Halloween party ideas 2015

 *एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र – मुख्यमंत्री



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में “एक देश, एक चुनाव” विषय पर संयुक्त संसदीय समिति के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष श्री पी. पी. चौधरी एवं समिति के सभी सदस्यगणों का स्वागत और अभिनंदन किया। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक देश एक चुनाव’ हमारे लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि हमारी चुनाव प्रणाली विविधताओं के बावजूद प्रभावी और मजबूत रही है, लेकिन अलग-अलग समय में चुनाव होने से बार-बार आचार संहिता लगती है, इसके चलते राज्यो के सारे काम ठप पड़ जाते हैं। जब भी चुनाव आता है, तो बड़ी संख्या में कार्मिकों को मूल कार्य से हटाकर चुनाव ड्यूटी में लगाना पड़ता है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन सालों में राज्य में विधानसभा, लोकसभा और निकाय चुनावों की आचार संहिता के कारण 175 दिन तक राज्य की प्रशासनिक मशीनरी नीतिगत निर्णय लेने की प्रक्रिया से वंचित रही। छोटे और सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए ये 175 दिन शासन व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन का पूर्ण व्यय भार राज्य सरकार वहन करती है और लोकसभा निर्वाचन का व्यय भार केंद्र सरकार द्वारा उठाया जाता है। दोनों चुनाव एक साथ कराए जाएं तो राज्य और केंद्र सरकार पर व्यय भार समान रूप से आधा-आधा हो जाएगा। दोनों चुनाव एक साथ कराने से कुल व्यय में लगभग 30 से 35 प्रतिशत तक की बचत होगी। इसका उपयोग राज्य के स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, जल, कृषि एवं महिला सशक्तिकरण जैसे अनेक क्षेत्रों में किया जा सकता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में जून से सितंबर का समय चारधाम यात्रा के साथ- साथ, बारिश का भी होता है, ऐसे में चुनावी कार्यक्रम होने से बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जनवरी से मार्च तक वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही के समय भी चुनावी प्रक्रिया निर्धारित नहीं की जानी चाहिए। फरवरी-मार्च के माह में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं होने से प्रशासनिक संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी और विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्यों में “एक देश एक चुनाव” महत्वपूर्ण है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि  उत्तराखण्ड के दुर्गम क्षेत्रों में मतदान केंद्रों तक पहुंचना कठिन होता है, जिसके कारण चुनाव की प्रक्रिया में अधिक समय और संसाधन लगते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में मतदाताओं के लिए चुनाव में भाग लेना भी चुनौतीपूर्ण होता है, बार -बार चुनाव होने से लोगों में मतदान के प्रति रुझान कम होता है और मतदान प्रतिशत भी घटता है।

 *चकराता में 21 मई को लगाया गया विशाल योग एवं चिकित्सा शिविर।*


*डॉ० डी० सी० पसबोला  नोडल अधिकारी के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ शिविर ।*

देहरादून: 



 चकराता ब्लाक में 21  मई 2025 को विशाल योग एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसके लिए डॉ० डी० सी० पसबोला को नोडल अधिकारी बनाया गया था। 


इस सम्बन्ध में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, देहरादून, उत्तराखंड डॉ० जी० सी० एस० जंगपांगी द्वारा आदेश जारी कर दिए गए थे। इस वर्ष का कार्य क्रम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर आधारित रहा।

मीडिया प्रभारी डॉ० डी० सी० पसबोला द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि योग एवं चिकित्सा शिविर कैन्ट इण्टर कालेज, चकराता ब्लाक, देहरादून में आयोजित किया गया। 

जिसके लिए अधिशासी अधिकारी आर एन मण्डल, कैन्ट छावनी परिषद, चकराता, देहरादून द्वारा पत्र जारी कर दिया गया था। 

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी अधिकारी आर एन मण्डल, कैन्ट छावनी परिषद, चकराता, देहरादून शामिल हुए। प्रधानाचार्य वेदप्रकाश एवं उप प्रधानाचार्य पूर्णिमा राणा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। 

योग एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाने में कैन्ट इण्टर कॉलेज, चकराता के कार्यालय अधीक्षक संदीप जोशी का भी अमूल्य योगदान रहा है।


योग एवं चिकित्सा शिविर हेतु डॉ० पसबोला की टीम में डॉ० मन्नत कुमार, डॉ० पूनम हारीत, डॉ० राजेन्द्र तोमर जैसे अनुभवी चिकित्सा अधिकारी, विनोद मंगवाल (फार्मेसी अधिकारी), निहाल सिंह चौहान, अनुभवी योग अनुदेशक मनोज जोशी एवं रेखा को शामिल रहे। जिससे की योग एवं चिकित्सा शिविर सुचारू रूप से आयोजित किया जा सका और विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं सहित चकराता क्षेत्र की जनता को योग एवं चिकित्सा शिविर का समुचित लाभ प्राप्त हुआ। शिविर में 300 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। 


