Halloween party ideas 2015

 

आज का राशिफल

दिनांक:- 13/05/2025, मंगलवार*

प्रतिपदा, कृष्ण पक्ष, 

ज्येष्ठ 

rashifal today 13 may 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *देवर्षि नारद जयंती 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


अर्थाधीताश्चयै र्वेदास्तथा शूद्रान्न भोजिनः ।

ते द्विजाः किं करिष्यन्ति निर्विषा इव पन्नगाः ।।

।। चा o नी o।।


   जिन्होंने वेदों का अध्ययन पैसा कमाने के लिए किया और जो नीच काम करने वाले लोगो का दिया हुआ अन्न खाते है उनके पास कौनसी शक्ति हो सकती है. वो ऐसे भुजंगो के समान है जो दंश नहीं कर सकते.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


सन्न्यासस्य महाबाहो तत्त्वमिच्छामि वेदितुम्‌ ।,

त्यागस्य च हृषीकेश पृथक्केशिनिषूदन ॥,


अर्जुन बोले- हे महाबाहो! हे अन्तर्यामिन्‌! हे वासुदेव! मैं संन्यास और त्याग के तत्व को पृथक्‌-पृथक्‌ जानना चाहता हूँ॥,1॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐂मेष

यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।


🐏वृष

फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी।


👫मिथुन

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🦀कर्क

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।


🐅सिंह

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।


🙍‍♀️कन्या

घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।


⚖️तुला

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।


🦂वृश्चिक

दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।


🏹धनु

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।


🐊मकर

व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🍯कुंभ

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है।


🐟मीन

पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई, खटीमा में 254 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। 


मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को मंदिर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने तथा मंदिर में पानी व शौचालय व्यवस्था करने के निर्देश 




दिए। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए । उन्होंने कहा प्रदेश में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।  उन्होंने समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जो कार्यदायी संस्था अथवा ठेकेदार अच्छा कार्य नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। 

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा,मेयर काशीपुर दीपक बाली, अनिल कपूर डब्बू,अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष बीजेपी कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा उपस्थित थे।

 दिल्ली :


15 मई 2025 को 05:29 बजे तक नागरिक विमान परिचालन के लिए 32 हवाई अड्डों पर लगी अस्थायी रोक हटा ली गई है।


 ये हवाई अड्डे अब तत्काल प्रभाव से नागरिक विमान परिचालन के लिए उपलब्ध हैं।


यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरलाइनों से सीधे उड़ान की स्थिति की जांच करें और नियमित अपडेट के लिए एयरलाइन की वेबसाइट पर नज़र रखें।

 ऋषिकेश : 



यमकेश्वर विकास खण्ड के अन्तर्गत गंगाभोगपुर मल्ला में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड यमकेश्वर के विद्यालयों में इस वर्ष की  हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा में अव्वल प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को सम्मनित किया गया। साथ ही  विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान पा कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले विभूतियों को भी अभिनन्दन कर सम्मनित किया गया।

रविवार को राजकीय इंटर कालेज गंगाभोगपुर मल्ला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व अपर शिक्षा निदेशक रुपेन्द्र दत्त शर्मा व सेवानिवृत्त विंग कमाण्डर ऋषिपाल राणा ने कहा  कि इस तरह के आयोजन से न केवल प्रतिभाओं को सम्मान मिलता है बल्कि अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलती है और वह अपने लक्ष्य के लिए उत्साहित होकर कार्य करते हैं। समारोह में यमकेश्वर क्षेत्र के प्रतिभावान कक्षा 10 के तनुज कुमार 92प्रतिशत व कक्षा 12 के प्रियांशु रावत 89 प्रतिशत सहित 10 विद्यार्थियों को माल्यार्पण के साथ स्मृति चिन्ह व नकद धनराशि प्रदान कर  सम्मनित किया गया। इसके आलावा वेट लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक विजेता रिजवान अली, योगा में राष्ट्रीय प्रतिभागी दुर्गेश अमोली, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मनीषा चौहान, आदर्श शिक्षक के रूप में दिनेश सिंह नेगी, आदर्श कर्मचारी सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अनिल कुमार मालिक, स्थानीय लोक गायिका सरला बेलवाल व गंगाभोगपुर में शिक्षा का अलख जगाने वाले युवा राजेन्द्र प्रसाद राणा कोटि व हिमांशु ग्वाड़ी को भी समारोह के बीच सम्मनित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के सचिव अर्जुन सिंह नेगी ने बताया समिति का गठन वरिष्ठजनों के कल्याणार्थ  व सामाजिक सरोकारों को लेकर 20 नवम्बर 2023 को गठन किया गया था। स्थापना काल से ही प्रतिवर्ष प्रतिभा सम्मान का आयोजन कर क्षेत्र के होनहार प्रतिभाओं का सम्मान किया जाता है। जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष जगदीश प्रसाद रणाकोटी व संचालन राजेन्द्र रणाकोटी ने किया। इस अवसर समिति के कल्याण सिंह भण्डारी, प्रकाश लखेड़ा, गोविन्द कंडवाल, मोहन लाल रणाकोटी, धीरज नेगी, रमेश चन्द रिंगोला, वीरेंद्र भण्डारी, पूरण सिंह रावत, मालती देवी, सुलोचना देवी, विमला देवी, सुंदरी देवी, आनंदी देवी, सुमा देवी, कमला देवी, चन्द्र प्रकाश रिंगोला आदि मौजूद रहे।

