Halloween party ideas 2015


 


डोईवाला:

आज परवादून जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन कर परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला में महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया गया । 

संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना,महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए संघर्ष करना व " नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना हमारी प्राथमिकता " 


जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष,महासचिव,सचिव पद पर पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है । जिला कार्यकारिणी का जल्द विस्तार करते हुए ऊर्जावान व ईमानदार कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा । सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वह अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए मा० मल्लिकार्जुन खड़गे, मा० राहुल गांधी व मा० करन माहरा की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे । 


परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाये देते हुए कहा कि वह सभी के उज्वल भविष्य की कामना करते हैं । आज भी जनता को मूलभूत समस्याओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है । सभी को मिलकर जनता के हितों के लिए संघर्ष करने के साथ कांग्रेस संगठन की विचारधारा को घर घर तक पहुंचाने का काम करना होगा । 

जिला कार्यकारिणी में सक्रिय पदाधिकारियों को पुनः ज़िम्मेदारी सौंपी गई व नए ऊर्जावान पदाधिकारियों को भी मौका दिया गया है । साथ ही सभी को संगठनात्मक कार्य आवंटन भी किया गया ।

प्रत्येक महीने के आखरी रविवार को जिला मासिक बैठक तय की गई है । 


पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा कि आज सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है,संवैधानिक मूल्यों व प्रावधानों पर आक्रमण किया जा रहा है । हम सभी को संघठित होकर जनता के लिए संघर्ष करने की जरूरत है ।


कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरुवाण शास्त्री ने कहा कि सभी को मिलकर जनता के हितों के लिए संघर्ष करना होगा । संगठन द्वारा राष्ट्रीय मुद्दों के साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर संघर्ष किया जा रहा है  । आगामी पंचायत चुनावों के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है ।


कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं को एकजुट होकर आगामी पंचायत चुनावों में अपनी सहभागिता देने का प्रण लेना होगा । संगठन द्वारा वार्ड व बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए जनता से संवाद स्थापित किया जा रहा है ।


कार्यक्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरुवाण शास्त्री,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष उमेद बोरा,रायवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल रमोला,एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार,मंडल अध्यक्ष देवराज सावन,साजिद अली,राजेन्द्र बिष्ट, मुकेश प्रसाद आदि उपस्थित रहे ।


नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव,जिला सचिव व विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची संलग्न है ।






 

आज का राशिफल

*दिनांक:- 26/05/2025, सोमवार*

चतुर्दशी, कृष्ण पक्ष,

ज्येष्ठ

rashifal today 26 मई 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *पितृकार्य अमावस्या 


*शशिमोहन दास तिरोभाव दिवस 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


दृष्टिपुतं न्यसेत्पादं वस्त्रपूतं पिबेज्जलम् ।

शास्त्रपूतं वदेद्वाक्यं मनःपूतं समाचरेत् ।।

।। चा o नी o।।


  हम अपना हर कदम फूक फूक कर रखे. हम छाना हुआ जल पिए. हम वही बात बोले जो शास्त्र सम्मत है. हम वही काम करे जिसके बारे हम सावधानीपुर्वक सोच चुके है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


शरीरवाङ्‍मनोभिर्यत्कर्म प्रारभते नरः ।,

न्याय्यं वा विपरीतं वा पञ्चैते तस्य हेतवः॥,


मनुष्य मन, वाणी और शरीर से शास्त्रानुकूल अथवा विपरीत जो कुछ भी कर्म करता है- उसके ये पाँचों कारण हैं॥,15॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक तंगी रहेगी।


🐂वृष

पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा।


👫मिथुन

पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।


🦀कर्क

यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


🐅सिंह

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। किसी की आलोचना न करें। खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।


🙍‍♀️कन्या

रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे।


⚖️तुला

ऐश्वर्य पर व्यय होगा। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं।


🦂वृश्चिक

लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। आहार की अनियमितता से बचें। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी।


