Halloween party ideas 2015


 देहरादून:

RTI demand from PMO by Akhnad Brahmin devbhumi samiti uttarakhand

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण समिति  प्रदेश के मुखिया को हज़ारों पत्र भेजेंगे,राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री कार्यलय से सूचना के अधिकार मे अपने मांग पत्र की सूचना लेगी, ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच बनाने का प्रस्ताव तथा रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय ।


 अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यो की एक सभा  होटल एलीट पटेल नगर  देहरादून में आयोजित की गई।

    सभा को आरम्भ करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा  ने कहाँ की अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति ने प्रेस वार्ता व एक खुले पत्र के माध्यम से दिनांक 9-4-2025 को उत्तराखंड प्रदेश के शासन प्रशासन व प्रतिलिपि भारत देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री जी के माध्यम से चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण समाज के सम्मान व भावनाओं का आदर करते हुए सम्मानजनक उचित निर्णय लेने का आग्रह किया था। 

तथा प्रदेश की राजधानी मे महापुरषो के नाम पर बन रहे द्वार की श्रेणी मे चिरंजीवी भगवान परशुराम जी को समर्पित एक द्वार का निर्माण नेहरू कालोनी देहरादून, मोहब्बेवाला देहरादून या अन्य उपयुक्त स्थान पर किये जाने का अनुरोध किया था ।


परन्तु 25 साल के इस उत्तराखंड मे शासन प्रशासन ने अब तक सनातन धर्म व ब्राह्मण समाज के आराध्य अष्ट चिरंजीवीयों मे से एक  द्विजश्रेष्ठ ब्राह्मण कुल शिरोमणि चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म दिवस अक्षय तृतीया को महत्वपूर्ण नहीं समझा । जिससे ब्राह्मण समाज हतोत्साहित है और इस वर्ष भी सरकार ने भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव की अनदेखी की है ।



    हमारे प्रदेश उत्तराखंड  एवं राष्ट्र के शैक्षिणिक -सांस्कृतिक -सामाजिक उन्नयन मे ब्राह्मण समाज का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान है। राष्ट्र की स्वतंत्रता के आंदोलन एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन को भी ब्राह्मण समाज द्वारा  नि:स्वार्थ नेतृत्व एवं दिशा प्रदान की गयी।

      

 *परन्तु वर्ष 2025 के अक्षय तृतीया चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव का कोई सम्मान प्रदेश के शासन प्रशासन द्वारा नहीं किया गया।* 


 *देवभूमि उत्तराखंड जिसकी मुख्य धुरी ही अध्यात्म व सनातन धर्म है वहां अष्ट चिरंजीवीयो मे से एक भगवान विष्णु के दस प्रमुख अवतरो मे से छठे अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म दिवस अक्षय तृतीया की गत 25 वर्षो से होती आई अनदेखी बहुत कष्टकारी है।* 


  *समिति अपने 500 सदस्यों, संरक्षकों व उनके परिवार तथा प्रदेश व देश के ब्राह्मण साथियो के माध्यम से इस विषय पर हज़ारो  पत्र उत्तराखंड प्रदेश के मुखिया को एक बार पुनः  भेज ब्राह्मण समाज की कुछ प्रमुख मांगो से  प्रदेश के समस्त शासन प्रशासन को अवगत करवा उचित व सम्मानजनक निर्णय लेने का आग्रह कर रही है। समाज की मांगो /आग्रह पर उचित कार्यवाही न होने की दशा मे समिति प्रदेश व देश के समस्त ब्राह्मण संघठनो को साथ ले  एक                                                 

 "ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच "             बना ब्राह्मण समाज के सम्मान के लिए एक बड़ा आंदोलन करने पर विवश होगी जो प्रदेश की राजनीति मे ब्राह्मण समाज के योगदान पर केंद्रित होगा। 

पत्रों के माध्यम से प्रदेश सरकार से विनम्र आग्रह किया जा रहा है की शास्त्र व पत्र के माध्यम का संज्ञान लेकर ही ब्राह्मण समाज के सम्मान की रक्षा की जाये अन्यथा ब्राह्मण समाज प्रदेश व्यापी व तीव्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।** 


       समिति द्वारा डाक के माध्यम से दिनांक 9-4-25 के खुले पत्र की प्रतिलिपि भेज उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया था इस सम्बन्ध मे भी राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री कार्यलय से सुचना के अधिकार मे जानकारी लेने का निर्णय आज की सभा मे हुआ की उनके स्तर से उस विषय पर अब तक क्या क्या कार्यवाही हुई है।


