Halloween party ideas 2015

 

आज का राशिफल

*दिनाँक:-04/06/2025,बुधवार*

नवमी, शुक्ल पक्ष, 

ज्येष्ठ

rashifal today 04 june 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


  *सर्वार्थसिद्धि योग:35 से 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


आपदर्थे धनं रक्षेद्दारान् रक्षेध्दनैरपि ।

आत्मानं सततं रक्षेद्दारैरपि धनैरपि ।।

।। चाo नीo।।


 व्यक्ति को आने वाली मुसीबतो से निबटने के लिए धन संचय करना चाहिए। उसे धन-सम्पदा त्यागकर भी पत्नी की सुरक्षा करनी चाहिए। लेकिन यदि आत्मा की सुरक्षा की बात आती है तो उसे धन और पत्नी दोनो को तुक्ष्य समझना चाहिए।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


यत्तु कृत्स्नवदेकस्मिन्कार्ये सक्तमहैतुकम्‌।

 अतत्त्वार्थवदल्पंच तत्तामसमुदाहृतम्‌॥


परन्तु जो ज्ञान एक कार्यरूप शरीर में ही सम्पूर्ण के सदृश आसक्त है तथा जो बिना युक्तिवाला, तात्त्विक अर्थ से रहित और तुच्छ है- वह तामस कहा गया है

 ॥22॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।


🐂वृष

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।


👫मिथुन

व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।


🦀कर्क

लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा। कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी।


🐅सिंह

तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।


🙍‍♀️कन्या

यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।


⚖️तुला

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।


🦂वृश्चिक

कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।


🏹धनु

किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।


🐊मकर

परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।


🍯कुंभ

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


🐟मीन

किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 पूर्व मुख्यमंत्रियों  भगत सिंह कोश्यारी सहित डा. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं  संगठन पदाधिकारियों और दिग्गज नेताओं से मिले , बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती

• श्री बदरीनाथ - केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओंं की दी जानकारी। 

• भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।


देहरादून: 3 जून

BKTC deputy chairman Sati


 श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बीते सोमवार को सचिवालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की थी तथा विधान सभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से भी मिले थे।



 इसी क्रम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद  सती ने आज  मंगलवार को भाजपा के दिग्गज नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट की तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पौखरियाल निशंक एवं सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मिले  संगठन मंत्री अजेय कुमार तथा दायित्व धारी एवं केदारनाथ पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले कर्नल कोठियाल से मिले।  श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओंं की जानकारी दी।

इस अवसर पर सभी दिग्गज नेताओं को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया।


बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक साढे पांच लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल तथा साढे सात लाख श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर लिए है। तेरह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दोनों धामों में दर्शन किये है। यात्रा सरल सुगम गति से चल रही है।



  

कल सुबह  अभिषेक मल्होत्रा सफाई निरीक्षक नगर निगम ऋषिकेश द्वारा प्रातः सफाई टीम के निरीक्षण के दौरान  सूचना दी गई कि रेलवे रोड ऋषिकेश में एक पेड़ गिर गया है ।

municipalcorporation Rishikesh meeting  with city commissioner


इस संबंध में  सुनील रावत प्रभारी फायर टीम ऋषिकेश के द्वारा फायर टीम ऋषिकेश को त्वरित एक्शन लेने का निर्देश दिया, जिसके चलते  पेड़ को हटा दिया गया ।

श्री भगवत प्रसाद मकवाना  उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड द्वारा नगर निगम ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती सभागार में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


 समीक्षा बैठक के दौरान कर्मचारी की नियमित भर्ती, पदोन्नति, वेतन, कार्य क्षेत्र में अच्छा वातावरण, मृतक आश्रित की नियुक्ति, आदि बिंदु पर आवश्यक निर्देश दिए गए तथा शासन स्तर पर भी विषयों को सक्षम फोरम में उठाने का आश्वासन दिया गया। 