 देहरादूनः


congress  rally for jawan of India  during operation sindoor

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के निर्देश पर आपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मन देश पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ देश के सैन्य बलों के अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए उत्तराखंड प्रदेश कंाग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 31 मई, 2025 को हल्द्वानी में आयोजित की जाने वाली विशाल रैली की सफलता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत प्रदेश महामंत्री, संगठन श्री विजय सारस्वत को सभी कांग्रेसजनों से समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा द्वारा प्रदेश महामंत्री संगठन श्री विजय सारस्वत से अपेक्षा है कि वे सभी वरिष्ठ नेतागणों, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, एआईसीसी, पीसीसी सदस्य,प्रदेश पदाधिकारी, सभी अनुषांगिक संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्षगणों तथा सभी कांग्रेसजनों से समन्वय स्थापित करते हुए विशाल रैली की सफलता सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे।  


▪️  मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन पर राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष मे

▪️ *पेशवर दक्षता बढ़ाने के साथ ही दी जाए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी*


▪️ *महिला कार्मिकों की कार्य क्षमता को पहचानते हुए किया जाए प्रोत्साहित


 दिनांक

open talk with women police  with DGP uttarakhand

20 मई, 2025 को श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय की अध्यक्षता में महिला उप निरीक्षक से लेकर पुलिस महानिरीक्षक स्तर की महिला अधिकारियों से उनके अनुभव, समस्याओं और सुझावों पर सरदार पटेल भवन, देहरादून स्थित सभागार में एक ओपन डायलॉग सेशन आयोजित किया गया। विगत 25 वर्षों में पहली बार महिला कार्मिकों के साथ ऐसी खुली परिचर्चा आयोजित की गयी।*


* पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा उपस्थित महिला अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद एवं गहन परिचर्चा की गई, जिसमें उनके द्वारा उत्साह के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों, व्यवहारिक कठिनाइयों तथा प्रमुख मुद्दों से अवगत कराया गया एवं अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए।


यह सेशन पुलिस मुख्यालय सहित जनपद देहरादून के समस्त *महिला उप निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस महानिरीक्षक स्तर की महिला अधिकारियों के लिए एक खुला संवाद मंच प्रदान करने पर केन्द्रित रहा।*


* इस अवसर पर हाल ही में तमिलनाडु पुलिस अकादमी, चेन्नई में आयोजित हुए 11वें राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन (NCWP) में प्रतिभाग करके लौटी उत्तराखंड पुलिस की 06 सदस्यीय महिला टीम द्वारा भी कार्य और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन, कार्यस्थल की कार्यसंस्कृति  तथा करियर विकास एवं अवसर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव साझा किये गये।


*सेशन के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर परिचर्चा करते हुए निर्देश निर्गत किये गये-*


▪️ महिला अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करते हुए योग्यतानुसार उत्तरदायित्वपूर्ण पदों पर अवसर दिया जाये, जिससे उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा मिल सके।


▪️ महिला कार्मिकों का साइबर सेल, एसटीएफ, एसओजी, नारकोटिक्स सेल एवं अन्य महत्वपूर्ण इकाईयों में भी रोल बढ़ाया जाए।


▪️ महिला अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा कार्यस्थल की व्यस्तता, पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक अपेक्षाओं के बीच संतुलन स्थापित करने हेतु लचीली कार्य-नीति, सहयोगी माहौल और समर्थनात्मक तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया गया।


▪️ शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने हेतु निरंतर हेल्थ चेकअप, फिटनेस, शारीरिक प्रशिक्षण, योगाभ्यास, मेडिटेशन, खेल-कूद को बढ़ावा दिया जाये। 


▪️ प्रशिक्षण में नवीन तकनीकों की जानकारी प्रदान करने के साथ ही चुनौतीपूर्ण टास्क में महिला कार्मिकों की सहभागिता तय की जाए।


▪️ परिचर्चा के दौरान लैंगिक संवेदनशीलता, सम्मानजनक संवाद और महिला अनुकूल कार्य-नीति जैसे पहलुओं पर विशेष बल दिया गया, जिससे एक सकारात्मक और समावेशी वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।


▪️ आंतरिक शिकायत एवं सुझाव समिति का पुनर्गठन करते हुए उसे पुनः सक्रिय किया जाए, जिससे महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।