        आज की सभा मे यह भी निर्णय हुआ की समिति द्वारा दिनांक 15-6-2025 को एक रक्तदान शिविर का आयोजन श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के माध्यम से किया जायेगा जिसमे समिति सदस्य व अन्य साथी रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्व को निभाएंगे।

 सभा मे सहारनपुर से पधारे ब्राह्मण समाज के मजबूत स्तम्भ श्री विनोद शर्मा जी ने समिति मे एक संरक्षक का पद स्वीकार कर ब्राह्मण समाज के लिए हर कार्य मे सहयोग करने का आश्वासन दिया। समिति के माध्यम से समिति संरक्षक श्री आर एन शर्मा जी, श्री सुनील उनियाल गामा जी, श्री पवन शर्मा जी ने अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर विनोद जी का स्वागत व सम्मान किया।

   सभा मे सहारनपुर उत्तरप्रदेश से पधारे युवा ब्राह्मण साथी राहुल शर्मा, मोनू पंडित, सचिन शर्मा, शिवम शर्मा, अंगद पंडित जी को भी समिति के माध्यम से अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया गया।


सभा मे सदस्यो के द्वारा कुछ नए विचार प्रस्तुत हुए जिन पर विशेष मंथन हुआ।

      सभा मे समिति के संरक्षक श्री रामनरेश शर्मा , श्री सुनील उनियाल गामा  , श्री पवन शर्मा, समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा,सचिव रुचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय उनियाल महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ,जिला देहरादून महासचिव राजेश शर्मा  ,एडवोकेट राजगीता शर्मा,नारी शक्ति की महानगर देहरादून अध्यक्ष भारती जोशी महासचिव मधु शर्मा,दलीप शर्मा,शक्ति सागर कौशिक, आशीष शर्मा,सुशीला शर्मा, डॉ अनुज शर्मा, रमेशचंद मिश्रा, विवेक कौशिक,राहुल शर्मा, मोनू पंडित, सचिन शर्मा, शिवम शर्मा, अंगद पंडित, विपुल बिलजवान,अर्पित शर्मा,तुषार शर्मा,राकेश शर्मा,वासु वशिष्ठ,एडवोकेट मुकेश शर्मा, आर एन अग्रवाल आदि सम्मलित रहे।



मुख्यमंत्री ने कहा दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान प्रदान करेगी राज्य सरकार* 

*उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान*

*प्रदेश में भेंट स्वरूप बुके के बदले बुक का प्रचलन शुरु करने पर जोर* 

folk literature of uttarakhand will be digital


उत्तराखण्ड की बोलियों, लोक कथाओं, लोकगीतों एवं साहित्य के डिजलिटीकरण की दिशा में कार्य किये जाएं। इसके लिए ई-लाइब्रेरी बनाई जाए। 

लोक कथाओं पर आधारित संकलन बढ़ाने के साथ ही इन पर ऑडियो विजुअल भी बनाये जाएं। 

स्कूलों में सप्ताह में एक बार स्थानीय बोली भाषा पर भाषण, निबंध एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। उत्तराखण्ड भाषा एवं साहित्य का बड़े स्तर पर  महोत्सव किया जाए, इसमें देशभर से साहित्यकारों को बुलाया जाए। उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाया जाए। 

यह बात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की साधारण सभा एवं प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति बैठक के अध्यक्षता करते हुए कही। 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि भेंट स्वरूप बुके के बदले बुक के प्रचलन का राज्य में बढ़ावा दिया जाए। 


बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड साहित्य भूषण सम्मान की राशि 05 लाख से बढ़ाकर 05 लाख 51 हजार की जायेगी। राज्य सरकार द्वारा दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान भी दिया जायेगा, जिसकी सम्मान राशि 05 लाख रूपये होगी। 

राजभाषा हिन्दी के प्रति युवा रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए युवा कलमकार प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसमें  दो आयु वर्ग में 18 से 24 और 25 से 35 के युवा रचनाकारों को शामिल किया जायेगा। 

राज्य के दूरस्थ स्थानों तक सचल पुस्तकालयों की व्यवस्था कराने के साथ ही पाठकों के लिए विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकें एवं साहित्य उपलब्ध कराने के लिए बड़े प्रकाशकों का सहयोग लेने पर सहमति बनी। 