इस अवसर पर माननीय उपाध्यक्ष द्वारा नगर निगम ऋषिकेश की सराहना की गई । 


 इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश ,श्री चंद्रकांत भट्ट ,रमेश सिंह रावत, अमन कुमार, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश ,दिनेश प्रसाद उनियाल अधिशासी अभियंता ,स्नेहा शिवा लेखाधिकारी नगर निगम ऋषिकेश श्री कैलाश   गुंज्याल  अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।


 इस अवसर पर नगर निगम के पर्यावरण मित्रों एवं सुपरवाइजर को श्री अनुराग अरोड़ा निवासी देहरादून द्वारा भेंट की गई टी शर्ट भी वितरित की गई।


इसके साथ ही कुमारी मुस्कान वाल्मीकि जो नगर निगम ऋषिकेश के कर्मचारी की पुत्री है ,को भी सम्मानित किया गया। कुमारी मुस्कान द्वारा राष्ट्रीय सब जूनियर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 52 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया है।

 ऋषिकेश ग्रामीण क्षेत्र मे कही हाथी की दस्तक ,तो कही गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणो मे दहशत 

ऋषिकेश : 



ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रो मे लगातार आबादी क्षेत्र मे जंगली जानवरों की चहलकदमी आम हो गयी है ।

 जहा अभी कुछ दिन पहले गाव से कुछ दूरी पर जगल मे गुलदार के हमले से एक व्यव्ति मौत हो गयी थी।

वही अब खैरी खुर्द मे  हाथी की दस्तक लोगों मे भय का माहौल बना है।

        बीती रात्रि पर एक दंत हाथी पांडे प्लॉट से रेलवे लाइन पार करते हुए ग्राम खैरी खुर्द की लेन नं 11 में कुछ देर केले के पेड़ को छिलता रहा। 

उसके बाद हाईवे से होते हुए कुछ दूरी तक गया। फिर वापस मुड़कर दुबारा से केले के पेड़ की ओर चला और पेड़ चबाने लगा इसी बीच  नेपाली फार्म पुलिस बूथ से चीता पुलिस कर्मी मौके पर आकर तमाशबीन लोगों को दूर हटाने लगे और हाथी को भगाने की कोशिश करने लगे।

 इसी बीच हाथी ने केले की पेड़ की छिलकन एक पुलिस कर्मी की तरफ फेंकी उनकी  तरफ बढ़ा।

 पुलिसकर्मी  ने नाली की तरफ कूदकर अपने आप को बचाया।

 कुछ देर बाद हाथी अपनी मदमस्त चाल से वापस रेलवे लाइन की ओर चलते हुए अंधेरे में ओझल हो गया।

 *हरिद्वार नगर निगम जमीन घोटाला प्रकरण में मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर दो आईएएस, एक पीसीएस सहित कुल दस अधिकारी निलंबित, दो का सेवा विस्तार समाप्त*

action on IAS PCS and Nagar Nigam officers


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम हरिद्वार में हुए जमीन घोटाले पर सख्त रुख अपनाते हुए, दो आईएएस, एक पीसीएस अधिकारी सहित सात अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं, इस मामले में तीन अधिकारी पूर्व में निलंबित हो चुके हैं, जबकि दो की पूर्व में सेवा समाप्त की जा चुकी है। इस तरह इस प्रकरण में अब तक 10 अधिकारी निलंबित किए जा चुके हैं। 

हरिद्वार नगर निगम द्यारा ग्राम सराय में कूड़े के ढेर के पास स्थित अनुपयुक्त 2.3070 हैक्टेयर भूमि को करोड़ों रुपये में खरीदने पर सवाल उठने के बाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकरण की जांच के आदेश दिए थे।

 जिसके बाद सचिव रणवीर सिंह चौहान ने मामले की प्रारंभिक जांच कर, रिपोर्ट 29 मई को ही शासन को सौंपी थी। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री ने कार्मिक विभाग को दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 


जिस पर कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने मंगलवार को सभी सात आरोपित अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। 

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद, कार्मिक विभाग ने मंगलवार को हरिद्वार नगर निगम के तत्कालीन प्रशासक और मौजूदा डीएम कर्मेंद्र सिंह, तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी, हरिद्वार के तत्कालीन एसडीएम अजयवीर सिंह, वरिष्ठ  वित्त अधिकारी निकिता बिष्ट, वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक विक्की, रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश कुमार, हरिद्वार तहसील के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कमलदास को निलंबित कर दिया है। 


