Halloween party ideas 2015

 देहरादून:

भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने काश्तकारों की समस्याओं का किया समाधान

कृषि विभाग की योजनाओं से काश्तकारों को कराया रूबरू

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ-2025 के अंतर्गत एक दल ने जनपद पौड़ी के सुदूरवर्ती विकासखंड वीरोंखाल में पहुंचकर किसानों के साथ संवाद किया। 


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, और जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देना है। 


कृषि मंत्रालय के उप सचिव (विस्तार) श्री अनूप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचे दल ने किसानों को उनकी मातृभाषा गढ़वाली में संवाद कर अभियान की जानकारी दी।


 श्री बिष्ट ने किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं, नई तकनीकों, उन्नत बीजों, जल प्रबंधन, जैविक खेती की वैज्ञानिक विधियों, और नवीन कृषि शोधों के बारे में विस्तार से बताया। दल में उप निदेशक श्रीमती एस. भानमती और क्षेत्रीय गृह अर्थशास्त्री जिस्नु के. जे. भी शामिल थे।


 श्री अनूप सिंह बिष्ट ने कहा, "प्रधानमंत्री जी के 'लैब टू लैंड' नारे के तहत हम कृषि शोध को खेतों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों की आय वृद्धि के लिए इस तरह के अभियानों को महत्वपूर्ण मानते हैं और स्वयं इसमें सक्रिय हैं। 

इस अवसर पर उप सचिव श्री अनूप बिष्ट ने कहा कि काश्तकारों का उत्पादन बढ़ाने के लिए देश के हर कोने में अभियान चल रहा है।


 आईसीएआर की रिसर्च का लाभ काश्तकारों को  मिले, इसके लिए जनता को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जनता के साथ सीधा संवाद किया जा रहा है। 

उन्होंने कृषि मंत्रालय के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। 

उप निदेशक श्रीमती एस. भानमती ने कहा कि कृषि से जुड़े रहना वर्तमान समय की आवश्यकता है। हमें सुनिश्चित करना है कि किसान लाभ वाली फसल लगाएं तथा योजनाओं का लाभ उठाना सीखें।

क्षेत्रीय गृह अर्थशास्त्री श्री जिस्नु ने कहा कि सरकार आतमा परियोजना के तहत प्रशिक्षण देकर किसानों की आय में वृद्धि कर रही है। साथ ही गुणवत्तापूर्ण फसलों के उत्पादन की तरफ भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है।


इस दौरान काश्तकारों ने चकबंदी लागू करने की मांग की। काश्तकारों ने कृषि उपकरणों की खरीद में समस्या, बेहतर नर्सरी की अनुपलब्धता, काश्तकारों को पंतनगर विश्वविद्यालय के बजाय स्थानीय स्तर पर भरसार विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण की व्यवस्था, सब्सिडी का भुगतान न होने सहित अन्य समस्याएं रखी।

गौरतलब है कि भारत सरकार की ओर से उत्तराखंड में व्यापक स्तर पर किसानों को जागरूक करने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देना है।

आपको बता दें कि विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ 2025 के भारत सरकार की एक टीम पौड़ी जनपद पहुंची है। इसके तहत इस टीम ने 10 जून 2025 को पौड़ी जनपद के बीरोंखाल ब्लॉक में किसानों से संवाद और समीक्षा बैठक ली है. जबकि 11 जून 2025 को यह टीम देवराड़ी देवी पौखड़ा में खंड स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन में प्रतिभाग करेगी । इन कार्यक्रमों में भारत सरकार के प्रतिनिधि श्री अनूप सिंह बिष्ट (उप सचिव, विस्तार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय), श्रीमती एस. भानमती (उप निदेशक) और श्री जिस्नु के. जे. (क्षेत्रीय गृह अर्थशास्त्री) प्रतिभाग कर किसानों को कृषि संबंधित योजनाओं,नई कृषि तकनीकों, बीजों की उन्नत किस्मों, नवाचार,जल प्रबंधन, जैविक खेती और बाजार संपर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी करेंगे. इसके साथ ही अधिकारियों संग विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ 2025 की समीक्षा भी की जाएगी।