भाषा संस्थान लोक भाषाओं के प्रति बच्चों की रूचि बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे वीडियो तैयार कर स्थानीय बोलियों का बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करेगा। 


बैठक में निर्णय लिया गया कि जौनसार बावर क्षेत्र में पौराणिक काल से प्रचलित पंडवाणी गायन ‘बाकणा’ को संरक्षित करने के लिए इसका अभिलेखीकरण किया जायेगा। उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा प्रख्यात नाट्यकार ‘गोविन्द बल्लभ पंत’ का समग्र साहित्य संकलन, उत्तराखण्ड के साहित्यकारों का 50 से 100 वर्ष पूर्व भारत की विभन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित साहित्य का संकलन और उत्तराखण्ड की उच्च हिमालयी एवं जनजातीय भाषाओं के संरक्षण एव अध्ययन के लिए शोध परियोजनों का संचालन किया जायेगा। राज्य में प्रकृति के बीच साहित्य सृजन, साहित्यकारों के मध्य गोष्ठी, चर्चा-परिचर्चा के लिए 02 साहित्य ग्राम बनाये जायेंगे। 


भाषा मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पिछले तीन सालों में उत्तराखण्ड में भाषा संस्थान द्वारा अनेक नई पहल की गई है। भाषाओं के संरक्षण और संवर्द्धन के साथ ही स्थानीय बोलियों को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। भाषा की दिशा में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक पुरस्कार दिये जा रहे हैं।


इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री वी.षणमुगम, श्री श्रीधर बाबू अदांकी, निदेशक भाषा श्रीमती स्वाति भदौरिया, अपर सचिव श्री मनुज गोयल, कुलपति दून विश्वविद्यालय डॉ. सुरेखा डंगवाल, कुलपति संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने पुरोला, उत्तरकाशी में लगभग ₹ 210 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी के पुरोला में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 210 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 35 योजनाओं का लोकार्पण तथा 20 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुरोला स्थित खेल मैदान के उच्चीकरण , मोरी के देवरा गांव में कर्ण महाराज मंदिर के सौंदर्यकरण, नौगांव में रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण, नौगांव सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का विस्तारीकरण, पुरोला - नौगांव मोटर मार्ग डूकाणा रोड होते हुए मोरी बैंड तक बाईपास का निर्माण एवं मोरी के पट्टी गडूगाड़ के देवजानी ओरा से केदरकांठा तक पर्यटक क्षेत्र के घोषित किए जाने की घोषणा की। 


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं से उत्तरकाशी जनपद के पुरोला और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। ये योजनाएं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इन विकास योजनाओं से क्षेत्र में आर्थिक विकास को बल मिलेगा तथा कनेक्टिविटी और रोजगार के बेहतर अवसरों की उपलब्धता में भी ये सहायक होगी।


मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ हर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व में की गई घोषणाओं को पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्यारह वर्ष का कालखंड सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। 


मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हो रहा है। उन योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा अपराधी मानसिकताओ के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। राज्य में सख्त भू कानून लागू किया गया है। साथ ही देश में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड, पहला प्रदेश बन गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरोला क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य पेयजल, सड़क के क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए है, वो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे जिससे इस क्षेत्र का समेकित विकास होगा। उन्होंने कहा इस क्षेत्र में पर्यटन और बागवानी के क्षेत्र में अपार संभावनाए हैं। 


पुरोला विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल ने पूरे क्षेत्र की ओर से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उन्होंने रंवाई क्षेत्र में अस्पताल के भूमि पूजन और मोरी जखोल मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद अर्पित किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस, यूसीसी और सिल्क्यारा सुरंग रेस्क्यू जैसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं। 


इस अवसर पर विधायक गंगोत्री श्री सुरेश चौहान, पूर्व विधायक माल चंद, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नागेंद्र चौहान, राज्य मंत्री श्री प्रताप सिंह पंवार, श्री रामसुंदर नौटियाल, श्री जगत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पुरोला श्री बिहारी लाल शाह ,जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल, एवं अन्य लोग मौजूद थे।

 

आज का राशिफल

*दिनाँक:-09/06/2025,सोमवार*

त्रयोदशी, शुक्ल पक्ष, 

ज्येष्ठ

rashifal today 09 june 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


  * सर्वार्थ सिद्धि योग 15:30 से 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


