Halloween party ideas 2015

 श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल ने  राजकीय इंटर कॉलेज रायवाला में एक दिवसीय निःशुल्क  किशोरावस्था जागरूकता शिविर का किया आयोजन 

ऋषिकेश :


 रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के सौजन्य से राजकीय इंटर कॉलेज रायवाला में एक दिवसीय निःशुल्क  किशोरावस्था जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के 400 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया।


शुक्रवार को रायवाला स्थित राजकीय इंटर कालेज में श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के आयोजन पर एक दिवसीय किशोरावस्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के 400 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया और किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तन के साथ ही स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। शिविर में हॉस्पिटल की मुख्य चिकित्सक व वारिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विषज्ञ डॉ प्रणति दास व वारिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सूरज सिंह ने किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल्यकाल से किशोर अवस्था में प्रवेश करने के दौरान शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन, स्वास्थ्य और उचित आहार व खानपान के प्रति किशोर किशोरियों को जागरूक करना और उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए स्वच्छ समाज निर्माण करना हॉस्पिटल का उद्देश्य है।डॉ प्रणति दास द्वारा किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक व हार्मोनल परिवर्तनों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान सत्य साईं संजीवनी की टीम द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, जिसमें हीमोग्लोबिन, बी.पी., सी बी सी, एल एफ टी,थायराइड, यूरिन आदि की जांच शामिल हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयमल यादव ने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मददगार साबित होते हैं।हैं। इस दौरान मौजूद शिक्षक सत्ये सिंह राणा, महावीर प्रसाद सेमवाल, राकेश बिष्ट, विकास पाण्डेय, प्रमोद कंडवाल, धूम सिंह खण्डेलवाल, राजेंद्र कुमार, अशोक बौड़ाई, चन्द्रमोहन ममगांई, शिव प्रसाद सिमल्टी, दिवाकर खण्डूड़ी, मंजू उनियाल, मनीषा खेमान, रश्मि चौधरी सहित सत्य साईं संजीवनी की टीम ने शिविर संचालन में सहयोग किया।

 

आज का राशिफल

*दिनांक:- 24/05/2025, शनिवार* 

द्वादशी, कृष्ण पक्ष,

ज्येष्ठ 

rashifal today 24 may 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *शनि प्रदोष व्रत (शिव पूजन) 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


प्रारर्द्यूतप्रसंगेन मध्यान्हे स्त्रीप्रसंगतः ।

रात्रौ चौरप्रसंगेन कालो गच्छति धीमताम् ।।

।। चा o नी o।।


  सुबह उठकर दिन भर जो दाव आप लगाने वाले है उसके बारे में सोचे. दोपहर को अपनी माँ को याद करे. रात को चोरो को ना भूले.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


पञ्चैतानि महाबाहो कारणानि निबोध मे ।,

साङ्ख्ये कृतान्ते प्रोक्तानि सिद्धये सर्वकर्मणाम्‌ ॥,


हे महाबाहो! सम्पूर्ण कर्मों की सिद्धि के ये पाँच हेतु कर्मों का अंत करने के लिए उपाय बतलाने वाले सांख्य-शास्त्र में कहे गए हैं, उनको तू मुझसे भलीभाँति जान॥,13॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें।


🐂वृष

मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है।


👫मिथुन

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। अजनबियों पर विश्वास न करें।


🦀कर्क

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्ययों में कमी करना चाहिए।


🐅सिंह

फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।


🙍‍♀️कन्या

डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।


⚖️तुला

घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।


🦂वृश्चिक

राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।


🏹धनु

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। आय कम होगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें।


🐊मकर

राजकीय बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।


🍯कुंभ

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है।


🐟मीन

यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगे ।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

ग्रामीण पर्यटन का सफल उदाहरण बना रुद्रप्रयाग का सारी गांव"


