की अपेक्षा होगी जिला प्रशासन इसके लिए सदैव तत्पर है।

बाल संरक्षण समिति की अध्यक्ष श्रीमती नमिता मंमगाईं ने बताया कि डीएम के प्रयास से जरूरतमंद बच्चों के जीवन को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने जिलाधिकारी के असहाय दिव्यांग, बजुर्ग, महिलाओं के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों की सरहाना की।

इससे पूर्व समाज कल्याण विभाग में दिव्व्यांग कल्याण को पजीकृत संस्थाओं द्वारा जिले की दिव्यांग बालिकाओं को सेन्टर में दाखिला न दिए जाने का ताजा मामला प्रकाश में आया था। इससे क्षुब्ध होकर डीएम ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए सभी तथ्यों पर 10 बिंदुओं पर जांच करने हेतु उच्च स्तरीय समिति बिठाई है। समिति निर्धारित समयावधि में अपनी जांच आख्या प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए हैं मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संस्थाओं का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को अधिकारियों का पाठ पढाते हुए कहा कि महज हस्ताक्षर, संस्तुति देने तक ही सीमित न रहे अपने अधिकारियों को पहचाने  तथा मानव कल्याण को सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कडे़ शब्दों में कहा कि दिव्यांग असहायों का शोषण व अधिकारों का हनन बर्दाश्त नही किया जाएगा ऐसा करने वालों के विरूद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा। ज्ञातब्य है कि यह संस्थाए दिव्यांग असहायों के कल्याण, शिक्षा एवं उपचार के नाम पर राज्य एवं केन्द्र सरकार सहित विदेशी फंडिंग प्राप्त करती है, जो संसाधन, चिक्सिक, टीचर्स, विशेषज्ञ, मानवश्रम, स्टॉफ आदि  पंजीकरण के दौरान अभिलेखों में दर्शाए जाते हैं वह मौके पर नही होते तथा बच्चों की जो संख्या बताई जाती है वह नही होती है। बाल संरक्षण समिति की अध्यक्ष श्रीमती नमिता ममंगाई, पियो लाल राफैल होम, संदस्य  नीता कांडपाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित साई आश्रम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

-

 

आज का राशिफल

*दिनाँक:-16/06/2025,सोमवार*

पंचमी, कृष्ण पक्ष,

आषाढ

rashifal today 16 jujne 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


  *पंचक प्रारंभ 13:06 से 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


स्त्रीणां द्विगुण आहारो लज्जा चापि चतुर्गणा ।

साहसं षड्गुणं चैव कामश्चाष्टगुणः स्मृत ।।

।। चाo नीo।।


महिलाओं में पुरुषों कि अपेक्षा: 

भूख दो गुना,

लज्जा चार गुना,

साहस छः गुना, 

और काम आठ गुना होती है।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


धृत्या यया धारयते मनःप्राणेन्द्रियक्रियाः।

 योगेनाव्यभिचारिण्या धृतिः सा पार्थ सात्त्विकी॥


हे पार्थ! जिस अव्यभिचारिणी धारण शक्ति (भगवद्विषय के सिवाय अन्य सांसारिक विषयों को धारण करना ही व्यभिचार दोष है, उस दोष से जो रहित है वह 'अव्यभिचारिणी धारणा' है।) से मनुष्य ध्यान योग के द्वारा मन, प्राण और इंद्रियों की क्रियाओं ( मन, प्राण और इंद्रियों को भगवत्प्राप्ति के लिए भजन, ध्यान और निष्काम कर्मों में लगाने का नाम 'उनकी क्रियाओं को धारण करना' है।) को धारण करता है, वह धृति सात्त्विकी है

 ॥33॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कष्ट व भय सताएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।


🐂वृष

राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें।


👫मिथुन

कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है। विवाद न करें।


🦀कर्क

चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।


🐅सिंह

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।


🙍‍♀️कन्या

शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा।


⚖️तुला

शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।


🦂वृश्चिक

कुसगंति से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।


🏹धनु

धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट संभव है।


🐊मकर

सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🍯कुंभ

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।


🐟मीन

पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

         

 ऋषिकेश : 



ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से  छिददरवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर मे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर मे 130 लोगों ने चिकित्सकीय सलाह लेकर लाभ उठाया। रविवार को छिददरवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र  परिसर में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून ने नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शुभारंभ निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह नेगी   ने किया | शिविर में 130 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जाचे एवं दवाईयो  दी गयी | शिविर से  दो मरीजो को अस्पताल ले जाया गया | पांच लोगो को अस्पताल आने की सलाह दी गयी | इस दौरान स्त्री रोग , नेत्र रोग,दन्त,अस्थि,जनरल फिजिशयन मौजूद रहे |  अस्पताल की डाक्टर की  टीम मे   प्रोफेसर बी.एस .बिष्ट ,डा निकिता ,डा सूरज मिश्रा,डा मानस ,डा अनुज,डा अम्बुज मित्तल,नर्सिग स्टाफ,मैंनजमेट से कुलदीप मौजूद रहे | इस दौरान  छिद्दरवाला निर्वतमान ग्राम प्रधान कमलदीपर कौर,शोबन सिंह कैंन्तुरा ,भगवान सिह मेहर,निर्वतमान क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री,मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट,पूर्व जिला पंचायत सदस्य  बिमला नैथानी ,अनीता राणा,पूर्व प्रधान हरीश कक्कड़ ,वरिष्ठ भाजपा नेता बलविन्दर सिह, ग्रामीण शैलेन्द्र रागड ,हुकम सिह रागड,हरीश पैन्यूली, समा पवार ,आयुष रावत मौजूद रहे |

 देहरादून;






अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के एक अंग देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन समिति संरक्षक श्री आर एन शर्मा जी के कार्यलय 76/1 साकेत कालोनी गली नम्बर 1 कैनल  रोड (राजपुर रोड )  पर देहरादून व समिति के संरक्षक श्री गुरु राम राय दरबार व आदरणीय श्री देवेंद्र दास जी महाराज के आशीर्वाद व श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से किया गया। रक्तदान शिविर का आरम्भ समिति संरक्षक श्री आर एन शर्मा जी ने दीप प्रजलवित कर किया।
      सर्वप्रथम अहमदाबाद विमान हादसे मे दिवंगत हुए नागरिको की आत्मिक शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की गई उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
   श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के ब्लड बैंक विभाग से डॉ शिवांगी, कविता राणा, दामिनी रावत, नेहा बिष्ट, विकास सिंह, अमित चंद्रा, शैलेन्द्र ने रक्तदाताओं का ब्लड प्रेशर व हीमोग्लोबिन चैक कर स्वास्थ्य लोगो से ही रक्तदान करवाया।
     समिति लगातार वर्षभर सामाजिक धार्मिक व जन जागरूकता के कार्य करती आ रही है।
     अपने सामाजिक दायित्व को पूर्ण करते हुए पूर्व मे भी समिति द्वारा चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, चित्रकला प्रतियोगिता, करवाचौथ पर फ्री महेंदी कैम्प, आयुर्वेदिक व नेचरों थरेपी से सम्बंधित कैम्प लगाए जाते रहे है।
         आज के रक्तदान शिविर मे 35 यूनिट रक्तदान हुआ। जिसमे बड़ी संख्या मे नारी शक्ति ने भी रक्तदान किया। और नारी अबला नहीं सबला है को चरितार्थ किया। इसके साथ साथ समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, केंद्रीय सचिव रूचि शर्मा, नारी शक्ति की अध्यक्ष भारती जोशी, सचिव मधु शर्मा  व सदस्यों और अन्य नागरिको द्वारा भी रक्तदान किया गया।
          आज के कार्यक्रम मे समिति संरक्षक आर एन शर्मा, आभा बड़थवाल,सुनील उनियाल गामा केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा सचिव रूचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय उनियाल महासचिव ड़ॉ अजय वशिष्ठ, नारी शक्ति की प्रभारी एड. राजगीता शर्मा, अध्यक्ष भारती जोशी, महासचिव मधु शर्मा व डी के शर्मा, वासु वशिष्ठ,शैलेन्द्र त्रिपाठी, सुनीता शर्मा, विधा भारद्वाज, जय कुमार भारद्वाज, रचना शर्मा, देव शर्मा, भूमि शर्मा,वसुधा वशिष्ठ, आशीष शर्मा,
आदि सम्मलित रहे।

 देहरादून: 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून से रुद्रप्रयाग में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के संबध में सभी संबंधित विभागों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं।


 इस बैठक में मुख्य सचिव, यूकाडा, आपदा विभाग सहित  नागरिक उड्डयन महानिदेशालय  ( डीजीसीए ) के अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े हैं।

रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई


*सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश*


*हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय के लिए "कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर" की होगी स्थापना*


सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। चार धाम में लगे सभी हेली ऑपरेटरों एवं पायलटों के उच्च हिमालय क्षेत्रों में उड़ान अनुभवों की जांच होगी एवं सभी हेली ऑपरेटरों के साथ बैठक के बाद ही पुनः हेली सेवा को सुचारु किया जाएगा। राज्य में अब हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय और सुरक्षित संचालन के लिए  देहरादून में एक कॉमन "कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर" की स्थापना की जाएगी, जिसमें डीजीसीए, आपदा विभाग, सिविल एविएशन, यूकाडा, हेली आपरेटर कम्पनी के अधिकारियों की तैनाती होगी। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक के दौरान दिए। 