लोकयात्रा भयं लज्जा दाक्षिण्यं त्यागशीलता ।

पञ्च यत्र न विद्यन्ते न कुर्य्यात्तत्र सड्गतिम् ।।

।।चाo नीo।।


 बुद्धिमान व्यक्ति को ऐसे देश में कभी नहीं जाना चाहिए जहाँ :

रोजगार कमाने का कोई माध्यम ना हो,

जहा लोगों को किसी बात का भय न हो,

जहा लोगो को किसी बात की लज्जा न हो, 

जहा लोग बुद्धिमान न हो,

और जहाँ लोगो की वृत्ति दान धरम करने की ना हो।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


रागी कर्मफलप्रेप्सुर्लुब्धो हिंसात्मकोऽशुचिः।

 हर्षशोकान्वितः कर्ता राजसः परिकीर्तितः॥


जो कर्ता आसक्ति से युक्त कर्मों के फल को चाहने वाला और लोभी है तथा दूसरों को कष्ट देने के स्वभाववाला, अशुद्धाचारी और हर्ष-शोक से लिप्त है वह राजस कहा गया है

 ॥27॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएँगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।


🐂वृष

परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है।


👫मिथुन

शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। लापरवाही से काम न करें।


🦀कर्क

बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी।


🐅सिंह

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यर्थ संदेह न करें।


🙍‍♀️कन्या

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है।


⚖️तुला

कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।


🦂वृश्चिक

बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।


🏹धनु

चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा।


🐊मकर

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी।


🍯कुंभ

कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।


🐟मीन

उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित हुआ नाट्य मंचन, गुरु



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित नाटक ‘हिन्द दी चादर’ के मंचन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उत्तराखण्ड सिक्ख कोऑर्डिनेशन कमेटी एवं श्री गुरू तेग बहादुर चैरिटेबल चिकित्सालय द्वारा नाटक ‘हिन्द दी चादर’ का मंचन कार्यक्रम दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर देहरादून में किया गया। 


मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान और धर्मरक्षा के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने उस समय प्राणों की आहुति दी, जब देश की संस्कृति, आस्था और आत्म सम्मान पर संकट गहराया हुआ था। उन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी को ‘हिन्द दी चादर’ यूं ही नहीं कहा गया। उन्होंने राष्ट्र की एकता, धर्म की स्वतंत्रता और सामाजिक समरसता के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया। उनका साहस, बलिदान और उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।


मुख्यमंत्री ने कह कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार सिख समाज के हितों की रक्षा तथा उनके धार्मिक स्थलों के विकास हेतु प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने करतारपुर कॉरिडोर, श्री हरमंदिर साहिब को एफसीआरए पंजीकरण, वीर बाल दिवस की घोषणा, 1984 दंगा पीड़ितों को न्याय और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना जैसे निर्णयों का उल्लेख करते हुए उन्हें ऐतिहासिक बताया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस को राज्यभर में भव्य रूप से मनाने हेतु दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब तक 12.5 किलोमीटर लंबे रोपवे का कार्य प्रगति पर है, जिससे श्रद्धालुओं को 45 मिनट में यात्रा सुलभ होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नाटक के आयोजकों और कलाकारों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मंचन के माध्यम से युवा पीढ़ी को हमारे गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास किया गया है। यह नाटक केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक सजीव प्रेरणा का स्रोत है।


इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री स. मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक श्री विनोद चमोली, श्री गुरूदेव सिंह, नाटक मंचन के आयोजक एवं कलाकार उपस्थित थे।


*समान  नागरिक संहिता कानून लागू करने पर विधान सभा मंगलोर में आयोजित की गई धन्यवाद रैली।*


   *धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल*


 *धन्यवाद रैली में उमड़ा जनसैलाब*।

*मुख्यमंत्री रैली में खुद ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे*


*धन्यवाद रैली में शामिल आम जनमानस पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा*


*महाराजा महेंद्र प्रताप स्नातक महाविद्यालय खेल मैदान नारसन पहुंचने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत*


         प्रदेश में समान नागरिकता सहिता कानून लागू करने पर धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। रैली का आयोजन चौधरी ओमपाल ढाबा लिब्बरहेडी से स्वीटी फार्म लिब्बरहेडी तक किया गया | रैली में मुख्यमंत्री खुद ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।


