Halloween party ideas 2015

 हरिद्वार:

संदीप सिंह रावत

director NHM swati bhadoriya at Haridwar


निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) स्वाती एस भदौरिया ने जनपद हरिद्वार के महिला चिकित्सालय सहित अन्य चिकित्सालयों का निरीक्षण कर आम जन मानस को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।


जनपद चिकित्सालय के पैथालॉजी लैब में किए जाने वाले टैस्ट एवं जॉच का समय बढ़ाने के निर्द


-एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर विगत दिवस हरिद्वार पहॅुची स्वाति भदौरिया निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आम जनमानस के  लिए उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया,।


चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहॉ महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्हेंाने ओपीडी कक्ष, विशेष नवजात शिशु परिचर्या ईकाई, कोल्ड चेन कक्ष, पैथालॉजी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, प्रसोपरांत कक्ष, अल्ट्रासाउड कक्ष, आदि का निरीक्षण कर वहॉ उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया, उन्हेंाने  चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि प्रसव के लिए जो भी महिलाएं चिकित्सालय में आ रही है उन्हें सभी स्वस्थ्य सुविधाए उपलब्ध हो तथा जच्चा बच्चा का विशेष ख्याल रखा जाए इसके साथ गर्भवती महिला एवं बच्चों को देखरेख के लिए काउंसलर के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। महिलाओं बच्चों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रहा सुविधाओं को उपलब्ध कराने की जानकारी देने के निर्देश दिए। 

         स्वाति ने  पैथालॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान लैब में होने वाली जॉच किए जा रहे थे उन सभी की सूची प्रर्दशित करन ेके निर्देश दिए ताकि आम जनमानस को होने वाले टेैस्टों की जानकारी प्राप्त हो सके। उन्हेाने ओपीडी मे महिलाओं केबैठने के लिए उचित व्यवस्था का निर्देश दिए  तथा साफ-सफाई के निर्देश दिए।

जिला क्षय रोग चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया इस दौरान उन्हेंाने वर्तमान में क्षय रोगियों के सम्बंध मेंजानकारी प्राप्त की तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की भी जानकारी ली, उन्होंने औशधि कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा उपलब्ध दवाओं की भी जानकारी ली, उन्होंने यह निर्देश दिए कि क्षय रोग के सम्ब्ंाध में निर्देश दिए कि दवाइयों का स्टॅक खत्म होने से पहले ही डिमांड भेज दी जाए।

     सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादराबाद की भी निरीक्षण किया वहॉ उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा लिया वहॉ पर उनके द्वारा ओपीडी एवं दवाई रजिस्टर का निरीक्षण किया, बहादरा बाद के मातृत्व एवं शिशु कल्याण केन्द्र आत्मलपुर, बौंगला का निरीक्षण के दौरान आशाओं से महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

     निरीक्षण के उपरांत रोशनाबाद स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यो की समीक्षा की। बैठक में उनहेंाने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत जो भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उन्हें धरातल पर उतारना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है जिसे की आम जनमानस को इस कार्यक्रम का लाभ सहजता से उपलब्ध हो सके। उन्हेांने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए तथा अधिक से अधिक महिलाओं को राजकीय चिकित्सालय में संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हेंाने यह भी निर्देश दिए कि आशाओं द्वारा किसी भी गर्भवती महिला के खराब स्वास्थ्य के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाती है तो उस पर त्वरित गति से उपचार सुनिश्चित किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन चिकित्सालय में स्टाफ नर्स की कमी है उन चिकित्सालय में स्टाफ नर्स की तत्काल भर्ती की जाए। उन्हेंाने आरबीएस कार्यक्रम के तहत बच्चों केे सवास्थ्य परीक्षण के लिए निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण करवाए जाए एवं जिन बच्चों के स्वास्थ्य में कमी पाई जाती है तो उसका जल्द से जल्द से इलाज कराया जाए

उन्हेंाने निर्देश दिए की राष्ट्री स्वास्थ्य मिशन के तहत जो भी कार्यक्रम चलाए जा रहे है उन सभी कार्यक्रमों को आशाओं को भी जनकारी देकर उचित प्रशिक्षण देने केी बात कही।