*अब तक हुई कार्रवाई* 


कर्मेन्द्र सिंह - जिलाधिकारी और तत्कालीन प्रशासक नगर निगम हरिद्वार (निलंबित)

वरुण चौधरी - तत्कालीन नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार (निलंबित)

अजयवीर सिंह- तत्कालीन, उपजिलाधिकारी हरिद्वार (निलंबित)

निकिता बिष्ट - वरिष्ठ वित्त अधिकारी, नगर निगम हरिद्वार (निलंबित)

विक्की –  वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक (निलंबित)

राजेश कुमार - रजिस्ट्रार कानूनगो, तहसील हरिद्वार (निलंबित)

कमलदास –मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, तहसील हरिद्वार (निलंबित)


*पूर्व में हो चुकी कार्रवाई* 

रविंद्र कुमार दयाल- प्रभारी सहायक नगर आयुक्त (सेवा समाप्त)

आनंद सिंह मिश्रवाण- प्रभारी अधिशासी अभियंता (निलंबित)

लक्ष्मी कांत भट्ट्- कर एवं राजस्व अधीक्षक (निलंबित)

दिनेश चंद्र कांडपाल- अवर अभियंता (निलंबित)

वेदपाल- सम्पत्ति लिपिक (सेवा विस्तार समाप्त)  

 


*हमारी सरकार ने पहले ही दिन से स्पष्ट किया है कि लोकसेवा में “पद’ नहीं बल्कि ‘कर्तव्य’ और ‘जवाबदेही’ महत्वपूर्ण हैं। चाहे व्यक्ति कितना भी वरिष्ठ हो, अगर वह जनहित और नियमों की अवहेलना करेगा, तो कार्रवाई निश्चित है। हम उत्तराखंड में भ्रष्टाचार मुक्त नई कार्य संस्कृति विकसित करना चाहते हैं। सभी लोक सेवकों को इसके मानकों पर खरा उतरना होगा।* 

*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री* 

--

 

आज का राशिफल

*दिनांक:- 03/06/2025, मंगलवार* 

अष्टमी, शुक्ल पक्ष, 

ज्येष्ठ

rashifal today 03 june 2025



*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


पृथक्त्वेन तु यज्ज्ञानं नानाभावान्पृथग्विधान्‌।

 वेत्ति सर्वेषु भूतेषु तज्ज्ञानं विद्धि राजसम्‌॥


किन्तु जो ज्ञान अर्थात जिस ज्ञान के द्वारा मनुष्य सम्पूर्ण भूतों में भिन्न-भिन्न प्रकार के नाना भावों को अलग-अलग जानता है, उस ज्ञान को तू राजस जान

 ॥21॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएँगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।


🐂वृष

परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है।


👫मिथुन

शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। लापरवाही से काम न करें।


🦀कर्क

बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी।


🐅सिंह

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यर्थ संदेह न करें।


🙍‍♀️कन्या

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है।


⚖️तुला

कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।


🦂वृश्चिक

बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।


🏹धनु

चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा।


🐊मकर

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी।


🍯कुंभ

कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।


🐟मीन

उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर उनके देहराखास स्थित आवास पर जाकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

*पत्रकारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जल्द लगेगा विशेष मेडिकल कैम्प*



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पत्रकारों के लिए शीघ्र एक विशेष मेडिकल कैम्प आयोजित किया जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो हर परिस्थिति में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। उनके स्वास्थ्य की देखभाल सरकार की प्राथमिकता है।


मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


मेडिकल कैम्प में चिकित्सा विशेषज्ञों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। कैम्प में स्वास्थ्य की सभी आवश्यक जांचें उपलब्ध कराई जाएँगी, ताकि पत्रकारों को समुचित चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार मिल सके।


इस क्रम में स्वास्थ्य सचिव ने निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कैम्प जल्द ही सूचना विभाग परिसर में आयोजित किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आगे भी समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किए जाएँगे, ताकि पत्रकारों को निरंतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.