▪️ कार्यस्थलों पर छोटे बच्चों हेतु CRECHE सेन्टरों की संख्या बढ़ायी जाए, जिससे महिलाएं कार्य स्थलों पर भी परिवारिक जिम्मेदारों का निर्वहन कर सकें।


* सम्मेलन में उपस्थित महिला कर्मियों द्वारा उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों को खुले मंच पर साझा किया गया। *पुलिस महानिदेशक महोदय ने कहा कि, आपका कार्य और आचरण इस तरह से हो, जिस पर आपका परिवार और पूरा समाज गर्व करे तथा आप समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण बनें। साथ ही उन्होंने आज की परिचर्चा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया तथा महिला कार्मिकों को प्रोत्साहित करते हुए प्रस्तुत समस्याओं के समाधान हेतु आश्वस्त किया।*


*उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में प्राप्त अनुभवों, विचारों तथा अनुशंसाओं को राज्य की पुलिस प्रणाली में समुचित रूप से एकीकृत किया जाएगा, जिससे महिला अधिकारियों की भूमिका और अधिक प्रभावशाली, सशक्त एवं नेतृत्वप्रधान बन सके।*


इस अवसर पर *श्री वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड, श्री ए. पी. अंशुमान,  अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, श्रीमती विम्मी सचदेवा रमन, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय/पी.एम., श्रीमती विमला गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय, श्रीमती नीरू गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी/एटीसी, श्रीमती निवेदिता कुकरेती कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, फायर सर्विस, श्रीमती तृप्ति भट्ट, सेनानायक, 40 पीएसी, हरिद्वार, श्रीमती रचिता जुयाल, पुलिस अधीक्षक, सतर्कता मुख्यालय, श्रीमती कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक, कानून व्यवस्था, श्रीमती ममता बोहरा, पुलिस अधीक्षक, शिकायत/एससीआरबी/पी.एम., श्रीमती शाहजहां जावेद खान, पुलिस अधीक्षक, कार्मिक, राज्य प्रान्तीय पुलिस सेवा की महिला पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस मुख्यालय एवं देहरादून की महिला कार्मिक* उपस्थित रहीं।


देहरादून:


आज दिनांक 20 मई  कैंट विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सरदार पटेल मंडल एवं राजपुर विधानसभा के अंबेडकर मंडल क्रमशःअध्यक्ष आशीष शर्मा एवं  पंकज शर्मा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में एवं कैंट विधान सभा की सम्मनित विधायक  सविता कपूर  एवं राजपुर विधानसभा के  विधायक श्री खजान दास  के मार्गदर्शन में "तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा" आयोजित की गई जिसमें  पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत  राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल महानगर देहरादून  अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल  निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा ,हरीश डोरा ,विशाल गुप्ता की  उपस्थिति में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा"

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भारत माता की जय एवं वीर सैनिकों के शौर्य को सम्मान देने हेतु एक जनयात्रा सबने मिलकर तिरंगा हाथ में लेकर  शहीदों को नमन किया।

 भारत माता के वीर सपूतों द्वार ऑपरेशन सिंदूर की अंतर्गत आतंक के ठिकानों को जड़ से खत्म कर के यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि भारत की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा।

 इस अभियान में हमारी महिला सैन्य अधिकारियों की भी भूमिका अदुतीय अकल्पनीय प्रेरणादायक रही हैं।

 इन वीरांगना बहनों को सादर नमन करते हैं साधू राम जूनियर हाई स्कूल से कमला पैलेस चौक तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा सम्पन्न हुई।

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में 

 जोगेंद्र सिंह पुंडीर ,  प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा

 आदित्य चौहान , प्रदेश मंत्री भाजपा 

मनोज कंबोज मंडल महामंत्री, अजय सिंह मंडल महामंत्री, रजनी देवी पार्षद, बबीता गुप्ता पार्षद, मिनाक्षी मौर्य पार्षद, डॉली मोहन पार्षद, महेंद्र कुकरेजा अंकुर जैन अरुण खरबंदा अनीता गर्ग अंशिता शर्मा ममता अग्रवाल  पार्षद,महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रदीप दुग्गल, रेखा निगम, संजू  विनोद , हितेश चौधरी, रवि राठौड़, सुषमा  शिखा , नीरज  कुलदीप पंत, राजेश काम्बोज, गोविंद साहनी, विकास शर्मा, सूरज सोनकर, बब्लू बंसल,विजय मलिक, शर्मिला शर्मा, राहुल जुयाल आदि उपस्थित रहे।



 डोईवाल :











 विधानसभा के अंतर्गत तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा #ऑपरेशनसिंदूर के दौरान भारतीय सेना के अदम्य शौर्य के धन्यवाद के निमित्त  श्री बृजभूषण गैरोला  विधायक डोईवाला के नेतृत्व में शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया.