       समीक्षा बैठक के दौरान उन्हेंाने यह भी निर्देश दिए कि जनपद के सभी चिकित्सालय में पैथालॉजी लैब में जो जॉच की जाती है इसके लिए उन्होंने समय बढ़ाने के निर्देश दिए जिसे 01.00 बजे तक समय निर्धारित करने के निर्देश दिए ताकि चिकित्सालय में आने वाले आम जनमानस को जॉच करानें में सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्हेंाने यह भी निर्देश दिए कि चिकित्सालय में जो भी मरीजों का उपचार किया जा रहा है या जो भी सुविधा दी जा रही है उसका भी रजिस्टर तैयार करने का कहा जिससे डाटा तैयार करने में असुविधा न हो। 

          इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.के.सिंह ने जनपद आगमन पर निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) स्वाती एस भदौरिया को पुष्प् गुच्छ देकर स्वागत किया, उन्हेंाने निदेशक निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को आश्वस्त किया कि जनपद भ्रमण के दौरान चिकित्सालय में जो भी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाए जाने के दिशा निर्देश दिए गये हैं उनका सम्बंधित से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

           बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती निमी राणा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमो पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।

            इस अवसर पर एसीएमओ डा. अनिल वर्मा, पीएमएस डा. विजयेश भारद्वाज, सीएमएस डा. राजेश गुप्ता, डा. संदीप निगम, डा. उमा रावत, डा. नितिन अरोड़ा, डा. आर.बी.सिंह, डा. यशपाल तोमर, डा. शादाब सिद्दकी, डा. आरती बहल, अनिल सती सहित अन्य डाक्टर भी उपस्थित थे।

                              

आज का राशिफल

*दिनांक:- 20/05/2025, मंगलवार*

सप्तमी, कृष्ण पक्ष,

ज्येष्ठ 

rashifal today 20 may 2925


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *अष्टमीक्षय 


*भौमष्टमी (कालाष्टमी)


*श्री दादूदयाल पुण्य तिथि 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


विद्यार्थी सेवकः पान्थः क्षुधार्तो भयकातरः ।

भाण्डारी प्रतिहारी च सप्त सुप्तान् प्रबोधयेत् ।।

।। चा o नी o।।


   इन सातो को जगा दे यदि ये सो जाए...

१. विद्यार्थी 

२. सेवक 

३. पथिक 

४. भूखा आदमी 

५. डरा हुआ आदमी 

६. खजाने का रक्षक 

७. खजांची


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


दुःखमित्येव यत्कर्म कायक्लेशभयात्त्यजेत्‌ ।,

स कृत्वा राजसं त्यागं नैव त्यागफलं लभेत्‌ ॥,


जो कुछ कर्म है वह सब दुःखरूप ही है- ऐसा समझकर यदि कोई शारीरिक क्लेश के भय से कर्तव्य-कर्मों का त्याग कर दे, तो वह ऐसा राजस त्याग करके त्याग के फल को किसी प्रकार भी नहीं पाता॥,8॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। संतान संबंधी चिंता कम होगी। स्वाभाविक सोच में बदलाव आएगा। रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।


🐂वृष

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। अपनी योजनाओं में परिवर्तन करना होगा। प्रतिस्पर्धा, शत्रुता से परेशानी संभव है। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें।


👫मिथुन

मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। नियमित कर्ज, लेनदेन में कटौती करना होगी। योजनाओं पर चर्चा, कार्य के प्रति लगन रह पाएगी। नौकरी, राज्यपक्ष में स्थायित्व की बात आएगी।


🦀कर्क

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम न लें। बड़े व्यक्तियों से भेंट का लाभ मिलेगा। कानूनी कार्यों में समय सीमा का ध्यान रखें। व्यवहारकुशलता का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक श्रेष्ठता रहेगी।


🐅सिंह

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शुभ समय। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। पैतृक संपत्ति के क्षेत्रों में उन्नति होगी। नौकरी में संयत व्यवहार आवश्यक है।


🙍‍♀️कन्या

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन भोजन का आनंद मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। मनोविनोद के अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। रचनात्मक काम होंगे।


⚖️तुला

व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुरी खबर मिल सकती है। चिंता रहेगी। मानसिक शांति रहेगी। व्यापारिक विवादों का आसान हल निकाल सकेंगे। वाणी पर संयम रखना चाहिए। अधीनस्थों से मदद मिलेगी।