डोईवाला;

 



कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व संगठनात्मक रुचि व अनुभव को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर जॉलीग्रांट निवासी मुकेश प्रसाद को परवादून कांग्रेस जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया गया ।

 

मुकेश प्रसाद डोईवाला एनएसयूआई व युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं ।


परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने नियुक्ति करते हुए आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त जिला महासचिव अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुये मा०मल्लिकार्जुन खड़गे की भावना तथा कांग्रेस की गौरव शाली परंपराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुये संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे । 


नियुक्ति पर कांग्रेस पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,मनोज नौटियाल,गजेंद्र विक्रम शाही,सागर मनवाल,करतार नेगी,महेंद्र भट्ट,उमेद बोरा,एसपी बहुगुणा,जीतेंद्र कुमार,गौरव मल्होत्रा,सुनील बरमन,राहुल सैनी,सावन राठौर,स्वतंत्र बिष्ट व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया ।


मानसून के दौरान भी हर घर तक निर्बाध जारी रहे पानी सप्लाई, लीकेज व क्षतिग्रस्त लाइन रिपेयर के लिए विभाग रखें पूरी तैयारी - डीएम



*जल संकट वाले क्षेत्रों पर रखें विशेष निगरानी, प्रोएक्टिव होकर समस्या का करें समाधान।* 


*20 अप्रैल से कंट्रोल रूम 24x7 तैनात कार्मिक, अब तक मिली 130 शिकायत, 126 निस्तारित।* 


देहरादून :

 मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है और तत्परता से पेयजल समस्या का निदान करने में जुटा है। इधर कंट्रोल रूम को शिकायत मिलते ही उधर फील्ड अधिकारी मौका मुआयना कर समस्या का समाधान कर रहें। विगत 20 अप्रैल से लेकर 09 जून तक विभिन्न माध्यमों से पेयजल की 130 शिकायतें मिली है, जिसमें से 126 शिकायतों का समाधान कर पानी की आपूर्ति सुचारू की गई है। शेष समस्या के समाधान हेतु मौके पर काम जारी है।


जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुडे 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है और डे-टू-डे पेयजल समस्याओं का त्वरित निस्तारण जारी है। 


जिलाधिकारी ने पेयजल सप्लाई से जुड़े विभागों को मानसून अवधि के लिए भी पूर तैयारी रखते हुए हर घर तक निर्बाध रूप से पानी की नियमित सप्लाई जारी रखने के निर्देश दिए है। डीएम ने निर्देश दिए कि बरसात में लीकेज, गंदा पानी की समस्या को दूर करने के साथ ही लाइन क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल मरम्मत की जाए। पानी के टैंको में रेगुलर साफ सफाई और क्लोरिनेशन किया जाए। जेई, एई एवं विभाग के अन्य सक्षम अधिकारी जनपद के सभी क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति की अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करें और परिलक्षित कमियों को तत्काल दूर करें। ताकि आम जनता के सामने पेयजल की समस्या न आए। 


जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।    

       


 

पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा                                       

 शिवपुरी :



 पंचतत्व (क्षिति जल,पावक, गगन, वायु ) को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है। पेड़ होंगे तो शुद्ध वायु के द्वारा मजबूत फेफड़े होंगे, हमारी सांसे लंबी होगी, जीवन स्वस्थ होगा। इसलिए "पेड़ लगाए हम, सांसों को बढ़ाएं हम"। यह शब्द अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के जिला अध्यक्ष कैप्टन चंद्र प्रकाश शर्मा ने हाथीखाना में पेड़ लगाते हुए कहे।