🏹धनु

राजमान प्राप्त होगा। नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएँ रह सकती हैं। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें।


🐊मकर

पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें।


🍯कुंभ

पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। बाकी सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।


🐟मीन

बेचैनी रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा। योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 जनपद उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ क्षेत्रांतर्गत बनचौरा, नैनबाग के पास ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।



आज दिनांक 25 मई 2025 को थाना धरासू के माध्यम से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बनचौरा, नैनबाग रोड पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।


सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट चिन्यालीसौड़ से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


उक्त वाहन *(UK10CA 0592 ट्रक)* बनचौरा नैनबाग के पास अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग 07 मीटर नीचे सड़क में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त ट्रक में चार व्यक्ति सवार थे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, शेष तीन व्यक्ति ट्रक के अंदर ही फंसे हुए थे जिन्हें SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस के साथ मिलकर तत्काल घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेजा गया।


 *घायल व्यक्तियों का विवरण* 

1.चंदन महतो पुत्र श्री सुग्रीव महतो निवेश बैरिया विवारी टोला बेतिया बिहार।

2.वीर महतो पुत्र श्री लक्ष्मी महतो उम्र 50 वर्ष निवासी लालगढ़ बेतिया बिहार।

3.प्रकाश चौहान पुत्र श्री अतर सिंह चौहान उम्र 36 वर्ष निवासी कंड़ीसौड़ थाना छाम टिहरी।


 *मृतक का नाम* 

संजय थापा पुत्र श्री गोकुल थापा उम्र 44 वर्ष निवासी थारवाली आर्केडिया ग्रांट मोहल्लेवाला देहरादून।

 शिवपुरी  ;



 इस सृष्टि में श्रेष्ठ की प्राप्ति उसी को होगी जिसने कठिन परिस्थितियों का सामना करना स्वीकार किया, झुकना नहीं। अपने संकल्प को इतना मजबूत बनाइये कि हार को भी आपसे हार कर जाना पड़े। जीवन में *उत्कर्ष* के लिये *संघर्ष* जरूरी है।

 यह बात इंडियन वेटरन्स आर्गेनाजेशन शिवपुरी मप्र के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कोआर्डिनेटर चन्द्र प्रकाश शर्मा ने इन्डियन  वेटरन्स आर्गेनाजेशन की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

 अध्यक्ष महोदय ने कहा कि सेना देश के लिए काम करती है ।  प्राणों की आहुति देकर भी देश सुरक्षित रहना चाहिए । देश है , तो हम हैं। देश है,  तो रुपए की वैल्यू है । देश है , तो हमारे प्लाट , मकान , परिवार , महिलाएं,  बच्चे, हम सब सुरक्षित है।  

राजनीतिक दल के नेता क्या बोलते हैं? क्या नहीं बोलते? उस पर सेना कभी ध्यान नहीं देती । सेना सदा देश के लिए समर्पित रहती है। इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन राजनीति से सदा दूर रहती है । हम सबको मिलकर देश के लिए काम करना चाहिए। हम सभी को पूर्व सैनिकों , उनकी विधवाओं , बच्चों , वीर नारियों के लिए कार्य करना चाहिए। जो सैनिक सेवा में है , उनकी हर तरह से हम लोग सहायता करे। सिविल डिफेंस, ब्लड डोनेशन कैंप , प्राकृतिक आपदा के समय कल्याणकारी कार्यों में लगे रहना चाहिए । नेशन फर्स्ट की भावना को , जन-जन तक पहुंचाने का काम पूर्व सैनिकों का है। मान - अपमान से सेना सदा दूर रहती है। सेना सदा लक्ष्य पर ध्यान रखती है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, वेटरन दीनदयाल राठौर , वेटरन कैलाश सिंह जादौन , कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर , वेटरन मनोज कुमार शर्मा ,वेटरन भानु कुशवाहा , वेटरन मनोज दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा , वंश पुरोहित,  उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा , पिछोर तहसील अध्यक्ष राम प्रकाश केवट , शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष विशाल जोशी , कैप्टन हिदायतुल्ला खान , वेटरन द्वारिका प्रसाद रावत, वेटरन कैलाश सिंह जादौन, वेटरन अरविंद सिंह भदोरिया, बाल मुकुंद पुरोहित , कैलाश नारायण मुद्गल उपस्थित रहे। संचालन कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर तथा आभार मनोज दीक्षित ने किया।