🦂वृश्चिक

आ‍कस्मिक खर्च अधिक होगा। तनाव रहेगा। थकान रहेगी। जोखिम न लें। धैर्य रखें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संघर्ष, भागदौड़ के बाद रोजगार में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। परिवार, समाज में आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा।


🏹धनु

योजना फलीभूत होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रमाद न करें। संतान, भाइयों से लाभ होगा। घरेलू उपयोग की वस्तुएँ क्रय करेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय बनाकर रखें।


🐊मकर

राजकीय मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। सामान्य प्रतिष्ठा, सम्मान से उत्साहित रहेंगे। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। व्यापार-व्यवसाय में विवेक से निर्णय लेने पर आशानुकूल लाभ के योग हैं।

 

🍯कुंभ

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम न लें। जल्दबाजी न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। उच्चाधिकारियों से सम्मान एवं महत्व प्राप्त हो सकेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। पूँजी निवेश लाभदायी रहेगा।


🐟मीन

चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। थकान रहेगी। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें। कार्यक्षेत्र में इच्छित सफलता व संतोष रहेगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

समान नागरिक संहिता (यू०सी०सी०) के तहत यू०सी०सी० पोर्टल, युद्धस्तर पर सम्पादित कराये जाने हैं विभिन्न श्रेणी के पंजीकरणः डीएम

नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 21 मई से 09 जून 2025 तक आयोजित किये जा रहे यूसीसी पंजीकरण,  विशेष शिविर

डीएम ने नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को किया नोडल अधिकारी नामित

देहरादून :



 जिलाधिकारी सविन बसंल ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड शासन, गृह अनुभाग-5 द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता (यू०सी०सी०) के तहत विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत यू०सी०सी० पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना है। इस महत्वपूर्ण कार्य को युद्धस्तर पर सम्पादित कराये जाने हेतु नगर निगम देहरादून के समस्त वार्डाे में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। डीएम ने नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत यू०सी०सी० पोर्टल पर नियमानुसार अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित किये जाने हेतु मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम, देहरादून को नोडल अधिकारी नामित किया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निगम देहरादून के प्रत्येक वार्ड में नामित पर्यवेक्षक यू०सी०सी पोर्टल पर पंजीकरण हेतु सीएससी  के साथ समन्वय स्थापित कर स्थान चिन्हित करते हुये निर्धारित तिथि को समय पर पंजीकरण शिविर हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करेंगे।निर्धारित तिथियों में शिविरों के आयोजन एवं पंजीकरण हेतु वांछित अभिलेखों के सम्बन्ध में में सम्बन्धित वार्ड में शिविर से पूर्व ही व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।  कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु शिविर के आयोजन स्थल पर बैनर एवं प्रचार-प्रसार सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु मा० जन प्रतिनिधियों से भी सम्पर्क स्थापित कर उनको भी अपने स्तर से पंजीकरण शिविरों के आयोजन, तिथि एवं स्थल सम्बन्धी सूचना का प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु अनुरोध किया। नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत शिविरों के आयोजन उपरान्त पंजीकरण की प्रगति सूचना संलग्न प्रारूप पर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के जल जीवन मिशन प्रकोष्ठ के ई-मेल आई०डी० dwsmijmdehradun@gmail.com  पर दैनिक रूप से सांय 5.00 बजे तक उपलब्ध करायेंगे। डीएम ने निर्देशित किया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत समान नागरिक संहिता (यू०सी०सी०) के अन्तर्गत अधिकाधिक संख्या में पोर्टल पर पंजीकरण कराये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

-मनुअल स्कैवेंजर्स, सफाई कर्मी और उनके आश्रितों को सरकारी योजना का लाभ देने के लिए लगेंगे शिविर।*

डीएम के निर्देश, शिविर का रोस्टर जारी, 27 मई को चुक्खूवाला, 31 मई को इंद्रेश नगर व 03 जून को वाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश में आयोजित होगा शिविर।

प्रशासन की अपील, शिविर का उठाएं लाभ।


देहरादून :


जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में मैनुअल स्कैवेंजर्स एवं सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों के कल्याणार्थ केंद्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र आवेदकों को आच्छादित किए जाने हेतु जनपद के रेखीय विभागों द्वारा शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि 27 मई को वाल्मीकि मंदिर, चुक्खूवाला देहरादून, 31 मई को वाल्मीकि धर्मशाला, इंद्रेश नगर देहरादून और 03 जून,2025 को वाल्मीकि मंदिर, वाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश में शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में समाज कल्याण, बाल विकास, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, उद्योग, लीड बैंक, श्रम प्रवर्तन, ई-डिस्ट्रिक्ट, नगर निगम आदि विभागों की योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।


मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, परित्यक्ता पेंशन, यूडीआईडी कार्ड बनाने के साथ ही कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। बाल विकास द्वारा कुपोषित शिशु, किशोरी व महिलाओं का चिन्हीकरण करते हुए नंदा गौरा, पीएम मातृ वंदना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, किशोरी किट और पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैनुअल स्कैवेंजर्स एवं सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण, गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच, अटल आयुष्मान कार्ड, पोषण, परिवार कल्याण एवं टीकाकरण आदि सुविधा दी जाएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड का सत्यापन, संशोधन और नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। उद्योग विभाग के माध्यम से पीएमईजीपी, सीएम स्वरोजगार योजना, एमएसवाई के तहत ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। लीड बैंक अधिकारी के माध्यम से पीएम जीवन ज्योति, पीएम जीवन सुरक्षा बीमा, बैंकों से सीसीएल एवं स्वरोजगार योजनाओं के लिए ऋण स्वीकृति किए जाएंगे। श्रम प्रवर्तन द्वारा श्रमिकों के कार्ड, सामग्री एवं टूल किट वितरण और ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से आधार कार्ड संशोधन और यूसीसी पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी।


मुख्य विकास अधिकारी ने रेखीय विभागों को निर्देशित किया है कि शिविरों के सफल आयोजन हेतु नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश और समाज कल्याण विभाग को अपना सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद के मैनुअल स्कैवेंजर्स, सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए शिविर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की है।   

             

    

देहरादून:

CM Dhami  meeting wirh 16th financial commission team


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया एवं अन्य सदस्यों के साथ बैठक में प्रदेश की वित्तीय परिस्थितियों, चुनौतियों एवं विकास आवश्यकताओं पर विस्तृत रूप से राज्य का पक्ष रखा। 


मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की ’’ईको सर्विस लागत’’ को देखते हुए ‘‘इनवॉयरमेंटल फेडरललिज्म’’ की भावना के अनुरूप उपयुक्त क्षतिपूर्ति का अनुरोध किया है। साथ ही 


’’कर-हस्तांतरण’’ में वन आच्छादन हेतु निर्धारित भार को 20 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने का सुझाव दिया। राज्य में वनों के उचित प्रबंधन और संरक्षण के लिए विशेष अनुदान पर भी विचार किया जाना चाहिए।


सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और राज्यों के मध्य बेहतर वित्तीय समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित विशिष्ट बैठक में उपस्थित वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया, आयोग के सदस्यगणों श्रीमती ऐनी जॉर्ज मैथ्यू, डा. मनोज पाण्डा, डा. सौम्या कांति घोष, सचिव श्री ऋत्विक पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्री के.के. मिश्रा का उत्तराखंड राज्य स्थापना के इस रजत जयंती वर्ष में देवभूमि उत्तराखंड पधारने पर स्वागत किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उत्तराखण्ड ने अन्य क्षेत्रों की भांति वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य स्थापना के पश्चात राज्य के आधारभूत इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए बाह्य ऋणों पर निर्भर रहना पड़ा। राज्य ने जहां एक ओर विकास के विभिन्न मानकों के आधार पर उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं, वहीं बजट का आकार एक लाख करोड़ रूपए को पार कर गया है। नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2023-24 की एसडीजी इंडेक्स रिपोर्ट में उत्तराखंड सतत् विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले राज्यों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में 11.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 70 प्रतिशत से अधिक भाग वनों से आच्छादित होने के कारण प्रमुख रूप से दो चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है। जहां एक ओर वनों के संरक्षण हेतु अधिक व्यय करना पड़ता है, वहीं वन क्षेत्र में किसी अन्य विकास गतिविधि के निषेध के कारण ’’ईको सर्विस लागत’’ का वहन भी करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने ’’इनवॉयरमेंटल फेडरललिज्म’’ की भावना के अनुरूप उपयुक्त क्षतिपूर्ति दिये जाने, ’’कर-हस्तांतरण’’ में वन आच्छादन हेतु निर्धारित भार को 20 प्रतिशत तक बढ़ाये जाने और राज्य में वनों के उचित प्रबंधन और संरक्षण के लिए विशेष अनुदान दिये जाने का अनुरोध किया। 