मुख्यमंत्री ने सचिव गृह उत्तराखंड की अध्यक्षता में  एक समिति गठित किए जाने के निर्देश दिए। जिसमें डीजीसीए, यूकाडा, नागरिक उड्डयन विभाग भारत सरकार, ATC के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में रहेंगे। यह समिति जन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मानक प्रचालन नियमावली का प्रारूप बनाएगी। समिति अपनी रिपोर्ट सितंबर माह से पूर्व प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री ने आगामी समय के लिए प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एडमिनिस्ट्रेटिव एंड टेक्निकल एसओपी (administrative and technical Standard Operating Procedure) तैयार किए जाने के निर्देश भी दिए हैं। 


मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के संबध में उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा आम जन के जीवन की रक्षा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी कीमत में जिंदगियों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हीं पायलटों को अनुमति दी जाएगी जिनका उच्च हिमालय क्षेत्रों में हेली उड़ाने का दीर्घकालीन अनुभव होगा। उन्होंने कहा डीजीसीए द्वारा निर्धारित गाइडलाइन को और सख्त बनाया जाए, जिसका अनुपालन शत प्रतिशत किया जाए। मुख्यमंत्री ने हिमालय क्षेत्रों में अधिक संख्या में मौसम पूर्वानुमान के अत्याधुनिक उपकरण लगाने के भी निर्देश दिए,  जिससे मौसम की और सटीक जानकारी प्राप्त की जा सके। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग को दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से संपर्क कर उनके पार्थिव शरीर को संबंधित राज्यों में भेजने की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। 


इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सचिव नागरिक उड्डयन श्री समीर कुमार सिन्हा, डीजीसीए (DGCA) के महानिदेशक फैज अहमद किदवई , सचिव श्री शैलेश बगौली, सचिव श्री सचिन कुर्वे,   सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन,  सीईओ युकाडा श्रीमती सोनिका, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ( एएआईबी) के अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

ऋषिकेश  : 



जहा  चार धाम यात्रा के मद्देनजर तैयार यातायात प्लान पर्यटक से लेकर स्थानीय लोगों  पर भारी पड़ रहा है। रविवार को हरिद्वार से ऋषिकेश जाने वाले ट्रैफिक को नेपाली फार्म से छिद्दरवाला- भानियावाला की ओर डायवर्ट करने से छिद्दरवाला में जाम की स्थिति बनी रही। जिससे स्थानीय लोगों से लेकर पर्यटको को  भारी दिक्कतों का सामना करना पडा। पर्यटकों को 35 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा।

 वहीं छिद्दरवाला चौराहे पर भी अधिकतर समय जाम की स्थिति बन रही है । यहां पर यूटर्न लेने की कोशिश कर रहे यात्री वाहनों को पुलिस रोक कर आगे बढ़ा रही थी, जिससे यहां पर ट्रैफिक उलझता रहा। वही  छिददरवाला हाईवे मे  लगे जाम में  पर दो वीआइपी वाहन फंसे जिनको आगे निकालने के लिए पुलिस मुस्तैदी से जुटी रही।वहीं एक वीआईपी वाहन सर्विस लेन पर फंस गया।


रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड

दिनांक: 15 जून 2025




आज प्रातः लगभग 05:30 बजे उत्तराखंड के केदारनाथ धाम मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में एक बड़ा और हृदयविदारक हादसा घटित हुआ। आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर, जो केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था, खराब मौसम के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनकी दुर्भाग्यवश मौके पर ही मृत्यु हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण:

1. कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान – 39 वर्ष पायलट, निवासी जयपुर

2. विक्रम रावत – बीकेटीसी प्रतिनिधि, निवासी रासी, ऊखीमठ

3. विनोद देवी – 66 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश

4. तुष्टि सिंह – 19 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश

5. राजकुमार सुरेश जायसवाल – 41 वर्ष, निवासी- महाराष्ट्र

6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल – निवासी महाराष्ट्र

7. काशी – 2 वर्षीय बालिका, निवासी महाराष्ट्र

घटना की सूचना मिलते ही SDRF सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में रेस्क्यू टीमें तत्काल रवाना की गईं। घटनास्थल एक अत्यंत दुर्गम व घने जंगल क्षेत्र में स्थित था, जहाँ पहुँचकर SDRF, NDRF, और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा तेज़ रफ्तार और समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।


टीमों ने अथक प्रयास करते हुए सभी 07 शवों को मौके से बरामद कर लिया है। रेस्क्यू टीम शवों को नीचे लाने की प्रक्रिया में निरंतर कार्यरत है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.