  कैप्टन चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि आजकल हम पेड़ काटते हैं, तोड़ते हैं, लगाते नहीं है । मगर फल चाहिए, फूल चाहिए, छाया चाहिए, शुद्ध हवा चाहिए, कहां से लाओगे।  पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सबका कर्तव्य है।  पर्यावरण में जो जहरीला प्रदूषण फैलता है , वह प्रदूषण मानव और अन्य जीव जंतुओं के लिए हानिकारक होता है । पर्यावरण प्रदूषण, औद्योगीकरण से निकलने वाला कचरा, वायु और धुवाँ हवा को प्रदूषित करता है ।और अम्लीय वर्षा  होती है । अपशिष्ट जहरीला पदार्थ जो निकलता है वह जल में मिल जाता है, इस प्रकार से जल भी प्रदूषित हो जाता है । और जल के प्रदूषित होने से जो जलीय जीव होते हैं , उनको नुकसान होता है । आधुनिकीकरण , आधुनिक प्रौद्योगिकी में अपनी प्रक्रियाओं से अनेक प्रकार की गैसों के साथ रसायन युक्त पदार्थ के माध्यम से जल , थल और वायु सभी को प्रदूषित करता है । 

आज  मानव जल्दबाजी में रहता है , वह साइकिल से नहीं चलता है। विभिन्न प्रकार के वाहनों से वायु प्रदूषण फैलता है ।  

श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी ने कहा कि कंपोस्ट खाद, गोबर आदि का प्रयोग कम हो गया है। खेती में रसायनों का प्रयोग बढ़ गया है ।  रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक मिट्टी की उर्वरता को नुकसान पहुंचाते हैं । खेतों में कीट लग जाते हैं।  उनको नष्ट करने के लिए कीटनाशक का जो उपयोग किया जाता , दवाओं का जो प्रयोग किया जाता है। हमारे स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता  है। 

 महासचिव दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है, यह सब पर्यावरण  प्रदूषण को बढ़ाता है । यह मिट्टी के कटाव, जल प्रदूषण , वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार होता है। पेड़ों की अंधा धुंध कटाई ,जनसंख्या वृद्धि है । कारखाने वायु प्रदूषण को जन्म देते है। वायु में कार्बन । सभी जीव जंतुओं को हानि पहुंचती है ।

सचिव अंकिता दीक्षित  ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना चाहिए । सिंगल यूज प्लास्टिक पर कठोरता के साथ बैन लगाना चाहिए। इस  अवसर पर वरिष्ठ स्काउट कमिश्नर प्रेम प्रकाश शर्मा, सुभाष शर्मा, उपाध्यक्ष हरवंश त्रिवेदी , श्रीमती प्रभा शर्मा , जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी, श्रीमती विमला शर्मा, श्रीमती अंजना दीक्षित, श्रीमती शशि शर्मा, विनोद शर्मा, सलाहकार कैलाश नारायण मुद्गल, संभागीय सचिव बालमुकुंद पुरोहित, वंश पुरोहित, तरुण शर्मा, देवेंद्र शर्मा मड़वासा, हरि बल्लभ शर्मा आनंद कुमार शर्मा, कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा, आयुष त्रिपाठी, पीयूष त्रिपाठी, एडवोकेट वरुण शर्मा, श्रीमती राजकुमारी शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, श्रीमती संध्या शर्मा, कु  वैष्णवी पुरोहित , श्रीमती बसंती शर्मा, कु आस्था शर्मा, कु आयुषी शर्मा, कु  मोनिका शर्मा, श्रीमती प्रभा शर्मा , श्रीमती रोशनी शर्मा , पंडित अभिमन्यु शर्मा ,पंडित ऐन के शर्मा, महासचिव दिनेश चंद्र शर्मा उपस्थित रहे। संचालन श्रीमती राजकुमारी शर्मा और श्रीमती प्रभा शर्मा ने आभार व्यक्त किया।


कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाईः निर्देशक राज्य समुचित प्राधिकारी डॉ. सीपी त्रिपाठी*