गांव में संचालित हो रहे हैं करीब 50 होम स्टे, वर्षभर रहती है पयर्टकों की आवाजाही  

saari village ,rudraprayag best for tourism home stay


रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ, चोपता ट्रैक पर मौजूद सारी गांव उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ग्रामीण पर्यटन और स्वरोजगार की मिसाल कायम कर रहा है। सारी गांव में इस वक्त करीब 50 होम स्टे संचालित हो रहे हैं, जिसमें ढाई सौ से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। 

सारी गांव में होम स्टे की शुरुआत, 1999 में माउंटेन गाडड मुरली सिंह नेगी ने की, तब उन्होंने अपने पुराने घर की मरम्मत करते हुए, इस क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए आने वाले पयर्टकों को ठहरने और खाने की सुविधा प्रदान की। चूंकि यहां वर्ष भर पयर्टकों की आवाजाही रहती है, इस कारण जल्द ही अन्य लोगों ने भी अपने परम्परागत घरों के दरवाजे पयर्टकों के लिए खोल दिए। ग्रामीण शुरुआत से ही, पयर्टकों को पहाड़ी जीवनशैली के अनुरूप आवास और भोजन उपलब्ध कराते थे, जो पर्यटकों को नया अनुभव देता था। अब वर्तमान में यहां होम स्टे की संख्या 50 तक पहुंच गई है, जिसमें से 41 पर्यटन विभाग के पास पंजीकृत हैं, कई लोगों ने प्रदेश सरकार की दीन दयाल उपाध्याय पयर्टक होम स्टे योजना के तहत भी होम स्टे शुरु किए हैं। इसके अलावा 30 लोगों को ट्रेकिंग ट्रक्शन सेंटर होम-स्टे योजनान्तर्गत के तहत अनुदान मिला है। 

स्थानीय ग्रामीण जीएस भट्ट बताते हैं कि गत वर्ष गांव में करीब सात हजार पयर्टक ठहरने के लिए आए। स्वरोजगार के चलते गांव में पलायन बहुत कम है, साथ ही अन्य गांवों के विपरीत सारी गांव पूरी तरह जीवंत बना हुआ है।  


"मुख्यमंत्री धामी ने भी किया रात्रि विश्राम"

दिसंबर माह में रुद्रपयाग जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी सारी गांव पहुंच कर होम स्टे में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव में पयर्टन और स्वरोजगार के मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि इसे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम वासियों के साथ ही भोजन भी किया। रुद्रप्रयाग से सारी गांव की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है। 


ट्रैकिंग रूट

तुंगनाथ ट्रैक: सारी से तुंगनाथ ट्रैक की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। यह ट्रैक आपको तुंगनाथ मंदिर तक ले जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित है।


चोपता ट्रैक: सारी गांव से चोपता ट्रैक की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है। यह ट्रैक आपको चोपता घाटी तक ले जाता है, जो इन दिनों लाल बुरांश से सजा हुआ है।


देवरिया ताल ट्रैक- सारी गांव से ही देवरिया ताल ट्रैक भी शुरु होता है, जिसकी दूरी करीब तीन किमी है। 


"सफलता के आंकड़े"

191 परिवार वर्तमान में निवासरत हैं सारी गांव में 

1200 करीब की आबादी है गांव की 

50 से अधिक होम स्टे संचालित हो रहे हैं गांव में 

250 करीब लोगों को मिला हुआ है स्वरोजगार



"सरकार होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चल रही है। अच्छी बात यह है कि उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में अब होमस्टे का कारोबार खूब फल फूल रहा है, जो ग्रामीणों की आर्थिक की का भी बड़ा जरिया बन रहा है।"


"पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड।"


 मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश -देहरादून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड से इलाज की सुविधा पूरी तरह जारी रहेंगी

golden card faciality will be in थ्री hospital fully


 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों  के अनुपालन में उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड धारकों को देहरादून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों में पूरी तरह से इलाज की सुविधा पूरी तरह जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि जॉली ग्रांट हॉस्पिटल, श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में गोल्डन कार्ड से इलाज की सेवाएं नियमित रूप से जारी रहेंगी और इन अस्पतालों में आने वाले पात्र मरीजों को सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।