 

 डोईवाला:

police verification campaign in Doiwala by police


*डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे चलाया सत्यापन अभियान 44 व्यक्तियो के पुलिस अधिनियम मे किये चालान*

=========================

*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय* जनपद देहरादून द्वारा जनपद मे शांति तथा कानून व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु अपराधी घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत थाना क्षेत्र मे बाहरी राज्यो से निवासरत् किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग/सत्यापन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों निर्गत किये जाने के अनुपालन में दिनांक 25.05.2025 को डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के *सपेरा बस्ती भानियावाला/केशवबस्ती/राजीवनगर/जाखन बस्ती/निर्मल बस्ती हर्रावाला* मे बाहरी राज्यो के व्यक्तियो/किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिग हेतु प्रभावी सत्यापन अभियान वृहद स्तर पर प्रचलित कर करीब 160 किरायेदारो/संदिग्ध व्यक्ति की चैकिंग की गयी, चैकिंग के दौरान त्रुटि मिलने पर पुलिस टीम द्वारा उल्लघंनकर्ताओ का पुलिस अधिनियम मे चालान किया गया। उक्त सत्यापन मे संदिग्ध पाये गये 06 व्यक्तियो को थाने/चौकियो पर लाया गया है.

 जिनसे पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, बाद सत्यपन अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी तथा उक्त सत्यापन अभियान निरन्तर रूप से प्रचलित है । 

*सत्यापन कार्यवाही मे कृत चालान कार्यवाही का विवरण* 

--------------------------------

83 पुलिस अधिनियम – 34 चालान पर 3,40,000/- जुर्माना

81 पुलिस अधिनियम – 10 चालान पर 2500/- संयोजन शुल्क 

पूछताछ हेतु थाने पर लाये गये संदिग्ध व्यक्ति - 06 

कुल चैक किये गये व्यक्ति – 160

 *मुश्किलों से जीतना सिखाता है खेल :रेखा आर्या* 


*सेंट जोसेफ एकेडमी में प्री योगा ओलंपियाड विजेताओं को किया सम्मानित*


देहरादून;




 प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को सेंट जोसेफ एकेडमी में आयोजित सीआईएससीई नेशनल प्री योगा ओलंपियाड 2025 के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। 


इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि योग व अन्य सभी खेल युवाओं को जीवन के संघर्षों से लड़ना सिखाते हैं और मुश्किलों को हराकर कैसे सफलता पानी है, इसका रास्ता दिखाते हैं। 


रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नेशनल गेम्स में पहली बार योगासन को मुख्य प्रतियोगिता के रूप में शामिल कराया था और उम्मीद है कि जल्द ही यह एशियाड और ओलंपिक जैसी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भी शामिल किया जाएगा। खेल मंत्री ने कहा कि एक खेल के रूप में योग पूरी दुनिया में पहचान बना रहा है और हमारे प्रदेश में इसके खिलाड़ी बड़ी संख्या में तैयार हो रहे हैं। 


कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों से खेल मंत्री ने कहा कि वे अपने बच्चों को खिलाड़ी बनने में सहयोग दे क्योंकि अब खेल भी एक चमकता हुआ कैरियर है।


खेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के प्रकाश को पूरी दुनिया में फैलाने का काम किया है। उन्हीं के प्रयासों से यह संभव हो पाया है कि अब 21 जून को दुनिया के ज्यादातर देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार खेल संस्कृति विकसित करने में जुटी हुई है। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें अगले महीने होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में जीत की शुभकामनाएं दी।



इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर जोसेफ एम जोसेफ,  ब्रदर जेसी कैरल,  अरिजीत बासु, अर्णव कुमार, मिशेल ए गार्डनर, अनुज कुमार सिंह, डा. अरविन्द कुमार कोटनाला आदि मौजूद रहे।


bktc chairman  hemant dwiwedi at badrinath djaam


बदरीनाथ  केदारनाथ मंदिर समिति से जुड़े 45 अन्य मंदिरों  यात्रा व्यवस्था को  भव्य बनाया जायेगा - हेमंत द्विवेदी ।


  •बदरीनाथ के विराट सिंहद्वार के निर्माण में महारानी अहिल्या बाई होल्कर के भी योगदान के प्रति  कृतज्ञता जताई। 


• श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं का जायजा लिया 


 श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ: 


बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति  अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा बदरीनाथ एवं  केदारनाथ की यात्रा भव्यता और पूर्ण निष्ठा भक्ति के साथ जारी है। बीकेटीसी   अध्यक्ष ने कहा उत्तराखण्ड सरकार  और मंदिर समिति यात्रा व्यवस्था को और अधिक सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए दृढ संकल्पित है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा  उत्तराखण्ड के 45 मंदिर जो बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति से जुड़े हैं उनकी यात्रा व्यवस्था को  भी सुव्यवस्थित किया जायेगा। ताकि भारत और दुनिया से आने वाले  श्रद्धालु बदरीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री के दर्शन और यात्रा की  तरह इनर 45 मंदिरों में भी पहुंचे।


रविवार को बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन और यात्रा व्यवस्थाओंं का जायजा लेने के बाद बीकेटीसी  के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा सारा ब्रह्माण्ड जिन बदरी विशाल बाबा केदार के श्री चरणों में अपना शीश नवाता है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे बदरीनाथ केदारनाथ समिति के अध्यक्ष के तौर पर  प्रभु की सेवा  करने  का अवसर मिला है। उन्होंने कहा महारानी अहिल्या बाई होल्कर जी के त्रिशताब्दी पर आयोजित कार्यक्रमों में मैंअहिल्या बाई होल्कर  जी की प्रभु सेवा  के कार्यों में उनके द्वारा बदरीनाथ के सिंहद्वार के निर्माण में योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता हूँ।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कार्यालय सभागार में मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन एवं आईटीबीपी के अधिकारियों से   बदरीनाथ धाम यात्रा के विषय में बातचीत की  तथा केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं की समीक्षा की बताया कि अभी तक 9 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है।


कहा कि  बदरीनाथ धाम में यात्रियों को भगवान के सुगमतापूर्वक दर्शन हो इसके लिए हर संभव कार्य किये जायेंगे। बताया कि आज तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए है।  बी के टी सी के अध्यक्ष ने   हेमकुंड साहिब लोकपाल तीर्थ के कपाट खुलने के अवसर को सौभाग्य का दिन बताया । बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने 

  बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद लिया।


बीकेटीसी अध्यक्ष क्षेत्र भ्रमण के बाद कल देर रात श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। आज प्रात:   लोक कल्याण हेतु भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन तथा पूजा-अर्चना की किये। माता लक्ष्मी जी के मंदिर में दर्शन किये। जहां डिमरी पुजारीगणों ने शाल ओढ़ाकर बीकेटीसी अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद बीकेटीसी अध्यक्ष यात्रा के कुशलता हेतु हवन में शामिल हुए तत्पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भी आशीर्वाद लिया।


बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं के निरीक्षण के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी श्री केदारनाथ धाम पहुंचे तथा तीर्थयात्रियों से बातचीत की एवं यात्रा व्यवस्थाओंं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि साढ़े पांच लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है।  यात्रा सुव्यवस्थित चल रही है। इस अवसर पर केदारनाथ धाम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी भी मौजूद रहे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.