     कार्यकम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिकता संहिता कानून लागू करने पर संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ भीमराव अंबेडकर का सपना साकार किया है जिसमें सभी वर्गों एवं धर्मो के लिए एक समान कानून लागू किया गया है | देश में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है।उन्होंने कहा कि मंगलौर विधानसभा में जो मेरे सम्मान में धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया है वह मेरा स्वागत एवं सम्मान  नहीं है बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंड वासियों का सम्मान  है, उन्होंने रैली में भीषण गर्मी में शामिल हुए सभी महिलाओं, बुजुर्गों,युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों का शामिल होने पर  सभी का आभार एवं  धन्यवाद व्यक्त किया।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है तथा किसानों के हित के लिए कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए गए है,जिसमें किसान सम्मान निधि,किसानों को उचित मूल्य एवं किसानों की फसलों का बीमा,किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड की धनराशि 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई है। 

   उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए 14 हजार करोड़ की 7 नई परियोजना पर कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, साथ हीं किसानों को बागवानी के क्षेत्र में 80%प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा की गेहूं की खरीद में  20 रुपए प्रति कुंतल का बोनस दिया जा रहा है एवं गन्ने के रेट में भी 20 रुपए प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की गई है साथ ही 1200 करोड़ की लागत से नई सेब नीति,कीवी नीति,ड्रैगन फ्रूट नीति जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कर रहे है।


* भ्रष्टाचार करने वाले पर किया जाएगा कड़ा प्रहार*


           उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वाले को कतई बख्शा नहीं जाएगा| भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों एव कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी करवाई कि जाएगी | उन्होंने कहा कि हरिद्वार जमीन घोटाले मामले पर बड़ी करवाई करते हुए आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की गई है।


 *मुख्यमंत्री द्वारा मंगलौर विधानसभा के लिए की गई घोषणा।*

  आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र मंगलौर ग्राम सभा लिब्बरहेडी में महाराजा सूरजमल के नाम से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा साथ ही विधानसभा मंगलौर में सर्की रजवाहे की पटरी जो मंगलौर से गुरुकुल, लंढौरा बाईपास (हरचंदपुर ) के पुल तक सड़क पक्की की जाएगी। 


       इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा,पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद,जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ मधु सिंह और कार्यक्रम के संयोजक /पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना के द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। 


      इस अवसर पर उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन विनय रोहिला,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल,श्यामवीर सैनी,शोभाराम प्रजापति, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल साथ ही सभी ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख एवं सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रुड़की प्रेमलाल, लक्ष्मी राज चौहान सहित जनप्रतिनिधि,भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

*ट्रैक्टर की स्टेयरिंग पर सीएम धामी: जनता से जुड़कर ही होता है सच्चा नेतृत्व* 


*जहाँ पसीना बहता है, वहीं भविष्य फलता है – हरिद्वार में सीएम धामी का कर्मयोगी अवतार – लिब्बरहेड़ी की धरती पर जननेता की सादगी और संकल्प की मिसाल* 


*समानता की राह, सेवा का संकल्प – सीएम धामी का हर कदम जनता के नाम – UCC से लेकर ट्रैक्टर तक, जनभावनाओं से जुड़ा नेतृत्व*


*नेता नहीं, जनसैनिक हैं धामी – खेत, गांव, संविधान और संकल्प सब साथ लेकर चल रहे हैं" – नए उत्तराखंड के निर्माण में एक सच्चा, व्यवहारिक और संवेदनशील नेतृत्व*


*लिब्बरहेड़ी, हरिद्वार में सीएम धामी का ऐतिहासिक रोड शो और ट्रैक्टर यात्रा जनता से जुड़ाव और किसानों के सम्मान का अनोखा संदेश*


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद के लिब्बरहेड़ी में भव्य रोड शो और जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेकर प्रदेशवासियों को एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी राजनीति का केंद्र बिंदु जनता और ज़मीन से जुड़ाव है। इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान सीएम धामी न केवल मंच से जनता को संबोधित करते दिखाई दिए, बल्कि खुद ट्रैक्टर चलाकर प्रदेश के किसानों के कठिन परिश्रम के प्रति आभार भी व्यक्त कर रहे थे।


*ट्रैक्टर की सवारी: संदेशों से भरपूर एक क्षण*


मुख्यमंत्री धामी ने जब पारंपरिक मंच से उतरकर ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभाली, तो सड़क पर उत्साह की लहर दौड़ गई। किसान, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा – सभी यह दृश्य देखने को उमड़ पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा: किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। जब मैं ट्रैक्टर चलाता हूं, तो यह केवल एक ड्राइव नहीं, बल्कि हमारे अन्नदाता भाइयों के परिश्रम को नमन करने का एक छोटा-सा प्रयास है। इस दृश्य ने यह स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का नेतृत्व केवल योजनाओं और घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर उतरकर सहभागी बनना उनकी शैली का अभिन्न अंग है।