वर्ष 2010 में ’’इंडस्ट्रियल कन्सेसनल पैकेज’’ के खत्म होने के पश्चात हम ’’लोकेशनल डिस्एडवान्टेज’’ की पूर्ति करने में कठिनाई आ रही है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अन्य व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निजी क्षेत्र की भागीदारी अत्यंत सीमित है। इस कारण इन क्षेत्रों के लिए विशेष बजट प्राविधान करने पड़ते हैं। स्मार्ट क्लास, क्लस्टर स्कूल एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से कम लागत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही टेली मेडिसन, विशेष एंबुलेंस सेवा तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का भी प्रयास किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील राज्य है। इन आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने एवं राहत तथा पुनर्वास कार्यों के लिए राज्य को सतत आर्थिक सहयोग की आवश्यकता होती है। राज्य में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने हेतु स्थापित सारा और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु ’’भागीरथ एप’’ की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के इन विशिष्ट प्रयासों के लिए विशेष अनुदान पर विचार किए जाने का अनुरोध किया। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के फलस्वरूप लागू होने वाले नियमों के कारण उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन की संभावनाएं सीमित हो गई हैं। जल विद्युत क्षेत्र, विभिन्न कारणों से आर्थिकी में अपेक्षित योगदान नहीं दे पा रहा है, जिससे राजस्व के साथ-साथ रोजगार के क्षेत्र में भी भारी क्षति हो रही है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परियोजनाओं की क्षतिपूर्ति की राशि और संबंधित मैकेनिज्म निर्धारित किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ स्थलों में आने वाली ’’फ्लोटिंग पाप्यूलेशन’’ के कारण परिवहन, पेयजल, स्वास्थ्य, कचरा प्रबंधन एवं अन्य सेवाओं के लिए भी अतिरिक्त इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करना पड़ता है। जटिल भौगोलिक परिस्थितियों के कारण राज्य में इन्फ्रास्टक्चर के निर्माण में अधिक लागत को ध्यान में रखते हुए विशेष सहायता प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री ने ’’कर-हस्तांतरण’’ के अंतर्गत राज्यों के बीच हिस्सेदारी के मानदंडों में टैक्स प्रयास के साथ-साथ ’’राजकोषीय अनुशासन’’ को भी ’’डिवोल्यूशन’’ फॉर्मूले में एक घटक के रूप में सम्मिलित किया जाना चाहिए।  ’’रेवेन्यू डेफिसिट ग्रान्ट’’ के स्थान पर ’’रेवन्यू नीड ग्रान्ट’’ को लागू करना युक्तिसंगत रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक संरचना की त्रिविमीयता (थ्री डाइमेनसियेलीटी) के कारण पूंजीगत व्यय तथा अनुरक्षण लागत दोनों ही अधिक होते हैं। राज्य में क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात भी कम है। 


16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया  ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य हर क्षेत्र में तेजी विकास कर रहा है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। बेरोजगारी को कम करने की दिशा में भी राज्य में अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत जिन चुनौतियों का सामना उत्तराखण्ड समेत अन्य पर्वतीय राज्य कर रहे हैं, उनके समाधान के लिए व्यापक स्तर पर विचार विमर्श किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग द्वारा  31 अक्टूबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट केन्द्र सरकार को उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। 


इस अवसर पर सचिव वित्त श्री दिलीप जावलकर ने राज्य की विभिन्न चुनौतियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री एल. फैनई, श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिवगण और अपर सचिवगण उपस्थित थे।

वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन*

*वित्त आयोग की टीम ने निकायों, त्रिस्तरीय पंचायतों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से लिए सुझाव*



16th pay commission team  appreciated  uttarakhand f8nancial-management

 16वें वित्त आयोग की टीम, ने सोमवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में नगर निकायों, त्रिस्तरीय पंयायतों और राजनैतिक दलों के साथ विचार विमर्श किया। 