स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि सरकार का उद्देश्य यही है कि राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक को समय पर और उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है और राज्य सरकार इस योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


 स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि भविष्य में भी गोल्डन कार्ड से मिलने वाली सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा ताकि राज्य के हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिल सके |


 *अपने हर नागरिक को ससमय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार का लक्ष्य और सर्वोच्च दायित्व है | हमारी सरकार  निर्धन और जरूरतमंदों को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से निशुल्क उपचार की सुविधा आसानी से पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है |* 


 *पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री*


देहरादून:

stadium name will not bechanged


 खेल विभाग द्वारा किसी भी स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है। केवल सम्पूर्ण खेल परिसर को नाम दिया गया है.

 जिसमें स्थापित विभिन्न खेल अवस्थापना सुविधाओं के जो नाम पूर्व से प्रचलित है. वे यथावत् रहेगे।

 विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के रायपुर खेल परिसर, जनपद हरिद्वार के रोशनाबाद खेल परिसर, जनपद ऊधमसिंह के रूद्रपुर खेल परिसर एवं जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में स्थित गोलापार खेल परिसर में निर्मित की गयी अवस्थापना सुविधाओं की पहचान तथा आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के दृष्टिगत प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों एवं आगुन्तकों को आयोजन स्थलों की पहचान को ध्यान में रखते हुये रायपुर खेल परिसर देहरादून का नाम रजत जयंती खेल परिसर, गौलापार खेल परिसर हल्द्वानी का मानसखंड खेल परिसर, रूद्रपुर खेल परिसर ऊधमसिंह नगर का शिवालिक खेल परिसर तथा रोशनाबाद खेल परिसर हरिद्वार का नाम योग स्थली खेल परिसर किया गया है। 


इस संबंध में प्रभारी अपर निदेशक खेल अजय कुमार अग्रवाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि रजत जयंती खेल परिसर के अन्तर्गत निर्मित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून, राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट सोसाइटी एवं अन्य सभी अवस्थापनाओं तथा मानसखंड खेल परिसर हल्द्वानी के अन्तर्गत निर्मित इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सोसाइटी, हॉकी ग्राउण्ड, तरणताल, मल्टीपरपज हॉल एवं अन्य सभी अवस्थापना, शिवालिक खेल परिसर ऊधमसिंह नगर के अन्तर्गत निर्मित मनोज सरकार स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल, वेलोड्रम एवं अन्य सभी अवस्थापनाओ के साथ योगस्थली खेल परिसर हरिद्वार के अन्तर्गत निर्मित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल, तरणताल एवं अन्य सभी अवस्थापना सुविधाओं का नाम पूर्ववत रखा गया है। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। 


अपर निदेशक खेल द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि विभिन्न समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया पर यह खबर चल रही है कि उक्त परिसरों में स्थापित स्टेडियमों के पूर्व में किये गये नामकरण को समाप्त करते हुये नये नामकरण किये गये हैं। उन्होंने ऐसी सूचनाओं को भ्रामक एवं तथ्यों से परे बताते हुए स्पष्ट किया है कि पूर्व में नामांकित किये गये किसी भी स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है। खेल विभाग द्वारा मात्र सम्पूर्ण खेल परिसर को नाम दिया गया है. जिसमें स्थापित विभिन्न खेल अवस्थापना सुविधाओं के जो नाम पूर्व से प्रचलित है. वे यथावत् रहेगे और भविष्य में बनने वाली खेल अवस्थापनायें इसी परिसर में समाहित रहेगी।

 

ऋषिकेश: 


जहा क्षेत्र बढे रहे नशे से अपराध पैर पसरा है । वही अब ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र मे  नशेडी के उत्पात से ग्रामीण परेशान है । ऐसा ही एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । जिसकी झलक ऊपर दिख रही है।