*समान नागरिक संहिता पर जनसंवाद*


लिब्बरहेड़ी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हाल ही में उत्तराखंड में लागू की गई समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनता का आभार प्रकट करना और इस ऐतिहासिक कानून के महत्व को जनमानस तक पहुंचाना था। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा: UCC न किसी मजहब के खिलाफ है और न किसी वर्ग के। यह समानता, न्याय और पारदर्शिता का मूल आधार है। यह वही सपना है जिसे बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने संविधान निर्माण के समय देखा था। यह कानून प्रदेश की एकता, भाईचारे और नागरिकों के समान अधिकारों की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।


*गांव, किसान और युवा — यही है धामी सरकार की प्राथमिकता*


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया, जिनमें किसानों को आधुनिक खेती के लिए तकनीकी प्रशिक्षण, युवा उद्यमियों के लिए स्टार्टअप योजनाएं, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और सड़कों व स्वास्थ्य सेवाओं का उन्नयन शामिल हैं। उन्होंने कहा: हमारा लक्ष्य सिर्फ विकास करना नहीं, बल्कि विकास को गांव-गांव और व्यक्ति-व्यक्ति तक पहुंचाना है।


लिब्बरहेड़ी की इस यात्रा ने साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नेतृत्व केवल शासकीय सीमाओं में बंधा नहीं है। वे एक जननेता हैं, जो न केवल सुनते हैं, बल्कि जमीन पर उतरकर भागीदारी भी निभाते हैं। ट्रैक्टर की सवारी हो या समान नागरिक संहिता पर जनसंवाद — हर पहलू यह दर्शाता है कि उत्तराखंड एक नए युग की ओर अग्रसर है, जहां विकास और संवेदना दोनों साथ चलती हैं।

[08/06, 19:29] Deepa Gaur Informdept: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में धनगर समाज द्वारा आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया | 


 *घोषणा* 


 *इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ग्राम सभा सलेमपुर का नाम प्रस्ताव एवं अनापत्ति  आने पर लोकमाता अहिल्याबाई  होलकर जी के नाम पर किया जाएगा |* 


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी को  नमन करते हुए कहा कि पाल-धनगर समाज प्राचीन काल से भारत की पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार रहा है। जिसने न केवल देश की प्रगति और उन्नति में आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण योगदान दिया है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई है।आज भी ये समाज अपनी मेहनत, निष्ठा और आत्मसम्मान के बल पर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।


 *लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की आदर्श - मुख्यमंत्री* 


मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर जी भारतीय इतिहास की एक ऐसी पुण्यात्मा हैं जिन्होंने नारीशक्ति का श्रेष्ठतम उदाहरण हमारे सम्मुख प्रस्तुत किया। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी का सम्पूर्ण जीवन सनातन जीवन मूल्यों और भारतीय संस्कृति की पुनर्प्रतिष्ठा के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, द्वारका,रामेश्वरम्,अयोध्या और मथुरा के साथ ही हमारी देवभूमि के बद्रीनाथ, केदारनाथ और हरिद्वार में मंदिरों और घाटों का पुनर्निर्माण कराया। रानी अहिल्याबाई होलकर जी ने उस कालखंड में नारी सशक्तिकरण की भी ऐसी अनुपम मिसाल प्रस्तुत की, जिसकी कल्पना कर पाना भी उस समय कठिन था। 



 *प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के अमृतकाल में* 



मुख्यमंत्री ने कहा कि सैकड़ों वर्षों तक विदेशी आक्रांताओं ने और फिर स्वतंत्रता के बाद भी गुलामी की मानसिकता से ग्रसित सरकारों ने हमारी महान विभूतियों के योगदान को वो सम्मान नहीं दिया, जिसके वे वास्तव में हक़दार थे। हमारी युवा पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास से वंचित रखने का सुनियोजित षड़यंत्र रचा गया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है। वर्षों तक उपेक्षित रहे हमारे गौरवशाली इतिहास, महान राष्ट्रनायकों के योगदान और सांस्कृतिक विरासत को आज न केवल पुनर्स्थापित किया जा रहा है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय चेतना का आधार भी बनाया जा रहा है। आज हमारी सनातन संस्कृति की पताका संपूर्ण विश्व में गर्व से लहरा रही है और भारत अपनी जड़ों से जुड़ते हुए पुनः विश्वगुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।आज चाहे भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, बद्रीनाथ और केदारनाथ धामों का पुनर्निर्माण हो, बाबा विश्वनाथ के गलियारे का विस्तार हो या महाकाल लोक का निर्माण हो |