जिसमे विभिन्न संगठनों, स्कूली बच्चों, कैडेट्स, महिला संगठनी, आम जनता जनार्दन , पदाधिकारियों  ग्रामवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

 इसके अतिरिक्त अधिशासी निदेशक डोईवाला शुगर मिल श्री दिनेश प्रताप ने भी तिरंगा शौर्य यात्रा में प्रतिभाग करते हुए मातृभूमि के प्रति अपनी निष्ठा को उजागर किया। विधायक डोईवाला ने जवानों को देश का सर्वोत्तम अनमोल रत्न बताते है कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को हमे आभार करना चाहिए कि बॉर्डर पर देश की रकक्षा का दायित्व उनके हाथों में देकर हम स्वयं चैन की नींद सोते है।


आज का राशिफल

*दिनांक:- 21/05/2025, बुधवार*

नवमी, कृष्ण पक्ष, 

ज्येष्ठ 

rashifal today 21 मई,2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *आतंकवाद विरोध दिवस 


*विश्व संस्कृति  विविधता दिवस 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


अर्थाधीताश्चयै र्वेदास्तथा शूद्रान्न भोजिनः ।

ते द्विजाः किं करिष्यन्ति निर्विषा इव पन्नगाः ।।

।। चा o नी o।।


   जिन्होंने वेदों का अध्ययन पैसा कमाने के लिए किया और जो नीच काम करने वाले लोगो का दिया हुआ अन्न खाते है उनके पास कौनसी शक्ति हो सकती है. वो ऐसे भुजंगो के समान है जो दंश नहीं कर सकते. इस


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


कार्यमित्येव यत्कर्म नियतं क्रियतेअर्जुन ।,

सङ्‍गं त्यक्त्वा फलं चैव स त्यागः सात्त्विको मतः ॥,


हे अर्जुन! जो शास्त्रविहित कर्म करना कर्तव्य है- इसी भाव से आसक्ति और फल का त्याग करके किया जाता है- वही सात्त्विक त्याग माना गया है॥,9॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। संतान संबंधी चिंता कम होगी। स्वाभाविक सोच में बदलाव आएगा। रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।


🐂वृष

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। अपनी योजनाओं में परिवर्तन करना होगा। प्रतिस्पर्धा, शत्रुता से परेशानी संभव है। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें।


👫मिथुन

मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। नियमित कर्ज, लेनदेन में कटौती करना होगी। योजनाओं पर चर्चा, कार्य के प्रति लगन रह पाएगी। नौकरी, राज्यपक्ष में स्थायित्व की बात आएगी।


🦀कर्क

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम न लें। बड़े व्यक्तियों से भेंट का लाभ मिलेगा। कानूनी कार्यों में समय सीमा का ध्यान रखें। व्यवहारकुशलता का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक श्रेष्ठता रहेगी।


🐅सिंह

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शुभ समय। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। पैतृक संपत्ति के क्षेत्रों में उन्नति होगी। नौकरी में संयत व्यवहार आवश्यक है।


🙍‍♀️कन्या

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन भोजन का आनंद मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। मनोविनोद के अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। रचनात्मक काम होंगे।


⚖️तुला

व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुरी खबर मिल सकती है। चिंता रहेगी। मानसिक शांति रहेगी। व्यापारिक विवादों का आसान हल निकाल सकेंगे। वाणी पर संयम रखना चाहिए। अधीनस्थों से मदद मिलेगी।


🦂वृश्चिक

आ‍कस्मिक खर्च अधिक होगा। तनाव रहेगा। थकान रहेगी। जोखिम न लें। धैर्य रखें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संघर्ष, भागदौड़ के बाद रोजगार में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। परिवार, समाज में आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा।


🏹धनु

योजना फलीभूत होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रमाद न करें। संतान, भाइयों से लाभ होगा। घरेलू उपयोग की वस्तुएँ क्रय करेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय बनाकर रखें।


🐊मकर

राजकीय मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। सामान्य प्रतिष्ठा, सम्मान से उत्साहित रहेंगे। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। व्यापार-व्यवसाय में विवेक से निर्णय लेने पर आशानुकूल लाभ के योग हैं।

 

🍯कुंभ

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम न लें। जल्दबाजी न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। उच्चाधिकारियों से सम्मान एवं महत्व प्राप्त हो सकेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। पूँजी निवेश लाभदायी रहेगा।


🐟मीन

चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। थकान रहेगी। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें। कार्यक्षेत्र में इच्छित सफलता व संतोष रहेगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  नीरज  पाराशर (वृन्दावन🌺

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.