देहरादून के एक स्थानीय होटल  में आयोजित इस बैठक में आयोग सदस्य श्रीमति एनी जॉर्ज मैथ्यू, श्री मनोज पांडा, श्री सौम्या कांतिघोष आयोग के सचिव श्री ऋत्विक पांडे, संयुक्त सचिव श्री केके मिश्रा, संयुक्त निदेशक सुश्री पी अमरूथावर्षिनी शामिल हुए। 



*01 - निकाय प्रमुखों ने उठाई स्वच्छता के लिए अतिरिक्त आवंटन की मांग*   


प्रथम सत्र में कुल आठ नगर निकाय प्रमुखों ने आयोग के सामने अपने प्रस्ताव रखे। निकाय प्रमुखों ने उत्तराखंड में तीर्थाटन और पयर्टन गतिविधियों को देखते हुए पार्किंग, साफ सफाई, सीवरेज जैसे मद में अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने की मांग उठाई। मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल ने कहा कि पयर्टन और एजुकेशन हब के कारण देहरादून को अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत है। रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा ने कहा कि सिडकुल होने के कारण रुद्रपुर में प्रतिदिन करीब पचास हजार फ्लोटिंग आबादी का आवागमन रहता है। प्रतिदिन निकलने वाले वाले ढाई लाख टन कूड़े के निस्तारण के लिए भी निगम को पर्याप्त सहायता चाहिए। अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा ने अल्मोड़ा को हैरिटेज शहर के रूप में विकसित करने के लिए सहायता की मांग उठाई। हरिद़वार मेयर किरण जैसल ने तीर्थाटन को देखते हुए अतिरिक्त बजट की मांग उठाई। मसूरी पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने पार्किंग सुविधा विकसित करने और ग्रीन बोनस पर जोर दिया। पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने सीवर लाइन की मांग उठाई। बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने पहाड़ी क्षेत्रों में निर्माण लागत ज्यादा आने से बजट बढ़ाने की मांग की। अगस्तमुनि नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र पंचायत गोस्वामी ने पार्किंग सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में सचिव श्री नितेश झा, नगर आयुक्त देहरादून श्रीमती नमामि बंसल शामिल हुईं।  


*02 - क्षेत्र के आधार पर मिले पंचायतों को फंड* 

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने आयोग के सामने बजट आवंटन में क्षेत्रफल को मुख्य आधार बनाने की पैरवी की। जिला पंचायत देहरादून की प्रशासक मधु चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए बजट आवंटन बढ़ाया जाए। पिथौरागढ़ की जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोरा ने कहा कि पंचायतों को कई बार आपदा के चलते आकस्मिक कार्य भी कराने पड़ते हैं। इसके लिए बजट उपलब्ध कराया जाए। जयहरीखाल ब्लॉक के प्रशासक दीपक भंडारी ने कहा कि उनके ब्लॉक में कुछ ग्राम पंचायतों को सालाना साढ़े लाख लाख तक ही बजट मिल पाता है, जो बहुत कम है। इस मौके पर ब्लॉक प्रशासक देवाल डॉ. दर्शन सिंह दानू, द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा, ग्राम पंचायत प्रशासक झाझरा पिंकी देवी ने भी विचार व्यक्त किए। सचिव पंचायतीराज श्री चंद्रेश कुमार ने कहा कि राज्य की 89 प्रतिशत ग्राम पंचायतों की आबादी पांच सौ से कम है, जिन्हें सालाना पांच लाख रुपए से कम का वार्षिक अनुदान मिल पाता है, इसलिए वित्तीय आवंटन को बढ़ाए जाने की जरूरत है। इस मौके पर निदेशक पंचायतीराज श्रीमती निधि यादव भी उपस्थित हुईं। 