 जहा नशेडियो का ग्रामीणो के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है 

 इन सरेराह गुंडई दिखाने वालों को दून पुलिस लाई घुटनों पर


*ऋषिकेश क्षेत्र में 02 व्यक्तियों के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल।*


*वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के दिये थे निर्देश*


*पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घटना में शामिल अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए 05 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार*


कोतवाली ऋषिकेश;


सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें स्कूटी तथा बाइक पर सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही थी, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। 


वायरल वीडियो के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उक्त वीडियो का ऋषिकेश श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत भट्टोवाला का होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर जाकर आस-पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा घटना स्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों को चिन्हित किया गया तथा आज दिनांक: 23-05-25 को मुखबिर की सूचना घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में पीडित हरीश रावत द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।


*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*


1- राघव दिवाकर पुत्र मुनेश दिवाकर निवासी मकान नंबर 566 आवास विकास कॉलोनी निकट रिलायंस टावर आईडीपीएल, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून,  उम्र 19 वर्ष।

2- अंकुश कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी गली नंबर 5 स्टेडियम आवास विकास निकट एलआईसी ऑफिस के सामने आईडीपीएल, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष।

3- संदीप शर्मा पुत्र उमेश शर्मा निवासी साई पार्क आवास विकास कॉलोनी आईडीपीएल, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष।

4- साहिल रजा पुत्र मुशाहिद राजा निवासी साई पार्क आवास विकास कॉलोनी आईडीपीएल, कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 21 वर्ष।

5-  हरीश थापा उर्फ हैरी पुत्र पदम सिंह थापा निवासी गुलरानी रुषा फार्म श्यामपुर, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष

डी.ए.वी. स्कूल, डिफेंस कॉलोनी देहरादून में 



केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालयदेहरादून द्वारा जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत डी.ए.वी. स्कूलडिफेंस कॉलोनीदेहरादून में छात्र-छात्राओं के लिए एक स्लोगन लेखन और लोगो डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 इस कार्यक्रम में सीजीएसटी आयुक्तालयदेहरादून के प्रधान आयुक्त श्री शुभ चिंतनअपर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्तासंयुक्त आयुक्त श्री विवेकानंद मौर्यसहायक आयुक्त श्री तापस चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

डी.ए.वी. स्कूल की ओर से प्राचार्या सुश्री शालिनी समधियासभी शिक्षकगणऔर छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में अपर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्ता ने जीएसटी का परिचय दिया और इसके दैनिक जीवन पर प्रभाव तथा राष्ट्र निर्माण में इसके महत्व को विस्तार से समझाया। इसके पश्चातछात्रों को जीएसटी की मूलभूत अवधारणाओं और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका को सरलता से समझाने के लिए एक वीडियो प्रदर्शित किया गया।

तत्पश्चातछात्र-छात्राओं के लिए 'लोगो डिजाइनिंगऔर 'स्लोगन लेखनप्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में निम्नलिखित छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए:

लोगो डिजाइनिंग प्रतियोगिता

  • प्रथम: गौरी थपलियाल
  • द्वितीय: प्रियांशी बिष्ट
  • तृतीय: आरव सिन्हा

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

  • प्रथम: मार्कंडेय त्रिपाठी
  • द्वितीय: रिद्धिमा गुसाई
  • तृतीय: मनस्वी राणा

इसके बादप्रधान आयुक्त श्री शुभ चिंतन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में बड़े सपने देखने और उन सपनों के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। अपनी कविता की दो पंक्तियां उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि - नन्हीं अंखियों में बड़े ख्वाब छिपे बैठे हैं और इन चिरागों में आफ़ताब छिपे बैठे हैं।

कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। डी.ए.वी. स्कूल की प्राचार्या सुश्री शालिनी समधिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के उत्साहपूर्ण योगदान की प्रशंसा की।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.