पीसीपीएनडीटी एक्ट का हो कड़ाई से पालन।


देहरादून :

declined sex ratio in haridwar in uttarakhand


स्वास्थ्य सेवा निदेशालय डाडा लाखोंड देहरादून के सभागार में आज निर्देशक राज्य समुचित प्राधिकारी डॉ. सीपी त्रिपाठी की अध्यक्षता में गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 अंतर्गत गठित राज्य सलाहकार समिति (पी.सी.पी.एन.डी.टी.) की बैठक आयोजित की गई।  बैठक में कुछ पदाधिकारी व विशेषज्ञ ने वर्चुअल के माध्यम से प्रतिभाग किया। इस दौरान लिंगानुपात के विस्तृत समीक्षा के उपरांत हरिद्वार जनपद में लिंगानुपात की घट रही दर चिंता जाहिर की गई, जिस पर उपस्थित पदाधिकारी द्वारा विस्तृत चर्चा करते हुए सुझाव भी दिए। 


निर्देशक राज्य समुचित प्राधिकारी श्री त्रिपाठी ने जनपद स्तर पर गठित (पी.सी.पी.एन.डी.टी.) समिति को और अधिक सक्रिय एवं मजबूती से कार्य करने की बात कही। यह भी कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बेटियों की उत्थान के लिए जन्म से लेकर उच्च शिक्षा एवं विवाह तक संचालित विभिन्न योजना के माध्यम से आर्थिक के रूप से सबल करने की जानकारी जन-जन को होनी चाहिए।  जिससे कि लोगों में बेटी की जन्म होने पर उत्सव सा वातावरण का सृजन हो। साथ ही गत बैठक के अनुपालन में की गई कार्रवाई की जानकारी से अवगत कराते हुए। समिति के कार्य को और अधिक मजबूत मजबूत व सक्रिय बनाने हेतु सुझाव दिए गए।


भारत सरकार द्वारा लिंगानुपात में सुधार लाये जाने हेतु भू्रण लिंग की जांच सम्बन्धी मुखबिर इनाम योजना के सम्बन्ध में विचार-विमर्श, नये केन्द्रों के पंजीकरण, केन्द्रों के नवीनीकरण पर विचार-विमर्श किया गया। केन्द्रों के नये पंजीकरण के आवेदन के क्रम में पीसीएनडीटी टीम द्वारा निरीक्षण करते हुए एक्ट के अनुसार संचालन की स्थिति पर निगरानी बनाए रखना।  टीम को समय-समय पर केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने। साथ ही भ्रूण लिंग जांच सम्बन्धी शिकायत मिलने पर त्वरित छापेमारी की जाए। आशा एवं आंगबाड़ी कार्यकर्तियों के माध्यम से उनके क्षेत्रवार गर्भवती महिलाओं की जानकारी के साथ ही विभिन्न तंत्रों के माध्यम से मॉनिटिरिंग करना। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के माध्यम से भ्रूण हत्या रोकने के लिए प्रचार-प्रसार कराने आदि विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों पर सुझाव एवं चर्चा की गई।                                           


इस अवसर पर संयुक्त निदेशक  डॉ. जे एस बिष्ट, सहायक निदेशक सूचना बी सी नेगी, सहायक निदेशक डॉ अमलेश सिंह, डॉ दीपक, विधि स. अवधेश कुड़ियाल  सहित अन्य पदाधिकारी एवं बी के माध्यम से जुड़े पदाधिकारी व विशेषज्ञ उपस्थित थे।



 देहरादून: 





 अधिसूचना ::वर्ष 2019 में गठित प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) का कार्यकाल समाप्त होने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम - 2016 की धारा-130 (6) में उपबन्धित व्यवस्था के अंतर्गत शासन की अधिसूचना क्रमशः संख्या - 256316/XII (1) / 2024–86(15)/2013 / ई - 68985 दिनांक 26.11.2024 एवं संख्या - 260830 दिनांक 12.12.2024 के द्वारा ग्राम पंचायतों, अधिसूचना संख्या - 256318/XII (1)/2024-86 (15)/2013/ई-68985, के द्वारा क्षेत्र एवं 26.11.2024 संख्या - 260829 दिनांक संख्या-257503/XII (1)/2024-86 (15) / 2013/ई-68985, दिनांक 30.11.2024 के द्वारा जिला पंचायतों के कार्यकाल समाप्ति की तिथि से छः मास से अनधिक अवधि के लिए अथवा नवीन पंचायतों के गठन तक जो भी पहले हो, प्रशासकों को नियुक्त करने हेतु संबंधित जनपद के जिलाधिकारी / जिला मजिस्ट्रेट को प्राधिकृत किया गया था।