 आज का राशिफल

*दिनांक:- 12/05/2025, सोमवार*

पूर्णिमा, शुक्ल पक्ष, 

वैशाख

rashifal today 12 may 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *सत्य पूर्णिमा व्रत 


*कूर्म जयंती 


*बुध जयंती 


*बुद्ध पूर्णिमा 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


अहिं नृपं च शार्दुलं बरटि बालकं तथा ।

परश्वानं च मूर्ख च सप्त सुप्तान्न बोधयेत् ।।

।। चा o नी o।।


   इन सातो को नींद से नहीं जगाना चाहिए...

१. साप 

२. राजा 

३. बाघ 

४. डंख करने वाला कीड़ा 

५. छोटा बच्चा 

६. दुसरो का कुत्ता 

७. मुर्ख


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:श्रद्धात्रयविभागयोग :- अo-17


अश्रद्धया हुतं दत्तं तपस्तप्तं कृतं च यत्‌।,

असदित्युच्यते पार्थ न च तत्प्रेत्य नो इह॥,


 हे अर्जुन! बिना श्रद्धा के किया हुआ हवन, दिया हुआ दान एवं तपा हुआ तप और जो कुछ भी किया हुआ शुभ कर्म है- वह समस्त 'असत्‌'- इस प्रकार कहा जाता है, इसलिए वह न तो इस लोक में लाभदायक है और न मरने के बाद ही॥,28॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐂मेष

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।


🐏वृष

यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अज्ञात भय व चिंता रहेंगे।


👫मिथुन

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।


🦀कर्क

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।


🐅सिंह

पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।


🙍‍♀️कन्या

स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।


⚖️तुला

मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।


🦂वृश्चिक

क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।


🏹धनु

पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।


🐊मकर

घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।


🍯कुंभ

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।


🐟मीन

प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 *श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी   का भ्रमण के दौरान ऋषिकेश एवं श्री नगर में भब्य स्वागत* ।

•   यात्रा व्यवस्थाओं/बीकेटीसी विश्राम गृहों एवं कार्यालयों का निरीक्षण  शुरू

ऋषिकेश/ श्रीनगर: 11 मई

BKTC  chairman visit rishikesh office

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) अध्यक्ष हेमन्त द्विवदी के भ्रमण कार्यक्रम के शुरूआत में तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचनेपर भब्य स्वागत हुआ।

ऋषिकेश पहुंचने पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने पूर्व राज्यसभा सांसद/ पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी से भेंट की तथा यात्रा तथा समसामयिक विषयों पर चर्चा की।


इसके पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष ने मंदिर समिति के चंद्रभागा विश्राम गृह का निरीक्षण किया इस दौरान भाजपा  पदाधिकारियों/ कार्यकर्ताओं ने  बीकेटीसी अध्यक्ष का फूलमालाओं, पुष्पगुच्छ भेंटकर भब्य स्वागत किया बीकेटीसी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा उन्हें देवभूमि की सेवा का अवसर मिला है।

इस अवसर पर मैयर शंभू पासवान, दायित्व धारी कृष्ण कुमार सिंघल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीकेटीसी अध्यक्ष का स्वागत किया।


ऋषिकेश  मंदिर समिति विश्राम गृह के निरीक्षण पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष ने देवप्रयाग स्थिति मंदिर समिति विश्राम गृह का निरीक्षण किया नगर पंचायत अध्यक्ष ममता देवी सहित कार्यकर्ताओं ने बीकेटीसी अध्यक्ष का स्वागत किया।

मलेथा में  युवा विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीकेटीसी अध्यक्ष का  स्वागत किया। शाल, स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत,देवेन्द्र बलूनी, जितेन्द्र रावत,जेपी चंद आदि मौजूद रहे।

श्रीनगर गढ़वाल में जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, पूर्व दायित्वधारी अतर सिंह असवाल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी, आशा मैठाणी, जिला मंत्री गिरीश पैन्यूली,मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट 