 *प्रधानमंत्री जी ने महिला सशक्तिकरण के लिए किये अभूतपूर्व कार्य* 



मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। चाहे महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण की मंजूरी देना हो, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान द्वारा बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता देना हो, उज्ज्वला योजना से महिलाओं को चूल्हे के धुंवे से मुक्ति दिलाना हो, लखपति दीदी योजना द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना हो या फिर ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करना हो। ऐसे अनेकों निर्णयों के माध्यम से आदरणीय मोदी जी ने मातृशक्ति का सम्मान सुनिश्चित करने का काम किया है।


आज जो दुश्मन हमे आँख दिखाया करते थे वो बचने के लिए दुनिया भर के देशों से गुहार लगाते फिर रहे हैं। आप सभी भलीभांति जानते हैं एक समय वो भी था जब भारत का कोई भी बड़ा शहर आतंकवाद से सुरक्षित नहीं था। लेकिन आज दुश्मन देश के किसी भी आतंकी हमले का मुँहतोड़ जवाब दिया जाता है। जैसे उरी हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक द्वारा दिया गया, पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक की गई और अब पहलगाम हमले के बाद “ऑपरेशन सिंदूर” के माध्यम से आतंकियों का उनके बिल में ही सफाया किया गया।  वही आतंकियों की मदद करने वाली पाक सेना के हवाओं अड्डों से लेकर डिफेन्स सिस्टम तक तबाह कर दिए गए।  


 *उत्तराखण्ड में धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्य* 



मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार भी राज्य में धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। हम जहां एक ओर केदारखंड और मानसखंड के मंदिर क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के अनेकों कार्य कर रहे हैं।वहीं हरिपुर कालसी में यमुनातीर्थ स्थल के पुनरुद्धार की दिशा में भी प्रयास कर रहे हैं। साथ ही, हरिद्वार ऋषिकेश कॉरिडोर के साथ-साथ शारदा कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।


 *राज्य सरकार मातृशक्ति के कल्याण एवं प्रगति के लिए प्रतिबद्ध* 



मुख्यमंत्री ने कहा कि हम मातृशक्ति के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए भी विभिन्न कार्य कर रहे हैं। हमारी सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही ‘मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना‘, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना और पोषण अभियान जैसी योजनाएं प्रारंभ की हैं। आज इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की बेटियाँ न केवल विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित हो रही हैं, बल्कि स्वयं सहायता समूहों, स्टार्टअप्स और लघु उद्योगों के माध्यम से आत्मनिर्भर भी बन रही है। हमारी सरकार ने राज्य हित में भी कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिन्हें पूर्व की सरकारों ने अपने राजनीतिक स्वार्थों के चलते ठंडे बस्ते में डाल दिया था।


 *सरकार देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु  पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध - सीएम* 

मुख्यमंत्री ने कहा कि  हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु भी पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है।  हमने प्रदेश में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश में सख्त दंगारोधी और धर्मांतरण विरोधी कानूनों को भी लागू किया है। हम राज्य में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति के साथ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं।  

 *भ्रष्टाचार के मामलों में छोटी मछलियों के साथ ही भ्रष्टाचारी मगरमच्छो को भी पकड़ा जा रहा- मुख्यमंत्री* 


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि पहले धारणा थी कि केवल छोटे कर्मचारियों पर ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की जाती है।  परन्तु आज राज्य में छोटी मछलियों को ही नहीं भ्रष्टाचारी मगरमच्छो को भी पकड़ा जा रहा है।  अभी पिछले दिनों हरिद्वार भूमि घोटाले में दो आईएएस और एक पीसीएस अफसर को निलंबित किया गया है। 

 

देहरादून:



भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल  के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण 11 वर्ष पर होने जा रहे 5 जून से 25 जून तक होने वाले कार्यक्रमों की कार्यशाला आयोजित की गई। 



कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।

 साथ ही महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के केंद्र में सरकार के विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं ।