*03 – राजनैतिक दलों ने उठाई ग्रीन बोनस की मांग* 

तीसरे सत्र में भाजपा, कांग्रेस, सीपीआई (एम), आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भाजपा से विधायक विनोद चमोली ने कहा कि उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्य में शानदार प्रदर्शन किया है, प्रति व्यक्ति आय में भी उत्तराखंड का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से अधिक है। अब राज्य को पलायन रोकने के लिए टेलीमेडीसिन जैसे माध्यमों को विकसित किए जाने की जरूरत है। इसी तरह गांवों को बचाने के लिए महिला आधारित कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। विधायक चमोली ने कहा कि राज्य में कुछ गांव पलायन से खाली हो चुके हैं, इन गांवों तक सड़क पहुंचाने के लिए भी राज्य को अतिरिक्त संसाधन की जरूरत है। इसी तरह जल जीवन मिशन के तहत प्राकृतिक स्रोतों को बचाने के लिए अतिरिक्त बजट दिया जाए। उन्होंने राज्य को कार्बन क्रेडिट भी दिए जाने की मांग उठाई। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में हिमालय अभी युवा अवस्था में है, इस कारण यहां प्राकृतिक आपदाएं होती रहती हैं। इसलिए आपदा से निपटने के लिए राज्य को अतिरिक्त संसाधन दिए जाएं। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड देश के पर्यावरण संरक्षण में विशेष योगदान देता है, इसके लिए राज्य को प्रतिपूर्ति मिलनी चाहिए। साथ ही स्थानीय नदियों से पेयजल और सिंचाई सुविधा विकसित करने के लिए अतिरिक्त सहायता दी जाए। सीपीआई (एम) के राज्य सचिव राजेंद पुरोहित ने राज्य में मनरेगा दरें बढ़ाने की मांग की। साथ ही आंगनबाड़ी, भोजनमाताओं को सशक्त बनाने की मांग की। आदमी आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने राज्य के लिए विशेष सहायता की मांग उठाई। बसपा के राज्य सचिव मदनलाल भी बैठक में शामिल हुए। इस मौके पर सचिव श्री दिलीप जावलकर, अपर सचिव डॉ विजय जोगदंडे, श्री हिमांशु खुराना उपस्थित रहे।  


*कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं*


*उत्तराखंड वित्तीय चुनौतियों को लेकर जागरूकः डा पनगढ़िया*


*आयोग ने कहा-आय बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है राज्य*


उत्तराखंड के दौरे पर आए 16 वें वित्त आयोग ने उत्तराखंड के वित्तीय प्रबंधन को सराहा है। आयोग के अध्यक्ष डा अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि किसी भी विकासशील राज्य में यदि संतुलित राजकोषीय घाटा है, तो यह बुरी स्थिति नहीं है। हां, यह घाटा ज्यादा ना होने पाए, इसका ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा-वित्तीय चुनौतियों को लेकर उत्तराखंड जागरूक है और सही तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इसमें बढ़ोत्तरी की पूरी संभावना है।


सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में डा पनगढ़िया ने कहा कि उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय अच्छी है। यह राष्ट्रीय औसत से अधिक है। इसको और बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि आज तक जितने आयोग बने हैं, उन्होंने हिमालयी राज्यों की विशिष्ट भौगोलिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की हैं। उन्होंने केंद्र और राज्यों के बीच कर बंटवारे की व्यवस्था को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था और आवश्यकताओं के अनुरूप कर से प्राप्त आय केंद्र और राज्यों के बीच विभाजित करने के लिए वित आयोग विधि और सूत्र निर्धारित करता है।


डा पनगढ़िया ने कहा कि केंद्र व राज्यों के बीच कर विभाजन के लिए आयोग ने जो सूत्र प्रस्तुत किया है, उसमें राजस्व हिस्सेदारी के निर्धारण के लिए पैमाने तय किए गए हैं। जनसांख्यिकी प्रदर्शन (कम प्रजनन दर के आधार पर ) को 12.5 प्रतिशत, आय के अंतर को 45 प्रतिशत,  जनसंख्या व क्षेत्रफल प्रत्येक के लिए 15 प्रतिशत, वन एवं पारिस्थितिकी के लिए दस प्रतिशत, कर एवं राजकोषीय प्रबंधन को 2.5 प्रतिशत रखा गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों और पंचायतों के विकास के लिए बजट आवंटन के दौरान पूरा ध्यान रखा जाता है। यह राज्यों पर भी निर्भर करता है कि वह अवमुक्त बजट के हिसाब से कैसे काम करते हैं।

 उत्तराखंड चार धाम यात्रा वर्ष 2025

• *आज सोमवार को भगवान मद्महेश्वर जी की चलविग्रह डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रथम पड़ाव राजकेश्वरी मंदिर रांसी हेतु प्रस्थान हुई।* 