व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने बीकेटीसी अध्यक्ष का माल्यार्पणकर स्वागत किया। मंदिर समिति के डालमिया यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर मंदिर समिति अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी,  ओएसडी कृष्ण मोहन रतूड़ी,श्रेयांस द्विवेदी,निजी सचिव अजय जी , निजी सचिव प्रमोद नौटियाल आर्किटेक्ट अजीत जी, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित विश्राम गृहों के प्रबंधक मौजूद रहे।

बीकेटीसी अध्यक्ष 12 मई सोमवार को उखीमठ स्थिति श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शन पूजा-अर्चना करेंगे साथ ही उखीमठ स्थिति कोठा भवन के जीर्णोद्धार कार्यो का निरीक्षण करेंगे। 


12 मई  को बीकेटीसी अध्यक्ष गुप्तकाशी पहुंचेंगे तथा श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में दर्शन पश्चात यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण करेंगे। दोपहर बाद इसी दिन 12 मई को बीकेटीसी अध्यक्ष श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचेंगे तथा यात्रा व्यवस्थाओं का  जायजा तथा निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे एवं रात्रि विश्राम केदारनाथ में होगा।


13 मई  मंगलवार को बीकेटीसी अध्यक्ष  केदारनाथ धाम से वापस गुप्तकाशी पहुंचेंगे तथा श्री काली माई मंदिर कालीमठ दर्शन  तथा विश्राम का निरीक्षण करेंगे। इसी दिन वह गोपेश्वर स्थिति लोकनिर्माण गृह विश्राम गृह में रात्रि विश्राम हेतु पहुंचेंगे।



 चम्पावत :

cM meet SSSB jawan in Banbsa border


*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा की सीमा चौकी पर एस.एस.बी. अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात*


*सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान: सीएम धामी*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 57 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बनबसा का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (एस.एस.बी.) के अधिकारियों एवं जवानों से मुलाकात की।


मुख्यमंत्री ने एस.एस.बी. जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान हैं। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार एवं सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूर्ण समन्वय में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सीमाएं, हमारे सुरक्षाबलों की सहायता से पूरी तरह अभेद हैं, और इनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।


मुख्यमंत्री धामी ने सीमा चौकियों की अवस्थापना सुविधाओं, संचार व्यवस्था और जवानों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सुधारों हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने माणा जैसे सीमावर्ती गांवों को "प्रथम गांव" की संज्ञा दी है, जो राष्ट्र की सीमाओं और संस्कृति की पहली पहचान हैं। इन गांवों और सीमाओं की रक्षा में जुटे सभी जवानों को उन्होंने धन्यवाद दिया।



"मुख्यमंत्री ने बनबसा में सनिया नाले की सफाई के लिए दिए आदेश, एक घंटे के भीतर काम शुरू


"लोगों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने बनबसा में सनिया नाले की सफाई के लिए वन विभाग को दिए तत्काल आदेश, मगरमच्छों से सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश"


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बनबसा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सनिया नाले में अत्यधिक कटाव के कारण गांव को भारी खतरे का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, नाले में मगरमच्छ देखे गए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया था।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही वन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद, 1 घंटे के भीतर JCB मशीन बुलवाकर नाले की सफाई का कार्य शुरू किया गया। इसके बाद, सिंचाई विभाग द्वारा सफाई कार्य को तत्परता से पूरा किया गया।


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, "जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है, और ऐसे खतरों से निपटने के लिए प्रशासन को तत्पर और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।" उन्होंने अधिकारियों को नाले की नियमित निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


ग्राम देवीपुरा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री धामी का धन्यवाद किया और आभार प्रकट किया। इस मौके पर ग्रामीण सुरेश उप्रेति, अशोक सिंह, हरीश सिंह, विवान सिंह वर्मा, देवी ललिता देवी, पुष्पा देवी, आनंदी देवी और कई अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जी से मिलकर खुशी जाहिर की और इस त्वरित कार्यवाही के लिए उनका आभार व्यक्त किया।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों से वार्ता भी की, उनकी समस्याओं, अनुभवों और ज़मीनी परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।


मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की निंदा करते हुए हाल ही में हुए पहलगाम हमले को कायरतापूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इसका मुँहतोड़ जवाब हमारी सेना और सुरक्षाबलों ने दिया है। उन्होंने कहा कि इस समय देशवासियों ने सामूहिक एकता और राष्ट्रवाद का परिचय दिया है—जो किसी भी हथियार से अधिक शक्तिशाली है।

मुख्यमंत्री ने सभी सशस्त्र बलों और सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए राष्ट्र सेवा में उनके समर्पण को नमन किया।

इस दौरान डीआईजी एसएसबी अमित शर्मा, जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे, जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन भदोरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति सहित एसएसबी के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.