जिसके अंतर्गत 5 जून से पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए मोदी सरकार के 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि  तक के कार्यक्रम 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं 25 जून को आपातकाल पर काला दिवस पर कार्यक्रम किए जाएंगे। 


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार  ने भी सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार कार्यकर्ताओं के बीच में कार्यक्रम के माध्यम से संपर्क बनाए हुए कार्य करती है ।

इसके चलते हमने अभी पिछले कार्यक्रम में हमने पुण्य श्लोक अहिल्याबाई जी की 300वी जयंती पर पूरे प्रदेश भर में कार्यक्रम किए हैं भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर इस देश में समाज को नई दिशा देने वाले महापुरुषों के द्वारा कृत कार्य को याद करते हुए उनको याद करते हैं। 

भारतीय जनता पार्टी के 5 जून से 25 जून तक होने जा रहे सभी कार्यक्रम प्रत्येक मंडल व प्रत्येक शक्ति केंद्र में सुव्यवस्थित तरीके से हो इसके लिए हमें कार्य योजना को व्यवस्थित रूप से बनाना होगा साथ ही हम सब लोगों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि कार्यक्रम कार्यक्रम की तरह न होकर एक जन संपर्क की तरह होना चाहिए ताकि समाज का प्रत्येक व्यक्ति देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी  के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक माध्यम से जितनी भी लाभकारी योजनाएं लाई गई हैं ।

उन्हें सभी योजनाओं को जनता के बीच में रखकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जोड़कर रखना है ।


21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम सभी ने योग के माध्यम से एक बड़ा संदेश देना है कि योग हमारे जीवन में किस प्रकार स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है ।

इस दिन हम अपने सभी मंडलों में योगशालाएं आयोजित करें  शक्ति केदो में योगशालाएं करें और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ में लेकर योग के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। 

25 जून आपातकाल के रूप में जो कांग्रेस के द्वारा समाज में इस देश को अंधकार की ओर धकेलना का काम किया पड़तालित करने का काम किया उसको लेकर काला दिवस के रूप में हम संगोष्ठी का कार्यक्रम करेंगे समाज के प्रत्येक वर्ग को लेकर बड़ा कार्यक्रम करना और समाज को यह बताना कि उस समय कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री के द्वारा देश को किस संकट से गुजरना पड़ा इसके लिए कौन उत्तरदाई था यह आज हमारे आने वाली पीढ़ी को सुनने और समझाने का विषय है। भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र उद्देश्य है कि हम आज समाज में अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ लेकर समाज को एक नई दिशा के रूप में काम के माध्यम से आगे लाने का काम करें। 


कार्यक्रम में टिहरी लोकसभा से सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दर्जाधारी मंत्री कुलदीप कुमार जी के द्वारा  की सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि आगामी कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 के बाद इस देश को नई दिशा देने का काम किया है और पिछले 11 वर्षों में इस देश को विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर्षित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।


कार्यक्रम में कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर  दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला पुनीत मित्तल श्रीमती विनोद उनियाल डॉ देवेंद्र भसीन श्याम अग्रवाल महानगर देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा संध्या थापा सुरेंद्र राणा संदीप मुखर्जी विपिन कंबोज संकेत नौटियाल देवेंद्र पाल मोंटी मोहित शर्मा प्रदीप कुमार अक्षत जैन आशीष शर्मा विपिन खंडूरी मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत रजत अग्रवाल राहुल लारा पंकज शर्मा अजय कुमार अवधेश तिवारी साक्षी शंकर सुषमा कुकरेती पूनम शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। 



 

श्री केदारनाथ धाम: 8 जून



  थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी  आज पूर्वाह्न श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। मंदिर  में रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की । देश के सुख समृद्धि की कामना की।


मंदिर में दर्शन के पश्चात श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से मुख प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।

 ऋषिकेश : 


क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना बाघ दिखने से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। वायरल वीडियो में गढ़ी मयचक स्थित टी. एच. डी. सी. निर्मित साहब नगर, श्यामपुर विस्थापित आमबाग सिंचाई नहर में भरी दोपहरी टहल कदमी करता दिखाई दिया। वायरल वीडियो में देखकर यह अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है कि टहल कदमी करने वाला जानवर बाघ है या गुलदार। बरहाल वीडियो के वायरल होने के चलते वन क्षेत्र से सटे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। उधर वायरल वीडियो में दिख रहे जंगली जानवर के बारे में विभाग से कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.