• *21 मई को खुलेंगे द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट* 


• *बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी शुभकामनाएं* 


•  उखीमठ/ रूद्रप्रयाग:  19 मई

secondvkedardhaam kapaat opemed process


 पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली  आज श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री मद्महेश्वर धाम हेतु प्रस्थान हुई पूजा-अर्चना विधि-विधान से केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग ने    चलविग्रह डोली को श्री मद्महेश्वर हेतु प्रस्थान करवाया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु  तथा हक हककहूकधारी एवं तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

*श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष   हेमंत द्विवेदी ने श्री मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली के धाम प्रस्थान होने के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है।* 


उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने श्री महेश्वर यात्रा शुरू होने पर प्रसन्नता जताई है।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मद्महेश्वर यात्रा हेतु तैयारियां पूरी की जा चुकी है।




उल्लेखनीय है कि मंदिर के कपाट   इस यात्रा वर्ष  बुधवार 21 मई  पूर्वाह्न 11. 30 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान से खुलेंगे ।श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा भगवान मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने के अवसर हेतु तैयारियां की गयी है श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भब्यरूप से फूलो से सजाया गया है।



बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीते कल रविवार  18 मई को श्री मद्महेश्वर जी की चलविग्रह डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ परिसर  में विराजमान हो गयी  

आज 19 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रथम पड़ाव राकेश्वरी मंदिर रांसी प्रवास हेतु  प्रस्थान हुई है।  कल 20 मई द्वितीय पड़ाव गौंडार प्रवास रहेगा तथा   21  मई सुबह  को श्री मद्महेश्वर पहुंचेगी एवं इसी दिन बुधवार 21 मई को कर्क लग्न में पूर्वाह्न 11.30 बजे  द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुलेंगे।


आज भगवान मद्महेश्वर जी की डोली के श्री प्रथम पड़ाव रवाना होने के अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग सहित  बीकेटीसी पूर्व सदस्य शिवसिंह रावत,वरिष्ठ पुजारी शिवशंकर लिंग,  टी गंगाधर लिंग, श्री मद्महेश्वर के पुजारी शिवलिंग स्वामी, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी,श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी रमेश नेगी,  सामाजिक कार्यकर्ता देवानंद  गैरोला भंडार प्रभारी देवी प्रसाद तिवारी, पंच गौंडारी हक-हकूकधारी, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित,देवरा प्रभारी  देवेंद्र पटवाल,डोली प्रभारी दीपक पंवार,विदेश शैव, प्रेम सिंह रावत, नवीन शैव, वीरेश्वर भट्ट आदि मौजूद रहे।

आज़ का राशिफल

*दिनांक:- 19/05/2025, सोमवार*

षष्ठी, कृष्ण पक्ष,

ज्येष्ठ 


rashifal today  19 may 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *सर्वार्थ सिद्धि योग 19:29 तक 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


दुतो न सञ्चरति खे न चलेच्च वार्ता ।

पुर्व न जल्पितमिदं न च सड्गमोऽस्ति ।

व्योम्नि स्थितं रविशाशग्रहणं प्रशस्तं

जानाति यो द्विजवरः सकथं न विद्वान् ।।

।। चा o नी o।।


   कोई संदेशवाहक आकाश में जा नहीं सकता और आकाश से कोई खबर आ नहीं सकती. वहा रहने वाले लोगो की आवाज सुनाई नहीं देती. और उनके साथ कोई संपर्क नहीं हो सकता. इसीलिए वह ब्राह्मण जो सूर्य और चन्द्र ग्रहण की भविष्य वाणी करता है, उसे विद्वान मानना चाहिए.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


नियतस्य तु सन्न्यासः कर्मणो नोपपद्यते ।,

मोहात्तस्य परित्यागस्तामसः परिकीर्तितः ॥,


(निषिद्ध और काम्य कर्मों का तो स्वरूप से त्याग करना उचित ही है) परन्तु नियत कर्म का (इसी अध्याय के श्लोक 48 की टिप्पणी में इसका अर्थ देखना चाहिए।,) स्वरूप से त्याग करना उचित नहीं है।, इसलिए मोह के कारण उसका त्याग कर देना तामस त्याग कहा गया है॥,7॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।


🐂वृष

यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।


👫मिथुन

व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।


🦀कर्क

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।


🐅सिंह

शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।


🙍‍♀️कन्या

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।


⚖️तुला

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा।


🦂वृश्चिक

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।


🏹धनु

आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।


🐊मकर

यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।


🍯कुंभ

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी।


🐟मीन

कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.