 

2. अधिसूचना12.12.2024 प्रदेश की पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में उक्तानुसार नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत में क्रमशः दिनांक 27.05.2025, दिनांक 29.05.2025 एवं दिनांक 01.06.2025 को समाप्त हो चुका है एवं अति अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण त्रिस्तरीय पंचायतों का सामान्य निर्वाचन, उपरोक्त पैरा-1 में वर्णित प्रशासकों के कार्यकाल समाप्ति की तिथि से पूर्व कराया जाना साध्य नहीं हो सका है।

3.ऐसी अपरिहार्य परिस्थिति में प्रदेश में माह जुलाई 2025 में प्रस्तावित आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) प्रक्रिया सम्पन्न होने तक / नवीन पंचायतों के गठन तक की तिथि तक अथवा 31 जुलाई, 2025 (जो भी पहले हो) तक कार्यहित, जनहित एवं पंचायतों की प्रशासनिक व्यवस्था के सुचारू संचालन किये जाने हेतु प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में उपरोक्त पैरा-1 में वर्णित प्रशासकों के स्थान पर निम्नवत् अधिकारियों को अधिकृत किया जाता है:

4.(क) जिला पंचायतों में

ख) क्षेत्र पंचायतों में

ग) ग्राम पंचायतों में

संबंधित जिलाधिकारी / जिला मजिस्ट्रेटसंबंधित उपजिलाधिकारी (अपनी क्षेत्राधिकारिता में) संबंधित विकासखण्ड में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में प्रशासक नियुक्त किये जाने संबंधी प्रस्तर-1 में उल्लिखित पूर्व निर्गत अधिसूचनाओं में निहित शेष शर्तें यथावत् रहेंगी ।



 

*दिनाँक:-10/06/2025,मंगलवार*

चतुर्दशी, शुक्ल पक्ष, 

ज्येष्ठ


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


  *सत्यव्रत पूर्णिमा 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


जानीयात् प्रेषणे भृत्यान् बान्धवान् व्यसनागमे ।

मित्रं चापत्तिकाले तु भार्यां च विभवक्षये ।।

।। चाo नीo।।


नौकर की परीक्षा तब करें जब वह कर्त्तव्य का पालन  न कर रहा हो, 

रिश्तेदार की परीक्षा तब करें जब आप मुसीबत मे घिरें हों,

मित्र की परीक्षा विपरीत परिस्थितियों मे करें,

और जब आपका वक्त अच्छा न चल रहा हो तब पत्नी की परीक्षा करे।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


आयुक्तः प्राकृतः स्तब्धः शठोनैष्कृतिकोऽलसः।

 विषादी दीर्घसूत्री च कर्ता तामस उच्यते॥


जो कर्ता अयुक्त, शिक्षा से रहित घमंडी, धूर्त और दूसरों की जीविका का नाश करने वाला तथा शोक करने वाला, आलसी और दीर्घसूत्री (दीर्घसूत्री उसको कहा जाता है कि जो थोड़े काल में होने लायक साधारण कार्य को भी फिर कर लेंगे, ऐसी आशा से बहुत काल तक नहीं पूरा करता। ) है वह तामस कहा जाता है

 ॥28॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


Rashifal today 10June2025


🐏मेष

कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न लें।


🐂वृष

आंखों को रोग व चोट से बचाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। जोखिम न लें।


👫मिथुन

कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में सुख-शांति रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।


🦀कर्क

कानूनी बाधा संभव है। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन  दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी।


🐅सिंह

प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में निश्चितता रहेगी।


🙍‍♀️कन्या

थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।


⚖️तुला

संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।


🦂वृश्चिक

शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा।


🏹धनु

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। समय नेष्ट है। नकारात्मकता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।


🐊मकर

जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।


🍯कुंभ

दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा।


🐟मीन

कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। कुसगंति से हानि होगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*


www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.